Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नई परिवहन नीति के खिलाफ बस ऑपरेटरो का आंदोलन : 02 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

नई परिवहन नीति के खिलाफ बस ऑपरेटरो का आंदोलन : 02 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

सागरमध्यप्रदेश में 'मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा योजना' लागू होने से पहले ही प्रदेश के निजी बस संचालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।रविवार को सागर के कर्रापुर स्थित एक निजी होटल में प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अलग-अलग जिलों के बस संचालक शामिल हुए। वर्तमान में बस ऑपरेटर्स ने निर्णय लिया है कि वे अगले एक से दो दिनों में सरकार और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेंगे और यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 मार्च से प्रदेश के सभी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

400 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के सानिध्य में प्रदेश के 55 जिलों के 400 से अधिक बस ऑपरेटर्स एवं 55 जिलों के अध्यक्ष, प्राइम रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। शासन की परिवहन नीति के ख़िलाफ़ प्रदेश से आये जिला प्रमुखों ने मुखरता से अपने विचार व्यक्त किये।सभी ने प्रशासन द्वारा लाई जा रही दमनकारी नीति का विरोध किया। शासन जो प्राइवेट बस ऑपरेटरो को मोटर मालिक से किराएदार बनाने की योजना बनना कर प्रदेश में राष्ट्रीकरण करना चाहा रहा है इससे संचालित प्राइवेट बस ऑपरेटर का व्यवसाय समाप्त हो जाएगा ।इस संबंध में उपस्थित प्रदेश के सभी ऑपरेटरो ने निर्णय लिये।


ये मांगे है

▪️दिनाक 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में संशोधन का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, उसे वापस ले कर समाप्त किया जाए ।

2. दिनाक 29/01/2026 को राजपत्र में किया गया संशोधन प्रकाशित किया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए ।

3. वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है, उसे यथावत रखा जाए ।

आंदोलन होगा नीति के खिलाफ

उक्त मांगो को शीघ्र मान कर जनहित में निर्णय ले अन्यथा प्रदेश के समस्त बस ऑपरेटर अपनी यात्री बसों को खड़ी कर दिनाक 2 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जावेगे ।  सम्मेलन का संचालन जयकुमार जैन महामंत्री,वीरेंद्र साहू (जबलपुर) ने किया एवं अशोक श्रीवास्तव,अतुल दुबे ने आभार माना ।

Share:

Sagar News: स्कूल रिसेप्शन पर यूनिफार्म मॉडल प्रदर्शित करें, ओपन मार्केट में कहीं से भी खरीदें किताब, यूनिफार्म ▪️फीस नहीं बढ़ाने स्कूल संचालकों की सहमति ▪️जिला प्रशासन और निजी स्कूल संचालकों की बैठक

Sagar News: स्कूल रिसेप्शन पर यूनिफार्म मॉडल प्रदर्शित करें, ओपन मार्केट में कहीं से भी खरीदें किताब, यूनिफार्म

▪️फीस नहीं बढ़ाने स्कूल संचालकों की सहमति 

▪️जिला प्रशासन और निजी स्कूल संचालकों की बैठक


तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

सागर: जिला प्रशासन और निजी स्कूल संचालकों के बीच हुए एक महत्वपूर्ण संवाद के बाद सागर जिले के अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और छात्र-हितैषी बनाने हेतु कई निर्णय लिए गए।

कहीं से भी खरीदे किताबें और यूनिफॉर्म

अक्सर अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उन्हें विशेष दुकानों से ही महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है परंतु , अब ऐसा नहीं होगा। अभिभावक अब अपनी सुविधा अनुसार बाजार की किसी भी दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।



डिस्प्ले मॉडल: प्रत्येक स्कूल को अपने रिसेप्शन पर यूनिफॉर्म का एक 'सैंपल मॉडल' प्रदर्शित करना होगा, ताकि अभिभावक कपड़े की गुणवत्ता और रंग का मिलान कर बाहर से उचित दाम पर सामग्री ले सकें।

'बुक एक्सचेंज' और 'पुस्तक मेला': बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण

महंगी किताबों के बोझ को कम करने के लिए जिले के स्कूलों में 'बुक एक्सचेंज प्रोग्राम' शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूलों में 'पुस्तक मेलों' का आयोजन होगा, जहाँ वरिष्ठ छात्र अपनी पुरानी किताबें जूनियर छात्रों को दे सकेंगे। इससे न केवल गरीब छात्रों की मदद होगी, बल्कि कागजों की बचत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जो अपनी पुस्तक किसी अन्य विद्यार्थी को भेंट या दान स्वरूप दे रहे हैं उसे विद्यालय परिवार प्रमाण पत्र या बैज आदि के माध्यम से अप्रिशिएसन लेटर  जारी कर उसका उत्साहवर्धन करें।

फीस नहीं बढ़ाने पर सहमति

बैठक में कलेक्टर  संदीप जी आर के विशेष प्रयासों और संवेदनशीलता के चलते शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों की फीस में  बढ़ोतरी नहीं करने पर  स्कूल संचालकों ने सहमति दी। बता दें कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने और स्कूल प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संदीप जी आर क्रमशः सभी स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) के साथ बैठक कर रहे हैं। 

'उड़ान योजना': स्कूल कैंपस में ही मिलेगी NEET और JEE की कोचिंग

कलेक्टर की सबसे महत्वाकांक्षी पहलों में से एक 'उड़ान योजना' है। इसके तहत जिले के मेधावी छात्रों को स्कूलों में ही नीट (NEET) और आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों के अभाव में सागर का कोई भी बच्चा अपने सपनों से पीछे न रहे।

समन्वय से होगा सुधार

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य स्कूल संचालकों के साथ बातचीत कर एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ शिक्षा का व्यवसायीकरण रुके। उन्होंने कहा कि शिक्षक, स्कूल संचालक और अभिभावक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब इन सभी के बीच बेहतर तालमेल होगा, तभी हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। हम शिक्षा को सुलभ और  विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक माहौल  उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, एसडीएम  अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, डीपीसी श्री गिरीश मिश्रा सहित समस्त निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित थे।

Share:

Sagar News : राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन पारंपरिक लोकनृत्य ‘राई’ और लोकनाट्य ‘स्वांग’ की प्रस्तुति

Sagar News : राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन पारंपरिक लोकनृत्य ‘राई’ और लोकनाट्य ‘स्वांग’ की प्रस्तुति


तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026
सागर
: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में उत्तर-मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 को पाँच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । 
इस पांच दिवसीय आयोजन की परिकल्पना सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा द्वारा की गई है जिसे विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद् के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है ।
______________

वीडियो देखने क्लिक करे

________________________________



नाट्य समारोह के तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में बुंदेली अंचल की सांस्कृतिक पहचान ‘राई’ और ‘स्वांग’ पर विशेष संवाद एवं प्रस्तुति का आयोजन किया गया । जिसमें लोक परंपराओं की ऐतिहासिकता, सामाजिक सरोकार और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा हुई। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय संस्थान, गोरखपुर के निदेशक नारायण पाण्डेय ने लोक कलाकार संतोष पाण्डेय को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सागर के विख्यात राई कलाकार एवं पद्मश्री स्वर्गीय रामसहाय पाण्डेय के सुपुत्र  संतोष पाण्डेय की टीम ने लोकनृत्य ‘राई’ और लोकनाट्य ‘स्वांग’ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।




कोई भी कला निम्न नहीं होती, हर कला समाज की धरोहर होती है 

कार्यक्रम के उपरांत पद्मश्री स्वर्गीय राम सहाय पांडेय के सुपुत्र संतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कला निम्न नहीं होती, हर कला समाज की धरोहर होती है। उन्होंने राई लोकनृत्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों ने हमारी संस्कृति को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके लिए हम सभी को उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने संस्कृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकनृत्य ‘राई’ केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की सामाजिक चेतना और लोकजीवन की अभिव्यक्ति है। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सदियों पुरानी है और यह ग्रामीण जीवन, उत्सवों तथा सामाजिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है। 



उन्होंने बताया कि ‘स्वांग’ लोकनाट्य की एक सशक्त विधा है, जिसकी प्रस्तुति शैली संवाद, गीत और अभिनय के माध्यम से समाज को संदेश देती रही है। बदलते समय में भी इन लोक विधाओं की प्रासंगिकता बनी हुई है, आवश्यकता है कि नई पीढ़ी इन्हें समझे और संरक्षित करे। गोरखपुर से आए नाट्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुति को समृद्ध किया।



डॉ. राकेश सोनी ने राई लोकनृत्य एवं स्वांग के विषय के बारे विस्तार से बताया. डॉ. नीरज उपाध्याय ने बुन्देली लोक नाट्य और लोक नृत्य के संक्षिप्त इतिहास और उसकी समृद्ध परम्परा के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन और संयोजन किया. लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। यह सत्र विद्यार्थियों, कलाकारों और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद परिसर में यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। 



कार्यक्रम में डॉ. शशि कुमार सिंह, अल्ताफ मुलानी, डॉ. विवेक जायसवाल, डॉ. संजय शर्मा सहित कई शिक्षकों के साथ-साथ संगीत, पत्रकारिता, रंगमंच विभाग एवं विश्वविद्यालय के कई विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. राकेश सोनी एवं डॉ. नीरज उपाध्याय ने किया ।
Share:

समाज में बदलाव का सशक्त सन्देश देते हैं नाटक : रघु ठाकुर ▪️नाटक संवाद का जीवंत और प्रभावी माध्यम है : सांसद डॉ. लता वानखेड़े ▪️विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन

समाज में बदलाव का सशक्त सन्देश देते हैं नाटक : रघु ठाकुर

▪️नाटक संवाद का जीवंत और प्रभावी माध्यम है : सांसद डॉ. लता वानखेड़े

▪️विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन


तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

सागर,: डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में उत्तर-मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 को पाँच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में सायंकालीन सत्र में हैप्पी रणजीत सिंह के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध नाटक ‘सारे मेरे बेटे’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह प्रस्तुति नई दिल्ली की संस्था यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो द्वारा दी गई। यह नाटक विख्यात अमेरिकी नाटककार आर्थर मिलर की कालजयी कृति ऑल माय सन्स पर आधारित है ।

यह भी पढ़ेंपंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

नाटक संवाद का जीवंत और प्रभावी माध्यम : सांसद


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि नाटक संवाद का जीवंत और प्रभावी माध्यम है। यह हमें अभिव्यक्ति की ताकत देता है और इसमें ऐसे सन्देश निहित होते हैं जो समाज को सूचने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई जैसे शहर में कई फिल्मों की शूटिंग देखी है जिनमें कल्पनाशीलता का काफी पुट होता है। लेकिन इस तरह के नाटक से समाज का और इसमें हो रही घटनाओं का वास्तविक और मार्मिक चित्रण प्रस्तुत होता है जिसका सीधा असर समाज पर पड़ता है । उन्होंने कलाकारों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस पांच दिवसीय आयोजन की सराहना की ।


समाज में बदलाव का सशक्त सन्देश देते हैं नाटक : रघु ठाकुर

प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने भी इस राष्ट्रीय नाट्य समारोह को अभिनव आयोजन बताया और कहा कि कला में बहुत प्रबल संवाद निहित होता है । यह नाटक समाज में बदलाव का सन्देश देते हुए  ऐसी कहानी है जिसमें प्रेम, ममता, दायित्व, मानवता, संवेदनशीलता जैसे मूल्य अन्तर्निहित हैं. जो अंततः बताता है कि हिंसा हारेगी और मानवता और प्रेम जिन्दा रहेंगे । उन्होंने कलाकारों को नाट्य प्रस्तुति हेतु बधाई एवं शुभकामनायें दीं | 

इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो. दिवाकर शुक्ला ने सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा एवं उनकी टीम तथा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद्  के मध्य हुए समन्वित प्रयास के लिए आभार प्रकट किया और इतने बड़े स्तर पर किये जा रहे इस आयोजन को छात्रों एवं समाज के नागरिकों के लिए महत्त्वपूर्ण बताया । उन्होंने कहा कि आज युवा डिजिटल मीडिया की तरफ आकर्षित हो रही है लेकिन जो चित्रण, जो संवेदनशीलता और जो अनुभूति नाट्य प्रस्तुतियों में देखने को मिलती है उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है ।


विश्वप्रसिद्ध नाटक ‘सारे मेरे बेटे’ का प्रभावशाली मंचन

सन् 1946 में रचित यह नाटक द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के अमेरिकी समाज की पृष्ठभूमि में रचा गया है, जहाँ एक साधारण-सा दिखने वाला परिवार नैतिक संकटों के भंवर में फँसा हुआ है। कथा के केंद्र में केलर परिवार है जो केलर, उनकी पत्नी केट और उनका पुत्र क्रिस। जो केलर पर आरोप है कि उन्होंने युद्ध के दौरान दोषपूर्ण सिलेंडरों की आपूर्ति की, जिसके कारण 21 सैनिकों की मृत्यु हुई। उनके व्यापारिक साझेदार स्टीव को इस अपराध के लिए कारावास की सजा हुई, किंतु स्टीव का दावा है कि यह निर्णय जो केलर के निर्देश पर लिया गया था।


नाटक की कथा तब और गहराती है जब क्रिस, जो आदर्शवाद और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है, अपने पिता के अतीत की सच्चाई को जानने के करीब पहुँचता है। दूसरी ओर, माँ केट अपने बड़े बेटे लैरी के जीवित होने की आशा से बंधी हुई है, जो युद्ध में लापता है। परिवार की सतह पर शांति और सामान्यता दिखाई देती है, किंतु भीतर अपराधबोध, झूठ और आत्मसंघर्ष की आग धधक रही होती है।

यह भी पढ़ेंडॉ दिनेश मिश्रा ग्लोबल समिट, बनारस में हुए सम्मानित : सागर का बढ़ाया मान


जैसे-जैसे संवाद आगे बढ़ते हैं, सच्चाई की परतें खुलती जाती हैं और यह प्रश्न सामने आता है - क्या व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया अपराध केवल एक कानूनी दोष है, या वह समूचे समाज के प्रति नैतिक अपराध भी है? नाटक का चरम बिंदु दर्शकों को झकझोर देता है, जब यह स्पष्ट होता है कि “मेरे बेटे” केवल अपने घर के बेटे नहीं, बल्कि वे सभी सैनिक थे जो राष्ट्र के लिए बलिदान हुए। यही बोध जो केलर के अंतर्मन को तोड़ देता है और त्रासदी अपने अंतिम रूप में  दर्शकों के सामने आती है।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रो. नवीन कानगो, प्रो. वंदना सोनी, अनीता सोनी, वीनू राणा, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. शशि कुमार सिंह, डॉ. विवेक जायसवाल, अल्ताफ मुलानी, डॉ. नीरज उपाध्याय, राजकुमार एवं शहर के गणमान्य नागरिकों, छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Share:

डॉ दिनेश मिश्रा ग्लोबल समिट, बनारस में हुए सम्मानित : सागर का बढ़ाया मान

डॉ दिनेश मिश्रा ग्लोबल समिट, बनारस  में हुए सम्मानित : सागर का बढ़ाया मान



तीनबत्ती न्यूज :  22 फरवरी 2026 

सागर: वाराणसी में आयोजित Global Summit on Innovations in Reproductive Biology (GSIRB-2026) एवं 36वीं वार्षिक बैठक Indian Society for the Study of Reproduction and Fertility (ISSRF-2026) के दौरान प्रजनन जीवविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित “Prof. L. S. Ramaswami Memorial Oration” सम्मान से अलंकृत किया गया। यह गौरवपूर्ण आयोजन Banaras Hindu University (BHU) में संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश के अग्रणी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

_____________

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ दिनेश मिश्रा ग्लोबल समित बनारसी में हुए सम्मानित सागर का बढ़ाया मान

_____________________&


बिलासपुर से संबद्ध है डॉ निश्रा

डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध हैं। उन्होंने “Nano-enabled statin repurposing for targeted management of polycystic ovary syndrome (PCOS)” विषय पर अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके शोध को विशेषज्ञों ने अत्यंत नवाचारी, समसामयिक और महिला प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव वाला बताया।


प्रतिष्ठित सम्मान नवाचारों से मिला

“Prof. L. S. Ramaswami Memorial Oration” ISSRF का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो प्रजनन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। डॉ. मिश्रा को यह सम्मान उनके नवाचारपूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा पीसीओएस जैसी जटिल समस्या के लक्षित उपचार की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

यह उपलब्धि न केवल डॉ. मिश्रा की वैज्ञानिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व का विषय है। 

यह भी पढ़ेंपंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?


सागर से है नाता डॉ मिश्रा का

डॉ दिनेश मिश्रा सागर के पूर्व राजस्व अधिकारी  जेपी मिश्रा एवं जन भागीदारी अध्यक्ष शासकीय कन्या महाविद्यालय श्रीमती मनीषा मिश्रा के देवर एवं  विनय मिश्रा के भाई हैं। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. मिश्रा ने इसे अपने गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, सतत अनुसंधान और समर्पण का परिणाम है।

Share:

Sagar News : कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

Sagar News : कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न


तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

सागर : फरबरी माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम कीर्ति स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानी स्व.भाई अब्दुल गनी के पुत्र मुख्य अतिथि रफीक गनी के करकमलों से सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रफीक गनी ने सेवादल की कांग्रेस में महत्ता को बताते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना डा. नारायण सुब्बाराव द्वारा की गई थी। पंडित जवारलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक अपनी इस परंपरा को कायम रखे हुए है। देश में एकता, अखंडता को बनाए रखने में कांग्रेस सेवा दल की हमेशा प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि ने 24 फरवरी को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में सभी कांग्रेस जनों को उपस्थित रहने की अपील की ।

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ओर संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ेंसागर: मकरोनिया में ग्रामीण कांग्रेस ने सीएम और नगरीय विकास मंत्री का जलाया पुतला: पुलिस ने वाटर केनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को

निधन पर शोक व्यक्त किया

कार्यक्रम के अंत मे सभी सेवादल परिवार जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र चौधरी,एड.शिव शंकर तिवारी और रवि सोनी के भाई के निधन पर मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।

यह भी पढ़ेंपंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में आशीष ज्योतिषी, हेमराज रजक,शरद पुरोहित अभिलाष चौधरी, दीनदयाल तिवारी, रिषम जैन प्रेमनारायण विश्वकर्मा,योगराज कोरी रजिया खान, नितिन पचौरी,प्रीतम यादव, कल्लू पटेल,आदिल राइन, भूरे खटीक,अरविंद ठाकुर, रवि जैन, परख शुक्ला,अंकुर यादव, प्रवीण यादव,लल्ला यादव, अमर श्रीवास्तव,पंकज सोनी, संदीप सूर्यवंशी,उमेश लोधी, संतोष रैकवार,अनीश वाल्मीकि, लाखन लोधी,राहुल खटीक आदि जन उपस्थित रहे।



Share:

संसद में पीएम की जान को खतरा होना सरकार और भाजपा के लिए शर्मनाकः रघु ठाकुर

संसद में पीएम की जान को खतरा होना सरकार और भाजपा के लिए शर्मनाकः रघु ठाकुर



तीनबत्ती न्यूज: 22 फरवरी, 2026

सागर। संसदीय लोकतंत्र के समक्ष कई गंभीर प्रश्न खड़े हो गये हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष के प्रश्नों के उत्तर देने प्रधानमंत्री लोकसभा में नहीं पहुंचे। यह गंभीर बात है। यह बात लोसपा के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर कह रहे हैं कि मैंने प्रधानमंत्री को सदन में जाने से रोका। क्योंकि उनकी जान को खतरा था। भाजपा का विशाल बहुमत लाचार हो गया है। प्रधान मंत्री की सुरक्षा को यदि संसद में खतरा है तो यह भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय है। लोकसभा स्पीकर ने अक्षम्य अपराध किया है। 

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

रघु ठाकुर ने कहा कि देश में आरएसएस इस समय भाजपा के पीछे रह गई है। एक समय दोनों में समानता गठबंधन था लेकिन अब भाजपा के आगे आरएसएस ने घुटने टेक दिये हैं। इस कारण कुलपतियों की नियुक्तियों सहित कई मामले रूके पड़े हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में आरएसएस की पंसद को महत्व नहीं मिला। 

उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों को मारने की पुरानी परंपरा ही बेहतर थी। कुत्तों की नसबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार और घोटाले के नये अवसर तलाशें जा रहे हैं। ग्वालियर में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर जिन डॉक्टरों को पैसों को भुगतान की बात कही गई है उनकी वहां पदस्थापना ही नहीं है। तेलंगाना के लोगों ने तीन सौ आवारा कुत्तों को मार कर उन्हें जमीन में दफन कर दिया। ठाकुर ने कहा कि मप्र सरकार का बजट सत्ता शक्ति का खुला प्रदर्शन है। नगरीय प्रशासन विभाग में बजट की अधिकांश राशि मुख्यमंत्री के क्षेत्र उज्जैन को दे दी गई है। वोट खरीदी योजनाओं पर भी सरकार महरवान रही है। बजट में शिक्षा और चिकित्सा की उपेक्षा की गई है। अमेरिका के सुप्रीमकोर्ट द्वारा टैरिफ दरों को रद्द किये जाने के बाद भी भारतीय आर्थिक व्यवस्था पर अभी खतरा टला नहीं है। ठाकुर ने कहा कि सर्वदलीय मोर्चा ने बुंदेलखंड अंचल की विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में धरना देने के बाद प्रधानमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे हैं हमें उम्मीद है कि सरकार शीघ्र ही इन मांगों को निराकृत करेगी। मोर्चा अंचल की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और करता रहेगा।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026


जय श्री राम 

पंडित अनिल पांडे का आप सभी को नमस्कार ।  पिछले सप्ताह मैंने आपसे वादा किया था कि मैं आगे से आपको प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा के सिद्ध दोहे एवं चौपाइयों के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताऊंगा। आज अभी मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के द्वितीय दोहे के बारे में बताऊंगा । वीडियो के अंत में आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम चौपाई के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में  आपको अवगत कराने  का प्रयास  किया जाएगा ।

यह भी पढ़ेंपंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

श्री हनुमान चालीसा का द्वितीय दोहा है :-

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।।

इस दोहे के संपूर्ण पाठ से बल बुद्धि और विद्या प्राप्त होती है । 

आईये  अब इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति के बारे में बात कर लेते हैं।

इस सप्ताह सूर्य,मंगल,बुद्ध, राहु और शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे । बुध कुंभ राशि में ही 26 तारीख के 10:09 रात से वक्री हो जाएगा । वक्री गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में विचरण करेंगे । इस प्रकार पांच ग्रहों का कुंभ राशि में इस सप्ताह मिलन होने जा रहा है जो एक अद्भुत संयोग है । इस संयोग के बारे में एक अलग से वीडियो बनाया गया है जिसका लिंक इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया हुआ है ।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि :-

आपके संतान को लाभ होगा । शत्रुओं को आप प्रयास करने पर पराजित कर सकते हैं ।  धन लाभ में कमी होगी । आपको अपना व्यवहार इस सप्ताह अपने जीवनसाथी एवं बिजनेस पार्टनर के प्रति ठीक रखना चाहिए ।   कचहरी के कार्यों में आप सावधान रहें । भाई बहनों के साथ नरम-गरम संबंध बनेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  24 और 25 फरवरी को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

वृष राशि:-

आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपको अपने अधिकारियों से व्यवहार कुशलता रखनी चाहिए। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा  कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  थोड़ा सा धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है । 23 फरवरी को आपको बड़ी सतर्कता के साथ कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि:-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से आपको कम मदद  मिल पाएगी । धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा । अगर पहले से आपके पेट में कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है  ।  कचहरी के कार्यों में सचेत रहें । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा  ।  अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है  ।  24 और 25 फरवरी को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है । व्यापार के प्रति आपको सजग रहना चाहिए । दुर्घटनाओं के  प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है । भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए लाभदायक है  ।  26 और 27 फरवरी को आपको अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए अन्यथा आपके कार्य नहीं हो पाएंगे  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।  

सिंह राशि:-

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । व्यापार में लाभ होने की संभावना है । अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे । आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने में परिणाम दायक हैं ।  28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है । आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सफलतापूर्वक करने के लिए शुभ है ।  23 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि :-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है ।  भाग्य से मदद मिल सकती है ,परंतु आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए  ।  अपने परिश्रम पर भाग्य से ज्यादा विश्वास करना चाहिए  ।  आपके संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के  कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों के करने के प्रति फल दायक हैं । 24 और 25 फरवरी को आपको बड़ी होशियारी के साथ कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन  शनिवार है ।

वृश्चिक राशि:-

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए  यह सप्ताह ठीक  रहेगा ।  कार्यालय में उनकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी  ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह सचेत रहने का है । आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । माता जी को कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  23 , 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से लाभ हो सकता है । आपके क्रोध में वृद्धि होगी  । कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है।शत्रुओं से सावधान रहना है।   अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए उचित हैं  । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । 

मकर राशि:-

 इस सप्ताह आपके साथ कोई दुर्घटना होना संभव नहीं है । अगर दूसरों की गलती से कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपको चोट नहीं आएगी । धन आने की संभावना है ।  परंतु धन  प्राप्त करने के लिए बहुत  परिश्रम करना पड़ेगा  ।  इस सप्ताह आपके संतान को कष्ट हो सकता है  । भाग्य से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है  । आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए  23  और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली है ।  युवकों के लिए 28 फरवरी और 1 मार्च को  उनके प्रेम संबंधों में भी  वृद्धि होगी । 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इससप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  माता और पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । उनको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं । 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि :-

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को  आसानी से पराजित कर सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें  ।   जन प्रतिनिधियों को प्रयास करने पर उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके भाइयों  और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है ।  28 फरवरी और 1 मार्च को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । 

अब मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम  चौपाई " जय हनुमान ज्ञान गुण सागर ,जय कपीस तिहुं लोक उजागर। "। के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं ।

इस चौपाई के संपट पाठ एवं हनुमत कृपा से ज्ञान,विभिन्न प्रकार के गुण  और आत्मिक  बल    की प्राप्ति होती है। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

▪️पंडित अनिल पाण्डेय



तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

आज का विषय है 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच सूर्य,मंगल,शुक्र, बुध और राहु का कुंभ राशि में  संयोग।

एक कहावत है करेला तो कड़वा ही कड़वा ऊपर से नींम चढ़ा । अर्थात करेला कड़वा होता है परंतु उसे अगर नीम का सहारा मिल जाए तो वह और कड़वा हो जाएगा । इसी प्रकार सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है उसको दूसरे तेज ग्रह मंगल , कुटिल ग्रह राहु  अत्यंत बुद्धिमान और दैत्य गुरु शुक्र तथा लेखन और  व्यापार का ग्रह बुध का सहयोग मिल जाए तो क्या नहीं हो सकता है । मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको ग्रहों के इस संयोग का आप और पूरे विश्व पर पडने वाले  प्रभाव के बारे में बताऊंगा ।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


इस बार सूर्य 13 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 14 फरवरी  तक कुंभ राशि में ही रहेंगे  । मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं और 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे । शुक्र ग्रह 5 फरवरी से कुंभ राशि में हैं और एक मार्च तक कुंभ में ही रहेंगे ।  बुध 3 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे । राहु 19 मई से कुंभ राशि में है और डेढ़ साल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ।

इस प्रकार एक बड़ा और चमत्कारिक सयोंग कुंभ राशि में बन रहा है जिसका असर हम पर अलग-अलग तथा पूरे विश्व पर पड़ेगा । यह संयोग  23 फरवरी को मंगल के कुंभ में प्रवेश के साथ प्रारंभ होगा तथा 1 मार्च को शुक्र का मीन राशि में प्रवेश के साथ समाप्त हो जाएगा । 

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

जैसा कि मैं ऊपर बताया है सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है ।  परंतु इस अवधि में यह अपने पुत्र  शनि की राशि कुंभ में रहेगा ।  वैसे   तो शनि देव सूर्य के पुत्र हैं परंतु  पिता और पुत्र के संबंध अच्छे नहीं हैं । सूर्य का निवास अपने शत्रु के घर में होने के कारण सूर्य की प्रखरता में काफी कमी आएगी ।

इस अवधि मंगल ग्रह जो की एक तेज ग्रह माना जाता है कुंभ राशि में रहेगा कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि तथा मंगल में ना तो मित्रता है और ना हीं शत्रुता ।  इस कारण मंगल की गति सामान्य रहेगी ।

शुक्र दैत्यों के गुरु शुक्र इस अवधि में अपने मित्र शनि की राशि में रहेंगे इसके कारण इनकी  बल में थोड़ी वृद्धि होगी । 

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव की बुध से  शत्रुता या मित्रता दोनों नहीं है अर्थात बुध  का बल  सामान्य ही रहेगा ।

शनि देव और राहु में मित्रता है अतः राहु के बल में वृद्धि होगी ।

उपरोक्त से स्पष्ट है कि यह समाधि में सूर्य का बाल उसके सामान्य बल से कम हो जाएगा। मंगल और बुध का  बल सामान्य रहेगा तथा शुक्र का बल बढ़ेगा।

यहां पर एक बात और ध्यान देने लायक है की सूर्य के प्रभाव के कारण मंगल  अस्त रहेंगे अर्थात इनकी ताकत काफी कम हो जाएगी । राहु के प्रभाव के कारण सूर्य के ताकत में और कमी आएगी । 

विश्व के परिदृश्य पर अगर हम ध्यान दें तो हम कह सकते हैं की 13 फरवरी के बाद अमेरिका  और कमजोर होगा तथा यह संभव नहीं है कि वह ईरान पर आक्रमण कर पाए । इसी प्रकार कनाडा को धमकाने की स्थिति में भी वह नहीं रहेगा । 17 फरवरी को खग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है जिसके कारण 13 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक कुछ लड़ाइयां हो सकती हैं । इस बात की भी संभावना है कि उस समय रूस और यूक्रेन में निर्णायक युद्ध हो और उसके बाद शांति कायम हो जाए । 

आईये  अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं। उपरोक्त ग्रहण एवं ग्रहों के संयोग से होने वाले  हानि से बचने के लिए उपाय में इस वीडियो के अंत में बताऊंगा ।

मेष राशि :-

आपके संतान को लाभ होगा । धन हानि की संभावना है ।

वृष राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है ।

मिथुन राशि:-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी । धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा ।

कर्क राशि:-

धन आ सकता है । दुर्घटनाओं की आशंका है । 

सिंह राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे । आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।

कन्या राशि:-

आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। 

तुला राशि :-

आपके संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  मामूली धन आ सकता है। व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के  कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें।

वृश्चिक राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । माता जी को कष्ट हो सकता है । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी ।

धनु राशि:-

आपका क्रोध में वृद्धि होगी भाग्य से आपको लाभ होगा । कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है।शत्रुओं से सावधान रहना है। 

मकर राशि:-

धन आएगा। परंतु धन  प्राप्त करने के लिए बहुत कष्ट उठाना पड़ेगा  । दुर्घटनाओं की आशंका कम रहेगी।

कुंभ राशि:-

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा ।

मीन राशि :-

अपने शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकते हैं कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें आपके भाइयों को और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है ।

अब मैं आपको ग्रहों के इस विकट संयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताऊंगा । सबसे अच्छा उपाय है कि आप 12000 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किसी विद्वान ब्राह्मण से करवायें। इसके अलावा गायत्री मंत्र  की तीन माला का प्रतिदिन जाप करना भी लाभकारी रहेगा । भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक भी करना चाहिए ‌। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

Sagar Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी: पुरानी बुराई के चलते पत्थर से कुचलकर की थी हत्या : तीन गिरफ्तार

Sagar Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी:  पुरानी बुराई के चलते पत्थर से कुचलकर की थी हत्या : तीन गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी ,2026

सागर: सागर के कैंट थाना क्षेत्र में भैंसा पहाड़ी पर पत्थरों से कुचली लाश का खुलासा हो गया। पुरानी बुराई के चलते तीन लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबि 19 फरवरी को थाना केंट को सूचना प्राप्त हुई कि एमआरसी के सामने भैसा जाने वाले कच्चा रास्ता के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की जाकर । मृतक की पहचान मनोज पिता प्रेमनारायण अहिरवार निवासी भैसा रूप में हुई। शव का पीएम कराया जाकर कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान पाया कि घटनास्थल पर सिर से काफी खून बहा हुआ था एवं सिर के पास ही पत्थर पढे हुये थे ।उन्ही पत्थर से किसी अज्ञात ने पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी है । फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी किया था। 

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

थाना केंट पुलिस ने छानबीन और सीसीटीवी कैमरो की वीडियो फुटेज सीडीआर सायबर सेल की मदद ली गई । 

तीन संदेही पकड़े

पुलिस विवेचना के दौरान केंट पुलिस को विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदेही नितिन उर्फ शुभम पिता माखन सेन निवासी भैसा केंट,  02 जल्लाद उर्फ दुर्गेश रैकवार पिता मुन्ना रैकवार निवासी भैंसा केंट 03 मनीष पिता हरीचरण अहिरवार निवासी ग्राम भैसा केंट से घटना के संबंध में अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई । जिसके द्वारा बताया कि हम लोगो द्वारा शराब पीने के बहाने मनोज को भैसा जाने वाला कच्चे रास्ता पर 100 मीटर अंदर ले जाकर पुरानी बुराई पर से लात घूसो से मारपीट कर वही पर पत्थर उठाकर मनोज के सिर पर बारी बारी पटक कर हत्या कर देना स्वीकार किया है।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट श्री रोहित डोंगरे, निरीक्षक, उनि के.एस ठाकुर, प्र आर माखन, प्रआर बृजेन्द्र तिवारी, प्रआर. सौरभ रैकवार, आर हेमंत सिंह (साइबर सेल), आर. भानू प्रताप चौधरी, श्रीकांत चौबे, अमन, आर. सृजन, रोहित पटैल, विशाल देवेन्द्र सिंह, निशांत रावत, नरेश, जगदीश, का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Share:

कांग्रेस ने नरयावली क्षेत्र में मे मंत्रियों के पुतलें व पोस्टरों को फूंका, पुलिस से हुई झड़प

कांग्रेस ने नरयावली क्षेत्र में मे मंत्रियों के पुतलें व पोस्टरों को फूंका, पुलिस से हुई झड़प


तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी, 2026

सागर : गत दिवस मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी तथा अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में बदलाव व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करनें के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेसजनों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली एवं सदर कैंट के तत्वाधान मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,नरयावली विधानसभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया की अगुवाई में स्थानीय खजुरिया रानीपुरा एवं कबूला पुल शनिदेव मंदिर के समीप भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डॉ.राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह के पुतलों व पोस्टरों को आग के हवालें करते हुये तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करनें की पुरजोर मांग उठाई। 

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करतें हुए कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नारी शक्ति,अनुसूचित जाति, जनजाति,अन्नदाता किसान,युवा नोजवानों के साथ साथ भाजपा की हर जन विरोधी नीतियों का पूरी ताकत के साथ हर मोर्चे पर विरोध करती रहेगी।


नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुये अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वालें मंत्रियों को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

 यह भी पढ़ें:  Sagar News: : पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव: खूब नारेबाजी हुई, जूते, चप्पल, कुर्सियां फिंकी पुलिस के सामने ▪️ विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने ▪️बैरिकेट्स तोड़ने वाले लोगों पर भाजपा संज्ञान लेगी: विधायक शैलेन्द्र जैन ▪️कांग्रेस अब भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी: महेश जाटव, शहर अध्यक्ष

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुलारे यादव,विजय साहू,गुरमीत सिंह इल्ले, आर आर पारासर,पुरुषोत्तम शिल्पी,अमर सिंह लोधी,अभय सिंह,कोमल सिंह,राजा बुंदेला,अमन लोधी,आई.एम.खान,नरेन्द्र सिंह,पप्पू यादव,फिरदौश कुरेशी,अभिषेक पाठक,समीर मकरानी,कोमल सोनी,सौरभ चौकसे,राजेश श्रीवास,अनूप गुरु,पवन यादव,गज्जू भाई,नीरज यादव,आंनद सोनी, सत्येंद्र जोशी,गुलाब अहिरवार,शान पठान, यूनुस खान,सत्यभान सेन,शुभम विश्वकर्मा, देवी यादव,मुकेश यादव,अंतेश यादव, संतोष सोनी,गंगाराम केमिया, पंचम लाल, यूनुस खान,शिबू दाऊ,जसन्ते अहिरवार, भैया लाल,लखन अहिरवार, रामेश्वर प्रसाद, मुकेश अहिरवार, रामदास,फूल सिंह,अर्जुन चौधरी,रूप सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सागर नगर निगम प्रदेश में प्रथम : 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड मिला

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सागर नगर निगम प्रदेश में प्रथम : 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड मिला


तीनबत्ती न्यूज: 21 फरवरी ,2026

सागर : नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम सागर ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड प्राप्त कर मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रतिमाह मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सागर नगर निगम ने शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया।

---------------------

 वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


निगमायुक्त द्वारा की जा रही नियमित मॉनिटरिंग से मिली सफलता

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों की निरंतर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में स्थल पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण नगर निगम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

नगर निगम आयुक्त श्री खत्री ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निराकरण ही इस सफलता का मुख्य कारण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए नगर निगम की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share:

मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण : तीन माह में स्वागत में मिली 30 लाख की सामग्री जरूरतमंदों को बांटी

मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण : तीन माह में स्वागत में मिली 30 लाख की सामग्री जरूरतमंदों को बांटी


तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी। 2026

मालथौन। पूर्व गृहमंत्री खुरई  भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। फूलमालाओं से स्वागत कराने के स्थान पर जनउपयोगी सामग्री से स्वागत कराने के अपने निर्णय पर उन्होंने जानकारी दी कि बीते 3 महीनों में स्वागत के रूप में मिली लगभग 30 लाख की सामग्री स्कूली बच्चों, जरूरतमंद महिलाओं और गरीबों में वितरित की गई है। आज भी मालथौन के कस्तूरबा गांधी व बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास की 200 छात्राओं को उन्होंने लाखों रुपए की उपयोगी सामग्री भेंट की। 

----------------------

 वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि फूल-मालाएं भगवान और साधु संतों को पहनाई जाना चाहिए। हम जनता के सेवक हैं सेवक का भाव बना रहना चाहिए। मालाएं पहनने से अभिमान का भाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि मालाएं नहीं पहनने की परंपरा आगे बढ़ेगी और अन्य नेता भी ऐसा निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन इसलिए ही है कि दूसरों के काम आए। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर शुभचिंतक रक्तदान करके हजारों लोगों के प्राण बचाते हैं। ऐसे रक्तदान शिविरों से पिछले 11 साल में 17 हजार यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को सौंपा गया है। सागर कार्यालय में रक्त सेवा काल सेंटर संचालित है जिसके माध्यम से प्रतिदिन 5-7 जरूरतमंदों को आधे घंटे में रक्त उपलब्ध हो जाता है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मंच से गत 10 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के स्वागत कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उस दिन डेढ़ से दो लाख क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने भी कमी नहीं रखी और एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगातें खुरई विधानसभा क्षेत्र को दीं जो अभी तक जिले में मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी घोषणाएं थीं।   उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ की लागत से चार महत्वपूर्ण सड़कें बजट में स्वीकृत की गई हैं। मालथौन आईटीआई के लिए नये भवन व ट्रेड वृद्धि, मालथौन व खुरई में गौसंवर्धन केंद्र स्वीकृत हुए हैं। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से खिमलासा-मालथौन मार्ग को फोर लेन करने की चर्चा की है जिसमें उन्होंने सहमति दी है, इससे दूरी कम होगी और यातायात बढ़ने से रोजगार बढ़ेगा।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मालथौन विकासखंड में नयी सूची में 1100 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। नये आवासीय पट्टों की सूची सर्वे उपरांत अनुमोदन के लिए कलेक्टर को भेजी गई है जो जल्द ही स्वीकृत होगी। उन्होंने कहा कि मालथौन में सरकारी भूमि पर्याप्त है और कोई भी परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नहीं रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक खुरई विधानसभा क्षेत्र के 150 गांवों को नगर परिषदों और नगर पालिका में शामिल किया जाकर शहरीकरण में शामिल किया जा चुका है। अगले चरण में एक नई नगर परिषद मालथौन विकासखंड में रेडोन या परसोन के रूप में बनाई जाएगी। मालथौन नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार करते हुए अटा, सीपुर, किशन गढ़ और भैलैंया जैसे ग्रामों को शामिल कर इनका नगरीकरण किया जाएगा।

इनका किया लोकार्पण

जिन विकास कार्यों के आज लोकार्पण व भूमिपूजन किए गए उनमें 14 स्वच्छता परिसर निर्माण, वार्ड क्रमांक 5 में 50 लाख की लागत से दूकान निर्माण, तथा 1 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण शामिल हैं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 47 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही मालथौन की नल जल योजना के 4 बड़े ओवर हेड टेंक मालथौन, धौंरई, अंडेला व पलेथनी में बन कर तैयार हो चुके हैं जिनका उपयोग इस गर्मी में पेयजल सप्लाई के लिए किया जाएगा।



संकल्प से समाधान योजना का शिविर लगाया, आवेदन लिए

कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि स्थल पर ही मप्र सरकार की ओर से महत्वपूर्ण “संकल्प से समाधान योजना“ का शिविर आयोजित है। इस शिविर में आवेदक 106 विभागों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवेदन जमा करा सकते हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत, नगर परिषद, तहसील व एसडीएम कार्यालयों में भी आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। इसके अलावा शासकीय टीमें घर घर जाकर भी समस्याओं के आवेदन ले रही हैं। एसडीएम के अधिकार क्षेत्र के सभी आवेदनों के निराकरण 16 मार्च तक अर दिए जाएंगे। जो समस्याएं जिला व शासन स्तर की होंगी उनका समाधान 31 मार्च तक कर दिया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर संबल योजना के तहत गुड्डू बंजारा तथा शकुन कुशवाहा को 2 लाख के चेक सौंपे। स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत अशोक पटेल, लीना रैंकवार, शिवा रैंकवार, खुशी नामदेव को चेक वितरित किए।

मालथौन के दो बालिका छात्रावासों में सामग्री बांटी, छात्रावास में कबड्डी मेट व सीसी रोड स्वीकृत किए



मालथौन के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां निवासरत 200 छात्राओं को लाखों रुपए मूल्य के 250 कंबल, 150 मिल्टन वाटर बाटला, 500 कापियां, 500 पेन, टिफिन बाक्स, उपयोगी दवाइयां वितरित कहीं। यह पूरी सामग्री पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को स्वागत के रूप में जनता से ही प्राप्त हुई थी। उन्होंने छात्राओं से चर्चा कर समस्याएं पूछीं, पढ़ाई और करियर के बाबत जानकारी ली और 7 मार्च तक करियर कौंसलर को भेजने की घोषणा की। 

मालथौन भाजपा मंडल में आजीवन सहयोग समर्पण निधि जमा की

 भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के तहत आज मालथौन में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के आव्हान पर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा राय, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता मन्नूलाल जैन, सरपंच बृजेन्द्र सिंह, राजू मोदी, रुपेश बुंदेला,   पुष्पेन्द्र सिंह तौमर बेसरा, दीपक राजपूत परसोन एवं ईशाक भाई मालथौन ने 10-10 हजार रूपये की सहयोग निधि के चैक भूपेन्द्र भैया को भेंट किए ।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला न.प. अध्यक्ष, अरविंद सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, दुरग सिंह परिहार, गोविंद राजपूत खिरिया, श्रीमती मालती अहिरवार न.प. उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरी, श्रीमती मीना कुशवाहा न.प. अध्यक्ष बरोदिया, श्रीमती आशा जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष, रावराजा राजपूत लोंगर, बलवीर सिंह राजपूत, नीलेश यादव मंडल अध्यक्ष बरोदिया, राजकुमार बघेल, आ.सी दुबे, सिरनाम सिंह तोमर, बादाम सिंह सिसोदिया, बलराम ठाकुर बरोदिया, संतोष यादव, प्रमोद तिवारी, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती रानी परमार, राजकुमारी लोधी, सुबोध सतभैया, श्रीमती सुशीला शर्मा, मुन्नी राजा पलेथनी, मनोहर लाल सोनी, मन्नुलाल जैन, कोमल यादव बरोदियाकलां, वीर सिंह कोलुआ, हफीज खान बरोदिया, बलराम यादव, नरेन्द्र ठाकुर, द्वारका प्रसाद सोनी, सेव यादव कुलुआ, गजेन्द्र बुंदेला पार्षद, सुल्तान राजपूत देवपुरा, ब्रजेन्द्र राजपूत सरपंच पडरिया, मदन दुबे, पुष्पेंद्र तोमर अटा, भैअन यादव माहुल, जाहर लोधी, भीकम अहिरवार, राजकुमारद अहिरवार सरपंच गढ़ोली, गनेश आदिवासी पार्षद, प्रेम अहिरवार पार्षद, हरपू आदिवासी पार्षद, रमन यादव, लल्लूराजा राजपूत सरपंच कुआखेडा, बलराम सिंह बरोदिया, देवेन्द्र बुंदेला, सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive