Editor: Vinod Arya | 94244 37885

संवाद पुरुष मुन्ना शुक्ला संस्मरण ग्रंथ का हुआ विमोचन

संवाद पुरुष मुन्ना शुक्ला संस्मरण ग्रंथ का हुआ विमोचन 


तीनबत्ती न्यूज: 18 दिसम्बर, 2025

सागर। श्रुतिमुद्रा एवं बुनियाद सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में “संवाद पुरुष” स्व. मुन्ना शुक्ल संस्मरण ग्रंथ का  विमोचन समारोह रविन्द्र भवन सभागार, सागर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. मुन्ना शुक्ला के वैचारिक योगदान, सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक चेतना को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुँचाना था।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

BJP: देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में हजारों किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : पटवारी और बेपरवाह प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

-----------------------------+

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. मुन्ना शुक्ला को समर्पित आदरांजलि कार्यक्रम से हुई, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वागत वक्तव्य डॉ सिद्धार्थ शंकर शुक्ला ने प्रस्तुत किया। डॉ अलका शुक्ला ने आदरांजलि के क्रम में बताया कि कैसे मुन्ना शुक्ला जी ने परिवार को संस्कार और ज्ञान के दो आधारस्तम्भों का महत्व बताया। प्रबंध संपादक उमाकांत मिश्र ने पुस्तक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

यह भी पढ़ेंSagar News: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के छात्रों ने रचा इतिहास : 14 NCC कैडेट्स का भारतीय सेना में एकसाथ चयन

ग्रंथ विमोचन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता तिवारी, महापौर ने बताया कि मुन्ना भैया को लगभग हर विषय पर अभीष्ट और तथ्यात्मक ज्ञान था । वे सही मायने में शहर के अभिभावक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हर्ष शर्मा (पूर्व निदेशक, स्टेट फॉरेंसिक लैब) ने सहभागिता की। उन्होंने मुन्ना शुक्ला जी से जुड़े रोचक संस्मरण साझा किए उन्होंने बता कि शुक्ला जी हर विषय को मनन चिंतन करने के बाद ही उस पर अपने विचार प्रस्तुत करते थे। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व था । डॉ.शरद सिंह (प्रतिष्ठित लेखिका)ने सारगर्भित वक्तव्य देते हुए स्व. मुन्ना शुक्ला के संवादधर्मी व्यक्तित्व, सामाजिक प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता प्रो. दिनेश अत्रि (पूर्व अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय, विश्वविद्यालय, सागर)ने की, जिन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शुक्ला जी के विचार, उनके संदेश, उनका व्यवहार आज भी पूरे शहर को रोशन कर रहा है। संस्मरण ग्रंथ के सारे लेखों में एक ही बात निकालकर सामने आती है कि मुन्ना शुक्ला जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। चाहे गौवंश सेवा हो, स्वान प्रेम हो, या पौधों की विविध प्रजातियों के बारे में गहन अध्ययन हो , साहित्य हो, संगीत हो, या विज्ञान हो ..शुक्ला जी ने जीवन के विविध आयामों को पूरी जीवटता से जिया।  अत्रि जी ने मुन्ना भैया को शहर की अनमोल धरोहर बताते हुए उनकी प्रासंगिकता रेखांकित की।

डॉ शांभवी शुक्ला (प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना)ने संस्मरण ग्रंथ को अनुपम धरोहर बताया। उन्होंने बताया कि इस ग्रंथ की रचना में अभिषेक ऋषि , टी आर त्रिपाठी , डॉ छबिल मेहर, डॉ लक्ष्मी पांडेय जी के विशेष योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने "पिता" शीर्षक से एक मार्मिक कविता का पाठ किया जिसने सभागार में उपस्थित सुधिजनों को भावुक कर दिया ।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “स्वरांजलि” सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सितार वादक डॉ. गोपाल कृष्ण शाह (नई दिल्ली) ने भावपूर्ण और उत्कृष्ट सितार वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर श्री उजित उदय कुमार (नई दिल्ली) ने सशक्त संगत प्रदान की।

ये हुए शामिल 

कार्यक्रम में शुक्ला परिवार से डॉ  कविता शुक्ला,सिद्धार्थ शुक्ला, शांभवी शुक्ला, अलका शुक्ला, गुंजन शुक्ला, सपना शुक्ला,पारंग शुक्ला, पी एन मिश्रा,डॉ मनीष झा,शिवरतन यादव, आरके तिवारी, हरी शुक्ला, आशीष ज्योतिषी, कुंदन पाराशर, अंबिका यादव, हरि सिंह,ठाकुर राघवेंद्र नायक,पी आर मालिया, डा रागिनी श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, टीकाराम त्रिपाठी,डा.अमर जैन, डा. राकेश सोनी, मनोज सोनी, सुमित दुबे, प्रफुल्ल हलवे, वीरेंद्र प्रधान सहित साहित्य, कला, संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि कुमार सिंह एवं अमित मिश्रा ने किया।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Sagar News: ,दो वर्षों से लगातार नोटिस फिर भी नाले किनारे अतिक्रमण कर भवन निर्माण : निगम प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जमीदोज किया ▪️शासकीय भूमि के दस्तावेजों से छेड़-छाड़ कर तीन बार अलग-अलग रजिस्ट्री की गई उक्त की जाँच उपरांत नामांतरण शून्य किया

Sagar News: ,दो वर्षों से लगातार नोटिस फिर भी नाले किनारे अतिक्रमण कर भवन निर्माण : निगम प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जमीदोज किया

▪️शासकीय भूमि के दस्तावेजों से छेड़-छाड़ कर तीन बार अलग-अलग रजिस्ट्री की गई उक्त की जाँच उपरांत नामांतरण शून्य किया


तीनबत्ती न्यूज : 18 दिसम्बर 2025

सागर: शासकीय भूमि के दस्तावेजों से छेड़-छाड़ कर तीन बार अलग-अलग रजिस्ट्री की गई उक्त की जाँच उपरांत नामांतरण शून्य किया गया। शनिवार 13 दिसंबर को गोला कुआँ तिराहा के पास नाले किनारे रमा अतुल तिवारी, निधी प्रवीण नायक एवं ज्योति दीपक घनघोरिया द्वारा किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम प्रशासन द्वारा जमीदोज किया गया । उक्त निर्माण बिना भवन भूमि अनुज्ञा के किया जा रहा था इस अवैध निर्माण के विरुद्ध मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल,सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी एवं रजिस्ट्री व नामांतरण आदि के दौरान भी आपत्तियां लगाई गई थीं।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण : निगम प्रशासन ने कराया जमींदोज : बिना भवन अनुज्ञा दस्तावेजों के निर्माण

__------------------------------

दो साल से नोटिस

निगम प्रशासन द्वारा पिछले दो वर्षों से निर्माणकार्य को तत्काल रोकने और निर्माण हटाने की सूचना निर्माणकर्ता को  नोटिस के माध्यम से बार बार दी गई थी।  उक्त जमीन शासकीय है जिसका खसरा 372  है उक्त जमीन शासकीय भूजल मद  की है।जिसकी खरीद फरोख्त दस्तावेजों में छेड़ छाड़ कर की गई है। मौक़े पर उक्त निर्माण के पीछे नाले की ओर पुराना घाट निर्मित है उक्त घाट के हिस्से सहित शासकीय जमीन पर यह निर्माण किया गया है मोंगा नाले के घाट की कुछ सीढ़ियां अब भी दिखाई दे रहीं हैं। उक्त जमीन सहित अन्य जगहों की खरीद फरोख्त इसी प्रकार की गई यह भी सूचना प्राप्त हुई है जो दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रजिस्ट्री कराई गयीं हैं। इस प्रकार के प्रकरणों में जाँच की जा रही है।

Share:

Sagar News: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के छात्रों ने रचा इतिहास : 14 NCC कैडेट्स का भारतीय सेना में एकसाथ चयन

Sagar News: शासकीय कला एवं वाणिज्य  महाविद्यालय सागर के छात्रों ने रचा इतिहास : 14 NCC कैडेट्स का भारतीय सेना में एकसाथ चयन


तीनबत्ती न्यूज: 17 दिसंबर, 2025

सागर। स्थानीय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के 14 जाँबाज़ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन के कैडेट्स का एक साथ भारतीय सेना की 'अग्निवीर' योजना एवं पैरा मिलिट्री फोर्सेस में चयन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता एवं 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन NCC के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव के मार्गदर्शन में इन कैडेट्स ने कड़े प्रशिक्षण और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। चयनित कैडेट्स में भानु लोधी, शैलेश गौड, आकाश पटेल, रिंकू अहिरवार, अनुभव लोधी, सचिन सेन, गणेश पटेल, रामेश्वर अहिरवार, संजय साहू, राहुल प्रजापति, मोहित यादव, दीपक कुशवाहा एवं राकेश लोधी शामिल हैं।



महाविद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

कैडेट्स की इस सफलता पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता ने चयनित कैडेट्स को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमारे कैडेट्स ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपने समर्पण को साबित कर दिया है।

इस अवसर पर NCC अधिकारी डॉ. जयनारायण यादव ने कैडेट्स के कठोर परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में डॉ. संदीप सबलोक, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉ अंकुर गौतम डॉ संदीप तिवारी डॉ रविन्द्र सिंह डॉ वरुण राज यादव सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सेना के इन भावी जवानों का उत्साहवर्धन किया।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


           

Share:

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने एसपी विकास सहवाल से क़ानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने एसपी विकास सहवाल से क़ानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 17 दिसंबर, 2025

सागर। सागर जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के चलते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल से मिलकर क़ानून व्यवस्था को सुदृण करने हेतु विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया भी साथ रहें।

__________

सागर में उपद्रव का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

दहशत में सागर : बदमाशों का जमकर उत्पात: चाकू- कटरबाजी : राह चलते लोग जान बचाकर भागे : वाहनों दुकानों में तोड़फोड़: CCTV आया सामने

_________

भेंटवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सम्पूर्ण जिले में पुलिस गश्त बढ़ाने व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की उन्होंने कहा कि जिले में निरंतर बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आमजनों में भय कि स्थिति पैदा हो रही हैं जो चिंताजनक हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस को और अधिक सक्रियता एवं आम जनों के साथ सामंजस बनाकर कार्य करने कि आवश्यकता हैं ताकी समय रहते अपराधियों को पकड़ कर अपराधों पर लगाम लगाई जा सकें। उन्होंने बीते दिनों सागर के माता मढ़िया क्षेत्र में हुई घटना के शेष अपराधियों कि जल्द गिरफ़्तारी हेतु मांग की। 

यह भी पढ़ेंSAGAR News : SAGAR Crime : बदमाशों का जमकर उत्पात: चाकू- कटरबाजी ने फैलाई दहशत : राह चलते लोग जान बचाकर भागे : वाहनों- दुकानों में तोड़फोड़: CCTV आया सामने ▪️दो थाना क्षेत्रों में हुए उपद्रव से आक्रोशित जनता ने किया चक्काजाम

साथ ही जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल को सुझाव देते हुए कहा कि बडे घटनाक्रम अथवा मामलों में पुलिस अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी हो। इससे जनता में असंतोष नहीं बढ़ता है और जनता अपनी बात भी रख सकती है। उक्त जानकरी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए संघर्ष तेज होगा : रघु ठाकुर ▪️राहतगढ़ ओवर ब्रिज का मामला राज्यसभा में उठा ▪️रेलवे स्टेशन सागर पर बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा का धरना

रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए संघर्ष तेज होगा : रघु ठाकुर

▪️राहतगढ़ ओवर ब्रिज का मामला राज्यसभा में उठा

▪️रेलवे स्टेशन सागर पर बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा का धरना

तीनबत्ती न्यूज: 17 दिसंबर, 2025

सागर: बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन सागर पर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। सबसे पहले मोहिनी पांडे का नशा मुक्ति के विरुद्ध गीत का वाचन किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि राहतगढ़ बस स्टैंड पर बना ओवर ब्रिज जन उपयोगी नहीं बल्कि हत्यारा बन गया है । लगभग 50000 की आबादी जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग व्यापारी और मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर विजय टाकीज की तरफ आते हैं इसमें तकनीकी सुधार कर आम लोगों की राय लेकर जन उपयोगी बनाया जाय।

राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह का मोर्चा ने माना आभार

रघु ठाकुर ने अपने संबोधन में राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह को बुंदेलखंड का सच्चा प्रहरी और हितेषी  बताया उन्होंने कहा कि आज जिस महिलाकी ट्रेन से टकराकर मृत्यु हो गई थी और दूसरी घायल थी उनके प्रति राज्यसभा में राहतगढ़ ओवर ब्रिज के सवाल को उठाने का काम संजय सिंह ने किया है बुंदेलखंड मोर्चा उनका आभारी है।



उन्होंने आगे कहा बरसों से बुंदेलखंड अंचल की स्वीकृत रेल लाइन के निर्माण हेतु केंद्र की सरकार राशि जारी करें ताकि लोगों को रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके उन्होंने आगे कहा कि कटनी जबलपुर भोपाल और दमोह तक में ऑटो स्टैंड बनाए गए हैं । लेकिन सागर में ऑटो स्टैंड नहीं होने से प्रतिदिन हजारों आदमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर ऑटो स्टैंड बनाया जाए दमोह राज्य रानी गाड़ी का स्टॉपेज जरूआ खेड़ा में शुरू किया जाए शिप्रा गाड़ी को प्रतिदिन किया जाए।



पूर्व विधायक सुनील जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अब जमीन ही संघर्ष का समय आ गया है हमें एक जुट होकर लड़ना पड़ेगा तभी हम अपने अधिकारों को पा सकेंगे उन्होंने ललितपुर सागर देवरी छिंदवाड़ा रेल लाइन शुरू करने की बात कही उन्होंने कहा मोर्चे का हर संघर्ष परिणाम की तरफ जाता है

धरने को संबोधित करने वालों में सुरेंद्र सुहाने, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डीके सिंह, शिवसेना के पप्पू तिवारी, कम रेड चंद्र कुमार जैन, राजकुमार कोरी, राकेश राय, प्रभात जैन, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पंकज सिंघई, आदि थे।

ये रहे मौजूद

धरने में उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता पप्पू,धर्मेंद्र तोमर, अखिलेश केसरवानी, विनोद तिवारी, पुरुषोत्तम सेन, गफूर मामू, कमलेश जैन,नीरज चौरसिया संजय व्यास दीपक दुबे जरूआ खेड़ा, बंडा, सहित कई गांव के लोग मौजूद थे। धरने का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया आभार अब्दुल रफीक गनी ने माना।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

Sagar News: तीन वार्डों की समस्याओं के निराकरण हेतु “आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल एवं एसआईआर सर्वे शिविर आयोजित

Sagar News: तीन वार्डों की समस्याओं के निराकरण हेतु “आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल एवं एसआईआर सर्वे शिविर आयोजित

तीनबत्ती न्यूज: 17 दिसंबर, 2025

सागर:  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देशानुसार  नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बुधवार को तीन वार्डों शुक्रवारी, शनीचरी एवं कृष्णगंज वार्डके नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु “आपकी महापौर आपके द्वार” जनचौपाल एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर सर्वे) शिविर का आयोजन नंदकिशोर होटल के पास आयोजित किया गया।शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी,  एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया, पार्षद ताहिर मासाब, बबलू कमानी,संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि "आपकी महापौर आपके द्वार" एवं जनचौपाल आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है  इससे नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण हेतु परेशान नहीं होना पड़ेगा।

महापौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर सर्वे की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तक बढ़ा दी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने एसआईआर फार्म भरकर अनिवार्य रूप से जमा करें तथा सही जानकारी दर्ज कराएं, जिससे मतदाता सूची शुद्ध एवं पारदर्शी तैयार की जा सके।वार्ड के नागरिकों द्वारा पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, कचरा संग्रहण, सड़क मरम्मत, पेंशन, पीएम,संपत्ति कर,जलकर,पी एम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्तिकर,जलकर की राशि जमाकी गई व बिलों का सुधार सहित विभिन्न समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए । महापौर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश  दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डा.सुशील तिवारी ने कहा कि शिविर में नगर निगम की पूरी टीम उपस्थित है इसलिए नागरिकों की जो भी समस्याएं हैं उसे अवगत कराएं।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है नगर निगम के सभी कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं अब सही व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे और गलत लोगों के नाम हट जाएंगे। इसका फायदा पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह क्रांतिकारी क़दम है इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा और गलत तरीके से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले व्यक्तियों की पहचान हो सकेगी।

एमआई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि  महापौर जी द्वारा पहली बार यह अभिनव पहल प्रारंभ की गई है जिसमें शिविर में उपस्थित नगर निगम की टीम द्वारा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है तथा शिविर के माध्यम से महापौर का जनता के बीच जाना उनकी संवेदनशीलता को बताता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता सूची है इसलिए नागरिकगण बीएलओ द्वारा दिए गए फार्म को शीघ्र जमा करें।


एमआई सी सदस्य अनूप उर्मिल ने कहा कि आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर नगर सरकार की अच्छी पहल है। पहली बार महापौर जी द्वारा आपके पास आकर आपकी समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी द्वारा एम पी15 व्हाट्सएप चैट के माध्यम से भी नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने की पहल की जा रही है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी समस्याओं को भेज सकते हैं उनका नगर निगम की टीम हल करने का प्रयास करेगी।

पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया ने महापौर द्वारा आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर की सराहना करते हुए कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को शिविर में पहुंचकर रख रहे हैं और उनका महापौर जी द्वारा तत्काल निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। 

कार्यक्रम की नागरिकों ने की सराहना

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल कार्यक्रम की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है । शिविर में उपस्थित एडवोकेट राजेंद्र नामदेव ने कहा कि महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा बहुत ही अच्छी पहल प्रारंभ की गई है एक ही स्थान पर नागरिकों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है । नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान होना पड़ता था मगर अब शिविर में ही सभी कार्य सुगमता से हो रहे हैं इसके लिए महापौर एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हैं।

ये हुए शामिल

शिविर में पूर्व पार्षद जगदीश यादव, कैलाश साहू, राजेश साहू, पन्नालाल,संजू पंडा,स्वराज शर्मा, स्वप्निल पाठक, सिद्धार्थ पंडा,राजू तिवारी, रमेश साहू,अमित साहू, आतिफ खान ,शुभम सोनी, नितिन यादव,सहबाज ख़ान,उपायुक्त एस एस बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी, बृजेश तिवारी , रामाधार तिवारी, जया श्रीवास्तव, आसिमा तिर्की, रिजवान खान कौतुकेय सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive