मंत्री गोविंद राजपूत ने किए सुरखी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
तीनबत्ती न्यूज:03 अप्रैल 2026
सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्रवासियों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, जल निकासी, सामुदायिक भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा नगर परिषद एवं आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार जनहितकारी कार्यों को गति दी जा रही है।
करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन
मंत्री श्री राजपूत ने बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र में नाली निर्माण एवं सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के चबूतरा निर्माण,सामुदायिक भवन एवं टीनशेड निर्माण तथा मड़खेड़ा जागीर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सहित अन्य करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नाली और सीसी रोड बनने से जल निकासी की समस्या दूर होगी, सड़कों पर कीचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी तथा लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। वहीं सामुदायिक भवन बनने से गांव और नगर के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सामाजिक सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है।
क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। आने वाले समय में भी क्षेत्र के गांवों और नगरों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण का जो अभियान चल रहा है, उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। सुरखी विधानसभा में भी इसी भावना के साथ निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और भी अधिक विकसित और समृद्ध दिखाई देगी।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर डॉ सुखदेव मिश्रा,सेवक प्रसाद पांडे, जितेंद्र पांडे,राहुल गर्ग,मूरत सिंह राजपूत ,देवी सिंह ,शिवराज सिंह वीर सिंह, प्रीतम सिंह , एडवोकेट अर्जुन पटेल, अरविंद सिंह, एडवोकेट नरेंद्र अहिरवार, वीरेंद्र तांतवाय,राजाराम लोधी,इंद्रपाल लोधी,रमेश यादव, सीताराम पटेल,मेहताब पटेल,तेज सिंह पटेल, शोभाराम चढ़र , देवी सिंह , सरमन रैकवार,चंदू साहू,बबलू साहू, किशोरी अहिरवार, कृष्ण अहिरवार, भागीरथ अहिरवार,धर्म रजक,सुरेंद्र रजक,भूपेंद्र ठाकुर, सहित सैकड़ो ग्रामवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें