Editor: Vinod Arya | 94244 37885

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग


तीनबत्ती न्यूज |03 मई,2026

सागर। मध्यप्रदेश अधिवक्ता राज्य परिषद के सदस्य सदस्य पद के प्रत्याशी और जिला अधिवक्ता संघ सागर  पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने अधिवक्ताओं के कल्याण और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर मुख्य पीठ में चल रही एक जनहित याचिका में हस्तक्षेप याचिका (Intervention Application) दायर की है। इस मामले में अधिवक्ता राज ठाकुर ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

वकीलों के हितों के लिए लगातार संघर्ष

अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे और राज ठाकुर ने इसके संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हस्तक्षेप याचिका के माध्यम से न्यायालय का ध्यान अधिवक्ताओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों की ओर आकर्षित किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से जूनियर वकीलों के लिए मासिक स्टाइपेंड लागू करने की मांग की गई है, ताकि शुरुआती दौर में आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे नए अधिवक्ताओं को सहारा मिल सके। इसके अलावा, वरिष्ठ और बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए प्रभावी पेंशन योजना लागू करने तथा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए समूह मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________

कई राज्यों में योजनाएं लागू

उन्होंने बताया कि जूनियर वकीलों को कई राज्यों जैसे झारखंड, केरल, आंध्रप्रदेश और तामिलनाडू में स्टाइपेंड दिया जा रहा है। समूह बीमा योजना भी लागू है। हमारी याचिका का आधार यही है कि जब दूसरे राज्यों में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है तो मध्यप्रदेश में लागू क्यों नहीं की जा रही है। प्रदेशभर से इस तह की मांगे लगातार उठाई जा रही है। मौजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद अधिवक्ता रहे है। लेकिन वकीलों के हितों के लिए ठोस प्रयास नहीं कर सके ।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 04 मई से 10 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

याचिका का फैसला वकीलों के हित में होगा

 जिला बार एसोसिएशन सागर के तीन बार अध्यक्ष रह अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने न्यायालय को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में अधिवक्ताओं के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का अभाव है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक और चिकित्सीय आपात स्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। याचिका में माननीय उच्च न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत सुनवाई कर उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्हें उम्मीद है कि हम लोगों के पक्ष में निर्णय आयेगा। मार्च माह में याचिका दायर की थी। 

इस मौके पर अधिवक्ता आर डी सोनी,अजय शुक्ला, अमित ब्रह्मभट्ट, लवकेश श्रीवास्तव, मोहित भारिल्ल ,आलोक श्रीवास्तव, सैफ अली खान और अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। 

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 04 मई से 10 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 04 मई से 10 मई 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय



तीनबत्ती न्यूज|03 मई,2026

जय श्री राम 

श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों के लाभ से आप सभी पूर्णतया अवगत हो गए होंगे । आज की चौपाई है:-

दुर्गम काज जगत के जेते |

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से  श्री हनुमान जी की कृपा से बड़े से बड़े कष्ट और संकट से मुक्ति मिलती है । हर प्रकार की समस्याओं का अंत होता है ।

आईये अब इस सप्ताह ग्रहों के विचरण के संबंध में बात करते हैं ।

इस सप्ताह सूर्य और बुध मेष राशि में , मंगल और शनि मीन राशि में ,  गुरु मिथुन राशि में , शुक्र  वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । 

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________

मेष राशि:-

इस सप्ताह आपके लग्न में बुधादित्य  योग बन रहा है । इस योग के कारण आपके व्यापार में उन्नति होगी ।  धन में वृद्धि होगी तथा कई जगहों पर सफलता प्राप्त होगी । कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करने का योग है । धन प्राप्त होने का योग है । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । भाग्य से मदद मिल सकती है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा ।  माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम है । 4 मई को आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।

------------------

सूची देखने क्लिक करे

मध्यप्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले: कई जिलों के एसपी बदले गये

------------------

वृष राशि:-

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है  । इसमें धन भी व्यय होगा । इस सप्ताह धन प्राप्ति  का भी योग है ।  अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । विवाह के नए-नए और अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा । कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सलाह है  कि वे व्यर्थ का का वार्तालाप  या बहस ना करें  । आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । भाग्य से आपको पहले जैसी मदद मिलती रहेगी  । इस सप्ताह आपके लिए 10 मई सफलता दायक है  ।   आपको चार पांच छह और सात मई को आपको सावधान रहकर कामों को निपटाना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

मिथुन राशि :-

इस सप्ताह  धन प्राप्ति का अच्छा योग है  । आपके लाभ भाव में बुधादित्य  योग बन रहा है । इसके कारण आपके पास इस सप्ताह धन लाभ में वृद्धि होगी  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा  । भाग्य से आपको पिछले सप्ताह की तरह से ही विशेष मदद नहीं मिलेगी  । आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा  ।‌ कचहरी के कार्यों में परिश्रम एवं सावधानी के उपरांत आप सफलता पा सकते हैं  । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख लाभदायक है  ।  4 मई को आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहकर उनको पराजित करने का प्रयास करना चाहिए  । 8 और 9 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की का पूजन करें  । सप्ताह को  शुभ दिन बुधवार है ।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को

------------------

कर्क राशि:-

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए  यह सप्ताह उत्तम रहेगा  । उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी  । अधिकारियों के तरफ से उनको काफी सपोर्ट मिलेगा । धन प्राप्ति का भी योग है  । भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी  । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए  । कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है ।  सप्ताह के बाकी दिनों में  आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बहुत मदद मिलेगी । आपके जो भी काम रूके हुए हैं और भाग्य के कारण नहीं हो पा रहे हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें । कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होगी ।दुर्घटनाओं से आप बचेंगे । आपको अपने  साथियों  का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है  । आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह थोड़ा खराब हो सकता है  । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए 10 मई उत्तम है  ।  4 ,8 और 9 तारीख को आपको सतर्क  रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

---------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

-------------------

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है । भाग्य के कारण आपका कोई भी कार्य इस सप्ताह नहीं रुकेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए । शेयर  आदि में धन लगाने के पहले पूरी जांच कर लेना चाहिए । आपके प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 5  , 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए परिणाम दायक हैं । 10 मई को आपको  सतर्कता पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए  । अपने भाई बहनों के प्रति आपको 4 तारीख को सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम रहेगा । अगर वह किसी व्यवसाय में है तो उसमें उनको बहुत उन्नति मिलेगी । आपका भी व्यवसाय अच्छा चलेगा ।  व्यापार के भाव में बुधादित्य योग बन रहा है । इससे इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । आपके संतान को कष्ट हो सकता है । भाग्य से आपको बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी । आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए  फलदायक हैं । 4 मई को आपको धन के मामले में होशियार रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि:-

आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  । संतान की उन्नति होगी  । छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त होगी । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है  । विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे  । प्रेम संबंधों में भी प्रगति होगी ।  अगर आप ढंग से प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु पराजित होंगे  । कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क इस सप्ताह ना लें ।  कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए आपको चार और 10 मई का सहारा लेना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति 4 तारीख को सतर्क रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।


क्रूज हादसा: सीएम डॉ. यादव का एक्शन: क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी नौकरी से बर्खास्त ▪️होटल मैकल रिजॉर्ट-बरगी बोट क्लब का मैनेजर सस्पेंड : रीजनल मैनेजर को मुख्यालय किया अटैच

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में पर्याप्त वृद्धि हो सकती है  , मगर इसके लिए आपको थोड़ा बहुत प्रयास भी करना पड़ेगा  । आपके संतान की उन्नति हो सकती है  । संतान का आपको अच्छा समर्थन भी मिलेगा  ।  छात्रों को परीक्षाओं  में सफलताएं प्राप्त होगी  । आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे  । लंबी यात्रा का योग बन सकता है  । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयुक्त हैं  । 4 मई को आपको कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें ।  सप्ताह का  शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।


मकर राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपके थोड़े से प्रयासों  से  जनता के बीच में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं । आपके संतान को सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । गलत रास्ते से धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रभावशाली हैं । 5 , 6 और 7 तारीख को आपको सजग रह करके कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  ।  धन की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है  । गलत रास्ते से भी धन आ सकता है  । भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा  । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । आपके पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है  । अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  । दुर्घटनाओं से बचने का आपको इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए  । भाग्य का आपको इस सप्ताह बिल्कुल भी सहारा नहीं लेना  चाहिए  । इसके स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 10 मई लाभप्रद है  । 8 और 9 मई को आपको सावधान रहकर के कार्यों को निपटाना चाहिए  । 4 मई को आपको कार्यालय में सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने वृद्ध पिताजी का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति  सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहना चाहिए । भाग्य पर इस सप्ताह आपको भरोसा नहीं करना चाहिए । दुर्घटनाओं के प्रति आपको  सावधान  रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं  । 10 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  । 4 मई को आपको भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------


Share:

क्रूज हादसे पर युवा कांग्रेस का श्रद्धांजलि कैंडिल मार्च: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग

क्रूज हादसे पर युवा कांग्रेस का श्रद्धांजलि कैंडिल मार्च: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग


तीनबत्ती न्यूज: 02 मई ,2026

सागर :  विगत दिवस जबलपुर के बरगी डेम क्रूज हादसें में घटित अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।आंधी एवं बारिश की पूर्व चेतावनी के बावजूद क्रूज़ संचालन जारी रखना प्रदेश सरकार की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है जिसके चलते निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं।इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने तथा पीड़ित परिजनों को एक - एक करोड़ मुआवजा दिये जानें की मांग को लेकर सागर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में सदर कबुला पुल स्थित शनिदेव मंदिर के समीप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,शहर में कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,सागर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि की मुख्य उपस्थिति में कैंडिल मार्च निकाला गया।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________


कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा राशि तत्काल देनें की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह घटना सीधे तौर पर प्रदेश सरकार की लापरवाही का परिणाम है।जब मौसम विभाग द्वारा पहले से चेतावनी जारी की गई थी,तब भी क्रूज़ संचालन जारी रखना बेहद गंभीर अपराध है।सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को एक - एक करोड़ का मुआवजा तत्काल देना चाहिए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को

------------------

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बरगी डेम में हुआ क्रूज हादसा अत्यंत दुखद है। प्रथम दृष्टया यह घटना मौसम संबंधी चेतावनियों की अनदेखी और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही से हुई हैं।शासन प्रशासन को चाहिए कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें। सागर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए,तो युवा कांग्रेस चुप बैठने वाली नही है। युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

---------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

-------------------


युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एड.निखिल चौकसे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू आदि ने बरगी डैम हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई।कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय पं.रवि उमाहिया,एड.वीरेन्द्र राजे, पूर्व सरपंच के पुरुषोत्तम शिल्पी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद ऋचा सिंह,कांग्रेस अनु.जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविन्द बंटी पंथी,राशिद खान, कुंदन जाट,कोमल सिंह,तिलक यादव, धर्मेन्द्र तोमर,अबरार सौदागर,मदन सेन,पवन यादव,सौरभ चौकसे, समीर मकरानी,राजेश श्रीवास, राजेश अहिरवार, गंगाराम कैमिया,कन्नू कोरी,ब्रजेश लोधी, आनन्द अहिरवार,पवन राय,रोहित लारिया, पंकज बंसल,शान पठान आदि मौजूद थे।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस एसपी को दिया ज्ञापन : कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था और   बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस एसपी को दिया ज्ञापन : कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी


तीनबत्ती न्यूज: 02 मई, 2026

सागर: युवा कांग्रेस सागर विधानसभा द्वारा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की पुरजोर मांग की। ज्ञापन का वाचन पूर्व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस जितेंद्र चौधरी ने किया।ज्ञापन में मुख्य रूप से ऑटो-रिक्शा चालकों की मनमानी का मुद्दा उठाया गया।

जिलाअध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बिना रूट तय किए बीच सड़क पर सवारी उतारने-चढ़ाने और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही, शाम के समय 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के बढ़ते मामलों और पुलिस चेकिंग के अभाव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को

------------------

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे का कहना है कि शहर के सभी व्यस्त चौराहों पर स्थाई ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए।अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई हो।बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को चालू किया जाए और नए साइन बोर्ड व जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाए।ऑटो-रिक्शा के लिए रूट और स्टॉपेज निर्धारित किए जाएं।रात के समय नियमित रूप से 'ड्रिंक एंड ड्राइव' चेकिंग अभियान चलाया जाए।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

----------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

-------------------

ये रहे शामिल

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिसमें प्रमुख रूप से ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव, बाबू बब्बू यादव, राहुल चौबे, जितेन्द्र चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित, शैलेन्द्र तोमर, अबधेश तोमर, ऋषभ जैन, ताहिर खान, चमन अंसारी, वसीम खान, शिवशंकर यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे,नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, आनंद हैला,किरण,रेखा सोनी, ऋचा गौड़, दीनदयाल तिवारी, रोहित माण्डले, शरद पुरोहित, लीलाधर सूर्यवंशी, भैयन पटेल, पवन जाटव, पवन पटेल, महेश अहिरवार, अजय बमडेले, सौरभ खटीक, फिरदौस कुरैशी,अर्चना कनोजिया, लकी अली, रवि सोनी,अनिल दक्ष, हरिश्चंद्र सोनवार, भूरे खटीक, कार्तिकेय रोहण,सत्यम चौधरी, राहुल खटीक, शहबाज कुरैशी, सिकंदर राईन, अरुण साहू, बंटी कोरी, तरुण कोरी, राजपाल जाटव, शुभम सोनी, संजय सराफ, ज्योति मलैया, मिथुन खटीक, नीरज चौरसिया, अजय लारिया, अतीब खान, जीशान खान आदि शामिल हुए। 


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को


तीनबत्ती न्यूज: 02 मई, 2026

सागर। जबलपुर जिले के बरगी डैम में हाल ही में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद सागर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाना पुलिस ने सागर झील के चकरा घाट पहुंचकर नाव चालकों को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश जारी किए।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

क्रूज हादसे के बाद सागर में अलर्ट: सागर झील में नाव में बगैर जैकेट के बैठना मना : क्षमता से अधिक नहीं बैठाये सैलानियों को

------------------

थाना प्रभारी मनीष सिंघल पुलिस बल के साथ लाखा बंजारा झील किनारे पहुंचे और नाव संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नाव चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में नाव की निर्धारित क्षमता से अधिक सैलानियों को न बैठाया जाए।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बड़ा मौत में

___________

पुलिस ने सभी पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना लाइफ जैकेट किसी भी व्यक्ति को नाव की सैर कराने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही तेज हवा, बारिश या खराब मौसम के दौरान नाव संचालन बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

----------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

-------------------

चकराघाट पर पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की यह पहल भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

इंदौर में दिगम्बर जैन परिषद का 39 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न: विधायक शैलेंद्र जैन बने परम संरक्षक

इंदौर में दिगम्बर जैन परिषद का 39 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न: विधायक शैलेंद्र जैन बने परम संरक्षक


तीनबत्ती न्यूज: 02 मई,2026

इंदौर।अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन परिषद का 39वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं महिदपुर विधायक  दिनेश जैन शामिल हुए। अधिवेशन में देशभर से परिषद के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल .. बदला मौत में

___________

कार्यक्रम के दौरान परिषद के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जैन को सेवानिवृत्त आईएएस श्री सुरेश जैन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी श्री अनिल जैन ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को राष्ट्रीय परिषद का परम संरक्षक मनोनीत किया गया।

----------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

-------------------

मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ-साथ संख्या बढ़ाना भी आवश्यक है, जिससे संगठन और अधिक प्रभावी बन सके। उन्होंने सुझाव दिया कि परिषद के कार्यों को विस्तार देते हुए स्थानीय स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

उन्होंने परिषद के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, तथा मासिक रूप से डिजिटल माध्यम से पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस समाज में मातृशक्ति जागरूक होती है, वह समाज सदैव प्रगति करता है।


यह भी पढ़ेंश्रीमद भागवत कथा: : मेटिवेशनल प्रवक्ता जया किशोरी बीना में :

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनिल जैन ने सागर में परिषद के कार्यालय हेतु 10,000 वर्गफुट भूमि एवं 51 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराने के लिए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और परिषद को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद को केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रखते हुए जनकल्याण के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

महिदपुर विधायक श्री दिनेश जैन ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच देने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  सुनील जैन (पूर्व विधायक),  अशोक जैन (हरियाणा), श्री सुनील जैन (दिल्ली), स्वामी जयंत जी, श्रीमती शकुंतला जैन, श्रीमती निर्मला जैन, श्रीमती रेनू जैनडॉ. अखिल बंसल,सुभाष बड़जात्या,अशोक गोयल, श्रीमती निधि जैन, आशा विनायका जैन,पुष्पा जैन, प्रशांत समैया,शैलेंद्र बजाज, मनोज सेठ, मनीष जैन (निर्माण जंक्शन) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive