Sagar News : बी.टी.आई.पी.एस. के छात्रों ने जीपैट परीक्षा में इस वर्ष भी रचा इतिहास
तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026
सागर: बाबू लाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ामिस्यूटिकल साईस के अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित जीपेट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) में 4 छात्रों का चयन हुआ है। अंशिका चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर 1233 रैंक, हर्ष नगाइच ने 2240, राजेश अहिरवार ने 8071 और ब्रजेश चढ़ार ने 7471 रैंक हासिल की है। इसी तरह अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित गेट परीक्षा में योगेन्द्र रायकवार ने 1906 रैंक हासिल की। जी पी ए टी परीक्षा में चयन होने पर भारत के उच्च संस्थान प्रवेश के साथ साथ 12400/- की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है उल्लेखनीय है। की सत्र 2025 में 5 छात्र, 2024 में 3 छात्र और 2023 में 2 छात्रों का चयन महाविद्यालय से हुआ था। और वह सभी भारत के उच्च संस्थानों में अध्यनरत हैं।
बधाईयां दी प्रबंधन ने
छात्रों की इस स्वर्णिम सफलता पर संस्था है के चेयर मेन श्री संतोष जैन घड़ी, सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन, निदेशक प्रो. संजय के. जैन, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार जैन और सभी फार्मेसी संकाय सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना, करते हुए अपेक्षा कि वह दवाओं के क्षेत्र में नवीनतम शोधकार्य करेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें