Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR सात शिक्षक गैरहाजिर, कारण बताओं नोटिस सहित वेतन काटने के निर्देश

SAGAR सात शिक्षक गैरहाजिर, कारण बताओं नोटिस सहित वेतन काटने के निर्देश 


तीनबत्ती न्यूज: 25 जुलाई 2025 

सागर: कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर जिले के विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन ने बताया कि कार्यालयीन सहायक संचालक श्री एम. के. चढ़ार एवं जिला परियोजना समन्वयक डॉ. गिरीश मिश्रा द्वारा आज शुक्रवार को जिले के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस सहित वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेSAGAR: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया स्कूलों का निरीक्षण : सहायक शिक्षक को छोड़ प्राचार्य से लेकर चपरासी तक गैरहाजिर : गेट पर खड़े थे 100 बच्चे

यह शिक्षक पाए गए अनुपस्थित

शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. खुरई के श्रीमती गायत्री शाक्य, श्रीमती अनीता सेन, शासकीय ललिता कन्या उ.मा.वि. खुरई के श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, श्रीमती मायादेवी, कु. नेहा रोहित, श्रीराम चढ़ार ,शास. मॉडल उ.मा.वि. खुरई के श्री छत्तर सिंह कुर्मी  ,शास. माध्यमिक शाला क्वायला विकासखंड बंडा की श्रीमती रजनी शास. प्राथमिक शाला नरवां के श्री हरिराम अहिरवार  ,निरीक्षण के दौरान प्रकार सांदीपनी उ.मा.वि. गढ़ौला जागीर के सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये।

यह भी पढ़ेसागर जिले में स्कूलों से शिक्षक नदारद : निरीक्षण जारी : सादीपनी विद्यालय के 08 शिक्षक मिले नदारद : कार्रवाई जारी

कारण बताओ नोटिस जारी

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को बताओ नोटिस सहित एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण की यह कारवाही लगातार जारी रहेगी।

______


यह भी पढ़ेSAGAR: स्कूलों का निरीक्षण : एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित, बेसलाइन टेस्ट एवं पोर्टल अपडेट में लापरवाही: प्राचार्य को नोटिस

यह भी पढ़ेस्कूलों की छवि व गुणवत्ता निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण: निजी विद्यालयों से अच्छी शिक्षा एवं व्यवस्थाएं दें: ▪️लापरवाह निजी विद्यालयों की मान्यता तत्काल समाप्त करें : कलेक्टर संदीप जी आर ▪️प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मुख्य सचिव कांफ्रेंस के लिए फीडबैक कार्यशाला संपन्न



______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 





Share:

संभाग कमिश्नर ने ली नई ब्राडगेज रेल लाईन की समीक्षा बैठक ▪️कब्जे की कार्यवाही, अवार्ड पारित करने तथा मुआवजा वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए



संभाग कमिश्नर ने ली नई ब्राडगेज रेल लाईन की समीक्षा बैठक

▪️कब्जे की कार्यवाही, अवार्ड पारित करने तथा मुआवजा वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए



तीनबत्ती न्यूज :  25 जुलाई 2025
सागर
: संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी द्वारा बीना-कटनी-सिंगरौली तीसरी लाईन तथा खजुराहो-पन्ना खण्ड में निर्माणाधीन नई ब्राडगेज रेल लाईन की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर सागर/पन्ना/छतरपुर, उपायुक्त राजस्व सागर संभाग सागर, मुख्य अभियंता प.म.रे जबलपुर, पुलिस अधीक्षक पन्ना, अनुविभागीय अधिकारी राजनगर/छतरपुर/अजयगढ़/पन्ना, भू-अर्जन अधिकारी सागर, उप मुख्य अभियंता प.म.रे भोपाल. उप मुख्य अभियंता प.म.रे खजुराहो, उप मुख्य अभियंता प.म.रे पन्ना / सतना, सहायक अभियंता, प.म.रे सागर उपस्थित रहे।

 यह भी पढ़ेसराहनीय: सागर:: बरसते पानी में पैदल जाती #छात्रा को पुलिस ने भेंट की #साईकिल

बैठक में कलेक्टर सागर एवं भू-अर्जन अधिकारी सागर को सागर जिले के ग्राम रगोली, मूडरा जरूवाखेड़ा एवं ईशुरवारा अंतर्गत कब्जे की कार्यवाही तथा पुनरीक्षण की कार्यवाही करने, कलेक्टर छतरपुर को जिला छतरपुर के राजनगर अंतर्गत ग्राम टिकुरी में अवार्ड पारित करने तथा शेष चिन्हिंत ग्रामों में धारा-11 तथा धारा-19 के तहत कार्यवाही करने, नक्शों पर रेलवे की भूमि का चिन्हांकन करने, रेलवे की भूमियों का नामांतरण करने, कलेक्टर पन्ना को जिला पन्ना के ग्राम डुगराहो, सिन्हाई, बड़ी रूघ, सबदुआ, बड़ागांव, सिवरीवैश्य, जमुनहाई, पिपरिया, चौपरा में अवार्ड पारित करने तथा शेष चिन्हित ग्रामों में धारा-11 तथा धारा-19 के तहत कार्यवाही करने, नक्शों पर रेलवे की भूमि का चिन्हांकन करने, रेलवे की भूमियों का नामांतरण करने तथा मुआवजा वितरण की कार्यवाहियों समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
_____________


_____________

कमिश्नर संभाग सागर द्वारा प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षीय परियोजना को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु रेलवे विभाग के अधिकारियों को संबंधित जिले के कलेक्टर के साथ टीएल बैठकों में चर्चा कर आपसी सामंजस्य से समयसीमा में कार्यवाहियां पूर्ण करने के निर्देश दिये गये साथ ही जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया कि जिलों में मुआवजा मिलने के उपरांत भी जिन ग्रामों की भूमिधारकों द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावे। कमिश्नर, सागर संभाग सागर द्वारा निर्देशित किया गया उक्त परियोजना की समीक्षा प्रतिमाह की जावेगी अतएव परियोजना अंतर्गत लंबित कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर बैठक के एजेंडा अनुसार पालन प्रतिवेदन आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जावे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 



Share:

कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण : नकल शाखा के कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी

कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण : नकल शाखा के कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी


तीनबत्ती न्यूज: 25 जुलाई ,2025

सागर :  कलेक्टर  संदीप जी आर कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण करते समय नकल शाखा पहुंचे जहां मौजूद व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया कलेक्टर ने व्यक्तियों को सुनते हुए निर्देश दिए कि नकल शाखा की कार्यशैली को पारदर्शी बनाएं एवं निर्धारित समय पर नकल की प्रति उपलब्ध कराएं। उन्होंने अपील भी की कि नकल शाखा में सीधे आवेदन न करें लोकसेवा केन्द्र में आवेदन कर वहीं से नकल की प्रति प्राप्त करें। उन्होंने नकल शाखा में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की, बताया गया कि लोक सेवा केन्द्र से आने वाले आवेदनों पर निर्धारित दिनांक पर ही नकल प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नकल शाखा के मुख्य गेट पर नकल के लिए ली जाने वाले शुल्क की जानकारी बड़े बड़े अक्षरों में अंकित कराएं साथ में यह भी अंकित कराएं कि यहां किसी भी प्रकार का सीधा आवेदन नहीं लिया जाता, नकल के लिए लोक सेवा केन्द्र पर ही आवेदन करें। उन्होंने लापरबाही बरतने पर नकल शाखा के एक कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

_____________


_____________


कलेक्टर श्री संदीप जी आर आवक जावक शाखा पहुंचे जहां उन्होंने आवक जावक के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि आवक जावक पत्रों की कार्यवाही समय पर की जावे एवं तारीख समय अंकित किया जावे। उन्होंने आवक जावक कक्ष में पर्याप्त स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यालय ओआईसी श्री देवेन्द्र सिंह मौजूद थे।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 



Share:

Sagar: तहसीलदारों और नायब तहसीलदार की पदस्थापना में किया गया बदलाव

Sagar:  तहसीलदारों और नायब तहसीलदार की पदस्थापना में किया गया बदलाव



तीनबत्ती न्यूज: 25 जुलाई, 2025
सागर
: कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार/सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की पदस्थापना में आगामी आदेश तक बदलाव किया है।

_____________


_____________

कलेक्टर कार्यालय से जारी नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार श्री संदीप तिवारी, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार सागर नगर एवं वृत्त मकरोनिया, श्री निर्मल सिंह राठौर, प्रभारी तहसीलदार जैसीनगर को तहसीलदार राहतगढ, श्रीमती प्रीतिरानी चौरसिया, प्रभारी तहसीलदार देवरी/ केसली  को  तहसीलदार देवरी, श्री प्रेमनारायण सिंह नायब तहसीलदार केसली को प्रभारी तहसीलदार केसली, श्री राहल गौड, नायब तहसीलदार राहतगढ  को प्रभारी तहसीलदार सागर ग्रामीण, श्री हरीश लालवानी नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण को प्रभारी तहसीलदार जैसानगर एवं वृत्त सेमाढाना, श्रीमती संगीता सिंह को तहसील सागर


 ग्रामीण वृत्त शाहपुर, श्री प्रतीक रजक को तहसील सागर नगर वृत्त रतौना एवं परसोरिया, श्री दिनेश असाटी को तहसील राहतगढ वृत्त सीहोरा, श्री शिवपुरोहित गौतम को तहसील जैसीनगर वृत्त बिलहरा, श्री विनोद सिंह परिहार नायब तहसीलदार जैसीनगर को तहसील सागर ग्रामीण वृत्त नरयावली, श्री बहादुर सिंह नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण को तहसील सागर ग्रामीण वृत्त सुरखी में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी रहेगा।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 




Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की : तीन सड़क परियोजनाओं की मांग की

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की : तीन सड़क परियोजनाओं की मांग की


तीनबत्ती न्यूज: 24 जुलाई, 2025

सागर:   लोकसभा सत्र के दौरान सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सागर संसदीय क्षेत्र सागर के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की मांग की जो क्षेत्र की जनता की सुविधा, आर्थिक प्रगति और यातायात सुधार की दृष्टि से बेहद ज़रूरी सिद्ध होगी।

मुलाकात के दौरान सांसद ने जो तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं की मांग की उनमें मुख्यतः बीना से कुरवाई (महलुआ) तक नया नेशनल हाईवे (NH) बनाया जाए। यह सड़क बीना, कुरवाई, शमशाबाद, सिरोंज, लटेरी और खुरई विधानसभा के लिए लाभकारी होगी, यात्रा में समय की बचत होगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। बीना शहर के लिए रिंग रोड (बायपास) का निर्माण किया जाए। जिससे बीना शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही कम होगी। ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। सागर से कटनी तक 4 लेन सड़क का निर्माण कराया जाए। इससे इंदौर से प्रयागराज तक की फोरलाईन कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। यह रोड भोपाल, सागर, कटनी होते हुए बुंदेलखंड, विंध्याचल और महाकौशल को पूर्ण रूप से 4 लेन कनेक्टिविटी से जोड़ेगा। जो व्यापार, पर्यटन और तेज यातायात के लिए यह मार्ग अत्यंत लाभकारी होगा । इन प्रस्तावों को मंत्री  नितिन गडकरी ने इन परियोजनाओं को जल्द प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 








Share:

कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने किया शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर का निरीक्षण

कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल
ने किया शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर का निरीक्षण 


तीनबत्ती न्यूज: 24 जुलाई, 2025

सागर:  कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री गौतम टेटवाल के  द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

भ्रमण के दौरान संस्था प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लगाई गई कौशल प्रदर्शिनी अवलोकन कराया गया, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट को देखकर मंत्री  श्री  टेटवाल ने प्रशिक्षणार्थियों के उन्नत प्रयास की सराहना की साथ ही उनके द्वारा लिये जा रहे प्रशिक्षण के संबंध में संवाद किया। तदोपरांत उनके द्वारा संस्था में संचालित विभिन्न व्यवसायों की कार्यशाला का निरीक्षण किया एवं उपस्थिति अधिकारियों से उनके द्वारा प्रदान किये जाने वाले प्रशिक्षण पद्धति की जानकारी प्राप्त की। संस्था प्राचार्य श्री ए के डागौर द्वारा  मंत्री  श्री गौतम टेटवाल को बतलाया गया कि संस्था में वर्तमान में 18 व्यवसायों में 948 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है, जिसमें पूर्व में उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थी देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे है। वर्तमान में संस्था में प्रवेश की कार्यवाही संचालित है जिसमें आवेदक रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश ले सकते है।



मंत्री श्री टेटवाल,  द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधन करते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने एवं वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाये। संस्था में कम अवधि के प्रशिक्षण प्रोग्राम चला कर उनमें प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसरों को निर्मित करें तथा वर्तमान शासन की महत्वकांक्षा के अनुरूप बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यकम संचालित किये जाने के निर्देश दिये। उनके द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया, संस्था के कोपा व्यवसाय में अध्ययनरत दिव्यांक प्रशिक्षणार्थी निक्की साहू का उत्साहवर्धन करते हुए उसे दिये गये प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की। टर्नर व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीएनसी मशीन पर तैयार किये गये स्टील के मोमोन्टों को श्री ए के डागौर, प्राचार्य एवं श्री आर के दुबे, प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा  मंत्री, विधायक  को सौपें गयें।


इस अवसर पर विधायक जैन ने बताया कि आईटीआई में कामकाजी महिलाओं को उनके कामों से संबंधित हमने एक प्रशिक्षण दिलाया था जिसमें वाशिंग मशीन का संचालन डिशवॉशर का संचालन रेफ्रिजरेटर माइक्रोवेव सहित अन्य उपकरणों को चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी । इस ट्रेनिंग के पश्चात हमारी उन्ही बहनों को मिलने वाली तनख्वाह में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी हुई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण भी किया गया ।
इस अवसर पर, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, अमित बैसाखिया, प्रासुख जैन, नितिन सोनी, अंशुल परिहार, जय सोनी, राहुल वैद्य श्रीमती अंगूरी ठाकुर जिला रोजगार अधिकारी जिला सागर, श्री प्रमेन्द्र शर्मा सहायक संचालक, समस्त प्रशिक्षण अधिकारी/कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी, एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहें। सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive