Editor: Vinod Arya | 94244 37885

किसानों के साथ 'क्रूर विश्वासघात' के खिलाफ 9 अप्रैल को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन : जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव

किसानों के साथ 'क्रूर विश्वासघात' के खिलाफ 9 अप्रैल को  कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन :  जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव

तीनबत्ती न्यूज: 07अप्रैल, 2026

सागर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आगामी 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की बदहाली और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त प्रावधान में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा अधिकृत पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा,जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री ग्रामीण आशीष ज्योतिषी जिला संगठन मंत्री शहर रामकुमार पचौरी कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे, प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


पूर्व विधायक सुनील जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों को बिचौलियों के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ₹2700 का वादा और ₹40 का मज़ाक:* किया जा रहा। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का लोकलुभावन वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने मात्र ₹40 का बोनस देकर किसानों के साथ 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाला व्यवहार किया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान में ₹150 बोनस दिया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश का किसान अपने हक के लिए भटक रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा खरीदी में जानबूझकर देरी की जा रहीं है, यह बिचौलियों को लाभ पहुँचाने की साजिश:है * सरकार ने खरीदी की तारीखों को तीन बार आगे बढ़ाया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में 10 अप्रैल और अन्य संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी का निर्णय केवल इसलिए लिया गया है ताकि किसान घबराकर अपनी फसल कम दामों में व्यापारियों को बेच दे। केंद्र ने 160 लाख टन पंजीकरण के मुकाबले केवल 78 लाख टन खरीदी की सीमा तय कर किसानों की कमर तोड़ दी है।

वारदाने की कमी

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बारदाने' की कमी का हास्यास्पद बहाना बना रहीं है सरकार :* सरकार जूट बैग (बारदाने) की कमी के लिए ईरान-इजरायल युद्ध का बहाना बना रही है। सुनील जैन ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जूट उत्पादक है। संकट युद्ध से नहीं, बल्कि सरकार की अकर्मण्यता से है; 10 करोड़ बारदानों की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने समय पर केवल 2.60 करोड़ के लिए आवेदन किया ।

ओलावृष्टि से तबाही और मुआवजे का अभाव

1 अप्रैल को हुई भीषण ओलावृष्टि से सीहोर, विदिशा सहित 17 जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं। मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में भीग गया। CAG की रिपोर्ट बताती है कि किसानों के लिए निर्धारित 50% राशि सरकार ने खर्च ही नहीं की, जबकि प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की आत्महत्या के आंकड़े (दो साल में 1,229 किसान) डरावने हैं।

पत्रकार वार्ता में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चाएं की गई जिसमें 

कांग्रेस की प्रमुख मांगें: तत्काल सर्वे एवं मुआवजा, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए ₹50,000 प्रति हेक्टेयर की दर से तत्काल राहत राशि दी जाए।

वादा निभाओ: गेहूं की खरीदी तुरंत शुरू कर ₹2700 प्रति क्विंटल का चुनावी वादा पूरा किया जाए।

ब्याज माफी : खरीदी में देरी के कारण जो किसान 31 मार्च तक कर्ज नहीं चुका पाए और डिफॉल्टर हो गए, उनका दंडात्मक ब्याज माफ किया जाए।

चेतावनी और अल्टीमेटम:

प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंडियों में बारदाने के पुख्ता इंतजाम और तुरंत खरीदी शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करेंगे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल निवास के समक्ष उपवास पर बैठेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, आनंद हेला, महेश अहिरवार आदि उपस्थित थे।


Share:

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के पश्चात सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का शहरभर में अभूतपूर्व, भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह स्वागत संगठन के प्रति जनविश्वास, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और युवाओं के उत्साह का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, एमआईसी सदस्य, पार्षद, कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और हार्दिक स्वागत किया गया। विशेष रूप से युवाओं के जनसैलाब की भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि संगठन के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं और समाज में नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का भाव जागा है।

लहदरा नाका से कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत लहदरा नाका से हुई जहाँ से सैकड़ों वाहनों का काफिला पूरे शहर के आकर्षण का केन्द्र बना । यहाँ सैकड़ों वाहनों का काफिला, जो धीरे-धीरे सैकड़ों से बढ़कर सौ से अधिक गाड़ियों की लंबी कतार में परिवर्तित हो गया, पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।आतिशबाजी, नारों और जयघोष के बीच हजारों लोगों का स्नेह और समर्थन साफ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक स्वागत नहीं बल्कि एक जनआंदोलन जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसमें हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से शामिल हुए। इस अवसर पर मनु मिश्रा , सिद्धार्थ डेंगरे, सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम नामदेव , छोटू राघव, नवीन, निष्कर्ष दुबे, नमन चौबे, संचित शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मोतीनगर में आत्मीय और उत्साहपूर्ण स्वागत

मोतीनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियाँ प्रारंभ कर दी थीं। छोटे-छोटे झंडों, बैनरों और पुष्पों से मार्ग को सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। जैसे ही रिशांक तिवारी का काफिला मोतीनगर पहुँचा वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं एमआईसी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर युवाओं ने न केवल संगठन के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया बल्कि व्यक्तिगत रूप से अपनी सक्रियता और समर्पण भी दिखाया। एमआईसी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन की गतिविधियों में भाग लेकर उन्होंने स्वयं को समाज और जन-जन के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य : विनोद तिवारी, नरेश यादव, सोमेश जड़िया, राजकुमार पटेल, रूपेश यादव, शैलेंद्र ठाकुर तथा पार्षद सूरज घोसी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा , पूर्व पार्षद यशवंत करोसिया , टिंकू साहू एवं अन्य वरिष्ठ जन तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शीतला माता मंदिर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सूबेदार वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल (पार्षद, सूबेदार वार्ड), शैलेश जैन शेरा, बबलू कुशवाहा, देवेंद्र पटेल, आकाश पटेल, नीलेश पटेल, रजनी कोरी, गीता वाल्मीकि, लखन वाल्मीकि, नितेश वाल्मीकि, नीरज पटेल, दीपक रजक, अभिषेक कुशवाहा, विजय कोरी, दीपक पटेल, श्यामलाल कुर्मी, अभय सोनी, रोहित आठिया, अनिकेत कुर्मी, निखिल रजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संविधान चौक पर बाबा साहब को नमन

इसके बाद संविधान चौक पहुँचकर रिशांक तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और अधिकारों को पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्तिक जाटव, नीलेश पटेल, अनिल सेन, लखन रैकवार, अरविंद अहिरवार, सोनू ठेकेदार, मोनू लारिया, नीतीश राज, मालती रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

साईं राम पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत और जनसंवाद

बाघराज वार्ड स्थित साईं राम पेट्रोल पंप पर पार्षद राजकुमार पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। रिशांक तिवारी ने यहाँ खुला जनसंवाद किया जिसमें उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और संगठन की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मीडिया पैनलिस्ट के रूप में उनकी प्राथमिकता जनता की आवाज को प्रभावी रूप से सामने लाना और संगठन तथा जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। इस अवसर पर कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव, सागर जाटव, विवेक, कृष्णा, राजा जाटव, अनिकेत, रोहित, टिल्लू चौरसिया, पूर्व सरपंच राजकुमार जाटव, अभय बंसल, नीरज रजक आदि उपस्थित रहे।

झंडा चौक, लाल स्कूल और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत

झंडा चौक पर आम जनों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बुंदेलखंड मंच द्वारा विशेष रूप से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रमाकांत शास्त्री जी , एम आई सी सदस्य रूपेश यादव ,  गणेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद लाल स्कूल में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीलेश देवड़िया, विद्याभूषण तिवारी, प्रियंक दुबे, प्रदीप तिवारी, अमित मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, आनंद तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, अमन गौतम आदि उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान एवं डॉ. हरिसिंह गौर को नमन

जिला पंचायत चौराहे पर अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात रिशांक तिवारी ने जिले के गौरव, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर का जीवन समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार और जनहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही समाज को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज से मनीष अग्रवाल , आशीष अग्रवाल , मोहन अग्रवाल , गोलू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे 

सिविल लाइन में प्रेस मीट के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन सिविल लाइन स्थित एफ-1 में आयोजित प्रेस मीट के साथ हुआ। इस दौरान मीडिया से संवाद करते हुए रिशांक तिवारी ने कहा कि मीडिया समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा जताई कि संवाद सकारात्मक, तथ्यपूर्ण और समाजहित में होना चाहिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने संतुलित और स्पष्ट उत्तर दिया।

आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा  “आज सागर आगमन पर किए गए भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। इस आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।”

Share:

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने CM डॉ यादव से की मुलाकात: विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने CM डॉ यादव से की मुलाकात: विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध


तीनबत्ती न्यूज:07 अप्रैल ,2026

भोपाल :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और किसानों की सिंचाई समस्याओं के स्थायी निराकरण हेतु विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने नरयावली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के क्रियान्वयन सहित सिंचाई और सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा के क्रियान्वयन का किया अनुरोध

विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा का  स्मरण कराते हुए आग्रह किया कि सागर में 'गौरव दिवस' (23 दिसंबर 2024) के अवसर पर ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत बनाने की जो घोषणा की गई थी, उसे शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।

कड़ान सिंचाई परियोजना: डूब प्रभावित किसानों की सुरक्षा और पुनरीक्षित बजट

विधायक लारिया ने कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पथरिया हाट की सुरक्षा वर्तमान में गाइड बंड और पंपिंग प्रणाली से वर्षा जल निकासी संभव नहीं लग रही है, जिससे ग्राम पथरिया हाट के जलमग्न होने का खतरा है।

अधिग्रहण का प्रस्ताव

ग्रामीणों के विरोध और सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित भूमि के अधिग्रहण और 254.36 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की गई है।इससे न केवल 52 गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा, बल्कि पूर्व में खर्च किए गए 385.79 करोड़ रुपये का निवेश भी सार्थक होगा।

लघु सिंचाई योजनाओं का जाल बिछेगा

क्षेत्र में जल संवर्धन के लिए विधायक श्री लारिया ने नई योजनाओं की स्वीकृति और लंबित कार्यों के बजट का प्रस्ताव रखा। तोड़ा गौतमिया में तालाब निर्माण और गढ़ौली सेवारा टैंक निर्माण। करिया पाठा वियर (324.70 लाख) और पिपरिया जसराज जलाशय (1680.76 लाख)।

मजबूतीकरण

घुरेटा वियर योजना और रतौना जलाशय का जीर्णोद्धार।

यातायात सुगम बनाने के लिए 'फोरलेन' सड़क का प्रस्ताव

यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सीआरएफ (CRF) मद से दो प्रमुख मार्गों के निर्माण की मांग की गई। बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक 24 किमी फोरलेन निर्माण एवं खुरई मार्ग एन.एच.-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया सड़क मार्ग की स्वीकृति।

इस दौरान विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के नियम पर पुनर्विचार का आग्रह किया। शिक्षक संघ के ज्ञापन का हवाला देते हुए विधायक लारिया ने हजारों अनुभवी शिक्षकों की भावनाओं और उनके हितों की रक्षा के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना है और कड़ान परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया है।"

Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात: शिक्षक पात्रता परीक्षा नियम पर पुनर्विचार की मांग रखी

विधायक शैलेंद्र जैन ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात: शिक्षक पात्रता परीक्षा नियम पर पुनर्विचार की मांग रखी


तीनबत्ती न्यूज : 07 अप्रैल, 2026

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्यता के नियम पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विधायक जैन के निवास पर पहुंचकर इस विषय पर पुनर्विचार हेतु ज्ञापन सौंपा था। उसी के संदर्भ में विधायक जैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों की मांग को प्रमुखता से रखा। विधायक जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप विधिवत की गई है। इन शिक्षकों ने बीते 25-30 वर्षों से निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं देते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और शिक्षण कौशल से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू करना उनके मनोबल को प्रभावित कर रहा है, जिससे व्यापक स्तर पर असंतोष और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। इसका प्रभाव शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता और गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है।

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश शासन से अपेक्षा है कि वह भी संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक विधिक पहल करे।

उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश के हजारों अनुभवी शिक्षकों के भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाए, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके और शिक्षा व्यवस्था में स्थायित्व एवं गुणवत्ता बनी रहे।

Share:

Sagar Crime: छेड़छाड़ से परेशान कक्षा 09 वीं की दलित छात्रा ने लगाई आग : अस्पताल में भर्ती ▪️छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में करने के बाद पिता के साथ मारपीट की थी आरोपियों ने : मारपीट की घटना से सहमी बेटी ने लगाई की आग

Sagar Crime: छेड़छाड़ से परेशान कक्षा 09 वीं की दलित छात्रा ने लगाई आग : अस्पताल में भर्ती 

▪️छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में करने के बाद पिता के साथ मारपीट की थी आरोपियों ने : मारपीट की घटना से सहमी बेटी ने लगाई की आग


तीनबत्ती न्यूज : 07अप्रैल, 2026

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौवीं की दलित वर्ग छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। उसकी इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में भर्ती कराया गया है। डाक्टर के मुताबिक छात्रा 35 से 40 फीसदी झुलसी है ।

पिता ने की पुलिस मे शिकायत तो आरोपियों ने की मारपीट

14 वर्षीय छात्रा के पिता ने  बताया कि छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी मालथौन के सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। वह रोज बस से आना-जाना करती थी। 6 किमी दूर दूसरे गांव में रहने वाला एक लड़का भी उसी स्कूल में पढ़ता था। वह भी बस से आता-जाता था, लेकिन तीन महीने से वह बेटी को परेशान कर रहा था। आए दिन फोन कॉल करता था। एक बार उसे समझाया कि वह ऐसी हरकत न करे, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद थाने में शिकायत की। पिता के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह बेटी के साथ घर लौटे तो आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उनके घर के सामने खड़ा था। चारों ने गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटने लगे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

यह भी पढ़ें: सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 जुआरी गिरफ्तार : साढ़े छह लाख नगद, 22 बाइक,11 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और एक पिस्टल जब्त:

घटना 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे मालथौन थाना इलाके की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।


मारपीट से घबराई बेटी ने लगाई आग 

पिता के अनुसार, यह देख बेटी डर गई। वह घर के अंदर गई। उसने डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। चादर से आग बुझाई, तब तक उसकी गर्दन, छाती का दाहिना हिस्सा और दोनों हाथ आदि झुलस चुके थे।परिजनों ने डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सागर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंपुनीत कार्य: निधन के बाद परिजनों ने कराया कामता प्रसाद का नेत्रदान : बीएमसी आई बैंक की टीम ने सुरक्षित किया कॉर्निया

बेटी बोली : लड़के बात करने के लिए बोलते थे

पीड़ित लड़की का कहना है कि  गांव के लड़के कपिल लोधी और उसके साथी रास्ते में बात करते थे और फोन पर बात करने के लिए कहते थे। मेने अपने पिता को यह बात बताई। पिता ने पुलिस में शिकायत की तो उन लड़कों ने पिता से मारपीट की। इससे घबराकर मैने आग लगा ली।

पुलिस ने मामला किया दर्ज : जांच जारी

इस मामले में ASP लोकेश सिन्हा ने बताया कि  प्रथम दृष्टया एक नाबालिग लड़की ने आग लगा ली है। उसके पिता से मारपीट भी की गई है।  पिता की पिटाई से घबराकर आग लगाई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि लड़की से छेड़छाड़ का आवेदन की जांच भी कराई जा रही है। पीड़ित लड़की ने अपने बयान में छेड़खानी से परेशान होने की बात कही है। पुलिस इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 


Share:

डोहेला महोत्सव हमारी समृद्ध विरासत और लोकजीवन का प्रतीक, भूपेन्द्र भैया ने इसे पुनर्जीवित किया : सांसद लता वानखेड़े

डोहेला महोत्सव हमारी समृद्ध विरासत और लोकजीवन का प्रतीक, भूपेन्द्र भैया ने इसे पुनर्जीवित किया :  सांसद  लता वानखेड़े


तीनबत्ती न्यूज: 06 अप्रैल, 2026

खुरई। डोहेला महोत्सव-2026 के दूसरे दिन बालीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अकासा सिंह ने दर्शकों के आनंद और उत्साह को आसमान पर पहुंचा दिया। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद , भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े ने युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि खुरई के डोहेला महोत्सव की परंपरा को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने पुनर्जीवित कर नई भव्यता प्रदान की है, वे सेवा और लोक कल्याण के नये आयाम खड़े करने वाले संवेदनशील नेता हैं।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने दृढ़ संकल्प से खुरई नगर में विकास की जो गाथा लिखी वह अद्वितीय है। आप सभी ने उन्हें अवसर दिया और उन्होंने क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल दी। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भूपेंद्र भैया जैसा संवेदनशील नेतृत्व हमें मिला है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र भैया का खुरई के लिए प्रेम ऐसा है कि यदि उनका बस चले तो वे आसमान से पूरे तारे तोड़ कर खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता को दे दें। उन्होंने कहा कि खुरई की पावन धरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए नई पहचान दी। खुरई के डोहेला किले ने हमारी आस्था और लोकजीवन को सुरक्षित रखा है। 1707 में गौरवशाली दांगी वंश के प्रतापी राजा श्री खेमचंद्र दांगी जी ने यह क़िला बनवाया था। यह हमारी परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। हमारे नेता भूपेन्द्र भैया ने डोहेला महोत्सव की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित कर इसे अद्वितीय भव्यता प्रदान की है। अविराज सिंह ने इसे दिव्यता प्रदान करने में बहुत परिश्रम किया है।  यह आयोजन आज सांस्कृतिक एकता व समरसता का प्रतीक बन गया ।सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि भूपेंद्र भैया ने सेवा और लोककल्याण की की नई  परंपराएं आरंभ की हैं और नित नये आयाम गढ़े हैं। यह विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर खुरई नगर इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि आज यहां मेरा स्वागत मेरे लाडले भतीजे अविराज ने स्टेशनरी की सामग्री से किया जो हमारे नेता भूपेन्द्र भैया द्वारा शुरू की गई परंपरा है। फूल मालाओं से स्वागत के स्थान पर जरूरतमंदबच्चों और गरीबों के उपयोग की सामग्री से स्वागत कराया और अभी तक 40 लाख की इस तरह मिली सामग्री वे वितरित कर चुके हैं। भूपेन्द्र भैया ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करके अभी तक 14 हजार यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंदों को दिया है। उन्होंने समाज की जरूरतमंद बेटियों को सर्वसुविधायुक्त छात्रावास बना कर दिया ताकि वे सुरक्षित वातावरण में आगे पढ़े सकें। और अब निशुल्क सामूहिक विवाह आयोजित कर रहे हैं।



युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खुरई के प्रसिद्ध डोहेला महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2015 में मकर संक्रांति से हुई थी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ऐतिहासिक डोहेला किले का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने के बाद इस सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा डाली थी। उन्होंने एक ऐतिहासिक किले की शांति को एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव की गूँज में बदल दिया है। डोहेला महोत्सव खुरई की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऐसे महोत्सव युवाओं को अपनी वास्तविक जड़ों और स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराने का काम करते हैं और उन्हें अपनी पहचान पर गर्व करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी प्राचीन धार्मिक मान्यताओं को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम हैं जिनके माध्यम से हमारी धार्मिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक बिना किसी लिखित दस्तावेज के भी सुरक्षित रहती है।

डोहेला महोत्सव संगीत और संस्कृति का महाकुंभ, इसने खुरई को वैश्विक पहचान दी- अविराज सिंह

युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने कहा कि डोहेला महोत्सव केवल एक मेला नहीं है बल्कि एक सामूहिक अनुष्ठान है, जो समाज के हर वर्ग को धर्म और नैतिकता के सूत्र में पिरोकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है। यह हमें प्रेरणा देता है कि हम विकास के साथ-साथ अपनी जड़ों और इतिहास को भी सहेजकर रखे।


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी की सोच है कि बॉलीवुड के बड़े सितारों की चमक केवल खास लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि खुरई का हर सामान्य नागरिक सामने बैठकर इस भव्यता का आनंद ले सके। भूपेंद्र सिंह जी द्वारा शुरू किया गया यह वार्षिक आयोजन शहर के छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए कमाई और प्रचार का एक बड़ा जरिया बन गया है। संगीत और संस्कृति के इस महाकुंभ ने खुरई को एक नई वैश्विक पहचान और युवाओं को नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा कि उत्सव और त्योहार हमारी सुप्त राष्ट्रीय चेतना को जगाने के साधन हैं। त्योहार और मेले हमें याद दिलाते हैं कि जीवन केवल भौतिक प्रगति के लिए नहीं है, बल्कि आनंद और सद्भाव के उत्सव के लिए भी है। ये समाज के नैतिक ताने-बाने को मज़बूत करते है जहाँ अमीर-गरीब, जाति और पंथ का भेद मिट जाता है। संस्कृति किसी राष्ट्र का केवल बाहरी आवरण नहीं, बल्कि उसका प्राणतत्व है। उत्सवों के बिना समाज मरुस्थल के समान है; ये महोत्सव ही हैं जो राष्ट्रीय जीवन में रस और रंग भरते हैं।

अकासा के गीतों ने खुरई के आकाश में रंग भर दिए

खुरई डोहेला महोत्सव के दूसरे दिन सिंगर अकासा सिंह और उनकी आर्केस्ट्रा टीम की प्रस्तुति ने किला मैदान के आकाश में जैसे रंग भर दिए। अकासा सिंह ने “बरेटा हाथों में पिस्तौल“, “ओ साकी साकी रे“ गानों से शुरुआत की। जब  फिल्म ’सनम तेरी कसम’ का गाना “खींच मेरी फोटो“ गाना गाया तो युवाओं का जोश और मस्ती देखते ही बनी। उन्होंने फिल्म ’भारत’ का “ऐथे आ“, स्वीटी वेड्स एनआरआई फिल्म से “कुड़ी गुजरात दी“ जैसे हिट गाने गाये और आडिएंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।’लव आज कल’ फिल्म में “दिल ना जानेया“ जैसे अनेक गीतों से उनकी प्रस्तुति सजी थी।




समापन दिवस पर आज पार्श्वगायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति होगी

डोहेला महोत्सव के तीसरे दिन संगीतकार और गायक-गीतकार नीरज श्रीधर की भव्य प्रस्तुति होगी। नीरज श्रीधर भारतीय पॉप और रॉक समूह बॉम्बे वाइकिंग्स के प्रमुख गायक थे। उन्होंने बॉम्बे विकिंग्स बेकमे पॉपुलर विथ रीमिक्स हिट्स लिखे “क्या सूरत है“, “वह चली“ एंड “छोड़ दो आंचल“ जैसे गाने लिखे। नीरज ने 2006 में फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट हो के गाने “तुमको देखा“ से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के रूप में काम करना शुरू किया था। उन्होंने हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड में “हल्के-हल्के“ गाया। उनके भागम भाग जैसी अनेक फिल्मों के गीत लोकप्रिय हैं।

दूसरे दिन भी पूरा किला मैदान खचाखच भरा था। लगभग एक लाख से अधिक दर्शकों ने लाइव परफार्मेंस का आनंद लिया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े का स्वागत श्री अधिराज सिंह व नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने स्टेशनरी सामग्री से किया। कार्यक्रम के मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, रविंद्र सिंह राजपूत, देशराज सिंह यादव, नीतियां पटेल, चंद्रप्रताप सिंह, बलराम यादव, लक्ष्मण सिंह लोधी, श्रीमती रश्मि सोनी, जिला मंत्री हरिशंकर कुशवाहा, श्रीमती आशा सिलाकारी, नीलू रावत, रेखा राजपूत, इंद्र कुमार राय, राम शास्त्री, संतोष सिंह ठाकुर, कमलेश राय, आशीष सिंह सरपंच सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share:

भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में शामिल हुए रिशांक तिवारी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट का पदभार ग्रहण

भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में शामिल हुए रिशांक तिवारी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट का पदभार ग्रहण


तीनबत्ती न्यूज : 06 अप्रैल ,2026

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित की गई। इस बैठक में युवा नेता रिशांक तिवारी ने सहभागिता करते हुए आधिकारिक रूप से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की भावी मीडिया रणनीति और जनसंपर्क तंत्र को सुदृढ़ करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।



बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेखांकित किया कि मीडिया विभाग संगठन की वैचारिक सुदृढ़ता और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक संप्रेषित करने वाला सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे तथ्यों की प्रमाणिकता और प्रभावी संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।


 प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती में मीडिया विभाग की भूमिका को अहम बताते हुए समन्वय, अनुशासन एवं सक्रियता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दें।



क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठनात्मक कार्यपद्धति, संरचना एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासित एवं लक्ष्य आधारित कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यकर्ताओं को 'रिजल्ट' देने वाली कार्यशैली अपनाने का मंत्र दिया।


प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मीडिया प्रबंधन, समन्वय, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग तथा संगठन के विचारों के व्यापक प्रसार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया विभाग संगठन की आवाज को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।



इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त कर यह महती जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश भर से आए प्रवक्ता, पैनलिस्ट एवं मीडिया विभाग के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।

Share:

पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के आदर्श राष्ट्र समाज के पथ प्रदर्शक हैं: शैलेंद्र जैन विधायक ▪️चिकित्सा, साहित्य, कला, समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के आदर्श राष्ट्र समाज के पथ प्रदर्शक हैं: विधायक शैलेंद्र जैन 

▪️चिकित्सा, साहित्य, कला, समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज: 06 अप्रैल ,2026

सागर। महापुरूषों के जीवन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलनती है। पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के आदर्श राष्ट्र व समाज के पथ प्रदर्शक हैं। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कार्यरत विभूतियों से देश व समाज मजबूत होता है इन्हें सदैव सम्मानित किया जाना चाहिए। यह बात पं. हरिवल्लभ सिलाकारी स्वतंत्रता सैनानी एवं आयुर्वेदाचार्य की स्मृति में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेंद जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। आपने कहा कि अनेक वर्षों से नियमित होने वाला यह आयोजन प्रशासनीय, सराहनीय व वंदनीय है। 


आयोजक डॉ. रवीद्र सिलाकारी द्वारा समाज में पारिवारिक सामाजिक संरचना के विखराव, असंतुलन पर ध्याानाकर्षण पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. चौबे ने कहा इस दिशा में शासन और भ्भाजपा संगठन तेजी से कार्य कर रहा है। डॉ. चौबे ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही विभूतियों को सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजक की हौंसला अफजाई करते हुए प्रतिवर्ष सम्मान की परंपरा को जारी रखने साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र चाउदा ने नगर की तीस वर्ष पुरानी चिकित्सा व्यवस्थाओं को रेखांकित किया और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। आपने कार्यक्रम में सम्मानित हुए नगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनिल खरे के उदार सहज सरल और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की। आपने कहा कि आज आदर्श चिकित्सक के रूप में इस आयोज ने डॉ. खरे को सम्मानित कर सार्थकता सिद्ध की है। अस्सी व नब्बे के दशकों में आपने जो लोकप्रिय हास्पिटल की शुरूआत से एक कन्सेप्ट इस नगर को दिया वह वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बुनियाद है। डॉ. खरे को इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विश्व हिंदु परिषद के अध्यक्ष अजय दुबे ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आयोजन को सतत जारी रखने और हरिवल्लभ सिलाकारी के चिकित्सा तथा सामाजिक व राष्ट्रीय आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के चित्र पर मार्ल्यापल एवं दीप प्रज्जविलत से हुई। कार्यक्रम का प्रारंभिक उदबोधन डा. रवींद्र सिलाकारी ने दिया। इस अवसर पर जय जनतंत्र  विशेष स्मारिका का अतिथियों ने लोकार्पण किया।

इनका हुआ सम्मान

आयोजन में अतिथियों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में अवदान के लिए वरिष्ठ सर्जन डां. अनिल खरे को आदर्श चिकित्सक, पत्रकारिता क्षेत्र में पवन शर्मा एवं अभिषेक यादव, विशिष्ट समाज सेवा के लिए पारितोष सिंटु कटारे, खेल प्रतिभा के लिए अंरराष्ट्रीय महिला वेट लिप्टर सुश्री आयुषी अग्रवाल, कुशल प्रशासन के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री अमन मिश्रा एवं कला के क्षेत्र में श्रीमती रचना अतुल तिवारी को शाल श्रीफल सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सुखदेव प्रसाद तिवारी को वरिष्ठ कवि लोकनाथ मिश्रा द्वारा लिखित सम्मान पत्र भेंट किया गया। सम्मान वाचन हरिसिंह ठाकुर ने किया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ कवि पूरन सिंह राजपूत ने प्रस्तुत की। प्रसिद्ध शायर अशोक मिजाज ने कार्यक्रम व आयोजक पर अपनी रचना पढ़ी। कार्यक्रम का सफल संचालन रचना तिवारी ने किया। 

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश शुक्ला डॉ. चौबे, शिशु विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गोस्वामी, सरस्वती वाचनालय संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष केके सिलाकारी, जीएस छत्रसाल यादव जी, वरिष्ठ कवि हरगोविंद विश्व, डॉ. गजाधर सागर, टीआर त्रिपाठी, रूद्र, पेट्रिस फुसकेले, केएल तिवारी, मुकेश तिवारी, राघवेंद्र नायक, इंजी. दीपक दुबे, इंजी. राजेंद्र सिलाकारी, इजी. आदित्य भार्गव, डॉ.महेश भार्गव, दिनेश भार्गव, अधि. कमलकिशेर दुबे, रमन हजारी, राजीव अग्निहोत्री, डॉ. विनोद तिवारी, इंक मीडिया डायरेक्टर आशीष द्विवेदी, एमएल तिवारी, डॉ. विनोद चौबे, राजेश शास्त्री, कवि नलिन निर्मल जैन, शशांक मौर्य, हरि चौबे, सौरभ शर्मा, कासीराम रैकवार, अतुल श्रीवास्तव, अमित चौबे, ममता भूरिया, केवी सिलाकारी, उमाशंकर रावत, श्रीमती एवं श्री पंकज सोनी पत्रकार, श्रीमती कटारे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी पत्रकार, साहित्यकार एवं प्रबुद्ध नागरिकगणों की उपस्थिति रही। आभार व्यक्त डॉ. रवींद्र सिलाकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में ईरान में मासूम छात्राओं की नृशंस हत्या, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, इंजी. शकील अहमद खान के निधन एवं देश सरहद पर शहीद सैनिकों दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive