Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime: शादी के जोड़े में फांसी लगाकर की आत्महत्या पति - पत्नी ने : तीन साल पहले की थी लव मैरिज

Sagar Crime: शादी के जोड़े में फांसी लगाकर की आत्महत्या की पति - पत्नी ने : तीन साल पहले की थी लव मैरिज


तीनबत्ती न्यूज : 02 अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले में एक दर्दनाक घटनाक्रम में  पति पत्नी ने शादी के जोड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पति-पत्नी दोनों के शव घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों शादी के जोड़े पहने हुए थे। बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की है।

रहली थाना पुलिस ने शवों के पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है।जब गांववालो को इसकी भनक लगी और वे मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शवो को फंदे से उतारा 

लव मैरिज की थी हंसीखुशी से रहते थे राजेंद्र - काजल

राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। काजल सागर के छपरा ग्राम की थी। राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं। राजेंद्र मजदूरी करता था। उसके पास कुछ खेती की जमीन भी थी। परिजनों के मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ पता नहीं है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। 

शादी के लिबास में आत्महत्या करना बना चर्चा का विषय


राजेंद्र और काजल द्वारा शादी के कपड़ो के जोड़े में आत्महत्या जैसा कदम उठाना चर्चा का विषय बना है। तीन साल पहले लव मैरिज के वक्त इस जोड़े ने इन्हीं कपड़ों को पहना था। पत्नी काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट पहना हुआ था। आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया और शादी के कपड़ों को क्यों चुना। यह इलाके में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेगी 

 थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक दंपती का मकान खेत में बना हुआ है। वे घर के एक हिस्से में अलग रहते थे, जबकि दूसरे हिस्से में पिता और छोटा भाई रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए थे। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पिता ने जाकर देखा। कमरे का गेट अटका हुआ था, उसकी कुंडी खुली हुई थी।  पुलिस अंतिम संस्कार के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करेगी। 

काजल थी गर्भवती 

बताया जाता है कि शादी के करीब तीन साल तक राजेंद्र काजल की कोई संतान नहीं थी।  काजल के गर्भवती होने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर अनामिका विश्वास ने की है।काजल डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 



Share:

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर कांग्रेस और सेवादल परिवार ने किया स्मरण

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर कांग्रेस और सेवादल परिवार ने किया स्मरण



तीनबत्ती न्यूज: 01 अप्रैल 2026

सागर: हरित क्रांति के अग्रदूत, किसानों, पिछड़ा, गरीबों के मसीहा और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव जी की 80वीं जन्मजयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष ने उनके सहकारिता के लिये किये गये कार्यों को याद कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बताया कि आपका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।



सेवादल अध्यक्ष के साथ रामगोपाल यादव, अंकुर यादव, परख शुक्ला,रवि जैन,अन्नू घोषी, पकंज सोनी,राकेश जैन,आकाश नामदेव आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।


पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव  के नेतृत्व में मनाया जन्मदिवस


प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सहकारिता के पुरोधा स्वर्गीय सुभाष यादव जी की 80वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने नमन कर सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव जी  सहकारिता आंदोलन के पुरोधा के साथ-साथ गरीब किसानों शोषितो वंचितों की आवाज थे किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिसमें सिचाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त बिजली एवं नहरे प्रमुखता से रही साथ ही किसानों के लिए ऋण आसानी से मिल जाए इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री रहते महत्वपूर्ण कदम उठाए ।



सागर रेलवे स्टेशन पर झुग्गी बस्ती के बच्चों को काफी पेन एवं बिस्किट वितरित कर जन्मदिन मनाया गया एवं जब तक सूरज चांद रहेगा सुभाष यादव जी का नाम रहेगा, सुभाष यादव अमर रहे के नारे लगा कर जयंती मनाई।

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज लढ़िया ओंकार साहू धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव गुरमीत सिंह इल्ले, मदन सोनी,जतिन चौकसे, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज पवार,ठाकुरदास कोरी,एड धन सिंह अहिरवार, युवाvकांग्रेस के प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, रफीक भाईजान, जयराम खटीक, संजय ब्राउन, राशिद खान, सुनील जैन ठेकेदार, एजाज राईन, रुस्तम मकरानी, एड कमलेश ठाकुर, सन्ना भाई जान, वीरेंद्र महावते, अजय अहिरवार, सचिन तोमर, सुनील चौधरी विपिन जाट,आनंद रैकवार, अरुण( छुट्टन )अग्रवाल, उदय गुर्जर,राजा यादव, मंगल सिंह बघेल, सोमू यादव, कमलेश पटवा,दीपेश जैन, डालचंद जैन, कार्तिक सेन,गोलू जैन, भारत शुक्ला,महेश गुप्ता, डल्लू जैन, विनोद रैकवार,दीपक जैन, दीपेश पप्पू टीवी जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस शामिल हुए।


Share:

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन ▪️भाजपा सरकार में आमजन आर्थिक बोझ के तले दबनें मजबूर : सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

▪️भाजपा सरकार में आमजन आर्थिक बोझ के तले दबनें  मजबूर : सुरेन्द्र चौधरी 


तीनबत्ती न्यूज: 01 अप्रैल, 2026

सागर: भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस और बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों,अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट व युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने स्थानीय सदर कबूला पुल स्थित शनि देव मंदिर के समीप मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में हाथों में खाली सिलेंडर और तिरंगे झंडे लेकर जमकर प्रदर्शन कर आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल खड़े वाल किए । आमजनों को शीघ्र राहत प्रदान करने की पुरजोर मांग करते हुये प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीतियों का बखान करनें वाली भाजपा सरकार में आमजन परेशान हैं और देश व प्रदेश की आम जनता पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आर्थिक बोझ के तले दबने को मजबूर है जिससे भाजपा सरकार की कथनी और करनी में उजागर हुईं हैं,जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया ने कहा कि भाजपा सरकार ईंधन प्रबंधन और कालाबाजारी रोकने में नाकाम साबित हुईं परिणाम स्वरूप आम जनों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि ऑटो चालकों को भी गैस नहीं मिलने के कारण घंटों लाइन में लगे रहनें से उन्हें नुकसान हो रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी, राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय आदि ने संबोधित कर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर हमला बोला।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर, गुरमीत सिंह इल्ले, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कुंदन जाट, राशिद खान,कोमल सिंह, धर्मेंद्र तोमर,राजा बुन्देला,अबरार सौदागर,पार्षद मोहन अहिरवार, कदम सिंह,आई एम खान,भाग चंद्र कुशवाहा,पवन यादव,शिवा राठौर,सत्यम सिंह चौधरी, दिलीप रावत सूरज, राम बहादुर कुर्मी,देशराज यादव,नियाज अहमद,गंगाराम केमिया,गुलाब अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार,यूनुस खान,पंचम लाल, अजय अहिरवार राजा अहिरवार, जसवंत अहिरवार, सुखराम अहिरवार,अमन यादव,सलमान खान, रोहित लारिया, आशा राम आठिया,राम ठाकुर,रामवीर सिंह राजपूत,शान पठान, समीर खान, राजवीर, अजीम मकरानी आदि मौजूद थे।

Share:

बीटीआईआरटी, सागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना आयोजित

बीटीआईआरटी, सागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना आयोजित


तीनबत्ती न्यूज: 01अप्रैल, 2026

सागर: बीटीआईआरटी सिरोंजा, सागर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस पर गोद ग्राम बम्होरी बीका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

दिन की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों द्वारा योग अभ्यास किया गया। इसके बाद नाश्ते का आयोजन किया गया, तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक दिन के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए, क्योंकि यह शिविर का अंतिम दिवस था।



इसके अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय डॉ. आर.सी. प्रजापति (जिला संगठक, NSS), डॉ. तरुण कुमार सिंह (रजिस्ट्रार), डॉ. जयंत दुबे (assistant professor), शेख शाहिद (कार्यक्रम अधिकारी, NSS), समर्थ जैन, धर्मेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र नामदेव एवं रूपेश प्रजापति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन माहिमा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्सतोष जैन घड़ी एवं डॉ. सत्येन्द्र जैन (सेक्रेटरी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान किया।


प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात कार्यक्रम का क्रम आगे बढ़ाते हुए सुंदरकांड पाठ एवं भर्ता-बाटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार 7 दिवसीय NSS विशेष शिविर सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायक रूप में पूर्ण हुआ।

Share:

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट



तीनबत्ती न्यूज : 01 अप्रैल, 2026

सागर। मकरोनिया नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती सुधा शर्मा, नरेंद्र रोहित, गोकुल ठाकुर, अमित सिंह, केदार शर्मा एवं मुकेश यादव ने संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट


____________

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों  को नई जिम्मेदारी के लिए मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का कार्य करती है। संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और जनहित के कार्यों के माध्यम से सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका परिषद में सभी नवनियुक्त एल्डरमैन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Share:

Sagar News: 47 यात्री बसों के स्थायी परमिट निरस्त: 01 यात्री बस का पंजीयन निरस्त

Sagar News: 47 यात्री बसों के स्थायी परमिट निरस्त: 01 यात्री बस का पंजीयन निरस्त



तीनबत्ती न्यूज:  01 अप्रैल 2026

सागर: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग, मंत्रालय के पत्र क्रमांक 3074/स/परि/आठ, भोपाल दिनांक 14 नबम्बर 2025 के आदेश के परिपालन में 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी 47 यात्री बसों को स्टैज कैरिज के स्थायी अनुज्ञापत्रों से रिप्लेस कराने हेतु मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग से सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के आधार पर ऐसी यात्री बसों के अनुज्ञापत्रधारियों को रिप्लेस कराने हेतु नोटिस जारी किये गये थे तथा दैनिक समाचार पत्रों में इस आशय की सूचना भी प्रकाशित कराई गई थी। उक्त नोटिस तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना में दिनांक 05.12.2025 तक का समय रिप्लेसमेंट के लिए दिया गया था। किन्तु 47 अनुज्ञापत्रधारकों द्वारा दिनांक 29.12.2025 तक नवीन वाहन के मॉडल को रिप्लेस नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर द्वारा शेष 47 अनुज्ञापत्रधारकों को दिनांक 31.03.2026 को आदेश जारी करते हुए उनके प्रदत्त स्थायी अनुज्ञापत्रों को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे समस्त अनुज्ञापत्र धारकों को सूचित किया गया है कि वह तत्काल प्रदत्त स्थायी अनुज्ञापत्र की प्रतियां कार्यालय सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर को समर्पित कर दे। यदि उक्त वाहन संचालित पाये जाते है, तो उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री वाहनों का पंजीयन निरस्त करते हुए स्क्रेप करने का आदेश जारी किया है।

Share:

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक


तीनबत्ती न्यूज: 01अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 28 से 29 मार्च को सेनेगल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यामिनी मौर्य ने 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


यामिनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सागर नरयावली क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया ने उनके पिता श्री हरिओम मौर्य, माता श्रीमती मिथलेश मौर्य एवं कोच दीपक कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश ट्टवारे, टेक्निकल चेयरमैन तथा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. पूनिमा विसेन सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी यामिनी और उनके कोच को शुभकामनाएं दीं।

विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रभूदयाल पटेल, सौरभ केशरवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, योगेश पटेल एवं आशुतोष ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी।


Share:

नगर निगम सागर का 2026-27 का 1 करोड़ 60 लाख के घाटे का बजट पारित: जनहित कोई नये कर का प्रावधान नहीं ▪️30 अप्रैल तक जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि जमा करने पर मिलेगी एक माह के जलकर की छूट

नगर निगम सागर का 2026-27 का 1 करोड़ 60 लाख के घाटे का बजट पारित: जनहित कोई नये कर का प्रावधान नहीं

▪️30 अप्रैल तक जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि जमा करने पर मिलेगी एक माह के जलकर की छूट


तीनबत्ती न्यूज: 31 मार्च ,2026

सागर : नगर निगम सागर का वित्तीय वर्ष 2026-27 का जनहित का एवं शहर विकास को समर्पित बजट महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने प्रस्तुत किया। जिसमें आम नागरिकों को कोई भी करारोपण न करते हुये विकास की योजनायें प्रस्तुत की जिसमें आय 6 अरब 4 करोड़ 75 हजार रुपए एवं व्यय 6 अरब 5 करोड़ 93 लाख 90 हजार रुपए,घाटा 1 करोड़ 60 लाख 15 हजार रूपये के बजट को प्रस्तुत करते हुये महापौर ने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि घाटे की भरपाई संपत्तिकर, जलकर, दुकानों के किराये तथा व्यवसायिक काम्पलेक्स नंआदि से वसूली कर कर ली जावेगी। इसके साथ ही जनहित को दृष्टिगत रखते हुये जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि अप्रैल माह में जमा करने पर एक माह के जलकर की छूट प्रदान की जायेगी। मंगलवार को बजट प्रस्तुत करने के दौरान निगमाध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में सभापति वित्त एवं लेखा सुश्री मेघा दुबे, निगमायुक्त राजकुमार खत्री थे। निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में किये गये प्रावधानों पर सभी पार्षदों से सुझाव लिये तथा विस्तृत चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से बजट पारित करने की स्वीकृति प्रदान की। 


बजट शहर के विकास को समर्पित : महापौर

बजट प्रस्तुत करते हुये महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सागर नगर के समग्र विकास, सुव्यवस्थित नगरीय प्रबंधन एवं नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026.27 का यह बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बजट शहर के सतत् विकास, स्वच्छता, हरित वातावरणए उन्नत अधोसंरचना तथा जनसहभागिता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। नगर निगम का यह संकल्प है कि सागर को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाए। इसके अंतर्गत सड़कों के उन्नयन, जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था तथा डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ हीए शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, हरित पट्टियों के विकासए झीलों के संरक्षण एवं पर्यटन स्थलों के उन्नयन को प्राथमिकता दी गई है। नागरिकों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण एवं प्रसंस्करण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

____________

बजट में शासन द्वारा संचालित एवं नगर निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के द्वारा युवाओंए महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तथा रोजगारोन्मुखी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है इस हेतु विशेष प्रावधान किए गये है। 

महापौर ने कहा कि नगर निगम सागर का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आपके विश्वासए सहयोग एवं सहभागिता का प्रतिबिंब है। यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं बल्कि हमारे शहर के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा है। हमारा लक्ष्य है कि सागर को स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास के क्षेत्र में अग्रणी शहर बनाया जाए। इसके लिए हमने "स्वच्छ सागर सुंदर सागर" की अवधारणा को अपनाते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया है। इस बजट में शहर की सड़कों को बेहतर बनानेए जल निकासी की समस्या का समाधान करने, पेयजल आपूर्ति को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं साथ ही शहर के उद्यानोंए ऐतिहासिक स्थलों एवं झील का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैए डिजिटल इंडिया के अनुरूप नगर सेवाओं को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में भी और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिससे नागरिकों को सुविधाजनक एवं त्वरित सेवाएँ प्राप्त हो सकें। 

बजट में यह प्रावधान किये गये

नागरिकों को सुगमता से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु परकुल बांध परियोजना से पानी लाने हेतु बजट में 20 लाख रुपए, अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शेष रह गये शहर के विभिन्न स्थानों पर पाईप लाईन बिछाने के लिये रू 34 करोड़ 92लाख, एवं सीवर लाईन बिछाने हेतु रू 5 करोड़ तथा राजघाट वाटर वाॅडी रिज्यूविनेशन के लिये रू 5 करोड़, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत शहर के विभिन्न 18 स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य हेतु रू 9 करोड़ 41 लाख, शहर की खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत पार्क एवं खेल मैदान के निर्माण हेतु रू 6 करोड़ , नगर के गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवार को विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यो हेतु मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 7 मंगल भवन निर्माण के लिये रू. 9 करोड़, म.प्र.शासन की मंशा अनुरूप शहर में गीता भवन (आडीटोरियम) निर्माण कराने हेतु प्रावधान, मुख्यमंत्री मत्स्य समृध्दि योजनान्तर्गत विभिन्न 9 स्थानों पर रू 45 लाख की लागत से फिश पार्लर का निर्माण, अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिये 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत राशि से फायर स्टेशन निर्माण हेतु रू. 2 करोड़, राजघाट जलावर्धन परियोजना, नगर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सहित अन्य स्थानों पर विद्युत बिल के भार को कम करने की दृष्टि से क्लीन एनर्जीध्ग्रीन एनर्जी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जाने हेतु रू 2 करोड़, नगर निगम पर भारित विद्युत बिल की राशि कम करने के लिये एनर्जी आडिट हेतु प्रावधान,झील-तालाब के उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु रू. 9 करोड,  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से पुरूष एवं महिला सार्वजनिक शौचालयों तथा पेशाबघरों का निर्माण कराने हेतु रू. 1 करोड़ 50 लाख, जनहित को दृष्टिगत रखते हुये मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था हेतु रू. 10 करोड़, शहर के 48 वार्डो में सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.व्ही. केमरा सिस्टम लगाने हेतु रू. 1 करोड़, नगर निगम नवीन कार्यालय बिल्डिंग में निगम सभाकक्ष निर्माण सहित अन्य विभिन्न कार्यो हेतु रू 5 करोड़, शहर के विभिन्न चौराहों के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यो हेतु रू. 10 करोड़, पथ विक्रेताओं सहित हाथ ठेला पर व्यापार करने वाले व्यक्तियों को व्यवस्थित करने हेतु विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन निर्माण कराने का प्रावधान, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत सागर शहर की वायु गुणवत्ता सुधार आदि कार्य हेतु प्रावधानए शहर में विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमा स्थापना हेतु रू. 3 करोड़, शहर की स्वच्छता के लिये स्वीपिंग मशीन, नालों की सफाई हेतु छोटी एवं बड़ी जे.सी.बी.मशीन, टेक्ट्रर-ट्राली एवं अन्य आवश्यक उपकरण क्रय करने हेतु रू. 2 करोड़ 50 लाख, वार्डो के विकास, सौन्दर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यो हेतु पार्षद निधि में रु 25 लाख , नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये उनके स्वत्वों का भुगतान एवं शासन द्वारा समय.समय पर देय मंहगाई भत्ता तथा मेडीकल भत्ता देने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही व्यवसायिक नामांतरण प्रोसेस शुल्क की राशि रू. 5000/- पानी टेंकर रू’ 500/- मडपम्प राशि 2500/- निगम सीमा में एवं निगम सीमा से बाहर भेजने पर 4000/-करने की स्वीकृति प्रदान की गई। 

महापौर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026.27 में जनहित को दृष्टिगत रखते हुये किसी प्रकार के नये करों का प्रावधान नहीं किया गया है। बजट घाटे का अवश्य है परंतु घाटे की भरपाई व्यवसायिक काम्पलेक्स संपत्तिकर, जलकर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्कए सीवर उपभोक्ता प्रभार शुल्क एवं अन्य करों से राजस्व बसूली में वृध्दि कर पूर्ति कर ली जावेगी। 

एम.आई.सी.सदस्य  शैलेन्द्र ठाकुर ने बजट को शहर विकास एवं जनहितैषी बताते हुये महापौर जी को बधाई दी तथा परकोटा वार्ड में जलप्रदाय व्यवस्था के स्थायी समाधान हेतु एक नई पानी की टंकी का निर्माण कराने का वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की। 

इस संबंध में एम.आई.सी.सदस्य  धर्मेन्द्र खटीक, अनूप उर्मिल, सुश्री याकृति जडिया,  शिवशंकर यादवए नीलोफर चमन, अशोक साहू चकिया, ताहिर मासाब, रिचासिंह, श्रीमति रूबी पटैल, अनीता रामू ठेकेदार, कंचन सोमेश जड़िया, रेखा नरेश यादव, देवेन्द्र अहिरवार सहित अन्य पार्षदों ने बजट में भाग लिया एवं सुझाव दिये।इस अवसर पर सहायक लेखाअधिकारी हर्ष केशरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 


महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी


निगम परिषद की बैठक के अंत में भाजपा महिला मोर्चा की नवुनियुक्त पदाधिकारियों वरिष्ठ पार्षद डाॅ.याकृति जड़िया को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीमति सविता जिनेश साहू को जिलामंत्री बनाये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive