खुरई महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, इसका धार्मिक व आर्थिक महत्व : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
तीनबत्ती न्यूज: 03 अप्रैल, 2026
खुरई। नगर की पहचान बन चुके सांस्कृतिक कार्यक्रम “खुरई महोत्सव-2026“ का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 अप्रैल को पूरी गरिमा और गौरव के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन खुरई विधानसभा क्षेत्र की शान है। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसकी व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित खुरई महोत्सव -2026 के आयोजन की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं है।
खुरई का किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल
उन्होंने कहा कि विगत अनेक वर्षों से खुरई महोत्सव के भव्य आयोजनों ने इसका सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व स्थापित किया है। खुरई के एतिहासिक किला मैदान को परिश्रम, दिन और संसाधनों के साथ पुनः उसका वैभव लौटाया गया है। आज खुरई का किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है और उसके प्रांगण में होने वाला खुरई महोत्सव खुरई के साथ जिले और प्रदेश का एक बड़ा आयोजन बन चुका है। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन में देश के ऐसे प्रसिद्ध और बड़े आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं जिनकी प्रस्तुतियां जिले और प्रदेश स्तर पर भी नहीं हुई हैं।
05 से 07 अप्रैल तक महोत्सव
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष के खुरई महोत्सव में 5 अप्रैल की शाम प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर, 6 अप्रैल को बालीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अकासा तथा 7 अप्रैल को प्रसिद्ध सिने गायक नीरज श्रीधर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं इसलिए आयोजन में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगी। उसी अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना होंगी। उन्होंने बताया कि खुरई महोत्सव में सैकड़ों छोटे व्यापारी अपनी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं। उनको किले के निकट पठार स्थित मंडी में दूकानों के लिए स्थल सुनिश्चित होगा। महाकाली टीन शेड में भी नगरपालिका द्वारा दूकानों के स्टाल लिए जाएंगे। इनमें महिला स्व-सहायता समूहों को स्टाल लगाने के लिए निः शुल्क दूकानें मिलेंगी ताकि वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग व विक्रय कर सकें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों पर कोई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं हों यह सुनिश्चित किया जाए।
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने किले और नगर की साथ सज्जा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, दर्शकों की बैठक तथा आवागमन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, तालाब व डोहेला के सौंदर्यकरण सहित सभी बिन्दुओं पर जानकारी ली। सीएमओ राजेश मेहतेल ने बैठक में बताया कि पूरे किला मैदान में स्थायी रूप से सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण सटीकता से होगा। किला मैदान में स्टेडियम के लिए स्टेयर्स (बैठक हेतु सीढ़ियां) बनाई जा चुकी हैं जिससे इस बार यह अतिरिक्त बैठक व्यवस्था दर्शकों के लिए सुगमता प्रदान करेगी। खुरई महोत्सव के लिए डा आंबेडकर म्यूजियम को भी सजाया गया है ताकि विजिटर्स संग्रहालय का भी अवलोकन कर सकें। बैठक में बताया गया कि अभी तक85 दूकानों का पंजीयन हो चुका है जो लगातार जारी है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि एसडीएम तथा सीएमओ जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देने पहुंचें। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाए ने खुरई वासियों से आग्रह किया कि सभी आयोजन के तीन दिवसों में अपने घरों में दीपावली की तरह लाईटिंग और सजावट करें। बैठक में वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक के पश्चात सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने किला मैदान पहुंच कर मां बीजासन मंदिर में दर्शन किए तथा आयोजन स्थल में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
ये रहे शामिल
बैठक व निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, एसडीएम मनोज चौरसिया, नपा उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, हेमचंद बजाज, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह ओमप्रकाश कुर्मी,देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, श्रीमती रश्मि सोनी, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सीएमओ राजेश मेहतेल,गब्बर सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, राजाभाई सिंह, काशीराम अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ नेमा, धर्मेन्द्र सिंघई, आकाश परिहार, दिनेश नामदेव, नरेन्द्र द्विवेदी, इन्द्रराज, अनिल सेंगर, मेहरवान अहिरवार, रश्मि सोनी, राहुल सिंह, अंशुल नामदेव, बिट्टू ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, जितेन्द्र, ऋषि, नंदकिशोर, प्रगति, सुनील राज, सौरभ सैनी, डब्बू पटवा, महेश लोधी, शत्रुघन सिंह, अमित दुवे, आशीष आढामल, मोनू राजपूत, रामशास्त्री, विक्रम अहिरवार, देशराज सिंह, आलोक कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें