Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए


तीनबत्ती न्यूज : 23 अप्रैल, 2026

सागर:  शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र शिवाजी नगर वार्ड  में विगत 3 वर्षो से बारिस के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाने से इस क्षेत्र के रहवासी बहुत ज्यादा परेशान होते थे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने इस जलभराव की समस्या के स्थाई निदान हेतु पक्का नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------


गुरुवार को शिवाजी नगर वार्ड स्थित द्वारका बिहार चौराहा के पास जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों,पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।




निरीक्षण के दौरान महापौर  ने कहा कि नागरिकों को जलभराव जैसी समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने से वर्षा ऋतु में क्षेत्रवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आवागमन में भी सुगमता आएगी। 


ठेकेदार की प्रशंशा

निरीक्षण के दौरान महापौर ने  पार्षद हेमंत यादव, सब इंजीनियर आयुष शुक्ला एवं ठेकेदार रीतेश पांडेय के कार्य की  प्रशंसा की। महापौर ने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य इसी तरह गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो ।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, शैलेष जैन, पार्षद हेमंत यादव, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी,उपयंत्री दिनकर शर्मा, आयुष शुक्ला, शशांक रावत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

मुख्यमंत्री से मिलने नरयावली जा रहे हैं कांग्रेसियों को पुलिस ने बेरिकेटिंग कर रोका।

मुख्यमंत्री से मिलने नरयावली जा रहे हैं कांग्रेसियों को पुलिस ने बेरिकेटिंग कर रोका।


तीनबत्ती न्यूज: 23 अप्रैल, 2026

सागर :  नरयावली विधानसभा मुख्यालय आये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अन्नदाता किसानों व आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं के साथ ही जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों व पनप रहे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि के कारोबार सहित विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे किंतु कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने से वे भड़क गये और नई गल्ला मंडी के समीप मुख्यमंत्री से मिलने नरयावली जाने के लिए एकत्रित हुए कांग्रेसियों को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैरिकेडिंग कर नरयावली जाने से रोक लिया।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कांग्रेसियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों व आम जनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं आदि अवगत कराते हुई उनका निराकरण करनें की पुरजोर मांग उठाई। 

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन प्रशासन पर अन्न दाता किसानों व आमजनों की अनदेखी करने का आरोप लगातें हुये कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नरयावली दौरे से जिले सहित नरयावली के अन्न दाता किसानों व आमजनों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी उनकी समस्याओं को सुन कर त्वरित निराकरण करेंगे किन्तु उन्हें निराशा हाथ लगी हैं जिससे भाजपा सरकार का अन्नदाता किसान व जन विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष मनाने की बात तो कर रही है किंतु यहां के अन्न दाता किसान बेहद परेशान हैं,किसानों की उपज खरीदी के नाम पर छोटे-बड़े किसान बनाकर पंजीयन में मतभेद किया जा रहा हैं।श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था किसानों का दाना दाना सरकार खरीदेंगी किंतु आज तक कई किसानों के पंजीयन नहीं हुये हैं और जिनका पंजीयन हो गया है तो बारदाना न होने पर उनकी उपज की खरीदी नहीं हो पा रही है यदि उपज की खरीदी हो गई तो व्यापारी नगद राशि देने को तैयार नहीं है जिसका खामयाजा अन्न दाता किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है आए दिन कटर बाजी, दहशतगर्दी, हत्या,चोरी,लूट, नकबजनी आदि अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है इसके साथ ही जिले मे धड़ल्ले से अवैध शराब,जुआ,सट्टे का कारोबार चरम पर है जिन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ हैं जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,नरयावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, मनोहर पाराशर, जतिन चौकसे,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कांग्रेस नेता ऋषभ जैन, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, कोमल सिंह,राजा बुंदेला, सूर्यकांत शुक्ला, अभय सिंह, मंगल पटैल, मकुंदी बाबू, अबरार सौदागर, राहुल कुशवाहा, साहित्य पांडे,कदम सिंह, इंजी. सत्यम सिंह,देशराज यादव, गणेश ठाकुर, बबलू ठाकुर,महेंद्र पटेल,गुलाब अहिरवार, विक्रम यादव, छतर सिंह,राकेश अहिरवार वीरेंद्र अहिरवार,उर्मिला अहिरवार कल्याणी अहिरवार रामकुमार योगी,शान पठान, कमलेश अहिरवार, नियाज अहमद, सत्यभान सेन,राम सिंह आदिवासी, दीपक आदिवासी, धर्मेंद्र अहिरवार,राजा अहिरवार, अजय अहिरवार आदि मौजूद थे।

Share:

पद्मश्री भगवान दास रैकवार के परिवार को ₹2 लाख की सहायता मंजूर : सीएम डॉ यादव के समक्ष विधायक शैलेन्द्र जैन ने रखे अहम विषय

पद्मश्री भगवान दास रैकवार के परिवार को ₹2 लाख की सहायता मंजूर : सीएम डॉ यादव के समक्ष विधायक शैलेन्द्र जैन ने रखे अहम विषय


तीनबत्ती न्यूज; 23 अप्रैल, 2026

सागर।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरयावली विधानसभा प्रवास के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

इस दौरान विधायक जैन ने सागर के मार्शल आर्ट कलाकार एवं पद्मश्री सम्मान के लिए नामित दिवंगत भगवान दास रैकवार के निधन की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ₹2 लाख की सहायता राशि स्वीकृत कर दी।

यह भी पढ़ें: सांदीपनि विद्यालय स्कूली शिक्षा के सशक्त केंद्र बनकर उभरे : सीएम डॉ. यादव ▪️बुन्देलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा ▪️लगभग 63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

इसके साथ ही विधायक जैन ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत कक्षा 8वीं तक निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर भी अहम सुझाव दिया। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे छात्रों को कक्षा 9वीं से संदीपनी विद्यालयों में प्रवेश देने का प्रावधान किया जाए, ताकि उन्हें आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।



विधायक ने बताया कि आरटीई के तहत चयनित अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिन्हें कक्षा 8वीं के बाद बेहतर शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में संदीपनी विद्यालयों में प्रवेश की सुविधा उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।





Share:

योगाचार्य विष्णु आर्य का सम्मान किया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने

योगाचार्य विष्णु आर्य का सम्मान किया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने


तीनबत्ती न्यूज: 23 अप्रैल, 2026

सागर: सागर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं योगाचार्य श्री विष्णु आर्य जी से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।



इस अवसर पर श्री विष्णु आर्य ने भी श्री श्याम टेलर  का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री यश अग्रवाल, प्रमोद आर्य, सुबोध आर्य, प्रतीक आर्य सहित अनेक गणमान्य नेता एवं परिजन उपस्थित रहे।

Share:

सांदीपनि विद्यालय स्कूली शिक्षा के सशक्त केंद्र बनकर उभरे : सीएम डॉ. यादव ▪️बुन्देलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा ▪️लगभग 63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

सांदीपनि विद्यालय स्कूली शिक्षा के सशक्त केंद्र बनकर उभरे : सीएम डॉ. यादव

▪️बुन्देलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा

▪️लगभग 63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन


तीनबत्ती न्यूज:  23 अप्रैल 2026

सागर: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नारी शक्ति केवल शब्द नहीं बल्कि समाज की आधारशिला है। जब एक महिला सशक्त होती है तो न केवल परिवार, बल्कि संपूर्ण समाज प्रगति की ओर बढ़ता है। महिलाओं के विकास से ही परिवार, समाज ओर राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श और सशक्त केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और  प्रदेशवासियों को अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए महंगे प्राइवेट विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकारी स्कूल प्रायवेट स्कूलों को पीछे छोड़ेंगे। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। इस बार के बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को पीछे छोड़ कर अच्छा प्रदर्षन किया है।





मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले के नरयावली में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण करते हुए लगभग 63.41 करोड़ से अधिक के अलग-अलग निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया।

---------------

यह भी पढ़ें: योगाचार्य विष्णु आर्य का सम्मान किया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने

------------

सांदीपनी भगवान का स्थल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मात्र एक सीमेंट- कांक्रीट का भवन नहीं है, यह 5 हजार साल पुरानी भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मृति स्थल है। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कदम कदम पर संघर्ष किया और गरीब और अमीर की मित्रता का उदाहरण हम सभी के समक्ष गढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और उससे मित्रता, गरीब कल्याण और अत्योदय का भाव सरकार को भगवान कृष्ण से मिलता है।  

महिला विकास को समर्पित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के सही मायने हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता प्राप्त हो ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें, समाज परिवार में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजना चलाई जा रही हैै। वर्तमान में प्रदेश में 17 महिलाएं कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार सागर की सांसद, महापौर, कलेक्टर और पंचायतों में महिलाएं आज जिले के विकास की कमान संभाल रही हैं।

किसान कल्याण वर्ष घोषित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। सरकार द्वारा किसानों के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानांे के कल्याण में कही कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखंड की धरती ने ऐंसे वीरों को पैदा किया है जिन्होंने जब भी मौका पड़ा उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर करके देश, प्रदेश का मान बढाया है। बुन्देलखंड अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है। यहा के बुन्देलेे सब कुछ करने में सक्षम हैं, लेकिन प्राकृतिक परिस्थिति के कारण बुन्देलखंड में पानी का अभाव रहा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कडान मध्यम सिंचाई परियोजना निर्माणधीन की पुनरीक्षत प्राक्कलन राशि 240 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की।


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में भी उद्योगों की स्थापना तेजी से हो रही है तथा कई उद्योग प्रारंभ हो चुके हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत रूप से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश को ग्लोबल निवेश हब के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन तथा नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। शिक्षा, विकास और समृद्धि के इस मार्ग पर प्रदेशवासियों को व्यापक लाभ मिल रहा है तथा यह सभी प्रयास मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। 

नरयावली के विकास में सीएम का योगदान : प्रदीप लारिया

समारोह में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 600 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है, जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण में किसानों की एक इंच भी भूमि प्रभावित नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के कृषकों में संतोष का वातावरण है। विधायक श्री लारिया ने कहा कि कड़ान सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक  शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक  मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

विद्यार्थियों के प्रश्नों पर मुख्यमंत्री ने दिए प्रेरक उत्तर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र स्थित सांदीपनि विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ बेवाक संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सांदीपनि आश्रम की परंपरा के अनुसार संस्कारों को जीवन में उतारना भी आवश्यक है।संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके व्यक्तिगत और प्रशासनिक जीवन से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे। कक्षा 11वीं के छात्र चौतन्य कुर्मी ने जब मुख्यमंत्री से उनके व्यस्त शेड्यूल के प्रबंधन के बारे में पूछा, तो डॉ. यादव ने सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ष्जैसे आप स्कूल, पढ़ाई और घर के कार्यों के लिए समय निश्चित करते हैं, वैसे ही हम भी सुबह से अपनी पूरी समय सारणी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही समय प्रबंधन की कुंजी है। 


कक्षा 10वीं की छात्रा शिवांशी साहू द्वारा विद्यालय के नामकरण पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि केवल एक नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है। उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने न केवल शिक्षा बल्कि उच्च संस्कार भी प्राप्त  किए थे। इसी उद्देश्य से इन विद्यालयों का नाम सांदीपनि रखा गया है।

इसी प्रकार कक्षा 11वीं के छात्र अंशुल साहू ने जब प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई, तो मुख्यमंत्री ने उनके पिता के कृषि व्यवसाय की सराहना की। उन्होंने प्रेरक अंदाज में कहाकृ बेटा, किसान पूरे देश का पेट भरता है। आप प्रशासनिक अधिकारी जरूर बनें, लेकिन अपने भीतर के किसान और एक जागरूक नागरिक को भी जीवित रखें। जब समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा, तभी देश का संतुलन बना रहेगा और राष्ट्र प्रगति करेगा।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय के आधुनिक संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ निजी स्कूलों से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों को भी यह विद्यालय दिखाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन और प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

नरयावली सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण


छात्रों से संवाद के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरस्वती पूजन कर नरयावली सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। तत्पश्चात वे  दसवीं कक्षा में पहुंचे जहां विद्यार्थी कचरा प्रबंधन विषय के बारे में पढ़ रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान विषय के कुछ प्रश्न भी पूछे। उन्होंने छात्र छात्राओं से उनके करियर के  बारे में भी जाना और विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में गौरवपूर्ण स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर के छात्र जय को सम्मानित किया। जय ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा (4जी) स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में 493 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 7वाँ स्थान प्राप्त करने वाली  सुप्रिया जैन पिता सुमित जैन, सरस्वती शिशु मंदिर, रहली, महिमा प्रजापति पितारू दीपचंद प्रजापति, शासकीय हाईस्कूल, पथरिया जगन, वैशाली रजक पिता महेन्द्र रजक, शासकीय सांदीपनी मॉडल उ.मा.वि., बीना को भी सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने शासकीय सांदीपनी मॉडल स्कूल को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत विद्यालय की शत-प्रतिशत बालिकाओं का टीकाकरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विशेष बधाई प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति यह सजगता एक विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।


ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहने  दुलदुल घोड़ी का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा गया।



Share:

वनरक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने : एमपी से यूपी लकड़ी निकालने के एवज में हर माह मांगे जा रहे थे 10 हजार रुपए

वनरक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने : एमपी से यूपी लकड़ी निकालने के एवज में हर माह मांगे जा रहे थे 10 हजार रुपए



तीनबत्ती न्यूज: 23 अप्रैल, 2026

सागर: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त संभाग सागर की टीम ने आज 23 अप्रैल 2026 को टीकमगढ़ में सफल ट्रैप कार्रवाई की। एक वनरक्षक को 05 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश लकड़ी को ले जाने के एवज में हर महीने 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी।


-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------

भ्रष्टाचार पर सख्ती लोकायुक्त की

महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक  मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही की गई। 

---------------

यह भी पढ़ें: योगाचार्य विष्णु आर्य का सम्मान किया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने

------------

लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि  यूपी के ललितपुर जिले के बानपुर निवासी अरबाज खान पिता श्री जमील खान ने लोकायुक्त कार्यालय में एक आवेदन दिया था । जिसमें आवेदक ने बताया कि आवेदक अपने ग्राम से सत्कट्टा लकड़ी के तख्त बनाकर बेचता है। जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इसके लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के किसानों से उनके खेत की लकड़ी खरीद कर लाता है । रास्ते में कुंडेश्वर वन चौकी जिला टीकमगढ़ है।  जहां पर  वनरक्षक अरुण अहिरवार द्वारा सत्कट्टा की लकड़ी की भरी गाड़ी को बिना रोके निकालने के एवज में ₹10000 प्रति माह रिश्वत की मांग की जा रही थी। 




चौराहे पर पकड़ा रिश्वत लेते 

लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन की जांच कराने के बाद आज   वनरक्षक, कुंडेश्वर बीट वन चौकी, टीकमगढ़ आरोपी अरुण अहिरवार पिता  रमेश चंद्र अहिरवार, उम्र-36 वर्ष को जग्गा चौराहा टीकमगढ़ पर फरियादी से पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस पूरी कार्रवाई को निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक कमल सिंह उइके एवं लोकायुक्त सागर की टीम ने अंजाम दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

सूचना दे: 

 सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।



Share:

Sagar News: भीषण गर्मी: नर्सरी से कक्षा 05 वीं तक की छुट्टी : कलेक्टर ने किए आदेश

Sagar News: भीषण गर्मी:   नर्सरी से कक्षा 05 वीं तक की छुट्टी : कलेक्टर ने किए आदेश



तीनबत्ती न्यूज: 22 अप्रैल, 2026

सागर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंचने के बाद प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 23 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर डीईओ ने इस आशय केआदेश जारी कर दिए है। 



कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में तापमान अधिक होने एवं आगामी दिवसों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई. / सी.बी.एस.ई./ अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दिनांक 23.04.2026 से 30.04.2026 तक का अवकाश घोषित किया गया है।




कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 23.04.2026 से प्रभावशील होगा।

ज्ञातव्य है कि जिले में तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय /आई.सी.एस.ई./सी.बी. एस.ई./ अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं के अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया था।


Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव 23 अप्रैल को नरयावली में : सांदीपनि विद्यालय सहित करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन ▪️मंत्री ,विधायक ने प्रशासन के साथ किया स्थल निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव 23 अप्रैल को नरयावली में : सांदीपनि विद्यालय सहित करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

▪️मंत्री ,विधायक ने प्रशासन के साथ किया स्थल निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज:  22 अप्रैल 2026
सागर:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 अप्रैल को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। इस गरिमामयी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए सांदीपनि विद्यालय नरयावली सहित लगभग 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कुल 75 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रवीण्य सूची में आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक इंजिनियर प्रदीप लारिया पिछले पंद्रह दिनों से क्षेत्र में जुटे है। संगठन और क्षेत्रवासियों के साथ लगातार बैठकें कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। 
कार्यक्रम के अनुसार सीएम डॉ यादव 12.30 बजे हेलिकॉप्टर से नरयावली पहुंचगे और 14 .20 पर रवाना होंगे।

इनका होगा लोकार्पण भूमिपूजन

लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्यो में नरयावली में 2700.40 लाख रू की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय,  कौशल विकास आई टी आई जरुआखेड़ा में 1000.43 की लागत से 06 ट्रेड भवन ए 60 सीटर बालक छात्रावास ए01.एफ ए02. एचए04.आई टाईप आवास गृह। डुंगासरा में 147 लाख रू की लागत से शासकीय हाई स्कूल भवन,  जरूआखेडा में 25.00 लाख की लागत से सीसी रोड जरूआखेडा। चांदामहु में 25 लाख की लागत से  सीसी रोड। जनपद पंचायत सागर में बिहारीपुरा में 38 लाख प्रत्येक की लागत से 4 आर्गनवाड़ी भवन निर्माण। मेहर में 10.00 लाख की लागत से घाट निर्माण कार्य। सेवारा सेवारी में 5.00 लाख की लागत से सामदयिक भवन निर्माण कार्य। सेमराहाट में 10.00 लाख की लागत से सीसी रोड प्राथमिक शाला। जनपद पंचायत राहतगढ में हनौता पारिक्षित 20 लाख की लागत से सीसी रोड। नरयावली में 5.00 लाख की लागत से पेपर ब्लाक कार्य खमुरिया तालाब के पास । 5.00 लाख की लागत से सीसी रोड। 5.00 लाख की लागत से सीसी रोड। लुहारी में 14.99 लाख की लागत से स्टाप डेम, 14.37 लाख की लागत से पंचायत भवन, नरयावली में 7.68 लाख की लागत से सीसी रोड, जेरई  में 6 लाख की लागत से नाली निर्माण, जेरई में 5 लाख की लागत से बाउन्ड्रीवाल कार्य एवं शांतिधाम, जेरई में 5 लाख की लागत से की मंगल भवन का लोकार्पण करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 503.00 लाख की लागत से शासकीय महाविघालय मकरोनिया बुजुर्ग जिला सागर में नवीनीकरण उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। 460.83 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद मकरोनिया में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण अंतर्गत निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण कार्य। 247.25 लाख की लागत से वार्ड क्रं 3 मे व्यवसायिक एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य। 135.00 लाख की लागत से औधोगिक क्षेत्र सिद्धगुवा जिला सागर में ट्रक पार्किंग का कार्य। 87.00 लाख की लागत से औधोगिक क्षेत्र सिद्धगुवा जिला सागर में फायर स्टेशन भवन निर्माण का कार्य। 37.50 लाख की लागत से पंचायत भवन खेरई। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन आमेट। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन खैजराबुधू। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन गढपहरा मुहाल। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन गिदवानी। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन बम्होरी रेंगुवा। 25.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत डुंगासरा में स्कूल से पेट्रोल पंप की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 25.00 लाख की लागत से सीसी रोड स्कूल से पंचायत भवन तक बरखेडा खुमान। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन डाबरी। 25.00 लाख की लागत से सीसी रोड मसौसा। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन हनौता पारिक्षित। 25.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लुहारी। 24.00 लाख की लागत से ग्राम बन्नाद में टावर से मेनरोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य। 24.00 लाख की लागत से ग्राण्पंण् बेरखेड़ी सुवंश में प्राथमिक शाला से कचरा प्लांट की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 21.00 लाख की लागत से शासण् हाईस्कूल पामाखेड़ी विण्खण् सागर में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण। 20.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत सिरोंजा में वीरसिंह के घर से नंदू ठाकुर के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 16.00 लाख की लागत से शासण् हाईस्कूल मेनपानी विण्खण् सागर में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण। 15.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन खैजराबाग। 15.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन रिछावर। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बन्नाद में गोविन्द्र अहिरवार के घर से तालचिरी के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत डुंगासरा में कमल जैन से जुझार के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत डुंगासरा में राजू लोधी के घर से गब्बर लोधी के घर की ओर दिनेश रजक से देवेन्द्र के घर के पास सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गुड़ा में रेल्वे फाटक पुराने से डीपी की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत लिधौराखुर्द में जीवन अहिरवार के घर से सीताराम के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पामाखेड़ी में राजू पटेरिया कामता के खेत के पास पुलिया निर्माण मय सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पामाखेड़ी में अनुराग नायक के खेत के पास पुलिया निर्माण मय सीसी रोड़ निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पथरिया जाट में शासकीय हाईस्कूल से मुक्तिधाम की ओर सीसी सड़क निर्माण। 15.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गुडा में शासकीय हाई स्कूल के पास शेड निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बाछलोन में राम मंदिर के सामने से गांव की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बड़कुआ में परम के घर से परसू के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बन्नाद में आंगनबाड़ी भवन से रतन अहिरवार के घर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बन्नाद में प्रभु चढ़ार के घर से रगनाथ के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बिहारीपुरा के पृथ्वीपुरा के पृथ्वीपुरा में पुलिया निर्माण एवं सीसी निर्माण कार्य। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत चांदवर में काली मंदिर से महेन्द्र सिंह के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गढ़पहरा मुहाल के ग्राम भोजपुरा में प्राण्शाला पुलिया से अनगड़देवी मंदिर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गुड़ा में मंदिर से शांतिधाम की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत कपूरिया में हरिशचंद के घर से मगन के घर तक सीसी सड़क निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पथरिया जाट में कुड़ी के नीचे स्टाप डेम निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पथरिया जाट में हनुमान मंदिर के पास स्टाप डेम निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत रिछावर में प्रताप ठाकुर के घर से नन्ने भाई के घर की ओर सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से ग्राम पंचायत सिरोंजा में राठौर साहब के खेत के पास पुलिया निर्माण मय सीसी रोड़ निर्माण। 10.00 लाख की लागत से सीसी शांक्तिधाम परिसर मैहर। 10.00 लाख की लागत से सामुदायिक चबूतरा एवं टीनशेड कार्य खिरिया नीखर। 10.00 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य नरयावली। 10.00 लाख की लागत से टीनशेड निर्माण कार्य नरयावली। 5.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन सेमरा लहरिया। 5.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ईश्वरवारा का भूमिपूजन करेंगे।
 
  
मंत्री गोविंद राजपूत व  विधायक प्रदीप लारिया अधिकारियों के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुरुवार को नरयावली आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने नरयावली विधायक प्रदीप लारिया कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल उपपुलिस  महानिरीक्षक  सचिंद्रनाथ चौहान पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जगन्नाथ गुरैया  विक्रम सोनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी  विवेक के वी एसडीएम श्री अमन मिश्रा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नरयावली में पूरी बुंदेली परंपरा के साथ स्वागत किया जाएगा।


इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने विधायक श्री प्रदीप लारिया के साथ हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से सांदीपनि विद्यालय के उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive