Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल का 7 वां शिविर आयोजित

Sagar News : “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल  का 7 वां शिविर आयोजित

तीनबत्ती न्यूज: 24 दिसंबर, 2025

सागर : कटरा एवं जवाहरगंज वार्ड के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल शिविर का आयोजन पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल परिसर, कटरा बाजार में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संपत्तिकर, जलकर, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने सहित विभिन्न मूलभूत विषयों पर मौके पर ही निराकरण की कार्रवाई की गई।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु सभी वार्डों में “आपकी महापौर आपके द्वार” एवं जनचौपाल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्ग के ऐसे नागरिक, जिन्हें छोटे-छोटे कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्या एवं स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई,आवास योजना, संपत्तिकर,जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क आदि समस्याओं के निराकरण हेतु  बार-बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब उन्हें अपने ही वार्ड में एक ही स्थान पर सुविधा प्रदान की जा रही है। महापौर ने कहा कि अब तक 7 शिविरों के माध्यम से 13 वार्डों के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराया जा चुका है।


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि महापौर की मंशानुरूप जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि महापौर का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समाधान समय-सीमा में और एक ही स्थान पर हो जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय न जाना पड़े। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी -छोटी समस्याओं के लिए बेवजह परेशान न हों, शिविर में अपनी समस्याओं को बताएं जिससे मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

एम.आई.सी. सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने महापौर की  इस पहल को अभिनव पहल बताते हुए कहा कि नगर सरकार में यह पहली बार हो रहा है कि सभी वार्डों में सीधे जनसेवा के लिए शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद चौहान ने कहा कि इस व्यवस्था से नागरिकों को नगर निगम कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें अपने ही वार्ड में समस्याओं के निराकरण करने की सुविधा मिल रही है।

शिविर में पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया,भाजपा नेता हेमंत दुबे एवं शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित करते हुए महापौर की इस पहल की सराहना की और नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए धन्यवाद दिया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद श्रीमती सुमन डब्बू साहू, श्रीमती सुरेखा राय, प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दुबे,हेमंत दुबे, शैलेन्द्र साहू, मीरा चौबे, सतीश जैन,पूर्व पार्षद मुन्ना तिवारी, उपायुक्त श्री एस.एस. बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, नीता वर्मा, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, राहुल रैकवार, मुन्ना लाल रैकवार,  जया श्रीवास्तव, अनिरुद्ध चाचौंदिया,राजेश नापित,  यशवंत कोष्टी, कल्पना श्रीवास्तव सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

Sagar News : गैरहाजिर और लापरवाही पर प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

Sagar News : गैरहाजिर और लापरवाही पर प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड



तीनबत्ती न्यूज:  24 दिसम्बर 2025

सागर: संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी के आदेशानुसार शासकीय उ.मा.वि. छिरारी, जिला सागर की प्रभारी प्राचार्य सुश्री अनीता कोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा दिनांक 18-07-2025 को प्रातः 10.40 बजे शासकीय उ.मा.वि. छिरारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिसके फलस्वरूप सुश्री अनीता कोरी प्रभारी प्राचार्य (मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक) शासकीय उ.मा.वि. छिरारी जिला सागर को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रतिवाद चाहा गया, सुश्री कोरी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवाद दिनांक 22-07-2025 परीक्षणोपरांत संतोषप्रद नही पाया गया, जिससे अनुपस्थित शिक्षकों का अनुपस्थिति दिनांक का वेतन काटे जाने के निर्देश जारी किये गये थे। विगत वर्ष 2024-25 में संस्था का कक्षा 10 वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम कमशः 30 एवं 28 प्रतिशत था। वर्तमान सत्र में भी अध्यापन कार्य गुणवत्ता पूर्ण संपन्न नही किया जा रहा है। उपरोक्त स्थिति से स्पष्ट है कि सुश्री कोरी द्वारा शासन से जारी नियम / निर्देशों की अवहेलना की जा रही है तथा विद्यालय पर इनका नियंत्रण नहीं है। इसके अतिरिक्त समय समय पर इनके विरूद्ध शिकायते भी प्राप्त होती रही है।
यह भी पढ़ेंपीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका सस्पेंड; छात्रों को प्रताड़ित करने व अनुशासनहीनता के आरोप में ▪️महिला शिक्षक ने अपने समर्थन में करवाया था स्कूली छात्रों से प्रदर्शन

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत सुश्री अनीता कोरी प्रथम दृष्ट्‌या दोषी प्रतीत होती है। सुश्री कोरी द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लघंन है। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी  ने सुश्री अनीता कोरी को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

अमानक स्तर के खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही: कमिश्नर ▪️नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध पन्ना जिले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर जताई नाराजगी

अमानक स्तर के खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही:  कमिश्नर

▪️नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध पन्ना जिले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर जताई नाराजगी



तीनबत्ती न्यूज: 23 दिसंबर, 2025
सागर
: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी जिलों में अमानक खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वाली फर्मों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी कृषि विभाग के उपसंचालकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अमानक स्तर के खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध सिर्फ विक्रय प्रतिबंधित करने की कार्यवाही ही न करें बल्कि अमानक स्तर का खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वाली फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करें।

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सागर संभाग के सभी जिलों में किसानों को उच्च गुणवत्ता खाद, बीज और कीटनाशक मिले इसकी व्यवस्थाएं अधिकारी सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज कृषि विभाग, मंडी बोर्ड, सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में कमिश्नर ने जिलेवार खाद, बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग के किसानों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहजता से खाद, बीज उपलब्ध हो यह सभी कृषि अधिकारी सुनिश्चित कराएं। बैठक में कमिश्नर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सागर संभाग में सख्त कार्यवाही होना चाहिए। कमिश्नर ने सागर संभाग में नरवाई जलाने के प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा है कि पन्ना जिले में नरवाई जलाने के प्रकरणों पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई है। कमिश्नर ने दूरभाष पर कलेक्टर से चर्चा की तथा निर्देश दिए कि पन्ना जिले में नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किन कारणों से नहीं हुई इसकी के वे अपने स्तर पर समीक्षा करें और नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में भावांतर योजना में किसानों से क्रय की गई उपज के भुगतान की जिले वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक कृषि उपज मंडी सागर ने अवगत कराया कि किसानों को भावांतर भुगतान योजना की राशि का भुगतान सततरूप से किया जा रहा है।

बैठक में कमिश्नर ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सुपरसीडर, हैप्पीसीडर के विक्रय की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि पन्ना, टीकमगढ़ निवाडी जिले में लक्ष्य के विरुद्ध कार्य नही किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण योजना का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। बैठक में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सागर संभाग के अन्य जिलों की तरह टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में जन औषधि केन्द्रों की शुरुआत करने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मंडी बोर्ड एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया विधायक शैलेन्द्र जैन ने

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया विधायक शैलेन्द्र जैन ने


तीनबत्ती न्यूज: 23 दिसंबर, 2025

सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों से अस्पताल परिसर में एक साथ 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में 10 अलग-अलग विधाओं के ऑपरेशन संभव हो सकेंगे।

विधायक श्री जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 60,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में आधुनिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना हेतु लगभग 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि से अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सागर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

विधायक जैन ने बताया कि वर्तमान में ऑपरेशन थिएटर की कमी के कारण कई मरीजों को अपने ऑपरेशन के लिए कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। 10 नए मॉड्यूलर ओटी के निर्माण से न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि चिकित्सकों को भी बेहतर और सुगम कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। इससे विभिन्न प्रकार के रोगियों के ऑपरेशन एक साथ और अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर के साथ निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए ठेकेदार को कार्य शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, चिकित्सक एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 


लाखा बंजारा झील के छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण तेज

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने लाखा बंजारा झील स्थित छोटे तालाब के चारों ओर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन के निर्देश पर बोट क्लब के सामने हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी दी गई।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि सागर नगर में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन निछावर करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तालाब के किनारे स्थापित की जा रही है, जो नगर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त करेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और ठेकेदार को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनवरी माह तक यह कार्य पूर्ण कर जनता को लोकार्पित कर दिया जाएगा।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


Share:

पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका सस्पेंड; छात्रों को प्रताड़ित करने व अनुशासनहीनता के आरोप में ▪️महिला शिक्षक ने अपने समर्थन में करवाया था स्कूली छात्रों से प्रदर्शन

पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका सस्पेंड; छात्रों को प्रताड़ित करने व अनुशासनहीनता के आरोप में

▪️महिला शिक्षक ने अपने समर्थन में करवाया था स्कूली छात्रों से प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज:  23 दिसंबर 2025

सागर
: संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के आदेशानुसार छात्रों को प्रताड़ित करने व अनुशासनहीनता के आरोप में शिक्षिका दीपाली सिंघई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी सागर के अनुसार प्राचार्य शासकीय पी.एम. श्री शा.उ.मा.वि. खिमलासा विकासखण्ड खुरई जिला सागर द्वारा श्रीमती दीपाली सिंघई उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय पी.एम. श्री शा.उ.मा.वि. खिमलासा विकासखण्ड खुरई जिला सागर के माध्यम से प्रतिवेदित किया गया है कि कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों द्वारा शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर श्रीमती सिंघई द्वारा छात्र/छात्रों को प्रताड़ित किया गया, जिससे श्रीमती सिंघई के विरूद्ध समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई। 

शिक्षिका ने अपने समर्थन में कराया था प्रदर्शन
समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने से श्रीमती सिंघई द्वारा छात्रों को भडकाकर प्राचार्य और शिक्षकों के विरूद्ध बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के नारे लगवाये, जाम लगवाया गया व उपद्रव कराया गया जिससे संस्था और विभाग की छवि धूमिल हुई है। स्थिति संभालने पुलिस को आना पड़ा था। 

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत श्रीमती दीपाली सिंघई उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय पी.एम. श्री शा.उ.मा. वि. खिमलासा विकासखण्ड खुरई जिला सागर प्रथम दृष्ट्या दोषी प्रतीत हो रही है। श्रीमती सिंघई द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लंघन है। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के आदेशानुसार श्रीमती दीपाली सिंघई उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय पी.एम. श्री शा.उ.मा.वि. खिमलासा विकासखण्ड खुरई जिला सागर को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 
Share:

आगामी 8 जनवरी को सीएम डा. मोहन यादव खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी

आगामी 8 जनवरी को सीएम डा. मोहन यादव खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

खुरई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आगामी 8 जनवरी का खुरई दौरा लगभग साढ़े तीन घंटे का होगा जिसमें उनका एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी हेलीपेड से नेहरू स्टेडियम स्थित सभास्थल तक रैली के रूप में पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा यादव के खुरई आगमन की तैयारियों हेतु आयोजित बैठकों में दी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों, शाल आदि से स्वागत करवाना बंद करके उसके एवज में बच्चों की शिक्षण सामग्री, गरीबों को कंबल,फल आदि सामग्री से स्वागत कराने की परंपरा की खुरई में आज शुरुआत कर दी जिसके तहत हुए पहले ही आयोजन में स्वागत कर्ताओं की ओर से लगभग 50 हजार की शिक्षण सामग्री, कंबल आदि सामान मंच पर एकत्रित हुआ जिसे उन्होंने स्कूली बच्चों और गरीब महिलाओं के बीच मौके पर ही वितरित कर दिया।



पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विकासखण्ड खंड स्तरीय समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तथा नगरपालिका सभाकक्ष में पार्षदों की बैठक ली। उनकी ओर से स्वागत परंपरा में उक्त बदलाव की सूचना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में प्रेषित कर दी गई थी। 


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि  मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम 11 बजे आरंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव  गल्लामंडी के नजदीक स्थित मैदान में बने हेलीपेड पर उतरेंगे जहां से रैली के रूप में नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, महाकाली, झंडा चौक होते हुए सभास्थल पहुंचेंगे। नगर के मुख्य मार्गों पर खुरई की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री जी का भव्य और एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने वार्डों में कार्यक्रम की सूचना एवं स्वागत के फ्लेक्स , दीवार लेखन आदि के साथ सभी को स्वागत और सूचित करने का काम प्रारंभ करें। 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से बैठक में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अपने विभाग से संबंधित ऐसे सभी विकास कार्यों की सूची बना कर एसडीएम श्री मनोज चौरसिया के पास प्रस्तुत करें। जो भी कार्य पूर्णता की ओर हैं उन्हें 15 दिवस के भीतर पूर्ण करते हुए लोकार्पण सूची में शामिल करें। साथ ही जो कार्य स्वीकृत हैं उनकी शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए भूमिपूजन हेतु प्रस्तावित करें। हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के आगमन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगे से किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बाहर से आने वाले मुख्य अतिथियों यथा मुख्यमंत्री जी के स्वागत कार्यक्रमों में ही फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों आदि का उपयोग किया जाए, मेरे स्वागत के लिए फूलमालाओं, पुष्प गुच्छों, पटाखों आदि के स्थान पर चंदन तिलक से ही स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे फिजूलखर्ची रुकेगी और स्वागत में खर्च हो रहे धन का सदुपयोग जनकल्याण में किया जा सकेगा। 



सांसद खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित किया

बैठकों के पूर्व पं केसी शर्मा स्कूल प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि आप लक्षित, संकल्पित होकर परिश्रम कर रहे हैं तो शिक्षा के अलावा खेलों जैसी विधाओं में भी अपना शानदार कैरियर बना सकते हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य हुआ है जिससे यहां खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित सांसद खे महोत्सव में खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अनेक खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा होती है लेकिन उस प्रतिभा को निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने के लिए अच्छी खेल सुविधाओं, स्टेडियमों की व्यवस्था करने का काम खुरई विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से संकल्पित होकर किया है।


उन्होंने जानकारी दी कि खुरई के आडिटोरियम के निकट 18 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तरण ताल एवं वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। गूलर रोड पर बन रहा आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य भी जल्दी ही संपन्न हो जाएगा। खुरई में पिछले आठ सालों में ही अनेक इंडोर व आउटडोर स्टेडियमों, बेडमिंटन कोर्टों, अनेक जिमों का निर्माण किया गया है। लगातार खेल स्पर्धाओं के कारण यहां खेलों के लिए अनुकूल प्रतिस्पर्धी वातावरण बना है। खुरई की एक बेटी जयश्री पंत को झारखंड में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भेजा गया है जिसे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह इस अवसर पर 9 खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। खेल महोत्सव के मंच पर स्वागत के लिए फूल मालाओं के स्थान पर एकत्रित हुए कापी, पेन, कंपासबाक्स, वाटर बाटल आदि शिक्षण सामग्री को पं केबी शर्मा स्कूल प्रांगण में ही बच्चों को वितरित कर दिया गया। एकत्रित हुए कंबलों को नगर की गरीब महिलाओं को वितरित कर दिया गया। उनके इस कदम की नगरवासियों ने सराहनीय की और यह चर्चा का विषय बना रहा।



कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार,एसडीएम मनोज चौरसिया,मंडल भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह व रवीन्द्र सिंह, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्राचार्य, शिक्षकगण, खेल शिक्षक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive