Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में, CMHO समेत तीन अधिकारी निलंबित, जन-विश्वास अभियान शुरू

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव: जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, शिकायतों पर CMHO समेत तीन अधिकारी निलंबित


• छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ, हर शुक्रवार होगा ‘नो-मीटिंग डे’, अफसर और जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर करेंगे समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से जन-विश्वास अभियान की शुरुआत की। शिकायतों पर सुनवाई करते हुए CMHO, तहसीलदार और पटवारी को निलंबित किया।

तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त, 2026

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने प्रदेशव्यापी ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुभारंभ करते हुए प्रशासनिक जवाबदेही का कड़ा संदेश दिया। जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेश गुन्नाड़े, एक तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सागर: ढाना में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' का शुभारंभ, 236 आवेदन मिले, 80 शिकायतों का मौके पर समाधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कई जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा से शुरू किया गया ‘जन-विश्वास अभियान’ प्रदेश में सुशासन और जनसंवाद का नया अध्याय साबित होगा। अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके सुझावों के आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार की जाएंगी।

-------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव: जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, शिकायतों पर CMHO समेत तीन अधिकारी निलंबित

---------------

नो मेटिंग रहेगा शुक्रवार

उन्होंने घोषणा की कि अब प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ‘नो-मीटिंग डे’ रहेगा। इस दिन मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य अधिकारी जिला एवं तहसील स्तर पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के चार प्रमुख स्तंभ संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय आवश्यकताओं और कार्य संस्कृति के अनुरूप विकास की नई परिकल्पनाओं पर काम कर रही है। प्राकृतिक खेती, पशुपालन, ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझावों को विकास योजनाओं में शामिल कर प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास को गति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जन-विश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।



Share:

डॉ. गौर विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों को दिए रोजगारोन्मुखी कोर्स के प्रमाणपत्र, ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स भी होगा शुरू

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों को सौंपे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के प्रमाणपत्र, जल्द शुरू होगा ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में महार रेजीमेंट सेंटर के अग्निवीरों को रोजगारोन्मुखी प्रमाणपत्र प्रदान करते कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर।


तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर द्वारा महार रेजीमेंट सेंटर के अग्निवीरों को रोजगारोन्मुखी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से संचालित इन पाठ्यक्रमों में दिसंबर माह से अग्निवीरों का पंजीयन किया गया था। प्रमाणपत्र वितरण समारोह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुबेदार मेजर संजय साहो (जीएसओ-1) तथा नायब सुबेदार अनिल कुमार महार रेजीमेंट सेंटर से उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार काशव द्वारा कुलपति का स्वागत कर की गई, जबकि कम्युनिटी कॉलेज की ओर से कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.पी. उपाध्याय का स्वागत किया गया।

272 अग्निवीरों ने किए तीन रोजगारोन्मुखी कोर्स

नोडल अधिकारी प्रो. काशव ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से अग्निवीरों को तीन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया गया था। दिसंबर माह से कुल 272 पंजीयन किए गए, जिनमें शामिल हैं—

  • प्रोफेशनल कम्युनिकेशन सर्टिफिकेट कोर्स
  • बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स
  • योग एवं वेलनेस सर्टिफिकेट कोर्स

सेवा के बाद रोजगार में मददगार होंगे प्रमाणपत्र : कुलपति

कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि महार रेजीमेंट देश के लिए जांबाज और कुशल सैनिक तैयार करती है। अग्निवीर योजना के तहत सैनिक सीमित अवधि तक सेना में सेवा देते हैं, जिनमें से कुछ को स्थायी सेवा का अवसर मिलता है, जबकि अन्य निर्धारित समय के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में ये प्रमाणपत्र अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उन्हें शैक्षणिक, व्यावसायिक और तकनीकी दक्षता के साथ उच्च शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे सेवाकाल के दौरान भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

जल्द शुरू होगा ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स

मुख्य अतिथि सुबेदार मेजर संजय साहो ने कहा कि वर्तमान समय में अग्निवीरों को ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलना बेहद आवश्यक है, जिससे वे तकनीकी दक्षता के साथ अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकें।

कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज लगातार अपने पाठ्यक्रमों का विस्तार कर रहा है। अग्निवीरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष ड्रोन टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संचालित कंप्यूटर और योगा कोर्स के परिणाम भी काफी सकारात्मक रहे हैं।

अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में कोर्स समन्वयक डॉ. अभिषेक बंसल एवं डॉ. अरुण साहो ने भी पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर महार रेजीमेंट सेंटर के अधिकारी, कम्युनिटी कॉलेज के कार्यालय सहायक निशांक शर्मा, अनुराग बृजपुरिया, बसंत माझी, राकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Share:

सागर: ढाना में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' का शुभारंभ, 236 आवेदन मिले, 80 शिकायतों का मौके पर समाधान

 प्रशासन आपके द्वार': ढाना में जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' : मौके पर ही 80 शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान

• कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला 'बस पूलिंग' से पहुंचा ढाना; लगा विशाल जन-संवाद एवं समस्या निवारण शिविर
ढाना में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के जिला स्तरीय शिविर में मौजूद कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव संबोधित करते हुए


तीनबत्ती न्यूज:  07 अगस्त 2026
सागर
: राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निराकरण, शासकीय योजनाओं की जमीनी समीक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सीधी जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' का शुक्रवार को जनपद सागर के ग्राम ढाना में जिला स्तरीय विशाल शिविर के साथ भव्य आगाज हुआ।
सादगी से पहुंचा प्रशासन,बस से
________

वीडियो देखने क्लिक करे
__________

पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और प्रशासनिक सादगी का संदेश देते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी सहित जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व्यक्तिगत वाहनों का परित्याग कर 'बस पूलिंग' (एक ही बस में सवार होकर) के माध्यम से ढाना स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

शिविर में 236 आवेदन प्राप्त, 80 का मौके पर ही हुआ निराकरण
"प्रशासन आपके द्वार" की अवधारणा पर आयोजित इस विशाल शिविर में ग्रामीणों एवं आमजनों से कुल 236 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के स्पष्ट निर्देशों के बाद मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 80 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान की। शेष 156 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।




यह अंत्योदय की मूल भावना: गोपाल भार्गव

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचलों के जो नागरिक जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं, उनके द्वार तक आज पूरा प्रशासन खुद पहुंचा है। अंत्योदय की मूल भावना के तहत हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य ध्येय है। सभी इसका लाभ उठाएं और सरकार की मंशानुरूप शिविर को सफल बनाएं।




जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह  विशेष अभियान (07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक) प्रारंभ हुआ है, जो प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।






कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि अभियान का प्राथमिक उद्देश्य मौके पर आने वाले नए आवेदनों और पुरानी लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत व समयबद्ध समाधान करना है। शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि निराकरण की वास्तविक समीक्षा की जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से बच्चों की शिक्षा, गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए 'रोको-टोको' की स्वस्थ परंपरा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम आज अगर बच्चों, महिलाओं को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव देंगे तो कल हम सभी का भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा।




पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया ने कहा कि अपराधों की मुख्य जड़ नशा है। प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए पुलिस द्वारा 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


 
स्टॉल, स्वास्थ्य शिविर और एक ही स्थान पर मिली विभागीय जानकारी

मंगल भवन ढाना में शासन के सभी प्रमुख विभागों (राजस्व, पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, विद्युत आदि) द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। जहाँ ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और नए आवेदन सीधे स्वीकार किए गए।




कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क जांच व उपचार शिविर लगाया गया। साथ ही कृषि एवं सम्बद्ध विभागों से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे किसानों को उन्नत खेती, मृदा स्वास्थ्य और शासकीय अनुदान की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

सफल उद्यमी संवाद

उद्यमी संवाद के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुवां में संचालित मेसर्स उषाकिरण एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर श्री सुंदर रजक ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएमईजीपी योजना के तहत 25 लाख का ऋण लेकर सहजन (मुनगा) आधारित हर्बल उत्पादों का स्टार्टअप शुरू किया, जिसे राज्य सरकार की स्टार्टअप नीति के तहत मासिक ईआईआर, पैकेजिंग ट्रेनिंग (आईआईपी मुंबई) तथा भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रदर्शनी के माध्यम से बड़े व्यावसायिक ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
________

वीडियो देखने क्लिक करे

________'_

जिला प्रशासन की इस पारदर्शी और संवेदनशील कार्यप्रणाली से ढाना क्षेत्र के निवासियों में जहां एक ओर भारी उत्साह देखा गया वहीं दूसरी ओर मौके पर ही समस्याओं का समाधान मिलने पर ग्रामीणों ने आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

सागर पुलिस की बड़ी सफलता: 900 KM पीछा कर अंतर्राज्यीय डंपर चोरी गिरोह पकड़ा, 12 लाख का टिपर बरामद

 

900 किमी तक पीछा कर सागर पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय डंपर चोर गिरोह, 12 लाख का चोरी गया टिपर बरामद



तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त ,2026

सागर। सागर जिले की आगासौद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 900 किलोमीटर तक तकनीकी और भौतिक पीछा कर अंतर्राज्यीय डंपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सोलंकी, एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी आगासौद अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ेंमहिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ निलंबित, नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई

बीना रिफाइनरी के पास से चोरी हुआ था डंपर

पुलिस के अनुसार, झांसी निवासी नवल सिंह यादव का टाटा 10 व्हीलर टिपर (UP93 ET 0065) 18 जुलाई 2026 की रात बीना रिफाइनरी गेट के पास खड़ा था, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना आगासौद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

टोल प्लाजा और CCTV से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। शुरुआती जांच में कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में विभिन्न नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के फुटेज खंगालने पर चोरी गया डंपर गुना, बारां, कोटा, ब्यावर, पाली होते हुए जोधपुर के पास निम्बाली टोल तक जाता दिखाई दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए राजस्थान में पंजीकृत दूसरे डंपर का फास्टैग इस्तेमाल कर कई टोल प्लाजा पार किए।

यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

राजस्थान में एक सप्ताह तक चला ऑपरेशन

फास्टैग के आधार पर पुलिस बाड़मेर जिले तक पहुंची। पूछताछ के बाद पूर्व चालक भंवराराम ढाका का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने बालोतरा, बाड़मेर और जोधपुर में करीब एक सप्ताह तक लगातार दबिश दी और 5 अगस्त की रात भंवराराम को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपने भाई विकास उर्फ हेमाराम ढाका और साथी सरूपाराम मायला के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी चोरी के बाद डंपर को राजस्थान ले गए थे और आगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर भागने की तैयारी में थे।

12 लाख का डंपर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • भंवराराम ढाका (22), जिला बालोतरा, राजस्थान
  • विकास उर्फ हेमाराम ढाका (24), जिला बालोतरा, राजस्थान
  • सरूपाराम मायला (20), जिला बालोतरा, राजस्थान

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में चौकी प्रभारी मंडी बामौरा उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह घोष, सौरभ रैकवार, संतोष रैकवार, आरक्षक दीपेन्द्र, हेमंत सिंह, सुशील सिंह चौहान, रोहित विश्वकर्मा एवं जीतेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

सागर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल

सागर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल


तीनबत्ती न्यूज: 6 अगस्त 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गढ़पहरा रोड स्थित भैंसा नाका के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ेंसागर जिले के 9 शासकीय स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, सत्र 2026-27 से कृषि विषय की पढ़ाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृषि उपज मंडी की ओर से आ रही बोलेरो (एमपी 15 सीए 1093) तेज गति में थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक (एमपी 15 एचए 1077) में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

यह भी देखे: मध्यप्रदेश में बस आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित : 07 अगस्त की रात से होना थी हड़ताल

दो महिलाओं की मौके पर मौत

हादसे के समय बोलेरो में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक महिला की पहचान नेहा बसंत निवासी शिवनगर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतक की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।


Share:

सागर जिले के 9 शासकीय स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, सत्र 2026-27 से कृषि विषय की पढ़ाई

सागर जिले के 09 विद्यालयों में कृषि संकाय की मिली स्वीकृति: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होंगी कक्षाएं



तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त, 2026

सागर: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश (भोपाल) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि विषय (Agriculture Stream) की पढ़ाई कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आदेश के अनुसार सागर जिले के कुल 9 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय शुरू किया जा रहा है।

यह भी देखे: मध्यप्रदेश में बस आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित : 07 अगस्त की रात से होना थी हड़ताल

सागर जिले के चयनित विद्यालयों और उनके विकासखण्डों की सूची:

 * शासकीय मॉडल उ.मा.वि. बण्डा (विकासखण्ड: बण्डा)

 * शासकीय उ.मा.वि. मगराधा (विकासखण्ड: बण्डा)

 * शासकीय उ.मा.वि. भानगढ़ (विकासखण्ड: बीना)

 * शासकीय पी.एम.श्री उ.मा.वि. घाना (विकासखण्ड: केसली)

 * शासकीय उ.मा.वि. (कन्या) केसली (विकासखण्ड: केसली)

 * शासकीय उ.मा.वि. खिमलासा (विकासखण्ड: खुरई)

 * शासकीय उ.मा.वि. लोंगर (विकासखण्ड: मालथौन)

यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क


 * शासकीय उ.मा.वि. पीपरा (विकासखण्ड: राहतगढ़)

 * शासकीय उ.मा.वि. बरायठा (विकासखण्ड: शाहगढ़)


----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन में औचक निरीक्षण: 83 स्कूलों के 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

_______________________

जिला शिक्षा अधिकारी को स्वीकृत पदों के अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों या अतिथि शिक्षकों के माध्यम से अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री की सख्ती, बाघराज कॉलोनी के अस्थाई बिजली कनेक्शन कटे, नालों पर अतिक्रमण पर कार्रवाई

सागर में निगम कमिश्नर की सख्ती: बाघराज कॉलोनी के अस्थाई बिजली कनेक्शन कटे: नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्थाई कनेक्शन लेने के निर्देश दिए


तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त, 2026

सागर। नगर निगम सागर ने शहर में अवैध विद्युत उपयोग और नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने गुरुवार को बाघराज आवासीय कॉलोनी में पहुंचकर अस्थाई विद्युत कनेक्शन व्यवस्था को समाप्त कराया, वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालों पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी देखे: मध्यप्रदेश में बस आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित : 07 अगस्त की रात से होना थी हड़ताल

बाघराज कॉलोनी में कटे 100-100 किलोवॉट के अस्थाई कनेक्शन

मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आवासीय कॉलोनियों में अस्थाई विद्युत कनेक्शन हटाकर स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने के अभियान के तहत निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने विद्युत विभाग और नगर निगम अमले के साथ बाघराज वार्ड स्थित आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित 100-100 किलोवॉट क्षमता के दो अस्थाई विद्युत कनेक्शन कटवा दिए गए।

निगमायुक्त ने रहवासियों से अपील की कि वे नगर निगम का बकाया बिजली शुल्क जमा कराकर विद्युत वितरण कंपनी से अपने-अपने घरों के स्थाई कनेक्शन शीघ्र लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम द्वारा बाघराज कॉलोनी के रहवासियों की सुविधा के लिए अस्थाई विद्युत व्यवस्था की गई थी। इसके लिए प्रत्येक अपार्टमेंट से मात्र 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, लेकिन बिजली की खपत काफी अधिक होने के कारण नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 30 से 40 लाख रुपये का बिजली बिल भुगतान करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

हीटर और ई-रिक्शा चार्जिंग के दुरुपयोग की शिकायतें

निगमायुक्त के कॉलोनी पहुंचने पर रहवासियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा रियायती दर पर उपलब्ध बिजली का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतें मिलीं कि कई लोग खाना बनाने के लिए विद्युत हीटर का उपयोग कर रहे हैं, वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़े पैमाने पर चार्जिंग की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा ई-रिक्शा चार्ज कर व्यावसायिक उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई।

निगमायुक्त ने कहा कि शासन की सुगम विद्युत योजना के तहत स्थाई कनेक्शन लेना आसान है। रहवासी विद्युत वितरण कंपनी के पोर्टल या नजदीकी एमपीईबी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कर स्थाई कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्थाई कनेक्शन लेने के निर्देश दिए और शहर के नालों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।


नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पगारा रोड, खुरई रोड सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान नालों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की जानकारी ली गई।

पगारा रोड स्थित एसटीपी प्लांट पंपिंग स्टेशन के पास नाले पर हुए अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नालों और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे जलभराव की बड़ी वजह बनते हैं। अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई प्रभावित होती है और बारिश के समय बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन में औचक निरीक्षण: 83 स्कूलों के 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

_______________________

निगमायुक्त ने निगम इंजीनियरों, वार्ड प्रभारियों और सफाई अमले को निर्देश दिए कि शहर के सभी आठों जोन में नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जाएं और आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य कराएं और नालों की सीमा का उल्लंघन न करें।


Share:

महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ निलंबित, नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई

महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ निलंबित, नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज: 6 अगस्त 2026

सागर। सागर संभाग के संभागायुक्त अनिल सुचारी ने छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) दिनेश कुमार दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आंगनवाड़ी में नियुक्ति के नाम पर ₹2 लाख रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं।

संभागायुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर छतरपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया कि सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार पत्रों में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार दीक्षित कथित रूप से पैसों के लेन-देन की बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी देखे: मध्यप्रदेश में बस आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित : 07 अगस्त की रात से होना थी हड़ताल

वायरल हुआ था वीडियो

छतरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती चल रही थी। इस दौरान नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। यह शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि आरोप सही थे। अधिकारी दिनेश दीक्षित इस पूरे मामले में सीधे शामिल पाए गए। उन पर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगा।


यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

जांच के दौरान एक और बड़ी बात सामने आई। जिन कैंडिडेट्स ने रिश्वत नहीं दी, उनकी नियुक्ति रोक दी गई। ये उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर थे।इनके दस्तावेजों में भी हेरफेर किया गया। इसके बदले कम मेरिट वाले कैंडिडेट्स को मौका दिया गया।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन में औचक निरीक्षण: 83 स्कूलों के 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

_______________________

कमिश्नर ने किया सस्पेंड

प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन माना और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए।

निलंबन अवधि के दौरान श्री दीक्षित का मुख्यालय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर संभाग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive