Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गढ़पहरा मेले में 28 जुलाई को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों के दमदार मुकाबले होंगे

गढ़पहरा मेले में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 28 जुलाई को, पहलवान दिखाएंगे अपना दम


तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। अषाढ़ माह के प्रसिद्ध गढ़पहरा मेले के अवसर पर सागर जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय पं. लल्लू पहलवान की स्मृति में 28 जुलाई 2026 को एक दिवसीय भव्य जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गढ़पहरा स्थित क्रीड़ा केन्द्र-बजरंग अखाड़ा, कुड़ारी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, सचिव मनीष यादव, आयोजक ऋषि महाराज और क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने आज मीडिया को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा। पुरुष वर्ग में चार वजन वर्गों—45 से 52 किलोग्राम, 53 से 60 किलोग्राम, 61 से 69 किलोग्राम तथा 69 किलोग्राम से अधिक—में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। वहीं महिला वर्ग की खिलाड़ियों के लिए भी चार विशेष कुश्तियों का आयोजन रखा गया है।

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये रहेंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी यश यादव करेंगे।

आयोजन समिति

प्रतियोगिता का आयोजन ऋषी महाराज एवं श्रीकांत महाराज द्वारा किया जा रहा है। आयोजन संरक्षक मंडल में नंदू उस्ताद, हरिश्चंद्र उस्ताद, सुरेन्द्र उस्ताद, मुन्नी उस्ताद, राजकमल खलीफा, दुलारे उस्ताद, विष्णु खलीफा, नंदराम उस्ताद, कोमल दाऊ, रामेश्वर नानोरिया एवं सुरेश सोनी शामिल हैं।

आयोजन समिति में आनंद विश्वकर्मा, बदन पहलवान, पुरुषोत्तम पहलवान, गुड्डू पहलवान, शंकर पहलवान, कन्हैया पहलवान, हीरा पहलवान, पप्पू पंडा (बीना), राकेश खटीक पहलवान, राजेश्वर सेन, केशव सोनी, हेमंत सिंह, नरेन्द्र सोनी, रामेश्वर चौबे, रोशन पहलवान, मनोहर पहलवान, रमेश पहलवान, हरिशंकर पहलवान, संजू पहलवान, भग्गी पहलवान एवं सागर जिला कुश्ती संघ के सचिव मनीष यादव सहित अनेक सदस्य सहयोग करेंगे।

संपर्क सूत्र

  • मनीष यादव – 9753719117
  • विष्णु यादव (PTI) – 9165446442
  • धर्मवीर यादव – 9977286884

आयोजक मंडल ने जिले के खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive