Editor: Vinod Arya | 94244 37885

डॉ गौर विवि की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की : पुलिस जांच में जुटी

डॉ गौर विवि की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की : पुलिस जांच में जुटी


तीनबत्ती न्यूज: 29 नवंबर, 2025

सागर : डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय  सागर की एक छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रूममेट पहुंची तो मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। गोपालगंज पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतिका कटनी की रहने वाली है। सागर में पढ़ाई कर रही थी। 

यह भी पढ़ेंSAGAR: जमीनी विवाद : मा के सामने दो बेटो की हत्या : बड़े पिता ने मारे चाकू


किचिन ने फांसी के फंदे पर झूलती मिली

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात रेश्मा लोधी निवासी सिंदुरसी कटनी ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह यादव कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही है। उसके साथ शालिनी पिता राजेंद्र सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी नीमखेड़ा कटनी रहती थी। रेश्मा शुक्रवार शाम चाय पीने के लिए रूम से बाजार गई थी। रूम पर शालिनी अकेली थी। कुछ देर बाद वह चाय पीकर रूम पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। रेश्मा ने बताया कि आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर मकान मालिक दुर्गेश यादव को सूचना दी। वे आए और उन्होंने वेल्डिंग वाले को बुलाया। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। जहां देखा तो किचन में शालिनी का शव फंदे से झूल रहा था।

पुलिस जुटी जांच में

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। परिवार वालों को सूचना दी। शनिवार को परिवार के लोग सागर पहुंचे। पुलिस ने परिवार वालों के बयान लिए हैं।

यह भी पढ़ेंडॉ. गौर द्वारा कानून के क्षेत्र में किये गये कार्य आज भी मील का पत्थर हैं: न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा ▪️गौर जयंती पर निकली शोभायात्रा, हुए अनेक कार्यक्रम


बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी 

मृतका शालिनी राजपूत सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह यादव कॉलोनी में रूममेट के साथ किराए के कमरे में रहती थी । मृतका के पिता राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेटी ने मुझसे कोई बात नहीं है। बेटे से बात हुई थी। लेकिन अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। वह सागर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामले की उचित जांच की जाए। परिवार के अन्य सदस्यों ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य बिंदुओं पर जांच कर आत्महत्या का कारण पता करने की मांग की है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



           


Share:

SAGAR: जमीनी विवाद : मा के सामने दो बेटो की हत्या : बड़े पिता ने मारे चाकू

SAGAR: जमीनी विवाद : मा के सामने दो बेटो की हत्या : बड़े पिता ने मारे चाकू


तीनबत्ती न्यूज: 29 नवंबर, 2025

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जमीनी विवाद के चलते डबल मर्डर का मामला सामने आया हैं इसमें दो सगे भाइयों की हत्या उनके बड़े पिताजी ने चाकुओं से गोदकर कर दी। सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में मां के सामने उसके दो बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों भाई मां से हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए थे। इस दौरान अपने बेटे के साथ मिलकर उनके बड़े पिता ने हमला कर दिया।घटना शुक्रवार की है। 

डेढ़ एकड़ जमीन का विवाद

मामला सानौधा थाना इलाके के चांदवर गांव है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात शांति बाई बंसल बकरियों की दवा लेने के लिए अपने रिश्तेदार (जेठ) के घर गई थीं। इसी दौरान डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख शांति बाई के बेटे आकाश बंसल (उम्र 16) और दीपेश बंसल (उम्र 18) मौके पर पहुंचे।जब दोनों भाई अपनी मां को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई घाव बेटों के पेट. पीठ और चेहरे पर लगे. जिससे वे घायल हो गए उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 


हमले के दूसरे दिन अस्पताल में मौत

पुलिस के मुताबिक, गंभीर हालत में दोनों भाइयों को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को आकाश और दीपेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिवार वालों को सौंप दिए। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाई मजदूरी करते थे। परिवार में बड़ा भाई अभिषेक और माता-पिता हैं।

                             मा कांति बाई

मृतकों की मां शांति बाई ने रोते हुए बताया-जब मुझसे विवाद किया जा रहा था, तभी मेरे बेटे दीपेश और आकाश मुझे बचाने आए थे। इसी दौरान मेरे जेठ सुरेश धानक और उनके बेटे सचिन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों बेटों की मौत हो गई। शांति बाई ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 

सानौधा थाने के एसआई बलराम छारी ने बताया कि आरोपी सुरेश और उसके बेटे सचिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



           

Share:

राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: कुश्ती में डॉ गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल

राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: कुश्ती में डॉ गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल


तीनबत्ती न्यूज:28 नवंबर, 2025

सागर: नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में डॉ हरीसिंह गौर वि वि सागर के प्रतिभाशाली रेसलिंग फ्रीस्टाइल के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किग्रा के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने दांव पेंच से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पहलवान से कड़े संघर्ष के बाद अभिषेक यादव 10 -6 अंक से पराजित हुए और कुरुक्षेत्र वि वि के पहलवान ने गोल्डमेडल अपने नाम किया, और अभिषेक को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा । कोच धर्मवीर यादव की फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका रही ।




अभिषेक यादव बी टी आई ई कालेज सागर के बी ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं उनकी  इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह विश्वविद्यालय एवं बीटीआईई कालेज में खुशी की लहर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ विवेक बी साठे, बीटीआइई के डायरेक्टर संदीप जैन, प्रो सुबोध जैन, सहायक निदेशक डॉ सुमन पटेल, प्राचार्य डॉ राजू टंडन, महेंद्र कुमार, डॉ मनोज जैन, डॉ रंजन मोहंती,प्रभुकांत, कुमार, आकाश लिटोरिया एवं बीटीआईई के समस्त स्टाफ ने अभिषेक को फ़ोन बधाई दी ।

जिला कुश्ती संघ ने दी बधाई

जिला कुश्ती संघ सागर के अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा  ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही कुश्ती के प्रति लगनशील और मेहनती रहा है जिसमें अभिषेक के पिता संजय यादव संजू  का भी त्याग रहा है जिसका फल आज अभिषेक पहलवान की मेहनत के रूप में सागर जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो रहा है, अभिषेक की उपलब्धि पर धर्मवीर पहलवान कुशती कोच के निर्देशन में पदक जीता है । इस अवसर पर सागर जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राजकमल केशरवानी वरिष्ठ खलीफा, गुड्डू पहलवान, सुरेन्द्र उस्ताद, दुलारें उस्ताद, नंदू उस्ताद,सुरेश खलीफा, रामेश्वर नानोरिया,रोशन पहलवान, राजू पहलवान, पुरषोत्तम पहलवान, मनीष यादव सचिव जिला कुश्ती संघ सागर, नरेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष,मनोहर पहलवान, रामेश्वर चौबे, रौशन पहलवान, कुश्ती संघ उपाध्यक्ष अमित यादव यादव ट्रांसपोर्ट,शंकर पहलवान, कन्हैया पहलवान, हीरा पहलवान,संजू पहलवान , हरिशंकर पहलवान,नीरज पहलवान, सत्यजीत सिंह ठाकुर बीना , बदन पहलवान, पप्पू यादव पंडा,महेंद्र यादव, डब्बू पहलवान, हेमंत सिंह,विष्णु पहलवान, महिला कुश्ती प्रशिक्षक जय श्री राठौर, मुस्कान साहू एवं सभी अखाड़ों के वरिष्ठ पहलवानों एवं कुश्ती खिलाडियों ने बधाईयां दी है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



           

Share:

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम सागर का कर्मचारी सस्पेंड

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम सागर का कर्मचारी सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज: 28 नवंबर, 2025

सागर:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर के निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  राजकुमार खत्री ने विशेष गहन  पुनरीक्षण कार्य (एस आईआर सर्वे) में लापरवाही  बरतने पर नगर निगम  राजस्व शाखा के स्थाई कर्मी राजेंद्र मलैया को निलंबित किया  है।  निलंबन आदेश में लेख किया गया है  जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था परंतु आपके द्वारा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य विशेष गहन पुनरीक्षण में रूचि न लेते हुये लगातार लापरवाही की जा रही है जो कि आपके पदीय दायित्व के विपरीत होकर म.प्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 व 3 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः मतदाता गहन पुनरीक्षण के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील के नियम 9 के तहत श्री राजेन्द्र मलैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया


तीनबत्ती न्यूज: 28 नवंबर,2025

सागर - सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरीसिंह गौर की 156 वीं जन्म जयंती के आयोजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने इतिहास विभाग में शैक्षणिक उन्नयन के लिए विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग के नाम 1 लाख रु. की राशि प्रदान की है। इस राशि का चैक आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार को विभागीय शिक्षकों एवं शोधार्थियों की उपस्थिति में सौंपा। इस अवसर पर कुलपति श्री ठाकुर ने इतिहास विभाग के शिक्षकों के मध्य कहा कि जिस शैक्षणिक उन्नयन एवं अकादमिक विकास की भावना से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने आपके इतिहास विभाग को 1 लाख रु. की राशि प्रदान की है, मुझे आशा है कि आपका विभाग उनकी आकांक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरेगा। 

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार ने कहा कि माननीय न्यायमूर्ति श्री सतीश चन्द्र शर्मा का इतिहास विभाग से अत्यन्त गहरा और भावनात्मक रिश्ता है उनके पिता प्रो. बैजनाथ शर्मा देश के ख्यातप्राप्त इतिहासकार एवं बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। प्रो. शर्मा 1979 से 1990 तक एक लंबे कार्यकाल में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं उनका विद्यार्थी रहा हूँ, उनके पढ़ाये हुए विद्यार्थी आज देश-विदेश में सागर विश्वविद्यालय एवं इतिहास विभाग का नाम रौशन कर रहे हैं एवं अकादमिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, वैदेशिक सेवा, सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी गरीमामय एवं प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

मैमोरियल लैक्चर समिति का होगा गठन

प्रो. अहिरवार ने आगे बताया कि उक्त 1 लाख की राशि से प्रतिवर्ष प्रो. बैजनाथ शर्मा मैमोरियल लैक्चर कराने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें विभाग के समस्त शिक्षकों, शोधार्थियों एवं प्रो. शर्मा के पढ़ाये हुए विद्यार्थियों उनके शुभचिन्तकों एवं अन्य सहयोगियों को साथ लेकर एक "मैमोरियल लैक्चर समिति" का गठन किया जायेगा जो समस्त आयोजन को अंजाम देगी। इस अवसर पर इतिहास विभाग को प्रो. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. संजय बरोलिया, शोधार्थी अभिलाशा राजपूत, आशू अहिरवार, अदिति बुन्देला, विशेष जोठे, अंभुज श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रविन्या श्रीवास्तव, भूपेन्द्र अहिरवार, संजना सिंह, अभय सिंह चौहान, विजय कुमार, निधी सोनी, श्रावस्ती मिश्रा, शिवानी प्रजापति, अखिलेश सैन एवं कुरुणा राजपूत आदि उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

सांदीपनि विद्यालय एवं सीएम राइज भवन का विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण : खुले तारों पर ठेकेदार को फटकार

सांदीपनि विद्यालय एवं सीएम राइज भवन का विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण : खुले तारों पर ठेकेदार को फटकार


तीनबत्ती न्यूज: 27 नवंबर, 2025

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने  सांदीपनि विद्यालय एवं सीएम राइज विद्यालय के भवन का फाइनल निरीक्षण किया । भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। एजेंसी द्वारा भवन हैंडओवर किए जाने से पूर्व, विधायक जैन ने सभी यूनिट्स का स्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री  को पत्र लिखकर समय मांगा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की पूरी सफाई और सौंदर्यकरण को कई स्थानों पर खुले हुए विद्युत तार पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और इन्हें तुरंत व्यवस्थित कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी खेल संबंधी उपकरण तत्काल स्थापित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि विद्यालय प्रारंभ होते ही बच्चों को संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर भवन विकास निगम के उप महाप्रबंधक योगेंद्र चौहान, विद्यालय प्राचार्य विनय दुबे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने कहा कि विद्यालय का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

www.Teenbattinews.com

Archive