किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया : जीतू पटवारी
▪️सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे पटवारी : अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर को किया फोन
▪️प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026
सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सागर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित है। सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे पटवारी ने किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने बताया कि वे तीन-चार दिन से मंडी में परेशान हैं, न तो समय पर खरीदी हो रही है और न ही उन्हें उचित दाम मिल रहा है।
पटवारी ने कहा कि खरीदी 25 दिन पहले शुरू होनी थी, लेकिन बारदाने की कमी के कारण किसान मजबूरी में अपना अनाज औने-पौने दामों में बेच रहे हैं।
__________
वीडियो देखने क्लिक करे
किसानों की चिंता करिए: जीतू पटवारी ने सागर कलेक्टर को लगाया फोन
__________
कलेक्टर को फोन कर दिए निर्देश
मंडी की स्थिति देखकर पटवारी ने मौके पर ही कलेक्टर को फोन लगाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली।
__________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने जोरदार किया स्वागत
___________
सरकार पर साधा निशाना
पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" बता रही है, जबकि हकीकत में यह "शोषण वर्ष" बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और उनकी समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रही।
मोतीनगर चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत
सागर आगमन पर मोतीनगर चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी का जोरदार स्वागत किया। बुलडोजर पर खड़े होकर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की गई।पटवारी ने मंच से नारी शक्ति और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान भी किया।
भाजपा नेताओं पर भी बोला हमला
पटवारी ने कहा कि “मोदी की गारंटी खत्म हो चुकी है” और प्रदेश के सभी भाजपा नेता एक जैसे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा सरकार की गतिविधियों पर नजर रखें और जनता के हित में एकजुट होकर काम करें।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पटवारी के दौरे से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी लगातार जनता की आवाज उठा रहे हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हो रही है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित राम जी दुबे , प्रदीप गुप्ता , मुकुल पुरोहित , सिंटू कटारे , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक , नरेंद्र मिश्रा , वीरेंद्र राजे , आनंद हेला , सागर साहू , राहुल चौबे , बब्बू यादव , कमलेश तिवारी,समीर खान , प्रशांत समैया,नौशाद अब्बासी , फिरदौस कुरैशी , अरविंद सिंह ठाकुर , सुनील ठाकुर , पीयूष अवस्थी , शाहबाज कुरेशी , अजय सिंह राजपूत , निखिल जैन , सुरेंद्र चौबे , किरण लता सोनी , रेखा सोनी , रेखा अहिरवार , गीता पटेल , कल्लू पटेल , पवन पटेल, जितेंद्र चौधरी , निलेश अहिरवार , महेश अहिरवार , विनोद रैकवार , सुरेश रैकवार , भईयन पटेल , विजय साहू , हरिश्चंद्र सोनबर , मनोज सोनवार , अनिल सोनी , वीरू चौधरी टीकाराम दीवान, गोपाल प्रजापति,बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी का स्वागत किया ।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें