Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ मोहन यादव खेत में उतरे-बोया धान : किसानों से किया संवाद ▪️सिवनी में धान महोत्सव, कोदो कुटकी बोनस वितरण समारोह का आयोजन ▪️349.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 144.8 करोड़ के कामों का भूमि-पूजन

सीएम डॉ मोहन यादव खेत में उतरे-बोया धान : किसानों से किया संवाद

▪️सिवनी में धान महोत्सव, कोदो कुटकी बोनस वितरण समारोह का आयोजन

▪️349.33  करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 144.8 करोड़ के कामों का भूमि-पूजन



तीनबत्ती न्यूज:01 जुलाई,

2026



सिवनी। 'खेत में उतरे, धान बोया, हाथ में लेकर खाना खाया और किसानों से आत्मीय संवाद किया,' मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी जिले में अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने जनता को एक बार फिर बताया कि वे भी आम इंसान ही हैं। वे लगातार जनकल्याण का सोचते हैं। उनकी सादगी किसानों और आम लोगों को भा गई। लोग उनसे बातचीत करके उत्साहित नजर आए। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन ने  1 जुलाई को सिवनी के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने सिवनी में धान महोत्सव में शिरकत की, कोदो कुटकी बोनस का वितरण किया और विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम डॉ. यादव ने सिवनी में 349.33 करोड़ रुपए लागत के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.8 करोड़ के भूमि-पूजन किए। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन और कन्या पूजन किया। इसके अलावा सीएम यादव ने बालाघाट से सिवनी फोर लेन सड़क निर्माण, सिवनी के चमारा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय और स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धान की फसल को जीआई टैग मिला है। मां लक्षमी की कृपा से रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज प्रदेश के 3941 किसानों को 1000 रुपए मान से कोदो कुटकी बोनस के रूप में 282.99 करोड़ राशि दी गई है। राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ बोनस भी दे रही है। प्रदेश में पहली बार शासकीय स्तर पर कोदो कुटकी खरीदने के लिए अभियान शुरू हुआ है। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है। 


गरीबों का ध्यान रख रही राज्य सरकार


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपक्ष की सरकारों ने गरीब-जरूरतमंदों को कभी संबल योजना का नाम नहीं दिया। संबल योजना में सरकार दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख और अपंगता आने पर 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करती है। श्रमिक परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। राज्य सरकार हर वर्गों के गरीब, वंचित और आखिरी पंक्ति में बैठे लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहे सभी पात्र लोगों को आवास देने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सिवनी जिले के समग्र विकास के लिए 349.33  करोड़ रुपए लागत के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 144.8 करोड़ के 43 कार्यों के भूमि-पूजन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले कोदो-कुटकी, ज्वार, बाजरा, मक्का को गरीबों की फसल कहा जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शुरू कर देश-दुनिया में इसका मान बढ़ाया। श्रीअन्न में मौजूद तत्व सबसे जल्दी पचता है। राज्य सरकार ने पिछले साल से श्रीअन्न खरीदने की शुरुआत की है। इस वर्ष मानसून पर अलनीनो का प्रभाव नजर आ रहा है। अगर बारिश कम होती है तो किसानों को तैयार रहना चाहिए कि वे कोदो कुटकी सहित सभी फसलों को तैयार कर लें। 




किसानों को कई योजनाओं का लाभ दे रही सरकार*


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेश के 3941 किसानों को 2829 मीट्रिक टन कोदो कुटकी के लिए 1000 रुपए मान से 2 हजार 83 लाख रुपए बोनस राशि दी गई है। राज्य में कोटो कुटकी के ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए भी काम जारी हैं। डिंडोरी की सीताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगनी अरहर को जीआई टैग मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाता को अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी भावांतर योजना के माध्यम से लाभ दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में धान की फसल के लिए भी भावांतर योजना लागू की जाएगी। राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और बाजार मूल्य के अंतर का भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेत से लेकर बाजार तक हर क्षेत्र में मूल्य संवर्धन पर काम कर रही है।

Share:

बेतवा नदी पुनरुद्धार परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने हेतु प्रशिक्षण : जैव विविधता एवं नेचर बेस्ड सॉल्यूशन पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

बेतवा नदी पुनरुद्धार परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने हेतु प्रशिक्षण : जैव विविधता एवं नेचर बेस्ड सॉल्यूशन पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 01जुलाई, 2026

भोपाल: नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के पुनरुद्धार से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण तथा नेचर बेस्ड सॉल्यूशन  विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत पहले दिन के सत्रों के पुनरावलोकन से हुई। इसके उपरांत "शोधित जल एवं स्लज का पुनः उपयोग एवं  विषय पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के श्री ज्योति प्रसाद ने व्याख्यान देते हुए उपचारित जल एवं स्लज के प्रभावी उपयोग, संसाधनों के संरक्षण तथा सतत शहरी मलजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।



जैव विविधता विषयक तकनीकी सत्र में आईआईटी इंदौर के प्रो. मनीष कुमार गोयल ने संरक्षण, पुनर्जीवन एवं विकेन्द्रीकृत नियोजन के लिए नवाचार आधारित उपकरणों की जानकारी दी। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के वरिष्ठ निदेशक श्री सुरेश बाबू ने पौधारोपण के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार साझा किए। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. फैयाज ए. खुदसर ने फ्लडप्लेन पुनर्स्थापन के एकीकृत दृष्टिकोण पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए नदी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में इसकी उपयोगिता बताई।

दोपहर बाद आयोजित नेचर बेस्ड सॉल्यूशन (एनबीएस) विषयक तकनीकी सत्र में बीबीएयू, लखनऊ के प्रो. वेंकटेश दत्ता ने एनबीएस के माध्यम से छोटी नदियों के पुनर्जीवन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद वेटलैंड इंटरनेशनल के डॉ. असगर नवाब ने आर्द्रभूमि (वेटलैंड) पुनर्स्थापन एवं पारिस्थितिक संरक्षण पर जानकारी दी। द नेचर कंजरवेंसी के डॉ. सुदीप्तो चटर्जी ने नेचर बेस्ड सॉल्यूशन के माध्यम से नदी पुनर्जीवन पहल के विभिन्न सफल उदाहरणों को साझा किया।

दिन के अंतिम तकनीकी सत्र में एबीएस, महाराष्ट्र की सुश्री स्वाति राजेश धोतकर ने जलकुंभी के उपयोग एवं प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए इसके वैज्ञानिक प्रबंधन तथा उपयोग आधारित संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके पश्चात प्रतिभागियों के लिए वैलिडेटरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दिनभर के तकनीकी विषयों की समीक्षा एवं चर्चा की गई। कार्यशाला का समन्वय  प्रोग्राम मैनेजर नमामि नर्मदा  डॉक्टर सीताराम टैगोर ने किया.

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि बेतवा नदी के पुनरुद्धार की प्रभावी डीपीआर तैयार करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन तथा नेचर बेस्ड सॉल्यूशन का समावेश अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से समृद्ध करते हुए नदी पुनर्जीवन की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।


----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई


तीनबत्ती न्यूज: 01 जुलाई, 2026

सागर। संदीपनि विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक-1 के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव लगभग 40 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कॉमर्स विषय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. श्रीवास्तव शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति और लेखन के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय सागर एवं संदीपनि विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक-1 में लंबे समय तक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की। शिक्षा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

डॉ. मनोज श्रीवास्तव शिक्षा विभाग की विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में नोडल अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे आकाशवाणी के उद्घोषक भी रहे हैं और सागर शहर के अनेक शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सफल मंच संचालन कर चुके हैं।

विदाई समारोह में विद्यालय के प्राचार्य विनय दुबे ने कहा कि डॉ. मनोज श्रीवास्तव जैसे समर्पित शिक्षकों का विद्यालय की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली से सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

उपप्राचार्य डॉ. वंदना खरे ने कॉमर्स विषय के अध्यापन से जुड़े प्रेरक संस्मरण साझा करते हुए उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश जैन ने किया।

समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. दिनेश साहू, श्री अमर सिंह ठाकुर तथा विद्यालय से अन्यत्र स्थानांतरित हुए शिक्षकों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।


----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

3 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी दमन-दीव से गिरफ्तार: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला और खुदकुशी के लिए उकसाने का था आरोप

3 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी दमन-दीव से गिरफ्तार: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला और खुदकुशी के लिए उकसाने का था आरोप


तीनबत्ती न्यूज :01 जुलाई, 2026

सागर : सागर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास और पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर मामलों में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी नारायण उर्फ बब्लू को राहतगढ़ पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया के निर्देशन और एस.डी.ओ.पी. राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई।

क्या है पूरा मामला?

​गिरफ्तार आरोपी नारायण उर्फ बब्लू (पिता स्वर्गीय कुंदन कुर्मी), निवासी ग्राम गिरवर (थाना सानौधा, जिला सागर) के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में गंभीर मामले दर्ज थे:

  • थाना सानौधा (अपराध क्र. 370/2023): आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था। उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था।
  • थाना राहतगढ़ (अपराध क्र. 791/2023): आरोपी द्वारा लगातार किए जा रहे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत मामला दर्ज किया था।

लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस को दे रहा था छलावा

​वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। राहतगढ़ पुलिस लगातार तकनीकी (साइबर) और जमीनी स्तर पर उसकी तलाश में जुटी थी।

​हाल ही में वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस को आरोपी की सटीक लोकेशन दमन-दीव में मिली। सूचना मिलते ही राहतगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत दमन-दीव के लिए रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

​इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी राहतगढ़ श्री मुकेश सिंह, चौकी प्रभारी सिहोरा उप निरीक्षक अभिषेक पटैल, प्रधान आरक्षक रणवीर , आरक्षक दिलीप गुर्जर एवं आरक्षक चन्द्रशेखर यादव (क्र.1736) की सराहनीय भूमिका रही।

----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------





Share:

गुड़ा फाटक आरओबी निर्माण की प्रगति देखने पहुंची सांसद- कलेक्टर : पीडब्लूडी और रेलवे को दिए गति बढ़ाने के निर्देश

गुड़ा फाटक आरओबी निर्माण की प्रगति देखने पहुंची सांसद- कलेक्टर : पीडब्लूडी और रेलवे को दिए गति बढ़ाने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 30 जून,2026

सागर :  गुड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए आज  सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अमले के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर जमीनी प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित ब्रिज, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



यह भी पढ़ें: सागर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने वाले स्कूल प्राचार्य और 3 अन्य आरोपियों को सजा
निरीक्षण के दौरान यह रेखांकित किया गया कि गुड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण मकरोनिया और आस-पास के क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से: क्षेत्रवासियों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी। मकरोनिया की नेशनल हाईवे-44 से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी स्थापित होगी। आपातकालीन सेवाओं और भारी वाहनों के आवागमन में समय की बचत होगी।


सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सागर शहर के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी कड़ी है। रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर तकनीकी अड़चनों का समय पर निराकरण करें, ताकि आम जनता को इस ओवरब्रिज की सुविधा जल्द से जल्द मिल सके।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और कार्य की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात को सुचारू रखने के लिए समुचित डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए।




प्रोजेक्ट के एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) के निर्माण में आ रही भू-अर्जन संबंधी तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम श्री अमन मिश्रा को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत 'धारा 19' की वैधानिक कार्रवाई को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक क्लीयरेंस मिल सके।

Share:

Sagar Crime: जुआ फड़ चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार : स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड बॉय निकला आरोपी : पत्नी गांव की सरपंच

Sagar Crime: जुआ फड़ चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार : स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड बॉय निकला आरोपी : पत्नी गांव की सरपंच


तीनबत्ती न्यूज: 30 जून,2026

सागर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध जुआ संचालन के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, सागर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: सागर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने वाले स्कूल प्राचार्य और 3 अन्य आरोपियों को सजा

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की रात आगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे थाना सुरखी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ पर विशेष टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान कई जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जुआ संचालन का मुख्य आरोपी अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान (25 वर्ष), निवासी ग्राम बरकोटी, थाना गौरझामर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 29 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ग्राम बरकोटी में स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी ग्राम पंचायत बरकोटी कला की निर्वाचित सरपंच हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों के आधार पर की गई है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, आरक्षक विकास एवं आरक्षक कामता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

सागर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने वाले स्कूल प्राचार्य और 3 अन्य आरोपियों को सजा

सागर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने वाले स्कूल प्राचार्य और 3 अन्य आरोपियों को सजा



तीनबत्ती न्यूज: 30 जून, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की अदालत ने परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह को सख्त सजा सुनाई है। माननीय षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश श्री दिलीप सिंह परमार की अदालत ने ठाकुर उदयभान मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के प्राचार्य सहित चार आरोपियों को दोषी पाते हुए तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ेंसागर: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई; अवैध और नकली सोयाबीन बीज भंडारण पर FIR दर्ज ▪️बंद हो चुकी दालमिल के नाम का मिला दुरुपयोग

क्या है पूरा मामला?

​शासन की ओर से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि यह घटना 12 फरवरी 2024 की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के केंद्राध्यक्ष विजय कुमार पचौरी द्वारा हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा के दौरान भौतिक, अर्थशास्त्र तथा पशुपालन विषय की परीक्षा के समय परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया जा रहा था।

​निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र क्रमांक 241064 के कक्ष क्रमांक 18 में छात्र अंश राजपूत (पिता कृष्णा सिंह राजपूत) और कक्ष क्रमांक 17 में छात्र पवन लोधी (पिता बालकृष्ण लोधी) की उपस्थिति और फोटो संदिग्ध पाई गई।

यह भी पढ़ें: गलत इलाज: मासूम की आंखों की गई रोशनी और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवती की हुई मौत : अब होगी जांच : CMHO ने किया डाक्टरों का जांच दल गठित


​जब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा सघन जांच की गई, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ:

  • ​छात्र अंश राजपूत की जगह एक अन्य विधि का उल्लंघनकर्ता बालक (नाबालिग) परीक्षा दे रहा था।
  • ​छात्र पवन लोधी की जगह भूपेन्द्र यादव (निवासी ग्राम गढ़ी, पोस्ट गढ़ी गैरतगंज, जिला रायसेन) परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

फर्जी आधार कार्ड और एडमिट कार्ड का हुआ था इस्तेमाल

​जांच में सामने आया कि दोनों फर्जी परीक्षार्थियों के पास जो प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) थे, उन पर असली छात्रों की जगह इन फर्जी व्यक्तियों की फोटो चपकी हुई थी। इतना ही नहीं, परीक्षा दे रहे नाबालिग बालक के पास से जो आधार कार्ड मिला, वह अंश राजपूत के नाम पर था लेकिन उस पर फोटो नाबालिग बालक की लगी हुई थी।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों फर्जी परीक्षार्थियों ने लिखित में स्वघोषणा पत्र देकर स्वीकार किया कि वे क्रमशः अंश राजपूत और पवन लोधी के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे。

यह भी पढ़ें: Sagar News: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी कड़ी चेतावनी ; लापरवाही पर तहसीलदार को नोटिस और रीडर को निलंबित करने के निर्देश

प्राचार्य की मिलीभगत से रचा गया था स्वांग

​मामले की जांच में यह बात भी साफ हो गई कि इन फर्जी प्रवेश पत्रों पर ठाकुर उदयभान मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के स्कूल प्रिंसिपल कृष्णा सिंह राजपूत उर्फ किस्सू मासाब के सील और हस्ताक्षर मौजूद थे। यानी पूरी जालसाजी में स्कूल के प्राचार्य खुद शामिल थे। केंद्राध्यक्ष की रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 76/24 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

अदालत ने सुनाई ये सजा

​न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपियों को आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 420, 419, 120बी और 3/4 म.प्र. मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम के तहत दोषी ठहराया।

​अदालत ने निम्नलिखित सजा का ऐलान किया:

  • सभी आरोपियों (कृष्णा सिंह राजपूत, अंश राजपूत, भूपेन्द्र यादव और पवन लोधी) को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास
  • ​मुख्य आरोपी प्राचार्य कृष्णा सिंह राजपूत उर्फ किस्सू मासाब पर 5,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
  • ​अन्य आरोपी अंश राजपूत, पवन लोधी और भूपेन्द्र यादव पर 6-6 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
Share:

स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था देख बिफरीं कलेक्टर पाल : स्थायी बिजली कनेक्शन, सफाई और व्यवस्थित ओपीडी संचालन के दिए निर्देश

स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था देख बिफरीं कलेक्टर पाल :  स्थायी बिजली कनेक्शन, सफाई और व्यवस्थित ओपीडी संचालन के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  30 जून 2026
सागर: दावों और जमीनी हकीकत का अंतर भांपने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल बिना किसी पूर्व सूचना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितौरा का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जैसे ही कलेक्टर अस्पताल परिसर में दाखिल हुईं, वहां की अव्यवस्थाएं और प्रशासनिक लापरवाही की देख नाराजगी जताई। अव्यवस्थाएं देख कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अस्पताल में परमानेंट बिजली कनेक्शन न होने की बात सामने आते ही कलेक्टर ने बिजली विभाग और स्वास्थ्य अमले को तत्काल तलब किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल अंधेरे या जनरेटर के भरोसे नहीं चल सकता, तत्काल वैध बिजली कनेक्शन करवाकर रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए कि अति व्यवस्थाएं ठीक करायें।

ओपीडी रजिस्टर और स्टाफ़ की जांच: 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा ओपीडी संख्या का भी बारीकी से परीक्षण किया।  उन्होंने अधिकारियों को  हिदायत दी कि शासकीय अस्पताल गरीब मरीजों की  उम्मीद है। यहां बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी चीजों के लिए अगर मरीज तरस रहा है, तो यह आपकी अक्षमता है, इसे अतिशीघ्र सुधारें।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive