Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती : केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती :  केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके

▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल

▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद


तीनबत्ती न्यूज:  07 फरवरी 2026

सागर: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गाप्रसाद ने कहा कि 2014 के पहले के  पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के लिए चिंतन मनन के लिए स्थान नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। जबकि पीएम मोदी सरकार के बजट में 80 फीसदी ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय चेतना का समावेश है। 

उन्होंने मीडिया से चर्चा में  बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, मौजूदा बजट विकसित भारत बनाए जाने व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतन मनन नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। परंतु अब बजट मे इन सभी विषयों मे जनहित का ध्यान रखा जाता है।

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में 80% खर्च नगरीय विकास में होता था, जिससे ग्रामीण विकास की गति काफ़ी धीमी रही । 80% जनता बुरे हाल में रहती थी, परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवेदनाओं की यात्रा शुरू हुई और नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिखी गई। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विविध प्रावधान किए गए।उन्होंने बजट के संरचना की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें समाज के विविध वर्गों गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के कल्याण की संरचना लिखी गई है।


अस्थिरता के बावजूद बेहतर भारत : प्रहलाद पटेल 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजट 2026 मे विश्व के कई देशो मे चल रही अस्थिरता के बाद भी भारत की विकास दर को स्थिर बनाए रखने का काम किया गया है। बजट में कृषि, ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 वें वित्त आयोग के तहत मध्यप्रदेश मे ग्रामीण विकास के लिए 41% बजट रखा गया है, जो पिछले साल 4394 करोड़ था, इस साल 6172 करोड़ हो गया है। यदि बेहतर कार्य करेंगे तो आने वाले सालों में 8000 करोड़ तक पहुंचेगा । इसका उपयोग अधो संरचना के साथ ही जल संसाधन, पेयजल, स्वच्छता और वाटर रीसोर्सिंग के लिए भी विशेष रूप से किया जाएगा ।

ये रहे शामिल 

इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर मंच पर उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता का संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने किया ।


विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” पर चर्चा 


भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 के संदर्भ में “विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री  दुर्गादास ऊईके और विशिष्ट अतिथी विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी, नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी मौजूद थी। एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुश्री मेघा दुबे ने किया।

केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर bnyaa

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने कहा कि नारी शक्ति मां जगदंबा की प्रतीक है, जिसने सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्माण हेतु 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह बजट आम जनता, मातृ शक्ति और युवाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास के लिए सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक जैन ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मातृ शक्ति को आत्मसम्मान और संबल देने का माध्यम है। यह योजना 1000 रुपये प्रतिमाह से प्रारंभ होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाएं उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को सशक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और नगर निगम भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीषा विनय  मिश्रा, डॉ ज्योति चौहान, याकृति जड़िया, पूजा सोनी, शारदा कोरी, पूजा श्रीवास्तव, सुप्रिया नवादे, किरण सैनी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सोना कनई पेटल, मनोरमा उपाध्याय, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, यशोदा विश्वकर्मा, मनोरमा उपाध्याय, पुष्पा पटेल, एलआईसी टीम प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूप राज, माधुरी राजपूत सहित बहुत बड़ी संख्या में पार्टी की बहिनें, लाडली बहना एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।


Share:

Sagar: निगम कमिश्नर ने सामने खड़े होकर हटवाया नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलबा

Sagar: निगम कमिश्नर ने सामने खड़े होकर हटवाया नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलबा


तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी ,2026

सागर: नगर निगम सागर के निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने एमएलबी स्कूल के आसपास नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलवा हटवाया। उन्होंने उपस्थित सफाईकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालियों में जरा सा भी सीएन्डडी वेस्ट पड़ा न रहे, इससे कचरा छिड़ता है और नालियाँ चोक होकर गंदगी सड़कों पर बहती है।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________

निगमायुक्त ने कहा कि नालियों में पत्थर, मिट्टी, रेत, गिट्टी, ईट सहित भवन निर्माण सामग्री या मकान निर्माण टूटने से निकला मलवा पहुंचने से पहले ही रोकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शासकीय अशासकीय कैसा भी हो, सीएन्डडी वेस्ट सड़क किनारे न पड़ा रहे।

निगमायुक्त ने कहा कि जो भी व्यक्ति सड़क पर या इसके किनारे निर्धारित समय से ज्यादा मलवा या निर्माण सामग्री डालकर रखे, उन पर चालानी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि खुले में यहां वहां पड़ा सी एन्ड डी वेस्ट मलवा आदि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को प्रभावित करता है।

Share:

Sagar: पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की कीमत का 43 किलो गांजा : पिता- पुत्र गिरफ्तार

Sagar: पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की कीमत का 43 किलो गांजा : पिता- पुत्र गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी, 2026

सागर। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी दलपतपुर से बोलेरो वाहन से 43 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियो पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम दलपतपुर में कोमल सिंह लोधी एवं उसका पुत्र अनिल लोधी अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करते हैं तथा उक्त दिन सफेद रंग की बोलेरो वाहन से गांजा बेचने जाने की तैयारी में हैं। 

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________

दबिश के दौरान आरोपियों के निवास स्थान एवं सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो कार क्रमांक MP-15-ZV-9352 की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 43.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रुपये) बरामद किया गया। साथ ही चार खाकी रंग के उपयोग में लाए गए टेप, कैंची, लोहे का तराजू, 50 ग्राम एवं 200 ग्राम के बाट भी जप्त किए गए। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) को भी जप्त किया गया।

यह भी पढ़ेंSagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

पुलिस ने कोमल सिंह लोधी, पिता बल्देव लोधी, उम्र 40 वर्ष अनिल लोधी, पिता कोमल सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01, दलपतपुर, थाना बंडा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम


जहरीली कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई


पुलिस ने दलपतपुर कस्बा सागर रोड पर एक व्यक्ति को हाथ में कैन लेकर कच्ची महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सचिन लोधी, पिता सूरज सिंह लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी दलपतपुर के कब्जे से लगभग 04 लीटर मटमैली रंग की कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1), 49(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में श्रीमती अंजली उदेनिया, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बंडा के नेतृत्व में
उप निरीक्षक के.एस. ठाकुर (चौकी प्रभारी दलपतपुर), उप निरीक्षक एम.एल. धुर्वे (चौकी प्रभारी बरा), प्रधान आरक्षक  देवेंद्र वैध, प्रआर वीरविक्रम सिंह, आरक्षक  विक्रम सिंह, जिनेंद्र यादव, विनोद पटेल,  अशोक अहिरवार,  सतीश राज,  नंदलाल, आरक्षक दशरथ, महिला आरक्षक  चेतना,  कृष्णा, चालक आरक्षक रामस्वरूप, सैनिक  कमल सिंह एवं सैनिक कप्तान सिंह की अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।



Share:

Sagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

Sagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक


तीनबत्ती न्यूज : 07 फरवरी, 2026

सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर ( Police Training School Sagar ) के लिए गौरव का क्षण है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को “उत्कृष्ट सेवा पदक” (Utkrisht Seva Padak ) से सम्मानित किया गया है। उप निरीक्षक SI प्रणेंद्र तिवारी एवं हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी को उनकी सराहनीय, निष्ठावान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया है।

---------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

यह प्रतिष्ठित सम्मान दोनों अधिकारियों को उनके उच्च अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन तथा पुलिस प्रशिक्षण शाला में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनके मार्गदर्शन एवं कार्यशैली से नवप्रशिक्षुओं में अनुशासन, पेशेवर दक्षता एवं सेवा-भावना का प्रभावी विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

एसपी ने दी बधाई

पीटीएस की पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी ने दोनों सम्मानित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यबोध के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________


Share:

MP 15 WhatsApp Chatbot के तीन महीने : संकल्प फाउंडेशन की डिजिटल सौगात से अब तक 100 से अधिक शिकायतों का निपटारा

MP 15 WhatsApp Chatbot के तीन महीने : संकल्प फाउंडेशन की डिजिटल सौगात से अब तक 100 से अधिक शिकायतों का निपटारा


तीनबत्ती न्यूज: 06 फरवरी, 2026

सागर : नगर को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया MP 15 WhatsApp Chatbot अपने सफल तीन महीने पूर्ण कर चुका है। यह नवाचार न केवल तकनीक का उपयोग है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम


100 से अधिक समस्याओं का निपटारा

संकल्प फाउंडेशन की इस डिजिटल सौगात ने सागर नगर के नागरिकों को घर बैठे अपनी समस्याएँ दर्ज कराने का अवसर दिया। अब तक इस WhatsApp Chatbot के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण किया जा चुका है।

इन समस्याओं को पहुंचाया सीधा विभागों तक

MP 15 WhatsApp Chatbot के जरिए सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ सीधे संबंधित विभागों तक पहुँचीं, जिससे न केवल प्रक्रिया तेज हुई बल्कि आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ।

--------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

बिना झिझक बताए समस्याएं

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि यह केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि सागर नगर का प्रत्येक नागरिक अपनी समस्या को बिना किसी झिझक और बाधा के दर्ज करा सके तथा उसे समय पर समाधान भी मिले। आने वाले समय में हम इस सेवा को और अधिक सशक्त व व्यापक बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास यह संदेश देता है कि डिजिटल तकनीक जब सामाजिक सरोकार से जुड़ती है, तब वह परिवर्तन का माध्यम बनती है।


Share:

Sagar News : ई-चालान की राशि जमा न करने पर वाहनो के पंजीयन निरस्त करने नोटिस जारी ▪️करीब 07 करोड़ रुपए के हुये चालान: 25 फीसदी ही राशि हुई जमा

Sagar News : ई-चालान की राशि जमा न करने पर वाहनो के पंजीयन निरस्त करने नोटिस जारी

▪️करीब 07 करोड़ रुपए के हुये चालान: 25 फीसदी ही राशि हुई जमा



तीनबत्ती न्यूज:  06 फरवरी 2026

सागर: कलेक्टर  संदीप जी आर द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इन्टीग्रेटिड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कई वाहन चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा उनके ऊपर कई चालान लंबित प्रदर्शित हो रहे है। ऐसे वाहनचालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन मामलों का विश्लेषण किया गया तो यह पाया कि वाहनचालकों द्वारा मुख्यतः रेड लाईट जम्प, बिना हेलमेट, तीन सबारी बैठाकर वाहन चलाना, जेब्रा मांर्किग क्राॅसिंग संबंधी अपराध किये जा रहे है। यह भी पाया गया कि ऐसे वाहनचालकों/ वाहनस्वामियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के पश्चात् जो चालान उन्हें प्रेषित किये गये है, उन चालानों को उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है, और यह चालान लंबित प्रदर्शित हो रहे है। 

---------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

07 करोड़ रुपए के हुए चालान

 इन्टेलीजेन्ट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 221798 चालान बनाये गये जिनकी चालान राशि रू. 69918400/- थी। इन चालानों में से कुल 41007 वाहनचालक/ वाहनस्वामियों द्वारा कुल रू. 17466310/- की राशि जमा की गई। जो कुल राशि का लगभग 25 प्रतिशत रही। 

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

100 वाहन चालकों को नोटिस

जिन वाहनचालकों/वाहनस्वामियों द्वारा निरंतर यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा चालान की राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के विधिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर को कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए गये थे। इन निर्देशों के परिपालन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा 100 वाहनस्वामियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जिनके ऊपर अधिकतम चालान बनाये गये है तथा चालान राशि बकाया है। कारण बताओं नोटिस में लेख किया गया है कि यदि सात दिवस में उनके द्वारा बकाया चालान राशि जमा नहीं की जाती है तो उनके वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन/निरस्त कर दिया जावेगा।

Share:

राहतगढ़ में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी

राहतगढ़ में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी


तीनबत्ती न्यूज:  06 फरवरी 2026
सागर: केबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम उमरियासेमरा, चंदनहारी, हिनौतियाकलां, मानकीसलैया में 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में विशिष्ट छवि बनी है और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी के समग्र सशक्तिकरण में जुटी है। हमारी सरकार ने विकास को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का काम किया है। यह सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी इन चारों स्तंभों के समग्र सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानकर आगे बढ़ रही है।


सरकार ने हर गरीब के सिर पर छत, हर घर में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का संकल्प लिया। जनधन, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीब के जीवन में सुरक्षा और सम्मान दोनों जोड़े हैं। किसानों के लिए सरकार ने सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भविष्य की राह खोली है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई परियोजनाएँ और आधुनिक कृषि तकनीक ने किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। आज किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ बन रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि युवाओं देश की सबसे बड़ी ताकत जिनके लिए सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं को जोड़कर रोजगार माँगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाया है। सरकार का विश्वास है कि जब युवा सशक्त होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। 
मंत्री श्री राजपूत ने 5.20 लाख़ की लागत से बनने वाले मार्ग की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लालबाग, उमरिया सेमरा, सागौनीखुर्द, कोरजा, टेहरा-टेहरी, कालीपठार, सेनकुआं, महुआखेड़ागौंड़ी, सहित लगभग 20 से अधिक ग्रामों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम उमरियासेमरा,चंदनहारी,हिनौतियाकलां तथा मानकीसलैया में मंगलभवन, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, रविदास मंदिर चबूतरा, शासकीय प्राथमिक शाला में सुधार कार्य सहित 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share:

केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा,पूरी कथा पढ़ना चाहिए : पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए: दक्षिणमुखी हनुमान जी की उतारी आरती

केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा,पूरी कथा पढ़ना चाहिए : पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज

▪️केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए: दक्षिणमुखी हनुमान जी की उतारी आरती


तीनबत्ती न्यूज: 06 फरवरी ,2026

सागर। श्री रामचरितमानस में भगवान की पूरी कथा है। मानस जी में ही लिखा है कि भगवान की कथा अति हरि कृपा होने से ही प्राप्त होती है। कथा प्रारंभ से अंत तक पढ़नीऔर सुननी चाहिए, खंडित करके नहीं। कक्षा 2, 4, 5 में नहीं पढ़कर सीधे मास्टर की पढ़ाई की जा सकती है क्या?

यह भी पढ़ेंकभी भी किसी साधु - संत और भगत का अपमान नहीं हो इसके परिणाम भी झेलना पड़ते है : पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ▪️सत्संग की वाणी से मिली अनुभूतियां हमारा सार्मथ्य है : मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️पूर्णाहुति की कथा 06 फरवरी को 

उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के क्रम में पूर्णाहुति सत्र की कथा का गायन करते हुए पूज्यश्री प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कहीं। श्रीराम कथा के पूर्णाहुति सत्र में केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री पं गोपाल भार्गव,अनेक विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कथा पंडाल के पश्चात रुद्राक्ष धाम प्रांगण पहुंच कर दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए और आरती की।

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

श्री रुद्राक्षधाम मंदिर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री हनुमान जी की पूजन-अर्चना

______________________

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक  भूपेन्द्र सिंह  के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में किष्किंधा कांड, सुंदरकांड, लंका कांड और श्री राम राज्याभिषेक तक की कथा का गायन करते हुए कहा कि सनातन समाज में अखंड रामायण की परंपरा रही है। इस परंपरा का ही पालन किया जाना सबके हित में है। गृहस्थी में रहने वाले लोगों को भी क्रम से ही मानस जी का पाठ करना चाहिए। क्रम से पढ़ने और सुनने से ही कुछ प्राप्त हो पाता है।महाराज जी ने कहा कि कथा तो भगवान की ही सुनने लायक  है। हर जीव के पास उसकी कथा से ज्यादा उसकी व्यथा है। भगवान की कथा जीव की व्यथा का हरण कर लेती है। प्रभु की कथा हम जितनी बार सुनते हैं नित्य नई लगती है और मन को शांति प्रदान करती है। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य का मूल कार्य है सत्कर्म में लगे रहना, लेकिन अधिकांश लोग तो मूल को ही भूल कर बैठ जाते हैं। मनुष्य को संसार की चर्चा और चिंता करने से पहले स्वयं के बारे में विचार करने की आवश्यकता है। हमें अपने स्वयं के लिए भगवान के आश्रय में ले जाने की आवश्यकता होती है किसी और के लिए नहीं। भक्ति पथ पर बने रहने के लिए ही निरंतर भगवान की कथा का श्रवण करना आवश्यक है। केवल जगदीश में रमने से ही कल्याण होगा।


पूज्य श्री ने कहा कि अपने घर में अगर हम भाव के साथ भगवान की सेवा करें तो भगवान खाते भी हैं, नहाते भी हैं, सोते भी हैं और मनुष्य जो भी उत्तम व्यवहार करता है, वह सब करते हैं। समस्या यह है कि सामान्य मनुष्य ने भगवान की जीव भाव रख कर उनकी सेवा कभी की ही नहीं। हमारे घर में जो भगवान हैं या हमारे साथ जो भगवान चलते हैं। सुबह स्नान करते हैं, जलपान करते हैं और वह भोग भी लगाते हैं और वही प्रसाद हम पाते हैं। आम आदमी जो कुछ भी सात्विक भोजन करता है, हमारे भगवान  वही पाते हैं। पूज्यश्री ने कहा कि आश्चर्य तो तब होता है जब भगवान को लोग एक छोटी सी कटोरी में मिश्री के चार दाने भोग लगा देते हैं और खुद तरह-तरह के पकवान खाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

महाराज श्री ने बताया कि हमारे सनातन सदग्रंथों में यह स्पष्ट बताया गया है कि हर वस्तु की अंतिम इच्छा अपने उद्गम में ही समाहित होने की होती है। जिस प्रकार धरती पर कहीं भी जल हो उसकी इच्छा नदियों के माध्यम से जाकर समुद्र में ही समाहित होना होता है। इसी प्रकार ईश्वर का अंश, हर जीव पुनः ईश्वर में ही समाहित होने के लिए ही प्रयासरत होता है। यही उसका अंतिम लक्ष्य होता है। यह अलग बात है कि अपने लक्ष्य के बारे में जानने वाले लोग बहुत कम होते हैं। लक्ष्य को जानने और पाने में कई जन्म बीत जाते हैं। पूज्य महाराज श्री ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि व्यक्ति अपने शरीर को ही स्वयं की उपस्थिति मान लेता है। जबकि वास्तविकता यह है कि शरीर तो एक माध्यम है, उस आत्मा का जो परमात्मा से यह कह कर धरती पर आता है कि हम आप का ही गुणगान करते हुए आपके चरणों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। पूज्य महाराज श्री ने कहा कि भगवान को पहले मानें फिर उन्हें जान लेंगे। अगर सामान्य मनुष्य को भगवान तक पहुंचने की यात्रा करनी है तो सबसे पहले उन्हें सदगुरु के आश्रय में जाने की आवश्यकता है। भगवान की अति कृपा के बिना धाम में किसी मनुष्य का पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता है। गृहस्थ जीवन में रहने वाले लोगों को अपने सारे कार्य करते हुए साल में एक दो बार किसी न किसी धाम में पहुंचने का प्रयास अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा




पूज्य श्री ने कहा कि अपने जीवन मे मनुष्य अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी तो तय कर देता है, लेकिन उसने जो परमार्थ कार्य किया है, उसे भी आगे बढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं सोचता है। महाराज जी ने कई सुमधुर भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते रहे।



धर्म का महायज्ञ मानव को सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाता है : शिवराज सिंह चौहान

धर्म का वास्तविक स्वरूप सेवा और प्रेम में निहित है। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धर्म का महायज्ञ मानव को स्वार्थ से ऊपर उठकर सेवा, भक्ति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और समाज के कल्याण के लिए कर्मरत रहना है।यह उद्गार केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा मंच से अपने संबोधन में व्यक्त किए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यासपीठ पर विराजमान परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज का जीवन प्रेम, ज्ञान और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। आत्मा के मोक्ष और जगत के कल्याण के लिए की जाने वाली उनकी कथाएं समाज को सही दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणमुखी हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराने वाले आदरणीय भूपेन्द्र सिंह वास्तव में सौभाग्यशाली हैं। ऐसे कार्य केवल ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव होते हैं। उन्होंने सभी संतगणों एवं उपस्थित अतिथियों को सादर प्रणाम किया। 

श्री चौहान ने कहा कि अभी उन्हें नेता कहकर संबोधित किया गया, लेकिन सच्चा आनंद नेता बनने में नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य करने में है। मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और आनंद की अनुभूति है। शास्त्रों में भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग बताए गए हैंकृज्ञान, भक्ति और कर्म।

यह भी पढ़ेंमाता-पिता को संतुष्ट करने वाली संतानें संसार में दुर्लभ हैं : पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ▪️श्री राम कथा में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव आदि हुए शामिल

उन्होंने कहा कि ज्ञान मार्ग में यह बताया गया है कि सत्य केवल ब्रह्म है और शेष सब मिथ्या है, जैसा कि प्रेमभूषण जी महाराज अपने उपदेशों से समझा रहे हैं। भक्ति मार्ग पर चलने वाला भक्त भगवान की भक्ति में पूर्णतः रम जाता हैकृकोई उन्हें स्वामी मानता है तो कोई पिता। कर्म मार्ग में भगवान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों को ईमानदारी और परिश्रम से निभाने की प्रेरणा दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता। अपने संबोधन में श्री चौहान ने रामायण की एक प्रेरक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि माता सीता द्वारा हनुमान जी को दी गई मोतियों की माला को हनुमान जी ने इसलिए तोड़ दिया क्योंकि उसमें उन्हें अपने प्रभु श्रीराम और माता सीता दिखाई नहीं दिए। उन्होंने अपने सीने को चीरकर राम-सीता को प्रकट कर यह सिद्ध किया कि उनके लिए वही वस्तु मूल्यवान है जिसमें प्रभु का वास हो। उन्होंने कहा कि सृष्टि के कण-कण में सीता-राम विराजमान हैं, इसलिए सभी को अपने समान मानना चाहिए। प्रेम ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जितनी सेवा संभव हो, उतनी सेवा करनी चाहिए, क्योंकि वास्तव में दूसरा कोई है ही नहीं। श्री चौहान ने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक दूसरों के सुख और आनंद के लिए कार्य करना ही सच्ची साधना है, और वे स्वयं भी निरंतर इसी प्रयास में लगे हुए हैं।


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया आभार ज्ञापित 


आभार ज्ञापन करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  पिछले सात दिनों में भगवान श्री राधाकृष्ण जी व दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन और श्री राम कथा का आप सभी ने धर्म लाभ लिया। रुद्राक्ष धाम भगवान की जागृत भूमि है। यहां हमारे गुरु देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा के सानिंध्य में 2014 में सात दिवस में 39 करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ था और उनका रुद्र अभिषेक हुआ था। ऐसा सौभाग्य प्राप्त करने वाली यह भारत की इकलौती भूमि है। 108 पुराण, श्री मद्भागवत कथा भी उन सात दिनों में हुई, इसीलिए इसका नाम रुद्राक्ष धाम रखा गया, यहां के कण कण में शिव हैं। भगवान श्री राम ने लंका विजय प्राप्त करने से पूर्व रामेश्वरम में बालू के शिवलिंग बना कर अभिषेक किया और लंका पर विजय प्राप्त कर ली थी। पूज्य गुरु दद्दा जी ने 4 जुलाई,2016 को राधाकृष्ण जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की, प्रतिमा का चयन भी उन्हीं ने किया था। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रुद्राक्ष धाम मंदिर में कभी भी किसी भी निर्माण, व्यवस्था, कथा आदि के लिए कभी एक रुपए का चंदा, आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया। जो भी हुआ वह भगवान की कृपा थी मुझे निमित्त मात्र बनाया है भगवान ने। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में श्री राम कथा है तब तक भारत  का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह कथा भारत की संस्कृति और अस्तित्व की संरक्षक है।


ये रहे शामिल

मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के परिवार के साथ व्यास पीठ पर विराजमान भगवान और रामायण जी कीपूजा करने वाले अतिथियों में केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री विधायक पं गोपाल भार्गव, म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला,विधायक खिलचीपुर, तेंदुखेड़ा विधायक संजय शर्मा, जबलपुर विधायक अभिलाश पांडे, हजारीलाल रघुवंशी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू केसरवानी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती सोनाबाई अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, डा सुशील तिवारी, अविराज सिंह, श्रीमती संध्या भार्गव, पाठ्य-पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष माधवसिंह दांगी दतिया, श्रीमती रेखा चौधरी प्रदेश महासचिव कांग्रेस, शिरोमण सिंह कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय क्षत्रिय समाज, तोरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष दांगी क्षत्रिय समाजपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदिशा, गोविंद सिंह, कृपाल सिंह दांगी अध्यक्ष बर्रीटौरिया कुरवाई, भारत सिंह, दीपक सिंह अध्यक्ष युवा दांगी क्षत्रिय समाज, दीप सिंह दांगी, अरविंद सिंह अध्यक्ष दांगी क्षत्रिय समाज जिला अशोक नगर, प्रमेंद्र गोलू रिछारिया, अजीतसिंह जिला पंचायत सदस्य, , पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, संजय बापट बीना, राजेंद्र सिंह दरी, राजेंद्र सिंह सेंगर,आरपी राय, एसडीएम मनोज चौरसिया, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्रवीण शर्मा, बंटी श्रीवास्तव, पत्रकार ब्रह्मदत्त दुबे, अभिषेक यादव,लक्ष्मण सिंह, मनीष मिश्रा ,नरेन्द्र सिंह ठाकुर पप्पू, अशोक जैन, राजेंद्र भट्ट,एड.श्वेता यादव, अनुराग प्यासी, डा लक्ष्मी ठाकर, सुशील पांडे ढाना,श्री शिवराज सिंह, लखन सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक सिंह, उत्तम सिंह, राजकुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रभात सिंह, राजकिशोर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी मंडी बामोरा, साहब राज यादव मंडीबामोरा, नीलेश सराफ, दयाराम चौरसिया, बलराम सिंह बरोलिया, राजेश सैनी, शरद अग्रवाल, डा मदन केशरवानी, लल्लू बिलानी, कृपाशंकर चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र बघेल, राघवेंद्र यादव, इंद्रपाल लोधी, रविंद्र यादव, बंटी पिठौरिया, पार्षद रामू ठेकेदार, सोमेश जड़िया,अरविंद ददरया, उमेश यादव, शुभम घोसी, प्रतीक चौकसे, रूबीपटेल, रानी अहिरवार, सूरज घोसी, राजकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, यशवंत करोसिया, अंकित विश्वकर्मा, गोलू प्रताप राय, प्रवीण जैन गढ़ौला, रणधीर सिंह गब्बर, राजेश पाराशर, महेश ठाकुर पार्षद, राजा सेन, सौरभ नेमा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीपाल सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह, महेंद्र यादव, खुरई से पार्षद बलराम यादव, राजेंद्र यादव कल्लू, अजीत सिंह अजमानी, विष्णु पाराशर, अमित दुबे, हिमांशु बजाज, करतार यादव, नितिन पटैरिया, कोमल यादव, वैभव सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शुभांशु सिंह, राजवर्धन सिंह, सत्यम सिंह, अनुराग सिंह, अंकित सिंह, अभिनव सिंह, देवांश सिंह, केशव सिंह, गौरांग सिंह, दीपांशु सिंह, असमित सिंह, आर्यवर्धन सिंह, अधिराज सिंह, विनायक सिंह, कार्तिक सिंह, अक्षप सिंह, देवेन्द्र सिंह जी पठारी, जितेन्द्र सिंह कदंवा, अरविन्द साहू बंडा, हनुमत सिंह झागरी, शैलू जैन पार्षद, शिवम बाला गोस्वामी, सुरेन्द्र सिंह लोधी बांदरी, महेश परासर, दयाराम चौरसिया, धर्मेंद्र बबलू मेनगांव, विजय सिंह राजपूत चंद्रपुर बांदरी, अरविंद सिंह ठाकुर बम्होरी हुड्डा, देवीदयाल कुशवाहा सादपुर, श्रीमती मीना बाई अध्यक्ष नगर बरोदियाकलां, आकाश सिंह परिहार, अखिलेश गौर, रामशास्त्री खुरई, पं. संतोष कुमार दुबे प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण सभा म.प्र., कुमार आनंद अग्रवाल, कमलेश राय पूर्व न.प.अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive