बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास


SAGAR: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास 



#YogaForWellness #InternationalDayofYoga
#वसुधैव_कुटुंबकम_के_लिए_योग #yogaday2023 #योग_दिवस

तीनबत्ती न्यूज
सागर : 21 जून, 2023
नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सागर जिले में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगासन, प्रणायाम आदि यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। जिले का मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग“ की थीम पर आधारित था। इसमें सैकडों स्कूली बच्चों के साथ अतिथियों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य नीना गिडीयन, सीएमएचओ डा. ममता तिमोरी और विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी योगाभ्यास में शामिल हुए।


 योगाचार्य श्री विष्णु आर्य योगनिकेतन, योगाचार्य श्री भगत सिंह पंतजलि योग, जिला क्रीडा अधिकारी श्री संजय दादा, श्री जगतनारायण शर्मा हार्टफुलनेस संस्था के साथ नागरिकों, महिला-पुरूष, बच्चों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। जबलपुर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम से उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, के उदबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया।



पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि योग विज्ञान हमारी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवन शैली के बीच योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह हमें शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ्य रखता है।  


कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला आयुष अधिकारी डा. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखलेश पाठक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 1800 लोगों ने योगाभ्यास किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive