बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की रखी मांग▪️दलित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले : बंधवाई राखी

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की रखी मांग

▪️दलित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले : बंधवाई राखी

तीनबत्ती न्यूज : 30 अगस्त ,2023
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बरोदिया नोनागिर में एक दलित युवक की नृशंस हत्या और उसकी मां की पिटाई की घटना ने राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस घटना में शिकार हुए अनुसूचित वर्ग के युवक नितिन अहिरवार की मां और बहन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह को जमकर घेरा और उनकी बर्खास्तगी की मांग की। करीब एक घंटे बंद कमरे में पीड़ितो से मुलाकात की। 

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बसपा प्रमुख  मायावती और कमलनाथ सहित अनेक नेता आलोचना कर चुके है।  सागर जिले के बरोदिया नोनागीर में 24 अगस्त को  नितिन अहिरवार की गांव के लोगो ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। घटना में मृतक की मां भी घायल हुई। इसमें बीजेपी नेता भी शामिल है। छेड़छाड़ की घटना के मामले में आरोपी राजीनामा  करने के लिए दवाब बना रहे थे। अभी तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। 


मंत्री की बर्खास्तगी हो

दिग्विजय सिंह  ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा यदि पीएम मोदी और सीएम संत रविदास के सच्चे अनुयाई है तो मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करे। प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास के मंदिर बनाते है और उनके दल के लोग रविदास के अनुयायियों पर अत्याचार कर रहे है। आरोपी एक मामले में राजीनामा करने दवाब बना रहे थे। यदि समय रहते पुलिस ने कार्यवाई  की होती तो आज दलित युवक की हत्या नही होती। बेटे को बचाने गई मां को निर्वस्त्र करके पीटा ।यह शर्मनाक घटना है। मेने अपने राजनेतिक जीवन में इस तरह की घटना नही देखी। उन्होंने कहा कि मंत्री की  गुंडा गर्दी से जनता त्रस्त है। इस घटना की एफआईआर में कमी है। बीजेपी युवा मोर्चा के अंकित ठाकुर का नाम नही है। खुरई देहात थाने के पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करना चाहिए। 



गांव के लोग यही मिल ले...

मिडियाकर्मियो ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि गांव के लोगो से इस घटना के बारे में चर्चा की या मुलाकात की तो दिग्विजय सिंह बोले कि यहा पर बैठा हूं। लोग आ कर मुझसे मिल सकते है।


फेक ट्वीट पर बोले,मेने सूचना दी थी

दमोह जिले के जैन तीर्थ कुंडलपुर पर फेंक ट्वीट पर दिग्विजय सिंह पर एफआईआर  दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां मेने ट्वीट किया था। मेरे पास घटना की सूचना थी । मेने डीजीपी को ट्वीट किया और  सचेत किया कि देखे क्या ही मामला। यदि एफआइआर दर्ज हो गई तो हो जाए। कोई फर्क नहीं पड़ता। 


प्रशासन से मिले दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने नितिन अहिरवार के घर पर हुई तोड़ फोड़ का जायजा लिया। उसके बाद पूर्व सीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम, एसडीओ पुलिस और थाना प्रभारी से पीड़ित परिवार के सामने जमीन पर बैठकर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से पूछा कि मुख्य आरोपी का नाम FIR में दर्ज क्यों नहीं किया गया। जितने भी आरोपी बनाए गए उनके पिता के नाम क्यों नहीं लिखे गए?


 क्या शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है? नितिन की बहन ने पूर्व सीएम के सामने अधिकारियों से पूछा कि जब मेरी मां को निर्वस्त्र किया गया और पुलिस कर्मी ने ही मेरी मां को कपड़े से ढका तो इस बात का उल्लेख FIR में क्यों नहीं आया। साथ ही उसने पूछा कि उसके साथ भी आरोपियों ने छेड़ छाड़ की तो ये शिकायत भी FIR में क्यों नही लिखी गई? पूर्व सीएम लगभग नाराज होते हुए अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मैं हर स्तर पर प्रयास करूंगा।

रक्षाबंधन पर पीड़ित परिवार से बंधाई राखी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  ने  नर्शश हत्या के शिकार हुए युवक नितिन अहिरवार की मां और बहन से मुलाकात की। पूर्व सीएम ने नितिन की मां से राखी बंधवाई। नितिन की बहन ने भाई को बांधने राखी संभाल कर रखी थी और भाई की हत्या के बाद वो मायूस थी इसीलिए पूर्व सीएम ने बिटिया से कहा कि बेटा मैं तेरे लिए मामा का फर्ज भी निभाऊंगा और भाई का भी इसीलिए अपने भाई की राखी मुझे बांध दो। उन्होंने नितिन की मां और बहन को कुछ उपहार और मिठाई भेंट करते हुए कहा कि मैं आपके परिवार का दुख कम तो नहीं कर सकता लेकिन दुख बांटना जरूर चाहता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री इस दौरान भावुक नजर आए। इस मौके पर उनकी पत्नी अमृता राव भी थी।

ये नेता रहे मौजूद

दिग्विजय सिंह के खुरई आगमन पर जिला अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,आनद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी , सुनील जैन, अमित राम जी दुबे,  स्वदेश जैन, माधवी चौधरी, रेखा चौधरी , सिंटू कटारे, राहुल चौबे , सुरेंद्र  ,सुहाने, मुकुल पुरोहित, महेश जाटव, कमलेश साहू,गढ़ाकोटा, पीपी नायक, प्रवक्ता अभिषेक बिलगेन्या ,  विवेक मिश्रा, नीरज केशरवानी , अभिषेक गौर ,  भूपेंद्र सिंह मोहासा, निर्मला सप्रे ,आनंद हेला, अंकुर यादव,सहित अनेक स्थानीय और सागर जिले के नेता साथ थे। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive