Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: एक करोड़ की लागत के स्कूल भवन का निर्माण जून में होगा पूरा :अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक शैलेंद्र जैन ने किए निरीक्षण

Sagar: एक करोड़ की लागत के स्कूल भवन का निर्माण जून में होगा पूरा :अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक शैलेंद्र जैन ने किए निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 03 अप्रैल, 2026

सागर। तिली वार्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लगभग ₹1 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और जून माह तक फिनिशिंग पूर्ण कर नए शैक्षणिक सत्र से यहां नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। विधायक जैन ने कहा कि शहर के मध्य स्थित यह शासकीय विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। 

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में विद्यालय भवन की कमी के कारण कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई दो पालियों में संचालित करनी पड़ती थी, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती थी। विद्यालय परिवार द्वारा अतिरिक्त कक्षों की मांग किए जाने पर उन्होंने इस दिशा में पहल की और मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई, जिससे नए भवन का निर्माण संभव हो सका।

निरीक्षण के दौरान नितिन बंटी शर्मा, मनोज चौरसिया, सुशील पांडे, शाला प्राचार्य श्रीमती संध्या गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


भगत सिंह वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन

भगत सिंह वार्ड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार को बस्ती में पहुंचकर प्रस्तावित सामुदायिक भवन के लिए स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं को समझा। पिछले दिनों क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक जैन के निवास पर पहुंचकर बस्ती में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सामुदायिक भवन की आवश्यकता बताई थी। इस पर विधायक जैन ने निरीक्षण के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को विधायक जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और भवन निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया,उन्होंने इंजीनियर को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए,

इस अवसर पर विधायक जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आप कि इस बस्ती में सामुदायिक और निर्माण हेतु अपने आग्रह किया था, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इंजीनियर सिस्टम में तैयार करके इस वर्ष के भीतर ही एक अच्छा सामुदायिक भवन आपको बना कर दिया जाएगा इसके माध्यम से आपका सामाजिक धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम हेतु एक अच्छा स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति पर स्थानीय लोगों ने विधायक जैन का धन्यवाद देते हुए उनका सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, सतीश जैन, नंदराम अहिरवार, कमल जाटव, मुन्नालाल जाटव, जगदीश अहिरवार, महेंद्र जाटव, बबलू अहिरवार, अशोक जाटव, गौतम जाटव, राजकुमार जाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive