पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर कांग्रेस और सेवादल परिवार ने किया स्मरण
तीनबत्ती न्यूज: 01 अप्रैल 2026
सागर: हरित क्रांति के अग्रदूत, किसानों, पिछड़ा, गरीबों के मसीहा और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव जी की 80वीं जन्मजयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष ने उनके सहकारिता के लिये किये गये कार्यों को याद कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बताया कि आपका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
सेवादल अध्यक्ष के साथ रामगोपाल यादव, अंकुर यादव, परख शुक्ला,रवि जैन,अन्नू घोषी, पकंज सोनी,राकेश जैन,आकाश नामदेव आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।
पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में मनाया जन्मदिवस
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सहकारिता के पुरोधा स्वर्गीय सुभाष यादव जी की 80वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने नमन कर सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव जी सहकारिता आंदोलन के पुरोधा के साथ-साथ गरीब किसानों शोषितो वंचितों की आवाज थे किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिसमें सिचाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त बिजली एवं नहरे प्रमुखता से रही साथ ही किसानों के लिए ऋण आसानी से मिल जाए इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री रहते महत्वपूर्ण कदम उठाए ।
सागर रेलवे स्टेशन पर झुग्गी बस्ती के बच्चों को काफी पेन एवं बिस्किट वितरित कर जन्मदिन मनाया गया एवं जब तक सूरज चांद रहेगा सुभाष यादव जी का नाम रहेगा, सुभाष यादव अमर रहे के नारे लगा कर जयंती मनाई।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज लढ़िया ओंकार साहू धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव गुरमीत सिंह इल्ले, मदन सोनी,जतिन चौकसे, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज पवार,ठाकुरदास कोरी,एड धन सिंह अहिरवार, युवाvकांग्रेस के प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, रफीक भाईजान, जयराम खटीक, संजय ब्राउन, राशिद खान, सुनील जैन ठेकेदार, एजाज राईन, रुस्तम मकरानी, एड कमलेश ठाकुर, सन्ना भाई जान, वीरेंद्र महावते, अजय अहिरवार, सचिन तोमर, सुनील चौधरी विपिन जाट,आनंद रैकवार, अरुण( छुट्टन )अग्रवाल, उदय गुर्जर,राजा यादव, मंगल सिंह बघेल, सोमू यादव, कमलेश पटवा,दीपेश जैन, डालचंद जैन, कार्तिक सेन,गोलू जैन, भारत शुक्ला,महेश गुप्ता, डल्लू जैन, विनोद रैकवार,दीपक जैन, दीपेश पप्पू टीवी जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस शामिल हुए।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें