Editor: Vinod Arya | 94244 37885

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

50 हजार की रिश्वत लेते  सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख


तीनबत्ती न्यूज|27 मई 2026

इंदौर/खरगोन:  लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, जिला खरगोन के सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

लोकायुक्त पुलिस में की थी शिकायत

लोकायुक्त इंदौर के अनुसार, मानपुर निवासी मनोज वास्केल ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) इंदौर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था। उनकी पोस्टिंग पहले दलौदा (मंदसौर) में हुई थी, जिसे धार कॉलेज में करवाने का दावा करते हुए आरोपी सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पोस्टिंग घर के नजदीक करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए मांगे, जिसमें से वह पहले ही 1 लाख रुपए ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ेंपन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

मधुबन ढाबे पर बिछाया जाल, 50 हजार लेते पकड़ा गया आरोपी

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 27 मई को आरोपी और आवेदक के बीच बातचीत के अनुसार 50 हजार रुपए की किश्त देने का समय तय हुआ।

यह भी पढ़ेंसागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

आरोपी ने आवेदक को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पहले से तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


ट्रैप दल में शामिल रहे अधिकारी

कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, रामेश्वर निगवाल, आशीष नायडू और प्रभात मोरे शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






Share:

नीट पेपर लीक कांड : युवाओं का टूटा भरोसा: सरकार ने नहीं सीखा सबक,कोई सख्त कार्रवाई नहीं: समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

नीट पेपर लीक कांड : युवाओं का टूटा भरोसा: सरकार ने नहीं सीखा सबक,कोई सख्त कार्रवाई नहीं: समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर



तीनबत्ती न्यूज|27 मई, 2026

सागर। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली पर से युवाओं का भरोसा समाप्त हो गया है। देश में लगातार 2 वर्ष से लेट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहा है।यह गंभीर बात है। सरकार ने पेपर लीक होने के बाद भी ना तो कोई सबक सीखा और ना ही पेपर लीक होने मामले में कोई सख्त कार्रवाई की।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

श्री ठाकुर आज सागर स्थित निवास पर पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि नीट परीक्षा का संचालन करने वाली समिति ने फीस के नाम पर 5 करोड रुपए का मुनाफा कमाया है जो सरकार पढ़ाई और परीक्षा को ठीक से नहीं कर पा रही, वह पेपर लीक के मामले में करोड़ों का मुनाफा कमा रही है ।बेहतर होगा  कि प्रधानमंत्री को स्वयं इस्तीफा देना चाहिए।  श्री ठाकुर ने कहा कि अमेरिका सरकार की वीजा नीति के कारण 8 लाख से अधिक भारतीय छात्रों को वापस भारत लौटना पड़ा,  इन छात्रों का भविष्य अंधकार में है। भारतीय प्रतिभाओं के भविष्य पर भाजपा सरकार ने कालिख पोत दी है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का संबंध देश के शिक्षा मंत्री से है,  शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: 750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात: अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

श्री ठाकुर ने कहा कि अमेरिका और ईरान का युद्ध फिलहाल समाप्त होने की स्थिति में नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि शांति वार्ता वेंटिलेटर पर है। उनके इस बयान का तो यही अर्थ निकाल रहा है  कि भारत सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फैल रही। इस कारण तेल और गैस का संकट भारत को झेलना पड़ रहा है। भारतीय जनता महंगाई के दौर से गुजर रही है।सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। एक परिवार एक कार के सिद्धांत को लागू कर दिया जाना चाहिए जिससे करोड़ों रुपए का डीजल और पेट्रोल बचेगा। उन्होने कहा कि ललितपुर सागर छिंदवाड़ा रेल लाइन का दो बार सर्वे पूरा हो चुका है।  इसके बाद भी बुंदेलखंड के नैताओ को गुमराह कर तीसरी बार सर्वे करने की बात कही गई है । इस अंचल की जनतिनिधि जनता   को गुमराह करने में लगे हुए हैं।

छतरपुर पन्ना के आसपास रेल लाइन को डालने के नाम पर 55000 पेड़ काटे गए। अब इस ट्रैक को गलत बताया जा रहा है। नया ट्रैक डालने के नाम पर फिर 50000 पेड़ काटने की तैयारी है। यह आपराधिकृत करने वाले रेल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।नया ट्रैक बनाने की जगह पहाड़ काटकर टनल बनाई जाना चाहिए, जिससे पेड़ों की रक्षा हो सके।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोधमे कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा: सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोधमे कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा: सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज|26 मई 2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज होकर कांग्रेसी नेताओं पैदल यात्रा निकाली । पैदल यात्रा राजीव गांधी भवन जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती कटरा जामा मस्जिद होते हुए राधा तिराहे  पर समाप्त हुई ।इस पैदल यात्रा में कांग्रेसियों में बेहद आक्रोश देखा गया कांग्रेसी जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है एवं बस एक ही भूल कमल का फूल आदि के नारों का शंखनाद करते हुए चल रहे थें।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

पैदल यात्रा के समापन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार मूल्य वृद्धि होने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है शहरों में हालात यह है कि लोग अपने बच्चों तक के बजट में कटौती कर रहे हैं लोग गाड़ियों पर चलते थे केंद्र सरकार ने उन्हें पैदल चलने पर मजबूर कर दिया वही माल ढुलाई सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होने लगी हैं ।



पूर्व विधायक सुनील जैन ने केंद्र सरकार से मांग की की राज्य सरकार जो डीजल पेट्रोल और रसोई गैस पर जो कर लगा रही है उस पर भी कटौती की जाए सरकार को अपने खर्चों पर और अधिकारियों के शौकों पर कटौती करनी चाहिए ना की जनता की जेब पर डाका डालना चाहिए सी एन जी के बढ़ते दामों पर भी नाराजगी जताई 

कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने कहा यह देश का दुर्भाग्य है की राजतंत्र में डाकू बंदूक की नोक पर लोगों को लूटा करते थे और लोकतंत्र में सत्ता की लुटेरी भाजपा की सरकार कलम की नोक पर लोगों को लूट रही है अगर डाकू गुनहगार है तो सरकार भी गुनहगार है ।

पैदल यात्रा के समापन पर जिला शहर कांग्रेस ने मंहगाई पर नियंत्रण करने नायब तहसीलदार बहादुर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा पैदल यात्रा का आभार आनंद हेला ने माना।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ,रामकुमार पचौरी , पप्पू गुप्ता, शरद पुरोहित,हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे नरेंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे. जितेंद्र रोहण , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डा संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, शैलेंद्र तोमर, कमलेश तिवारी ,अवधेश तोमर, ताहिर खान, शिव शंकर गुड्डू यादव. ,सुलेखा राय, राकेश राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू चक्रेश रोहित एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे पीयूष अवस्थी जितेंद्र चौधरी चंदन सुहाने समीर खान ,चक्रेश सिघई ,रजिया खान,जतिन चौकसे जाहिद ठेकेदार, दीनदयाल तिवारी,गंगाराम चौधरी दीपक दुबे, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, आनंद हैला, प्रशांत समैया, हेमकुमारी कुर्मी, ज्योति मलैया, रोशनी वसीम खान ,रिचा सिंह, टीकाराम दीवान, भूरे खटीक रेखा सोनी किरण लता सोनी रेखा अहिरवार, हरिश्चंद्र सोनवार, जितेंद्र चौधरी, ऋषभ जैन, मीना पवन पटेल, रोहित मांडले, गोपाल प्रजापति, अमित मिश्रा, पप्पू गोस्वामी. ,मानसिंह चौधरी, बाबू मछंदर ,विनोद रैकवार, बंटी दुबे, चंदन सुहाने ,दीपक कुर्मी, रवि सोनी, श्री दास रैकवार ,विनीत जैन ताले वाले, मयंक ठक्कर ,उमेश ठेकेदार ,अशोक नागवानी, लल्ला यादव ,एडवोकेट  रश्मि जैन ,. राजाराम सरवैया, प्रियंक बहेरिया ,सुरेश कोरी ,राकेश छाबड़ा, तज्जु भाई , अभिषेक पाठक ,फिरदौस कुरैशी, शोएब कुरैशी, नौशाद अब्बासी, फिरोज खान ,बंटी कोरी,अशरफ खान, चमन अंसारी, पीयूष अवस्थी, कुंजीलाल लाडिया जितेंद्र सिंह चावला ,महेश यादव, बलराम साहू ,साजिद राइन, डॉ दिनेश पटेरिया, कल्लू गुप्ता, श्रीदास रैकवार,आनंद अहिरवार, अजय अहिरवार, संजय सराफ, दुलीचंद सकवार, राजेश कोरी राहुल अरोड़ा एडवोकेट अकील सिद्दीकी एडवोकेट गणेश पटेलभारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

Sagar News: वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन की जांच में अनियमितताए ; कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को दिया नोटिस

Sagar News: वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन की जांच में अनियमितताए ; कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को दिया नोटिस 




तीनबत्ती न्यूज:  26 मई 2026

सागर: सागर जिले के सांईखेड़ा वेयर हाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र की जांच में गंभीर अनियमितताओं पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्रवाई करते हुए समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उकत कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर के एवं खाद्य विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
---------------

प्रतिवेदन के अनुसार बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी संस्था ढाना द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सांईखेड़ा वेयर हाउस परिसर में किया गया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी अनुपस्थित पाई गईं तथा उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई वैध अनुमति अथवा आदेश प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में यह भी पाया गया कि बिना अनुमति स्थल परिवर्तन कर वेयर हाउस में गेहूं का भंडारण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में बिना सिली हुई बोरियां पाई गईं, जिन पर न तो स्टेंसिल लगाए गए थे और न ही किसानों के कोड अंकित थे। अधिकारियों ने आशंका जताई कि उपार्जित फसल के अपयोजन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त खरीदी स्थल एवं भंडारण स्थल एक ही होने के बावजूद बोरियों का परिवहन कराया जाना समय एवं धन के दुरुपयोग की श्रेणी में पाया गया।


जांच प्रतिवेदन में समिति प्रबंधक श्री सूर्यकांत दुबे एवं केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा उपार्जन नीति की विभिन्न कंडिकाओं के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्हें उपार्जन कार्य से पृथक करने, संस्था को ब्लैकलिस्ट करने तथा पुलिस अभियोजन की कार्रवाई क्यों न की जाए।
इसी प्रकार म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन शाखा सांईखेड़ा के प्रभारी श्री मुकेश परमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान वे उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा उन्हें केंद्र प्रभारी की जानकारी भी उपलब्ध नहीं थी। इस गंभीर लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता माना है। जांच प्रतिवेदन में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

 --------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस :  आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में


तीनबत्ती न्यूज: 26 मई,2028

सागर। मंगलवार को सागर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने परिसर में धार्मिक ग्रन्थ रामचरित मानस को आग के हवाले कर दिया और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। घटना के बाद कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

---------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

मारपीट से पीड़ित युवक की नहीं हुई सुनवाई

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान घोघरी (जैसीनगर) निवासी 37 वर्षीय बहादुर चढ़ार पिता मिहीलाल चढ़ार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान युवक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में जब वह जैसीनगर से सागर आ रहा था, तब मुन्ना बुंदेला नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की थी। बहादुर का आरोप है कि उसको खाने में पेशाब मिलाकर खिलाया। उसका कहना है कि मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

रामचरित मानस में लगाई आग: जनता में आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने साथ पेट्रोल के अलावा पटाखे भी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा था। उसने परिसर में जमीन पर धार्मिक ग्रंथ रखकर आग लगा दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात: अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

पुलिस हिरासत में युवक

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। वहीं, धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात: अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात:  अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान


तीनबत्ती न्यूज: 25 मई,2026

भोपाल/धार। मध्यप्रदेश में 25 मई को वो हुआ, जो पिछले 750 साल में नहीं हुआ। यहां पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी का पूरे विधि-विधान से पूजन हुआ। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना की। यह पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस बात से गदगद होकर उन्होंने धारवासियों को न केवल बधाई दी, बल्कि यहां तक कह दिया कि अब धार में वो सब होगा, जो वो चाहेंगे। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अब से धार जिला सबसे आगे रहेगा।  

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

इतिहास में पहली दफा किसी सीएम ने की वाग्देवी की पूजा : सीएम डॉ मोहन यादव ने 750 साल बाद भोजशाला में पूजा अर्चना की

----------------------------

राजा भोज- सम्राट विक्रमादित्य और हर्षवर्धन, तीनों मालवा के लाल

गौरतलब है कि, सीएम डॉ. यादव ने भोजशाला परिसर में प्रवेश करते ही मां वाग्देवी का ध्यान किया। उसके बाद उन्होंने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने मां की आरती की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज गंगा दशमी का पावन दिन है। धार राजा भोज की नगरी है। राजा भोज- सम्राट विक्रमादित्य और हर्षवर्धन, तीनों मालवा के ऐसे लाल हैं, जिनकी वजह से सनातन संस्कृति ने दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई है। राजा भोज ने खुद कई किताबें लिखीं और पुरातन महत्व की इमारत बनवाईं। दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग अगर किसी ने बनवाया, तो राजा भोज ने बनवाया। राजा भोज ने नदी की मुख्य धारा को बंद करने के बजाए, भोपाल तालाब बनाया। उनकी तकनीक पर अच्छे से अच्छे विद्वान दांतों तले अंगुलि दबाते हैं। उन्होंने कहा कि राजा भोज ने कवि सम्मेलन कराया और कवियों को एक-एक सोने की ईंट का अवॉर्ड दिया। यह है हमारा गौरवशाली अतीत। 

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा।धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

----------------

सामर्थ्यवान हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत से विकास की बात की। उन्होंने 12 साल के शासनकाल में वह सबकुछ करके दिखाया, जो एक देश के लिए जरूरी होता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्यायालय के निर्णयों को लागू करने का सामर्थ्य होना चाहिए, यह सामर्थ्य प्रधानमंत्री मोदी में है। ये बदलते दौर का समय है। भगवान राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और प्रधानमंत्री मोदी ने सबको साथ लेकर उस फैसले का अनुपालन कराया। 



नई दुनिया में प्रवेश कर रहा धार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला का निर्णय हुआ है। धार अब नई दुनिया में प्रवेश कर रहा है। मैं उच्च न्यायालय के इस फैसले के लिए धारवासियों को बधाई देता हूं। इस फैसले के पीछे आपका 750 साल पुराना संघर्ष है। इस मामले में न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी किया है। आने वाले समय में धार को और आगे बढ़ाने का संकल्प करने की जरूरत है। अब धार सबसे आगे बढ़ेगा। पीएम मित्रा पार्क में आदिवासी भाई-बहनों के कपास से कपड़े बनेंगे, यहीं से निर्यात होंगे। उन्होंने कहा कि धार पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा औद्योगिक जिला है। हमने मां वाग्देवी के दर्शन करके धार के और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। हम मां सरस्वती का लोक बनाने की घोषणा करते हैं। यहां वो सब होगा जो आपने चाहा है। यह पर्यटन का, साहित्य का केंद्र बनेगा। मैं राजा भोज शोध संस्थान की भी घोषणा करता हूं। 



धार की बदल जाएगी सूरत

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज गंगा दशमी का दिन है। राजा भोज ने जल संरक्षण को लेकर बहुत काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण को लेकर कई काम हो रहे हैं। इन सब कामों में मध्यप्रदेश सबसे आगे काम कर रहा है। आज पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के लिए सहभागिता हो रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान में 2 लाख 82 हजार 188 काम प्रारंभ करने का लक्ष्य लिया है। इसमें अभी 2500 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। कूओं को रिचार्ज कर रहे हैं, 55 हजार से अधिक खेत-तालाब बनाए गए, 105 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया, 8 लाख से ज्यादा जल दूत बनाए गए। हमारा लक्ष्य 2024 था, इसकी तुलना में 9630 काम किए। धार में खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, सिंचाई संरचना, जल संरक्षण के काम हो रहा है। 64 प्राचीन बावड़ियों-64 प्राचीन तालाबों का संरक्षण और जीर्णोद्धार कर रहे हैं। यहां 88 करोड़ 4 लाख की लागत से बनने वाले 12 कार्यों का भूमि-पूजन किया।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

सागर: जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत झील व घाटों की सफाई, महापौर ने दिया जल संरक्षण का संदेश

सागर: जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत झील व घाटों की सफाई, महापौर ने दिया जल संरक्षण का संदेश


तीनबत्ती न्यूज: 25 मई,2026

सागर। गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शासन के जकीलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सोमवार सुबह सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील एवं प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगमायुक्त  राजकुमार खत्री, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चकराघाट सहित विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई की।


अभियान में स्थानीय पार्षद श्रीमती वैदेही पुरोहित, जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने झाड़ू लगाकर घाटों से कचरा हटाया और झील किनारे स्वच्छता सुनिश्चित की। घाटों की सफाई के साथ प्रेसर मशीन से धुलाई भी कराई गई।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि लाखा बंजारा झील सागर की ऐतिहासिक पहचान है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा हमें जल के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहा जलगंगा संवर्धन अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसके तहत शहर के जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण का कार्य निरंतर जारी है।



उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों की सफाई की जिम्मेदारी लेकर जल संरक्षण में सहयोग करें।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि झील केवल जलस्रोत नहीं बल्कि शहर की धरोहर है। झील के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन से भूजल स्तर में सुधार हुआ है तथा यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रही है। उन्होंने नागरिकों से झील परिसर में लगाए गए उपकरण, डस्टबिन, लाइट और अन्य सुविधाओं को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive