बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महाराणा प्रताप की प्रतिमा विराट और भव्य होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️डेढ़ माह के भीतर होगा लोकार्पण ▪️राहुल सिंह चौरा बने युवा क्षत्रिय समाज संगठन के अध्यक्ष


महाराणा प्रताप की प्रतिमा विराट और भव्य होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️डेढ़ माह के भीतर होगा लोकार्पण 

▪️राहुल सिंह चौरा बने युवा क्षत्रिय समाज संगठन के अध्यक्ष 
तीनबत्ती न्यूज : 18 जून,2023 
सागर। सागर में एक करोड़ की लागत से डेढ़ माह के भीतर लगाई जा रही वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की विराट प्रतिमा मध्यप्रदेश में लगी वीर महाराणा प्रताप की अब तक की सबसे मूल्यवान और भव्य प्रतिमा होगी। इसका लोकार्पण समारोह भी उतना ही भव्य होगा। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर जिले के क्षत्रिय समाज संगठन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त की।



     उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने क्षत्रिय समाज की बैठक में की गई घोषणा के अनुसार सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए एक करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसके उपलक्ष्य में क्षत्रिय समाज ने मंत्री श्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि श्रद्धेय महाराणा प्रताप ने राष्ट्र की धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान को बचाने के लिए जो त्याग किया है वह विश्व के इतिहास में विलक्षण उदाहरण है। देश और समाज में उसी का इतिहास लिखा जाता है जो त्याग की मिसाल बन गया हो। हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भी हमारी संस्कृति के आदर्श इसीलिए हैं कि उन्होंने जीवन में त्याग को सर्वोपरि रखा।

क्या झूलता भी है चुनाव, मध्यप्रदेश का ऊंचा नीचा होता चुनाव▪️चुनाव विशेष /ब्रजेश राजपूत


     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज धर्म, संस्कृति की रक्षा के  संस्कारों की रक्षा में प्राणों के बलिदान के लिए जाना जाता है। समाज की युवा पीढ़ी हमारे पुरखों द्वारा स्थापित मर्यादाओं और संस्कारों का पालन करे यह भी बड़ा योगदान होगा। श्री सिंह ने कहा कि सागर में महाराणा प्रताप की विराट प्रतिमा का स्थापना स्थल परिसर भी उनके ही नाम पर होगा। इसकी राशि 1 करोड़ नगरनिगम सागर में आ चुकी है। एक से डेढ़ महीने की अवधि में प्रतिमा का लोकार्पण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान,  केंद्रीय मंत्री और समाज के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने समाजजनों से कहा कि मैं आप सभी से बार बार आग्रह करता हूं क्षत्रिय समाज के बच्चे शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं इस पर हर परिवार और समाज ध्यान दे। मंत्री श्री सिंह ने समाजजनों को बताया कि खुरई में भी महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा और क्षत्रिय समाज का सुविधा युक्त सामुदायिक भवन परिसर विकसित किया गया है। समाज द्वारा किए अभिनंदन पर श्री सिंह ने कहा कि यह काम उनका दायित्व है और इसके लिए किया जा रहा सम्मान मेरा नहीं बल्कि समाज का सम्मान है।

साप्ताहिक राशिफल : 19 जून से 25 जून 2023 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय


     मंत्री श्री सिंह ने समारोह में उपस्थित क्षत्रिय समाज की मातृशक्ति से कहा कि यह शुभ संकेत है कि हमारी बहनों ने समाज की बैठकों, कार्यक्रमों में आना आरंभ किया है। मातृशक्ति की उपस्थिति को और बढ़ावा देने के लिए डा. लक्ष्मी ठाकुर, शिवाली सिंह से उन्होंने आग्रह किया। क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ने एक करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए समाज की ओर से मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संख्या जिले में 4.5 लाख है। आपके मार्गदर्शन में हमारा समाज संगठित होकर आगे बढ़ रहा है और सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर रहा है। उन्होंने समाज के लिए दो छात्रावासों का निर्माण कराने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह कैथोरा ने इसी मंच से राहुल सिंह चौरा को युवा क्षत्रिय समाज का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की जिसका सभी ने हर्षध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र सिंह गंभीरिया ने किया।


     आभार व्यक्त करते हुए क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष बुंदेल सिंह बुंदेला ने कहा कि 1951 में नदी के रूप में आरंभ हुआ क्षत्रिय समाज का संगठन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के सानिध्य में अब समुद्र की तरह विशाल हो गया है। कार्यक्रम में कृष्णा सिंह महुआखेड़ा,  खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, सांसद राजबहादुर सिंह, एड अनिल सिंह पड़रिया, साहब सिंह सागौनी, बलवंतसिंह कर्रापुर, डा लक्ष्मी ठाकुर,  रंजोर सिंह बुंदेला शाहगढ़, करणी सेना के अजीत सिंह, अवध सिंह , राहुल प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, डा शिवाली सिंह, संगीता सिंह, नेहा सिंह, श्रद्धा सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह गौर, अजीत सिंह चील पहाड़ी, भूपेंद्र सिंह सिग्दौनी, गोविंद सिंह सहावन, जाहर सिंह बंडा, आदित्य सिंह मैनवारा, राजेश सिंह सरपंच, कैलाश सिंह खोजम पुर, भूपत सिंह सेमरा, अजय सिंह रहली, शिवराजसिंह महुआखेड़ा, लखन सिंह पटौआ,  रतन सिंह भापेल, कल्याण सिंह, प्रताप सिंह भापेल, प्रणय सिंह, चहल सिंह सेमरा हाट, सत्यनारायण सिंह सरखेड़ा,


 विश्वजीत सिंह रिछावर, सुरेश सिंह पड़ा रसोई, मलखान सिंह सागौनी पुरैना, पिंटू सिंह राजाजी बिलहरा, ब्रजेश सिंह सुरखी, नरेश सिंह धनौरा, बुंदेलसिंह सागौनी पुरैना, योगेन्द्र सिंह बंडा, प्रकाश सिंह बमोरी, एड राजेंद्र सिंह बन्नाद, अजीत सिंह रामछांयरी, राजाजी कंदवां, अजय सिंह ढगरई , पंकज सिंह जैसीनगर, विक्रमसिंह बिजौरा, नरेन्द्र सिंह गौरझामर, राजकुमार सिंह पनारी सहित अनेक ग्रामों से आए क्षत्रिय समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive