Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Road Accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Road Accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

सागर में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

तीनबत्ती न्यूज: 02 अक्टूबर, 2026

सागर/सानौधा। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आबचंद गुफा के पास पुराई की तलाई पर शुक्रवार शाम को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


पेड़ से टकराकर पलटी कार

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। वहीं, अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। भीषण टक्कर के कारण पेड़ भी टूट गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

प्राथमिक जांच में पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है:

  1. रोहित पटेल (पिता: सरनाम पटेल, निवासी: आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा) – कार सवार
  2. शीतल पाठक (निवासी: दमोह) – बाइक सवार

हादसे में महेंद्र समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

दमोह और गढ़ाकोटा मार्ग पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बरपानी से गढ़ाकोटा की ओर जा रहे थे, जबकि बाइक सवार दमोह की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पुराई की तलाई के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सानौधा थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से घटनास्थल से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share:

Sagar News : बंडा-बांदरी मार्ग पर बिजली का खंभा गिरा, बाइक सवार दो शिक्षक बाल-बाल बचे : दस दिन पहले लगाए गए थे खम्बे

Sagar News : बंडा-बांदरी मार्ग पर बिजली का खंभा गिरा, बाइक सवार दो शिक्षक बाल-बाल बचे : दस दिन पहले लगाए गए थे खम्बे


तीनबत्ती न्यूज: 20 अगस्त, 2026

सागर। सागर जिले के बंडा-बांदरी मार्ग पर ग्राम रीछई के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक उखड़कर गिर गया। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे दो शिक्षक खंभे की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों शिक्षक सड़क पर गिर गए, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित हैं।


जानकारी के अनुसार, बिनैका शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेंद्र राजपूत और हरिनारायण रावत बाइक से स्कूल जा रहे थे। दोनों ग्राम रीछई के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक उखड़कर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी और पुलिस को घटना की सूचना दी। गनीमत रही कि खंभा शिक्षकों के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


करीब 10 दिन पहले लगाया गया था खंभा

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली के पोल लगाने का काम चल रहा है और यह खंभा करीब 10 दिन पहले ही लगाया गया था। लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर होने और पोल लगाने के दौरान बरती गई कथित लापरवाही के चलते खंभा उखड़ने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों के मुताबिक बंडा-बांदरी रोड व्यस्त मार्ग है। इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे लगाए गए बिजली के खंभों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


बाल-बाल बचे शिक्षक

हादसे में दोनों शिक्षकों के सुरक्षित बचने को ग्रामीणों ने राहत की बात बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंभा सीधे बाइक सवार शिक्षकों के ऊपर गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद बिजली कंपनी से सड़क किनारे लगाए गए अन्य खंभों की भी जांच कराने की मांग की गई है।



Share:

सागर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल

सागर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल


तीनबत्ती न्यूज: 6 अगस्त 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गढ़पहरा रोड स्थित भैंसा नाका के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: सागर जिले के 9 शासकीय स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, सत्र 2026-27 से कृषि विषय की पढ़ाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृषि उपज मंडी की ओर से आ रही बोलेरो (एमपी 15 सीए 1093) तेज गति में थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक (एमपी 15 एचए 1077) में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

यह भी देखे: मध्यप्रदेश में बस आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित : 07 अगस्त की रात से होना थी हड़ताल

दो महिलाओं की मौके पर मौत

हादसे के समय बोलेरो में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक महिला की पहचान नेहा बसंत निवासी शिवनगर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतक की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive