सागर खेल परिसर का 3.94 करोड़ से होगा रिनोवेशन : विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रयासों से मिली मंजूरी
तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल, 2026
सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के सतत प्रयासों से शहर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य हेतु लगभग 3.94 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लंबे समय से खेल परिसर के उन्नयन की मांग को लेकर विधायक श्री जैन लगातार प्रयासरत थे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
खेलमंत्री से की विधायक ने चर्चा
गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने स्वयं विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन को दूरभाष पर इस स्वीकृति की जानकारी प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य हेतु मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल द्वारा संशोधित नवीन प्राक्कलन तैयार कर विभाग को प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री श्री सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3.94 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर का उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य में भवन की मरम्मत, विद्युत कार्य (इलेक्ट्रिकल वर्क) तथा परिसर से संबंधित सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के मिलने पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया है। खेल परिसर के जीर्णोद्धार से शहर के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर मंच प्राप्त होगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें