Sagar News: वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन की जांच में अनियमितताए ; कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को दिया नोटिस
तीनबत्ती न्यूज: 26 मई 2026
सागर: सागर जिले के सांईखेड़ा वेयर हाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र की जांच में गंभीर अनियमितताओं पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्रवाई करते हुए समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उकत कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर के एवं खाद्य विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
---------------
प्रतिवेदन के अनुसार बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी संस्था ढाना द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सांईखेड़ा वेयर हाउस परिसर में किया गया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी अनुपस्थित पाई गईं तथा उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई वैध अनुमति अथवा आदेश प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में यह भी पाया गया कि बिना अनुमति स्थल परिवर्तन कर वेयर हाउस में गेहूं का भंडारण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में बिना सिली हुई बोरियां पाई गईं, जिन पर न तो स्टेंसिल लगाए गए थे और न ही किसानों के कोड अंकित थे। अधिकारियों ने आशंका जताई कि उपार्जित फसल के अपयोजन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त खरीदी स्थल एवं भंडारण स्थल एक ही होने के बावजूद बोरियों का परिवहन कराया जाना समय एवं धन के दुरुपयोग की श्रेणी में पाया गया।
जांच प्रतिवेदन में समिति प्रबंधक श्री सूर्यकांत दुबे एवं केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा उपार्जन नीति की विभिन्न कंडिकाओं के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्हें उपार्जन कार्य से पृथक करने, संस्था को ब्लैकलिस्ट करने तथा पुलिस अभियोजन की कार्रवाई क्यों न की जाए।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-----------------
इसी प्रकार म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन शाखा सांईखेड़ा के प्रभारी श्री मुकेश परमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान वे उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा उन्हें केंद्र प्रभारी की जानकारी भी उपलब्ध नहीं थी। इस गंभीर लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता माना है। जांच प्रतिवेदन में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
-----------------------
---------------
--------------------
------------------------
--------------
---------------
---------------









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें