बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

किसानों को छला, बहनों को धोखा दिया, कांग्रेस नहीं कर सकती विकासः विधायक शैलेंद्र जैन

किसानों को छला, बहनों को धोखा दिया, कांग्रेस नहीं कर सकती विकासः विधायक शैलेंद्र जैन 


सागर,24 जून ,2023 । कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश की क्या हालत थी, सभी ने देखी है। सड़कें खराब थी, बिजली नहीं थी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। 15 महीने वाली कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को कर्जदार बना दिया। बहनों को छला। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस देश-प्रदेश का विकास नहीं कर सकती, ये काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। आज सभी को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है,प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास है इसलिए आगमी चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में नए भारत का निर्माण 

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हो रहा है। वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न,  समृद्ध और शक्तिशाली भारत का उदय हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में छोटे-छोटे देश हमें आंखें दिखाते थे। लेकिन अब अगर चीन भी हमें आंखें दिखाने की कोशिश करता है, तो हमारे सैनिक चीनियों की गर्दन तोड़कर चीन में फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी जी नहीं होते, तो क्या कोविड की वेक्सीन इतने जल्दी बन पाती? 
श्री जैन ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का जो कायाकल्प हो रहा है, वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा। इसलिए वे उनकी आलोचना करते हैं, गालियां देते हैं। लेकिन देश की जनता मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। 


विधायक श्री जैन ने  कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित विकास की नई गाथा लिखी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेश में विकास का नया इतिहास रचा है।  सुशासन देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। गरीब हितग्राही के हाथों में सिर्फ 15 पैसे ही पहुँचता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और बिचौलिये काम करते थे। प्रधानमंत्री के रूप में जब मोदी जी आएं तो उन्होंने देश में 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर बिचौलियों को खत्म कर दिया और आज गरीब के लिए केंद्र सरकार की और से भेजा गया पूरा 1 रुपया गरीबों तक पहुँचता है। डीबीटी के माध्यम से मोदी जी ने पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत 10 जून को एक हज़ार रुपये बहनों के खाते में भेजे है, तो 999 नहीं पूरे 1 हजार रूपये  सिंगल क्लिक में बहनों के खाते में पहुंचे। यही सुशासन एवं सेवा का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्षों में देश की जनता ने देखा है। इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस देश की व्यवस्था को बदलने का कार्य किया है। 

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन आभार सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने व्यक्त किया। नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार,श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,सोशल मीडिया प्रभारी जय सोनी उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive