Editor: Vinod Arya | 94244 37885

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट

  •  डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट



तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार कोरी को उनके अभिनव शोध कार्य के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा भारतीय पेटेंट (पेटेंट नं. 594367) प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

शोधार्थी शिवम कुमार कोरी को "A Method and a Device Ultrasound-Assisted Synthesis of Alpha, Beta-Substituted Chalcone Derivatives for the Supportive Treatment of Breast Carcinoma" शीर्षक से पेटेंट प्रदान किया गया है। यह शोध स्तन कैंसर (Breast Carcinoma) के सहायक उपचार के लिए नवीन चालकोन व्युत्पन्नों के अल्ट्रासाउंड-सहायित संश्लेषण पर आधारित है।

इस तकनीक का उद्देश्य अधिक प्रभावी, सरल तथा वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत संश्लेषण पद्धति विकसित करना है, जिससे भविष्य में कैंसर उपचार से जुड़े अनुसंधानों को नई दिशा मिल सके और उपचार पद्धतियों के विकास में सहायता प्राप्त हो।

यह शोधकार्य फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग के प्रो. सुशील कुमार काशव के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। पेटेंट में प्रो. अस्मिता गजभिये एवं प्रो. रत्नेश दास सह-आविष्कारक के रूप में शामिल हैं।

पेटेंट के लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 को भारतीय पेटेंट कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। सभी आवश्यक तकनीकी एवं विधिक प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद 3 जुलाई 2026 को इसे आधिकारिक रूप से भारतीय पेटेंट प्रदान किया गया। यह पेटेंट 20 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

-----------

फेसबुक पर पढ़ने क्लिक करे

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट

----------------

प्रो. सुशील कुमार काशव ने बताया कि यह उपलब्धि शोधार्थी शिवम कुमार कोरी की मेहनत, समर्पण और अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कैंसर शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में यह उनका चौथा भारतीय पेटेंट है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर, फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार पाटिल सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने शिवम कुमार कोरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive