बीटीआईआरटी, सागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना आयोजित
तीनबत्ती न्यूज: 01अप्रैल, 2026
सागर: बीटीआईआरटी सिरोंजा, सागर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस पर गोद ग्राम बम्होरी बीका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों द्वारा योग अभ्यास किया गया। इसके बाद नाश्ते का आयोजन किया गया, तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक दिन के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए, क्योंकि यह शिविर का अंतिम दिवस था।
इसके अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय डॉ. आर.सी. प्रजापति (जिला संगठक, NSS), डॉ. तरुण कुमार सिंह (रजिस्ट्रार), डॉ. जयंत दुबे (assistant professor), शेख शाहिद (कार्यक्रम अधिकारी, NSS), समर्थ जैन, धर्मेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र नामदेव एवं रूपेश प्रजापति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन माहिमा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्सतोष जैन घड़ी एवं डॉ. सत्येन्द्र जैन (सेक्रेटरी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान किया।
प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात कार्यक्रम का क्रम आगे बढ़ाते हुए सुंदरकांड पाठ एवं भर्ता-बाटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार 7 दिवसीय NSS विशेष शिविर सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायक रूप में पूर्ण हुआ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें