बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Video: BJP विधायक उमाकांत शर्मा के बोल: अपने मृतक भाई-खानदान और भगवान की कसम खाता हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया ...यदि किया तो परिवार सहित मर जाऊं

Video: BJP विधायक उमाकांत शर्मा के बोल:  अपने मृतक भाई-खानदान और भगवान की कसम खाता हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया ...यदि किया तो परिवार सहित मर जाऊं 

तीनबत्ती न्यूज :27 अगस्त ,2023
विदिशा : विदिशा की सिरोंज विधानसभा से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा आकर अपने बयानों से चर्चा में  रहते है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक अवैध कॉलोनाइजरों पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले लोगों पर भी भड़कते दिखाई दे रहे हैं। उमाकांत पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई है। 


                सुने : वीडियो


वीडियो में विधायक जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के विषय में भी बोलते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें चार बीघा जमीन सहित चार करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोप लगाने की बात कर रहे हैं। तीखे तेवरों में विधायक का कहना है कि मुझे जान से मारने की धमकी देने बाले लोग भी कभी मेरे सामने नहीं आ पाए।


भ्रष्टाचार के मामले में सिरोंज विधायक उमाकांत ने  कई दफा अपना सीना ठोककर कहा, मैं अपने मरे हुए भाई लक्ष्मीकांत शर्मा सहित खानदान, भगवान और अपने परिवार की कसम खाकर बोल रहा हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। बीजेपी विधायक का यह वीडियो, जिसमें विधायक उमाकांत शर्मा खुद को निर्दोष बताते हुए विपक्षियों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक कॉलोनाइजर बीजेपी नेता एडवोकेट कपिल त्यागी द्वारा विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। वायरल वीडियो में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक फिर जान से मारने वाले घटनाक्रम को दोहराया है। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी पोस्ट की गई थी, जिसके बाद उमाकांत शर्मा उन लोगों पर गुस्सा होते दिखाई दे रहे हैं और खुद को निर्दोष बताते हुए नजर आ रहे हैं।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive