भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने दर्ज कराई सहभागिता
तीनबत्ती न्यूज: 22 अगस्त, 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संगठनों की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे सेवादल पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, कार्यशैली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपनी बात प्रदेश संगठन के समक्ष रखी।
बैठक में जिला शहर कांग्रेस सेवादल सागर की ओर से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने सहभागिता की। उन्होंने अपने सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए संगठनात्मक कार्यों, उपलब्धियों और कार्यशैली की विस्तृत जानकारी प्रदेश संगठन के सामने रखी।
सिंटू कटारे के साथ प्रदेश महासचिव विजय साहू, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, पार्षद श्रीमती सीमा कमल चौधरी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, लल्ला यादव, जयदीप उपाध्याय, मनोज पवार, हरिनाम पटेल एवं हरिनाथ पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भोपाल पहुंचकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाई।
प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। शहर सेवादल परिवार की सहभागिता को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें