Editor: Vinod Arya | 94244 37885

FITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला

FITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

FIITJEE Coaching Centre Closed:  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान फिटजी के दिल्ली-एनसीआर, झारखंड समेत भोपाल में FIITJEE के कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो गए हैं। जिस समय IIT और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए पूरा वक्त अभ्यर्थी परीक्षा पर फोकस करते हैं, उस कीमती समय में FIITJEE में एडमिशन ले चुके कई शहरों के छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं.देशभर में इनके खिलाफ प्रदर्शन और कार्यवाई की मांग पेरेंट्स कर रहे है। आज मंगलवार को  भोपाल में कोचिंग सेंटर बंद होने पर पेरेंट्स ने आंदोलन कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े : लाडू महोत्सव में हादसा : जैन समुदाय के 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल : भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर लकड़ी से बनी सीढ़ियां ढही

भोपाल के सेंटर में 700 अभिभावकों के 12 करोड़ फंसे

स्कूली राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित फिटजी कोचिंग क्लासेस में ताले लगे हुए हैं। फिटजी कोचिंग बंद होने से लगभग 700 अभिभावकों के 12 करोड़ रुपए फंस गए हैं। आज अभिभावकों ने हाथों में तख्तियां लेकर फीस वापसी के लिए सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वह पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले को अवगत करा चुके हैं। लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि जिस समय आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए पूरा वक्त अभ्यर्थी परीक्षा पर फोकस करते हैं, उस कीमती समय में फिटजी में एडमिशन ले चुके  छात्र और अभिभावक प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। फिटजी के बीच सत्र में अचानक बंद होने से सैकड़ों छात्र और उनके माता-पिता परेशान हैं। एमपी नगर फिटजी सेंटर के सामने आज अभिभावकों ने संचालक डीके गोयल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें भगोड़ा बताया। प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र क्या अभिभावक दीपक राय ने बताया कि उन्होंने 2 लाख 56 हज़ार रुपए देकर यहां एडमिशन करवाया था। उन पैसों से सिर्फ 3 महीने पढ़ाई करवाई गई उसके बाद यह सेंटर बंद करके भाग गए, उन्होंने बताया कि केंद्र बंद करने से पहले भी उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से नए एडमिशन लिए और कई पेरेंट्स को चूना लगाया है। उन्होंने पूरे मामले में सरकार के गृह मंत्रालय से मांग की है कि इस मामले में वह अपना हस्तक्षेप करें और अभिभावक के पैसे वापस करवाएं।कई अभिभावकों ने कर्ज लेकर बच्चों की फीस भरी है। 

यह भी पढ़ेSagar : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई : शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत ,तीन घायल

प्रति स्टूडेंट्स 2 लाख रुपए

गौरतलब है कि शिकायत के मुताबिक, हर पेरेंट्स के लगभग 2 लाख या उससे ज्यादा रुपए फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ तक पहुंचती है। इस मामले ने न केवल बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है, बल्कि अभिभावकों को भी आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है। एक पेरेंट्स ने बताया कि शिकायत के बाद कलेक्ट्रेट ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से अभिभावकों को उनके फंसे पैसे वापस दिलाने का आश्वासन मिला है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़े MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला

15 दिसंबर को हो चुकी है एफआईआर

फिट्जी कोचिंग के संचालक समेत 4 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

8 दिसंबर से बंद है फिटजी इंस्टीट्यूट 

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि फिटजी कोचिंग के संचालक की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें से एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कमिश्नर ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम आरोपी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उसके ठिकानों की सघनता से तलाशी ली जा रही।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



Share:

लाडू महोत्सव में हादसा : जैन समुदाय के 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल : भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर लकड़ी से बनी सीढ़ियां ढही

लाडू महोत्सव में हादसा : जैन समुदाय के 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल : भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर लकड़ी से बनी सीढ़ियां ढही 


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

Baghpat Tragedy: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया. इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है. इस बीच सूचना है कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल ,अमित पुत्र नरेश 40 ,उषा पत्नी सुरेंद्र 65, अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48, शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल, विपिन पुत्र सुरेंद्र 44, कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65 शामिल हैं. हादसे की खबर लगते ही पुलिस प्रशाशन पहुंचा और राहत कार्य शुरू किए। 

लकड़ी से बना मचान गिरा

वहीं डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि, "बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था. यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए. 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. 5 लोगों की मौत हो गई है." बताया जाता है कि आयोजन और भीड़ को लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

यह भी पढ़ेSagar : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई : शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत ,तीन घायल

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ. मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए. इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई.वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है.बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, बड़ौत थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था.जैन समुदाय द्वारा मंदिर में लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम था. कुछ लोग बल्ली से बने मचान पर चढ़े हुए थे, तभी वह टूटकर गिर गया और 25 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ेMP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

__________

हादसे के पहले मचान की स्थिति की तस्वीर


________

650 साल पुराना मंदिर

650 साल पुराना है जैन मंदिर बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन का करीब 650 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में कुल 7 वेदियां है, जिन पर अलग-अलग तीर्थंकरों की मूर्तियां विराजमान हैं। पहली वेदी पर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा है। निर्वाण महोत्सव में शामिल होने के लिए कई जिलों के लोग आए थे।

यह भी पढ़ेजबलपुर में चार लोगों की हत्या : जुआ खेलने से रोकने पर किया हमला , दो लोग घायल

हर साल होता है निर्वाण महोत्सव

 एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें देशभर से जैन समुदाय के लोग जुटते हैं। फिलहाल, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए तैयार है।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     


Share:

Sagar : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई : शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत ,तीन घायल

Sagar : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई :  शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत ,तीन घायल : 

तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास एक  का दो ट्रालो के बीच फैंस गई और टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। ये सभी धार जिले के धामनोद –धरमपुरी क्षेत्र से प्रयागराज जा रहे थे। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। कार की बाड़ी को मशीन से काटकर कार में फंसे लोगों को निकाला।

शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत

धार जिले के धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र में रहने वाले 6 लोग प्रयागराज जा रहे थे। तब राहतगढ़ में ये हादसा हुआ। हादसे में धरमपुरी के दो और धामनोद के एक युवक की मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार, शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी, धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी, धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी, महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी, मुंडला) सोमवार शाम को कार से निकले थे। रात में उनकी गाड़ी दो ट्रालों के बीच आ गई। हादसे में देवेंद्र ठाकुर, अजय जायसवाल और अप्पू की मौत हो गई। अन्य तीन को भी चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही धामनोद और धरमपुरी से उनके परिचित घटनास्थल पर पहुंचे।





कार की बाड़ी काटकर निकाला

एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। कटर से कार के हिस्से को काटा और फंसे हुए लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि धमनोद से कार सवार प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। घायल सनी जायसवाल ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही तीन की मृत्यु हो गई थी। पुलिस  भी आ गई थी। पुलिस ने मशीन से कार को काटकर इनको निकाला। 
राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि कार और ट्राले की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। तीन घायल हैं। सभी मृतक धामनोद के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     


Share:

MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला

 MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले

▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला


तीनबत्ती न्यूज : 27 जनवरी,2025


भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले हुए हैं।  Lसामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए।आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
जारी आदेश में 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए है। इनमें गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।

देखे: पूरी सूची











राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है







_______


_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



Share:

डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया "अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण " से सम्मानित

डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया "अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण " से सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज : 27 जनवरी ,2025
सागर
। सागर के वरिष्ठ चिकित्सक गीतकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल के मानस भवन में अभिनव कला परिषद की स्थापना के 61 वें वर्ष के अवसर पर अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण से सम्मानित किया गया है.
मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री पी. सी. शर्मा, भोपाल के पूर्व सांसद  रघुनंदन शर्मा, दैनिक भास्कर के पूर्व प्रधान सम्पादक  आद महेश श्रीवास्तव, रचनाकार यतीन्द्र राही, संस्था के अध्यक्ष पं सुरेश तांतेड़, कार्यक्रम संयोजक डॉ राम वल्लभ आचार्य द्वारा  गीतकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया को उनकी सतत गीत साधना के लिए अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण से सम्मानित  किया गया । 
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ विजयदत्त श्रीधर, प्रख्यात लेखक डॉ राम परिहार, भारत नाट्यम की अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना लता मुंशी  no no सहित राजधानी के अनेक साहित्यकार कलाविदों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Share:

जबलपुर में चार लोगों की हत्या : जुआ खेलने से रोकने पर किया हमला , दो लोग घायल

जबलपुर में चार लोगों की हत्या : जुआ खेलने से रोकने पर किया हमला , दो लोग घायल


तीनबत्ती न्यूज: 27 जनवरी ,2025

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन पाटन के नूनसर इलाके के तिमरी गांव में दो परिवारों के बीच जुआ खेलने से रोकने पर विवाद हो गया। इसमें एक हो परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी परिवार ने उन पर चाकू, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। मौके पर कलेक्टर एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी मौके पर पहुंचे है। 

यह भी पढ़ेINDORE : ट्रैफिक पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या : कमरे में लगाई फांसी

सुबह हुआ विवाद

जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर पाटन रोड पर सोमवार को टिमरी गांव के पास एक विवाद में दो परिवार आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बड़ा की एक परिवार ने दूसरे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी. इस घटनाक्रम में दो सगे भाई कुंदन पाठक चंदन पाठक और  चचेरे भाई अनिकेत और समीर दुबे नाम के चार लड़कों की जान चली गई.


यह भी पढ़े : Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 जनवरी से 02 फरवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया कि, ''दो माह पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे. यहां शराब खोरी भी होती थी. इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी. इसी बात से साहू परिवार के लड़के गुस्सा थे. सोमवार को आरोपी पक्ष के लोग सुबह से चाय पी रहे थे।सुबह कालू साहू नाम के एक युवक ने विवाद शुरू किया. वह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था. उनके परिवार के लोगों ने कालू साहू को रोकने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं माना और कालू गुट के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी.''ए एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि मृतकों के नाम गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर बताए गए हैं। विपिन और छोटू घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

यह भी पढ़े : हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने फहराया तिरंगा

विधायक,कलेक्टर और एसपी मौजूद


मौके पर पाटन विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। लोगो ने चक्काजाम कर रखा है। घटना के आरोपी अभी फरार है। एएसपी का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस बात की भी जांच की जाएगी की यदि जुए की कोई शिकायत हुई थी तो उसे पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई. पुलिस का कहना है किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.'

Share:

INDORE : ट्रैफिक पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या : कमरे में लगाई फांसी

INDORE : ट्रैफिक पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या : कमरे में लगाई फांसी


तीनबत्ती न्यूज : 26 जनवरी ,2025

इंदौर :  इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक 23 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल मानसी मुराडिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मानसी ट्रैफिक थाना महू नाका में तैनात थीं। परिवार ने आत्महत्या में साजिश की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही। उधर सुसाईड को लेकर परिजनों ने आशंका जताई है। पुलिस कर्मी मानसी मुराडिया इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहती थीं। वह पिछले तीन सालों से पुलिस सेवा में थीं। शनिवार को ड्यूटी के बाद उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में कुछ भी असामान्य नहीं लगा। लेकिन कुछ घंटों बाद ही उनका शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह घटना शनिवार देर रात की है।

यह भी पढ़े हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने फहराया तिरंगा

दोस्त ने दी जानकारी

मानसी के दोस्त आयुष ने बताया कि जब मानसी ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो वह उनके कमरे पर गए। वहां उन्होंने मानसी को फंदे से लटका पाया। आयुष तुरंत पास में खड़ी एक पुलिसकर्मी की कार से मानसी को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस ड्राइवर हैं पिता

मानसी का परिवार इस घटना से सदमे में है। उन्हें लगता है कि मानसी की मौत के पीछे कोई साजिश है। मानसी मूल रूप से सतवास की रहने वाली थीं। उनके पिता बस ड्राइवर हैं। उनका एक भाई पोस्ट ऑफिस में काम करता है और बड़ी बहन पढ़ाई कर रही है। परिवार ने बताया कि मानसी जल्द ही शादी करने वाली थीं और उन्होंने इसके लिए छुट्टी भी मांगी थी।

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 जनवरी से 02 फरवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

पेट दर्द की रहती थी शिकायत

परिवार ने यह भी बताया कि मानसी को पेट दर्द की शिकायत थी। इसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन यह समस्या इतनी गंभीर नहीं थी कि वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लें। पुलिस ने मानसी का कमरा सील कर दिया है और उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मानसी के दोस्त आयुष से भी पूछताछ करनी है। लेकिन फिलहाल आयुष का फोन बंद आ रहा है। इससे मामले में और भी संदेह पैदा हो गया है।वहीं परिजनों के अनुसार मानसी पेट दर्द भी रहता था जिसका इलाज चल रहा था परन्तु उससे इतनी कोई परेशानी की बात नहीं थी कि वह सुसाइड कर ले। परिवार के लोग बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।


 

Share:

गणतंत्र दिवस: महापौर ने नगर निगम के नये कार्यालय भवन में किया ध्वजारोहण ▪️मकरोनिया में विधायक प्रदीप लारिया ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस: महापौर ने नगर निगम के नये कार्यालय भवन में किया ध्वजारोहण 

▪️मकरोनिया में विधायक प्रदीप लारिया ने किया ध्वजारोहण

तीनबत्ती न्यूज : 26 जनवरी ,2025

सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त  राजकुमार खत्री, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी एवं पार्षदों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय के नये भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सभी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि आज हम सब सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व  गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ भारतीय  संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं जो देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। मैं इस अवसर पर देश के सभी अमर शहीदों को नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक ऐसी संस्था है जहां पर जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर शहर के विकास एवं जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करती है।  मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रयासों से शहरों का चहुंमुखी विकास हुआ है इस परिषद द्वारा सड़कों, चौराहों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण , स्टेडियम का निर्माण किया गया है तथा ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया है जो आजादी के बाद पहली बार बनाई गई हैं, जिनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी मेहनत से काम करते आ रहे हैं इस वर्ष भी आपकी कड़ी परीक्षा का समय आ रहा है इसलिए मैं आशा करती हूं कि सभी लोग स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अपने शहर को अच्छी रैंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तथा सभी के प्रयास से लक्ष्य हासिल करेंगे ।


निगमाध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी जिसे पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ अंबेडकर की अध्यक्षता में तैयार किया गया जिसमें सागर सपूत डॉ हरिसिंह गौर भी सदस्य थे । 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया तब से देश संविधान के अनुसार ही चलता है । उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें जिससे इस बार हम स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अच्छी रैंक प्राप्त कर सकें ।

यह भी पढ़े : Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 जनवरी से 02 फरवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था और संविधान के अनुसार ही पूरा देश चलता है। प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वच्छता मिशन प्रारंभ किया था नगर निगम की सभी अधिकारी, कर्मचारी बहुत मेहनत से कार्य कर रहे हैं जिसमें हमें मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है इसलिए स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में शहर को अच्छी रैंक लाने के लिए हमें लगातार प्रयास करना है।

कार्यक्रम को पार्षद याकृति जड़िया ने भी संबोधित कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में महापौर ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं  डिस्पोजल का उपयोग न करने की  शपथ दिलाई ,उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये तथा गुब्बारे छोड़े।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य  अनूप उर्मिल, धर्मेंद्र खटीक,श्रीमती संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन सोमेश जडिया पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, रीतेश तिवारी, देवेन्द्र अहिरवार,श्रीमती अनीता रामू ठेकेदार, श्रीमती वैदेही पुरोहित, श्रीमती रूबी कृष्णकांत पटेल, श्रीमती पूजा सोनी, श्रीमती  रोशनी बसीम खान, विशाल खटीक सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मकरोनिया नगरपालिका में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण


गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया प्रांगण में नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष  मिहीलाल अहिरवार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका मकरोनिया पार्षद गण  बलवंत सिंह ठाकुर विवेक सक्सेना , नरेंद्र सिंह ठाकुर , निशांत आठिया पार्षद प्रतिनिधि  राजा रिछारिया  दिनेश दक्ष अजय अहिरवार , बाबूलाल रोहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी  पवन शर्मा, उपयंत्री सत्यम देवलिया, श्रीमती रूबी जैन  नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में फहराया तिरंगा



नगर पालिका परिषद, मकरोनिया द्वारा न्यू खेल, मैदान संत रविदास स्मारक के सामने, गंभीरिया, मकरोनिया में गणतंत्र दिवस का नगर स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।इस आयोजन में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुऐ और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही स्कूली  विद्यार्थियों द्वारा दी मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।मुख्य अतिथि विधायक लारिया ने शांति के प्रतीक गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। साथ ही मुख्यमंत्रीजी का जनता के नाम संदेश का वाचन कर शहीद परिवारों से भेंट कर सम्मानित भी किया । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जो आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में एकता और राष्ट्र प्रेम का उल्लास देखने को मिला।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी- शिक्षकगण और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive