Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी मुख्य अभियंता शैलेंद्र शुक्ला ने खुरई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी मुख्य अभियंता  शैलेंद्र शुक्ला ने खुरई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण



तीनबत्ती न्यूज|16 मई,2026

सागर:  : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के मुख्य अभियंता शैलेंद्र शुक्ला द्वारा सागर जिले के अंतर्गत खुरई स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति संतोषप्रद पाई गई।मुख्य अभियंता श्री शुक्ला ने मुख्यालय स्तर पर लंबित स्वीकृतियों के शीघ्र निराकरण के लिए टीम लीडर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने हाउसहोल्ड कनेक्शन कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु नगरीय निकाय से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।




समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्यानुसार पौधारोपण एवं लैंडस्केपिंग कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, कार्यों की माइक्रोप्लानिंग सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी प्रतिनिधियों को दिए।

इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी संजय पांडे, परियोजना प्रबंधक सागर दिनेश बरेले, एपीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि खुरई में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित एकीकृत विकास परियोजना के अंतर्गत सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive