पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर प्रतिभा पाल
-----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर प्रतिभा पाल
-----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि
तीनबत्ती न्यूज: 11 मई ,2026
सागर। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में आज 1सोमवार, 11 मई 2026 को एक प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी पहल के तहत स्वर्गीय श्री अमोल रजक के परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर का एनाटॉमी विभाग में शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु देहदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने परिजनों की सहमति एवं आदेशानुसार पार्थिव शरीर को अनुसंधान और शिक्षा के उद्देश्य से स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान
जनहित में निर्णय
स्व. अमोल रजक, उम्र 68 वर्ष, निवासी पठार मोहल्ला, ग्राम पोस्ट कर्रापुर, केरबाना, सागर के परिवारजनों ने समाज और चिकित्सा शिक्षा के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस दौरान उनकी पत्नी अशोक रानी रजक, पुत्र लखन रजक एवं भरत रजक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पुनीत कार्य के लिए परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे भविष्य के चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर सहित एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में देहदाता परिवार का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और इस महान सामाजिक कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में यह आठवां देहदान है, जिसे “गार्ड ऑफ ऑनर” देकर सम्मानित किया गया। स्व. अमोल रजक के इस योगदान को समाज और चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
-----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
केएफ रूस्तमजी पुरस्कार : सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी
▪️पुलिस भर्ती जारी: वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी : सीएम डॉ मोहन यादव
तीनबत्ती न्यूज: 11 मई,2026
भोपाल। 'नए दौर में अपराध और अपराधियों के तरीके बदल गए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस डिजिटल और साइबर क्राइम के मामलों से भी पूरी दक्षता के साथ निपट रही है। मध्यप्रदेश पुलिस अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए पहचान रखती है। पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अपने काम से अलग ही पहचान बनाई है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। सीएम डॉ. यादव 11 मई को राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित केएफ रूस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस दौरान अश्वरोही दल ने भी उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। समारोह में प्रदेश के मुखिया ने केएफ रूस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2019-20 और 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि बधाई : सीएम डॉ मोहन यादव
+------------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी हिम्मत और दक्षता के बल पर आज पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मैं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रदेश के सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं। केएफ रूस्तमजी पुरस्कार हर वर्ष दिए जाएंगे। पद्म विभूषण रूस्तम जी ने अपने उत्कृष्ट प्रयासों से प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया। पुलिस विभाग के पुरस्कारों का सिलसिला जारी रहे। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शांति और सुरक्षा के लिए युवाओं को संदेश देगा।
चुनौतियों के साथ ड्यूटी करती है पुलिस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रूस्तम जी ने जिस प्रकार प्रदेश की धरती से दस्यु समस्या को खत्म करने की मुहिम चलाई थी। उसी पर आगे बढ़ते हुए पिछले साल मध्यप्रदेश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो चुका है। संगठित अपराधों से निपटने के लिए भी सुनियोजित ढंग से योजनाएं बनाई जा रही हैं। रूस्तम जी ने नागपुर के दंगों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की नींव रखी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 101 पुलिसकर्मियों को केएफ रूस्तमजी पुरस्कार दिया गया है। राज्य सरकार पुलिस विभाग में नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों को प्रोत्साहन दे रही है। पुलिसकर्मी अनेक चुनौतियों के साथ ड्यूटी करते हैं।
लाल सलाम को आखिरी सलाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश बदल रहा है। देश में 35 साल से नक्सलवाद लाइलाज बीमारी की तरह था। मध्यप्रदेश सबसे पहले इस समस्या से मुक्त हुआ। आज भारत के सभी राज्य लाल सलाम को आखिरी सलाम करते हुए नक्सलवाद से मुक्त हुए हैं। इसके लिए देश केंद्रीय नेतृत्व का ऋणी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से लड़ाई में हमारी विजय हुई। हथियार और आतंकवाद के बल पर लोगों को डराया जाता था। मध्यप्रदेश के एक तत्कालीन मंत्री की हत्या तक कर दी गई थी।
पुलिसकर्मियों की चिंता हमारा दायित्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्तियां जारी हैं। वर्ष 2023 और 2024 की भर्तियां पूर्ण हो गई हैं। अब वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने 22 हजार 500 भर्तियों का लक्ष्य रखा था। अगले वर्ष इसे पूरा करने के लिए फिर भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बैंड तक के लिए भर्ती निकाली गई है। पुलिस विभाग हमारे परिवार का हिस्सा है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उनकी सुख-सुविधाओं की चिंता करना भी हमारा दायित्व है।
पुलिस विभाग को मिल रहा सीएम डॉ. यादव का सहयोग
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि आज परम विशिष्ट श्रेणी के 7, अति विशिष्ट श्रेणी के 8 और विशिष्ट श्रेणी के 86 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें 11 दिसंबर 2025 को प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराना भी शामिल है। डायल 112 सेवा का क्रियान्वयन, पिछले साल कुल साढ़े 8 हजार पदों पर पुलिस भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और सिपाहियों को ज्वाइनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रदेश पुलिस बल में 10 हजार पदों पर भर्ती की स्वीकृति शीघ्र ही मिलने की संभावना है। सिंहस्थ 2028 एक बड़ा आयोजन होगा, इसके लिए पुलिस बल को प्रशिक्षण देकर जमीनी स्तर पर तैनात करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। हमारे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपराध नियंत्रण के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र एवं पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
तीनबत्ती न्यूज | 11 मई 2026
सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र श्री केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने सागर के निजी होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय चर्चा की।
-----------------------
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के बेटे के विवाह आशीर्वाद समारोह में सागर के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, विनोद आर्य और मुकेश जैन ढाना ने पहुंचकर बधाई दी।
------------------------
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
ये रहे मौजूद
इस शुभ अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, राजेंद्र सिंह, विक्की खस, अनिरुद्ध पिंपलापुरे, श्री मुदित शेजवार,पूर्व महापौ अभय दरे, श्री जगन्नाथ गुरेया, डॉ. वीरेंद्र पाठक ,प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट दिनेश कौशल अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद थे।
____________
वीडियो देखने क्लिक करे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर आगमन : धर्मश्री हेलीपेड पर हुआ गरिमामय स्वागत
____________
मुख्यमंत्री का धर्मश्री हेलीपेड पर हुआ गरिमामय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर जिले के अप्ल प्रवास के दौरान सागर आगमन पर धर्मश्री हेलीपेड पर गरिमामय स्वागत हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्याम तिवारी, प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी श्री अनुराग सुजानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी
तीनबत्ती न्यूज |11 मई, 2026
सागर: दमोह जिले के तेजगढ़ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने और जिओ टैगिंग कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में चौकीदार को भी सहयोग करने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में की गई।
पीएम आवास की दूसरी किश्त में मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी उषा कोष्टी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है। आवास की जिओ टैगिंग कराने और दूसरी किश्त जारी करने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान सचिव द्वारा 4 हजार रुपये लेना सामने आया। इसके बाद सोमवार 11 मई 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जुगराज सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: भोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड
लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम पंचायत तेजगढ़ के चौकीदार गुड्डा रैकवार ने रिश्वत लेने में आरोपी का सहयोग किया, जिसके चलते उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त
इस कार्रवाई में ट्रैप टीम में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त सागर का स्टाफ शामिल रहा।
लोकायुक्त सागर ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया है।
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
सागर पुलिस की संवेदनशीलता: 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खोया बैग ढूंढकर लौटाया, छलक पड़े खुशी के आंसू
तीनबत्ती न्यूज|10 मई 2026
सागर। सागर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का गुम हुआ बैग खोजकर उन्हें सकुशल लौटाया। पुलिस की तत्परता और मेहनत से न केवल बुजुर्ग महिला का जरूरी सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी और मजबूत हुआ।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|
---------------
जानकारी के अनुसार, रहली निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला सागर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। वापसी के दौरान विजय टॉकीज से बस स्टैंड जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में ₹8100 नकद, जरूरी दवाइयां, मेडिकल पर्चियां और कपड़े रखे हुए थे। बैग खोने के बाद बुजुर्ग महिला काफी परेशान और भावुक हो गई थीं, क्योंकि दवाइयां उनके लिए बेहद आवश्यक थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके और लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में कंट्रोल रूम टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को बैग तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच का कार्य दिया गया।
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक शहर के अलग-अलग चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अथक प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर ऑटो नंबर ट्रेस कर चालक को कंट्रोल रूम बुलाया गया। तलाशी के दौरान बैग ऑटो की पिछली सीट के पीछे सुरक्षित मिला।
जब कंट्रोल रूम में बुजुर्ग महिला को उनका बैग सौंपा गया तो वे भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उनका सामान वापस मिल जाएगा। महिला और उनके परिजनों ने सागर पुलिस, डायल-112 और कंट्रोल रूम टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, डायल-112 और कंट्रोल रूम की टीम की अहम भूमिका रही। सागर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...