Editor: Vinod Arya | 94244 37885

क्षत्रिय युवा महासभा सागर की 147 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

क्षत्रिय युवा महासभा सागर की 147 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन


तीनबत्ती न्यूज : 18 जनवरी ,2025

सागर। क्षत्रिय महासभा की युवा शाखा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा ने महासभा के वरिष्ठ संरक्षकों के मार्गदर्शन और क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा की सहमति से क्षत्रिय महासभा युवा कार्यकारिणी जिला सागर का गठन किया है। 147 सदस्यीय युवा कार्यकारिणी में 5 जिला संगठन महामंत्री, 20 जिला महामंत्री, 39 जिला उपाध्यक्ष, 66 जिला मंत्री, 9 विधिक सलाहकार तथा 6 सोशल मीडिया सहयोगियों की नियुक्ति की गई है। 

क्षत्रिय महासभा युवा कार्यकारिणी में जिले के सभी विकास खंडों व तहसीलों के विभिन्न ग्रामों से सक्रिय युवाओं को शामिल किया गया है ताकि संगठन का विस्तार हो और समाज की एकता को और मजबूती प्रदान की जा सके। युवा कार्यकारिणी में जिला संगठन महामंत्री के पद पर अवधेश सिंह बेरसला (युवा उद्योगपति) केसली, अमर प्रताप सिंह(गोलू) (ज.प. उपाध्यक्ष बीना) देहरी, सिद्वार्थ सिंह रूसल्ला, जितेन्द्र सिंह पटौआ, सचिन सिंह राजपूत सागर शामिल हैं।   

जिला महामंत्री के पद पर सुरेन्द्र सिंह भौंरदहार, अवधेश प्रताप सिंह राजपूत गुढ़ाकला, अभिषेक सिंह (सरपंच प्रतिनिधी) मुआर, रामजी सिंह ठाकुर बहेरिया गौरझामर, महाद्वीप सिंह राजपूत कंदवा, बलवंत राजा बुंदेला सेमरा, ब्रजेन्द्र सिंह, हिलगन, सत्यविजय सिंह दुदवारा, राजेश सिंह(सरपंच) कुकवारा, भानूप्रताप सिंह (न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधी) सिमरिया, मिलन सिंह(सरपंच) हनौता, कृष्ण सिंह राजपूत बिलहरा, गौतम सिंह ठाकुर सेमाढ़ाना, विश्वजीत सिंह रिछावर, नीलम सिंह राजपूत(सरपंच) मुर्रई, पुष्पेन्द्र सिंह सहावन, नागेन्द्र सिंह(रिंकू) घोगरा, तिलक सिंह बूढ़खेड़ा बण्डा, भूपेन्द्र सिंह(गोलू) उरदौना, संदीप सिंह भापेल, विक्रम सिंह तेवरा के नाम शामिल हैं।

जिला उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश सिंह इमलिया, सत्यपाल सिंह(गोलू) पड़क्वारी, शिवेन्द्र सिंह पाटई, अनिरूद्व सिंह गौर शाहपुर, यश राजपूत टिकरिया, मोंटू राजपूत(पूर्व सरपंच) मुआर, ऋषभ सिंह चौहान डोंगर सलैया, अंगद सिंह कुसमी, कुलदीप सिंह झिरिया, चंद्रभान सिंह कुकवारा, राजदीप सिंह(सरपंच प्रतिनिधी) गोराखुर्द, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला बण्डा, दीपेन्द्र सिंह परासिया, संदीप सिंह ठाकुर कुसुमगढ़, अजय प्रताप सिंह ठाकुर मेनवारा, रणधीर सिंह राजपूत रतौना, पिंटू सिंह बहेरिया नरयावली, आकाश सिंह गोदना, पुष्पेन्द्र सिंहसीहोरा, सुदीप सिंह बम्होरी, सचिन सिंह (इन्डस बैंक) सागर, दिव्यांक सिंह मोहासा, कपिल सिंह बेरखेड़ी, कृष्णा सिंह राजपूत झागरी, निर्माण सिंह मकरोनिया, सतेन्द्र सिंह बेरखेड़ी, विक्रम सिंह केवलारी, अजीत सिंह सोलंकी हिलगन, आकाश सिंह पीपरा, रवि सिंह ठाकुर पैलेसपुर, यशवंत सिंह बघेल गीधा, रावराजा राजपूत बांदरी, राज ठाकुर बिलैया, शत्रुघन सिंह गढ़ौला, सुमित सिंह धनोरा, प्रभात सिंह धनोरा, अंकित सिंह बरोदिया नौनगिर, पुष्पेन्द्र सिंह रारौन, राहुल सिंह बाहरपुर, अभिनाश राजपूत गढ़ौला के नाम शामिल हैं। 

जिला मंत्री के पद पर सुमेर सिंह बड़गान, ब्रजेश सिंह रमखिरिया, आनंद सिंह परासई, सुरेन्द्र सिंह जामघाट, अभिषेक सिंह अंकला,  आकाश सिंह पर्रका, सुनील सिंह सीरी, भानू सिंह सिकंदर बरखेड़ा, देवेन्द्र सिंह रानीपुर, राहुल सिंह रानगिर, हरदेव सिंह शाहपुर, संजय सिंह बरौदा, प्रदीप सिंह अचलपुर, रवि सिंह हिलगन, राजा सिंह झिनपिनी, गोलू सिंह रैंजा, विजयपाल सिंह (पिंटू) घाटमपुर, नरेन्द्र सिंह उदयपुरा, चरन सिंह नरेटा, सरदार सिंह जैतपुर, नीरज सिंह सागौनी, देवेन्द्र सिंह बिजौरा धुलतरा, सौरभ सिंह बिजौरा, निरंजन सिंह मानेगांव, हर्षपाल सिंह बोरिया, भूपेन्द्र सिंह समनापुर, शक्ति प्रताप सिंह झिरिया, रामजी राजपूत नन्ही देवरी, सौरभ राजपूत रामखेरी, अनिल राजपूत जरूआ, रामखिलौना सिंह खमरिया, अंकुश सिंह सरपंच बरकोटी, अभिराज सिंह अटारी, सत्यम सिंह (लम्बरदार) भड़राना, नितिन सिंह कंदवा, राहुल सिंह सोलंकी कोटरा, नीरज सिंह टेंटवारा, लोकेश सिंह बीना, रोहित सिंह बरा, अमोल सिंह क्वायला, शुमेन्द्र राजा बुन्देला बरगुवां, अभिषेक सिंह ठाकुर खोना वाले, कृष्णा राजा दांगी महुआखेड़ा, अक्षय सिंह राजपूत रामझायरी सुरखी, मोहित सिंह ठाकुर जैसीनगर, अनिरूद्व सिंह राजपूत नरयावली, निषिकांत ठाकुर सीहोरा, अमन सिंह कौरजा, जितेन्द्र सिंह देवराजी, गौरव सिंह चौहान मौठी, रोहित राजपूत मझगुवां, विक्रम राजपूत कर्रापुर, राजा सिंह ठाकुर बारछा, राहुल सिंह सिमरिया, रवि सिंह हरदी, हीरू सिंह मालथौन, राज सिसोधिया मालथौन, अंकित सिंह पड़रिया, आदित्य सिंह मेनवारा, अरूण राजा गंभीरिया, अभिमन्यू सिंह सरगोली, संदीप सिंह सानौधा, संग्राम सिंह ठाकुर पड़रिया, राजवीर सिंह शाहपुर, दीपेन्द्र सिंह जैतपुर, अजय राजपूत रोड़ा के नाम शामिल हैं। 


विधि सलाहकार के पद पर एड. सौरभ सिंह परमार सागर, एड. अनुराग सिंह हिलगन, एड. अनिरूद्व सिंह केसली, एड. यशपाल सिंह दुधवारा, एड. कृष्ण प्रताप सिंह महुआखेड़ा, एड. प्रणव सिंह महुआखेड़ा, एड. अरूण सिंह रहली, एड. कृष्ण राज पड़रई, एड. मनीष सिंह पटौआ के नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया के पद पर जयप्रताप सिंह गुढ़ाकला, अंकित सिंह मझगवां, त्रिवेन्द्र सिंह सौरई बण्डा, अजेन्द्र सिंह मुआर, प्रीतेश सिंह बरोदा एवं रामराजा सिंह बनखिरिया को नियुक्त किया गया है।



Share:

EOW ने सागर में बैंक अधिकारियों पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज


EOW ने सागर में बैंक अधिकारियों पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज


तीनबत्ती न्यूज : 17 जनवरी ,2025
सागर । आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने सागर जिले की  बैंक ऑफ बडौदा की देवरी ब्रांच अफसरों द्वारा 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई.ओ.डब्ल्यू.) को शिकायत प्राप्त हुई कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा देवरीकला के तत्कालीन शाखा प्रबंधक राजेश सिंदुके एवं अन्य के द्वारा बैंक के खाते से अनाधिकृत रुप से राशि आहरित की जाकर विभिन्न खातों में जमा कर बाद में राशि प्राप्त कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत की जाँच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई सागर के द्वारा की गयी। जाँच उपरांत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।


इन पर हुआ मामला दर्ज

जाँच में पाया गया कि बैंक अधिकारियों  राजेश टी. सिंदुके,  एन.आर. तिर्की,  मनोज कुमार पंकज,  अरुण कुमार पाण्डेय,  आकाश कुमार, वीरेन्द्र कटारे, विदुर जैन के द्वारा अपनी आई.डी. का दुरुपयोग व परीक्षण करने के दायित्व में लापरवाही करते हुए बैंक को करीब 45 लाख की आर्थिक क्षति कारित कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया। 

इनके द्वारा बैंक के खाते से बैंकर्स चैक के द्वारा खाताधारकों के खाते में राशि डालकर बाद में संबंधित खाते से लूज चैक आदि के द्वारा राशि को नगदी के रुप में निकाला गया। जाँच उपरांत संबंधितों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 409, 120बी भादवि, 13 (1) ए, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) का पंजीबद्ध कर विpवेचना में लिया गया।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________       


  






Share:

पू र्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम व डीजीपी को पत्र लिखकर हेमंत कटारे पर दर्ज बलात्कार के प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने की जांच कराने की मांग की

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम व डीजीपी को पत्र लिखकर हेमंत कटारे पर दर्ज बलात्कार के प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने की जांच कराने की मांग की


तीनबत्ती न्यूज : 17 जनवरी ,2025

सागर। पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश के अपराधिक मामलों में जांच के लिए लिखित शिकायत भेजी है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने शिकायत में विधायक हेमंत कटारे के विरुद्ध बलात्कार के प्रचलित प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को पाज़ीटिव से निगेटिव में बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में किया जाना आवश्यक है। पत्र में  हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे द्वारा संचालित आईएसबीटी भोपाल स्थित पेट्रोल पंप की आड़ में योगेश कटारे के संरक्षण में अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध विक्रय किए जाने की उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया गया है। 

यह भी पढ़ेमैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं हेमंत कटारेः पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️पूर्व गृहमंत्री ने कटारे के आरोपों को सिरे से खारिज किया

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि हेमंत कटारे वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र अटेर से विधायक हैं, श्री कटारे के विरुद्ध महिला पत्रकार के साथ बलात्कार किए जाने का आपराधिक प्रकरण प्रचलन में है। प्रकरण में आरोपी श्री कटारे की एफएसएल जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट धनबल के माध्यम से पाजीटिव से नेगेटिव कराई गई। प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को बदले जाने की निष्पक्ष विवेचना न्यायहित में कराई जाना आवश्यक है। 

यह भी पढ़े EOW ने सागर में बैंक अधिकारियों पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

ये रहा पत्र



पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने शिकायत पत्र में यह भी लिखा है कि भोपाल के आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप जो हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे जिन पर 35 आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं, द्वारा संचालित किया जाता है। उक्त पेट्रोल पंप की आड़ में झुग्गियों से योगेश कटारे के संरक्षण में ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा आदि मादक पदार्थों का अवैध व्यापार किया जाता है। 

यह भी पढ़ेSagar: लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि हेमंत कटारे के विरुद्ध दर्ज महिला पत्रकार से बलात्कार के आपराधिक प्रकरण में एफएसएल जांच की रिपोर्ट बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में कराई जाना और पेट्रोल पंप की आड़ में ब्राउन शुगर, अफीम गांजा आदि मादक पदार्थो के अवैध व्यापार की व्यापक जनहित में उच्च स्तरीय जांच कराने का कष्ट करें।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________       

Share:

Sagar: शीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों की 18 जनवरी को छुट्टी

Sagarशीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों की 18 जनवरी को छुट्टी

तीनबत्ती न्यूज :  17 जनवरी 2025
सागर: कलेक्टर संदीप जीआर ने वर्तमान समय में तापमान में अत्याधिक गिरावट एवं शीतलहर चलने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए 18 जनवरी 2025 का एक दिवस का अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के तहत जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएससी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     




Share:

Sagar: लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Sagar: लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज : 17 जनवरी ,2025

सागर: लोकायुक्त पुलिस सागर ने जिले के बंडा तहसील के एक पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक जमीन के सीमांकन के एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोकायुक्त में की शिकायत पीड़ित ने

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग योगेश्वर शर्मा  के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर ने ट्रैप की कार्रवाई की है। 

बहरौल के रमपुरा निवासी फरियादी भगवानसिंह लोधी ने 15 जनवरी को लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में पहुंचकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ था। जमीन अलग-अलग होने के बाद बेनामा के आधार पर सीमांकन कराना था। इसके लिए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार के पास गया।पटवारी ने सीमांकन करने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद रिश्वत की राशि में से 5 हजार रुपए वह पहले ले चुका था। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जिसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए बंडा रवाना हुई।

लोकायुक्त पुलिस ने बंडा पहुंचकर  ने फरियादी भगवानसिंह को रिश्वत की राशि लेकर पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने भगवान सिंह को बंडा के बरा तिराहे के पास स्थित अपने निजी कार्यालय पर बुलाया। जहां पहुंचकर फरियादी ने रिश्वत के 10 हजार रुपए पटवारी को दिए। तभी इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और पटवारी मुन्नालाल को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा ने बताया किसी मांकन के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार को पकड़ा है। उनके खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

 ये रहे ट्रैप दल में            

लोकायुक्त पुलिस टीम  ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक अभिषेक वर्मा और सदस्य उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी,प्रधान आरक्षक सफीक खान, आरक्षक आदेश तिवारी, आशुतोष व्यास,राघवेन्द्र सिंह, गोल्डी पासी एवं दो स्वतंत्र पंचसाक्षी शामिल रहे।

Share:

डॉ गौर विश्वविद्यालय और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के बीच एमओयू साईन ▪️शांति, सहयोग एवं समन्वय की भारतीय दृष्टि से ही वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना साकार होगी

डॉ गौर विश्वविद्यालय और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के बीच एमओयू साईन 

▪️शांति, सहयोग एवं समन्वय की भारतीय दृष्टि से ही वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना साकार होगी


तीनबत्ती न्यूज : 16 जनवरी 2025

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के बीच विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गये. इस साझेदारी का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शांति निर्माण और नेतृत्व विकास जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है. समझौते पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और जीपीएफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. मार्कंडेय राय ने हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही ‘शांति और नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ भी किया गया, जो 15 और 16 जनवरी 2025 तक आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शांति निर्माण और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित करना है.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मार्कंडेय राय (जीपीएफ इंडिया, चेयरपर्सन) ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शांति निर्माण के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पूरी दुनिया को दिशा प्रदान की है. मानवीय संकट के समय विश्व हमेशा भारत की तरफ देखता है. भारत की युवा आबादी क्षमता से परिपूर्ण है और उसे आगे बढकर नेतृत्वकारी भूमिका में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और भारतीय दार्शनिकों, विचारकों और चिंतकों ने हमेशा पूरे विश्व में शान्ति का ही सन्देश दिया. उन्होंने कहा कि शांति, सहयोग एवं समन्वय की भारतीय दृष्टि से ही वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना साकार होगी.

डॉ. सुरेंद्र पाठक (वरिष्ठ शिक्षाविद) ने नेतृत्व विकास के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में शांति निर्माण के मूल सिद्धांतों पर चर्चा, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहयोग आदि पर चर्चा रही. दूसरे दिन का सत्र इंटरएक्टिव सेशन था जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दिए गए विषय पर अपने सकारात्मक विचार रखे. प्रो. वंदना सोनी (कार्यक्रम समन्वयक) ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये.

Share:

सुरखी विधानसभा का युवा रचेगा इतिहास, 3 महीने में खेलेंगे 10 हजार खिलाड़ी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी विधानसभा का युवा रचेगा इतिहास, 3 महीने में खेलेंगे 10 हजार खिलाड़ी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

तीनबत्ती न्यूज : 16 जनवरी ,2025

सागर : जिले की सुरखी विधानसभा में आज से क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट बैट थामकर उनकी हौसला-अफजाई की। एक तरफ कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि मोनू सिंह मोकलपुर ने बॉलिंग की तो पिच पर बल्लेबाजी कर रहे मंत्री सिंह ने उनकी दूसरी बॉल पर चैका जमा दिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी लिया।

यह शानदार आयोजन और खेल भावना का उत्सव है: मंत्री राजपूत 

सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह युवाओं को एकजुट करने का भी माध्यम है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस क्रिकेट स्पर्धा को महाकुंभ का नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस आयोजन में करीब 550 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि कई प्रतियोगिताएं कुछ दिन तक सीमित रहती है। युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पहले भी विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। इस तरह के आयोजनों से नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। अब वह दिन दूर नहीं है जब सुरखी विधानसभा के युवा आईपीएल जैसे मैचों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे स उन्होंने कहा कि मैच में जितनी भी टीमें हिस्सा ले रही हैं, उनको किट खरीदने के लिए 2500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उधर मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में मंडल विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए और मैन आॅफ द मैच 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। मंडल स्तर से जीती हुई टीमें महाकुंभ प्रतियोगिता में शामिल होंगी, जिसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपए, उप विजेता टीम को 51 हजार और मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री सिंह ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा शक्ति संगठन ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह सराहनीय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान पर उतरने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अपील की।

युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह आयोजन केवल सुरखी विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुका यह क्रिकेट महाकुंभ सुरखी विधानसभा के युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में युवा शक्ति संगठन की मेहनत और समर्पण है। जिनके बगैर इस भव्य आयोजन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। यह टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है साथ ही यह खेल और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श पहल है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई है। जिसमें मेरा सपना है कि बुंदेलखंड की टीम भी लेदर बॉल से अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस टीम में बुंदेलखंड के साथ ही सुरखी विधानसभा के होनहार खिलाड़ी भी शामिल हों जो इस मंच से निकाल कर आएं हैं और आगे जाकर यही खिलाड़ी आईपीएल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएं। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के तौर पर मोनू सिंह मोकलपुर, नगर पालिका अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह बरकोटी,  बुंदेल सिंह, अवध किशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, गोविंद सिंह मोकलपुर, श्रीकांत दुबे, विजय भान सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, रानू राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत, शिवम हीरो, जॉन्टी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

सुरखी विधानसभा के चक्र मैदान पर आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में पहला मैच सुरखी महाकाल क्रिकेट क्लब और खेर माता क्लब के बीच खेला गया। जिसमें खेर माता क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाएं। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए और की महाकाल क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में 92 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हरिशंकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान सुरखी विधानसभा के अलग-अलग मंडलों मे भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ के तहत मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहेंगे।

Share:

मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं हेमंत कटारेः पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️पूर्व गृहमंत्री ने कटारे के आरोपों को सिरे से खारिज किया

मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं हेमंत कटारेः पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह


▪️पूर्व गृहमंत्री ने कटारे के आरोपों को सिरे से खारिज किया


तीनबत्ती न्यूज : 16 जनवरी ,2024
सागर
। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के नेता हेमंत कटारे द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खरिज करते हुए कहा कि हेमंत कटारे जी मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं उसके कई उदाहरण है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। अगर कभी उसकी पोस्टिंग मालथौन चेकपोस्ट पर रही है तो हेमंत कटारे जी उसका आदेश व तारीख बताएं। यदि ये प्रमाणित करदें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा, मैं हेमंत कटारे जी पर मानहानि का केस करूंगा।
____________
सुने ,: क्या कहा भूपेंद्र सिंह ने

____________

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, मैं हेमंत कटारे जी से पूंछना चाहता हूं कि ऐसी कौनसी नोटशीट है जिसमें मैनें सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो। यह तो बहुत दूर की बात है, मैने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बताएं। उन्होंने कहा कि क्या पत्रकार वार्ता करके हेमंत कटारे जी सौरभ शर्मा व किसको को बचाना चाहते हैं जब जांच एजेंसियां जांच कर रहीं हैं, तब पत्रकार वार्ता का क्या औचित्य है। जांच में सब सामने आएगा।

पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि हेमंत कटारे जी मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं, यह कई मामलों में सिद्ध हो चुका है। विधानसभा में पहले जो आरोप लगाते हैं बाद में उसी के समर्थन में पत्र लिखते हैं। श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हेमंत कटारे जी ने सुधीर शर्मा पर आरोप लगाया बाद में खंडन किया। उन्होंने विपक्ष में रहकर सरकार के खिलाफ जो भी विषय उठाए उनमें बाद में उन्होंने क्या-क्या किया, कैसे मैनेज हुए यह हेमंत कटारे बताएं।

श्री सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे जी स्वयं एक महिला पत्रकार के साथ बलात्कार करने के आरोपी रहे हैं जिसमें एफएसएल जांच में बलात्कार को किस तरह पॉजिटिव से नेगेटिव कराया गया, यह कहानी भी मैं बताउंगा। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे जी का आईएसबीटी पर पेट्रोलपंप है, भोपाल में अनेक संपत्तियां हैं यह कहां से आईं यह बताएं।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इनके भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस हैं। आईएसबीटी पेट्रोल पंप के पास जो झुग्गी-झोपड़ियां हैं उनमें इनके भाई योगेश कटारे के संरक्षण में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर बेचने का काम होता हैं। जिसकी जांच के लिए मैं पुलिस को लिख रहा हूं। ये भिंड से चुनाव कैसे जीते यह भी सबको मालूम हैं। इनके भाई भोपाल से अपराधियों को भिंड ले जाकर बूथ कैपचरिंग करके चुनाव जीते हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे जी ये भी बताएं परिवहन घोटाले के आरोपियों ने इस पत्रकार वार्ता के लिए कैसे मैनेज किया है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों को हेमंत कटारे की भी कॉल डिटेल निकालकर देखना चाहिए, परिवहन घोटालों के आरोपियों से तार जुड़े तो नहीं हैं। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे जी को मेरे कार्यकाल की सराहना करना चाहिए, जिसमें मैंने चेकपोस्टों को बंद कर दिया था।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive