Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस :  आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में


तीनबत्ती न्यूज: 26 मई,2028

सागर। मंगलवार को सागर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने परिसर में धार्मिक ग्रन्थ रामचरित मानस को आग के हवाले कर दिया और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। घटना के बाद कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

---------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

मारपीट से पीड़ित युवक की नहीं हुई सुनवाई

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान घोघरी (जैसीनगर) निवासी 37 वर्षीय बहादुर चढ़ार पिता मिहीलाल चढ़ार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान युवक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में जब वह जैसीनगर से सागर आ रहा था, तब मुन्ना बुंदेला नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की थी। बहादुर का आरोप है कि उसको खाने में पेशाब मिलाकर खिलाया। उसका कहना है कि मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

रामचरित मानस में लगाई आग: जनता में आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने साथ पेट्रोल के अलावा पटाखे भी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा था। उसने परिसर में जमीन पर धार्मिक ग्रंथ रखकर आग लगा दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात: अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

पुलिस हिरासत में युवक

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। वहीं, धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive