Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह रक्तदान शिविरों का इतिहास बनाने की ओर अग्रसर : डाॅ. जी एस चौबे ▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तवीरों का योगदान

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह रक्तदान शिविरों का इतिहास बनाने की ओर अग्रसर : डाॅ. जी एस चौबे 

▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तवीरों का योगदान 


तीनबत्ती न्यूज|16 मई,2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर की सफलता इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है। 12 वर्षों से यहां जिस उत्साह से रक्तदान होता है उसे देखते हुए लगता है कि भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन 20 मई बुंदेलखंड का रक्तदान दिवस घोषित कर दिया जाना चाहिए। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग संघ चालक, वरिष्ठ चिकित्सक डा जीएस चौबे ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगातार 12 वें वर्ष से आयोजित चार दिवसीय रक्तदान दिवस का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। शिविर के पहले दिन 298 यूनिट रक्त संग्रहीत हुआ। 

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

-------------

शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि डा जीएस चौबे ने रक्तदान का इतिहास बताते हुए कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह जी का  यह भागीरथी प्रयास पूरे देश में चर्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 400 साल पहले पहली बार मनुष्य को भेड़ का रक्त चढ़ाया गया था। सन् 1900 में रक्त को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया। 1945 में उपेंद्र जी ने विश्वयुद्ध के समय एक लाख यूनिट रक्त संग्रहीत करने का सोचा था। आज जब भूपेन्द्र सिंह जी रक्तदान के कीर्तिमान बना रहे हैं तो संभव है कि उनके रक्तदान शिविरों का आंकड़ा भी एक लाख को छू जाएगा। उन्होंने  बताया कि एक यूनिट ब्लड से एक ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है। यह जो संकल्प और जागृति सागर में शुरू हुई है वह निरंतर चलती रहे और जल्दी ही 1 लाख 13 हजार यूनिट का लक्ष्य भी शीघ्रता से पार करें इसके लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। 



रक्तदान शिविर मानवता की भलाई 

शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष निरंकारी संत श्री नारायण दास जी ने कहा कि ष्मानव को हो मानव प्यारा, इक दूजे का बने सहारा ऐसा गुरुओं का संदेश है। रक्तदान शिविर मानवता की भलाई के लिए किये जाते हैं। आज जब मानव मानव के लहू का प्यासा हो रहा है ऐसे में गुरुओं की शिक्षा है कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। उन्होंने बताया कि निरंकारी मिशन ने वर्ष 1986 से रक्तदान शिविरों का अभियान शुरू किया था। अपने शिविरों से आज तक निरंकारी मिशन ने 15 लाख यूनिट ब्लड सरकारी चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध कराया है। संत नारायण दास जी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी का पूरा परिवार मानवजाति की भलाई के लिए काम कर रहा है। यहां रक्तदान जैसे कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न होते हैं। 

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

मानवता के इस महायज्ञ में हृदय से अभिनंदन : भूपेंद्र सिंह

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने अति संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आप सबका मानवता के इस महायज्ञ में हृदय से अभिनंदन है। यह महायज्ञ अधिक से अधिक लोगों को जीवनदान देने का काम करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि हम सभी वरिष्ठ चिकित्सक डा जीएस चौबे का हृदय से आदर करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभाग संघ चालक के रूप में दायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण करते हुए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा को समर्पित किया है और एक वैभवशाली , गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए  अपना जीवन समर्पित किया है। उनसे हम सभी युवाओं को प्रेरणा मिलती है कि हम कैसे भारत माता की सेवा करें हम कैसे राष्ट्र की सेवा करें। स्वयं से पहले राष्ट्र के बारे में सोचना है यह प्रेरणा हम सभी युवाओं को उनसे मिलती है।


युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि हरे माधव समिति के सभी परिवारजन जिनमें सामान्य से लेकर अरबपति परिवार जन शामिल हैं जो  हरे माधव समिति के माध्यम से अनेक सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में चरण पादुका सुरक्षा की सेवा देते हैं। उनसे हमें यह सीख मिलती है कि हमारे भारत की संस्कृति में उनकी प्रतिष्ठा नहीं है जो सिर्फ धन कमाते हैं बल्कि भारत के संस्कारों में उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान है जो अपने ज्ञान को अपने धन को राष्ट्र सेवा में और समाज सेवा में लगाते है। चरण पादुका सेवा का एक महान कार्य करने वाली इस समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के चरणों में मैं प्रणाम करता हूं और उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि ब्लड हमारे शरीर में जीवन का संचार करता है। 11 वर्षों में निरंतर आयोजित किया जा रहे रक्तदान शिविरों में हमने 13112 यूनिट ब्लड एकत्रित कर सरकारी चिकित्सा संस्थानों को भेंट किया है जिससे लगभग 30000 से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया जा सका। 


उन्होंने बताया कि देश में हर साल 1 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत होती है उसमें से 75 लाख यूनिट ही उपलब्ध हो पाता है। यानि प्रतिवर्ष 25 लाख यूनिट रक्त कम पड़ जाता है। इससे लाखों परिवार जनों को जीवन भर दुखों और पीड़ाओं का सामना करना पड़ता है है। हमें रक्तदान को एक जन आंदोलन बनाना चाहिए और रक्तदान के लिए सबको प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से अनेक फायदे हैं। हार्ट अटैक आने के चांसेस 80 प्रतिशत कम हो जाते हैं। रक्तदान करने से कैंसर होने के चांसेस काम होते हैं। रक्तदान में इतनी अतिरिक्त कैलोरीज बर्न होती हैं जो वेट लॉस में सहयोगी होता है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता श्री भूपेंद्र सिंह जी को रक्तदान शिविरों के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने उन्हें आईपीआर अचीवर का टाइटल दिया है।  



पहले दिन 298 यूनिट ब्लड एकत्रित, उत्साह से पहुंचे रक्तवीर, महिलाएं भी पीछे नहीं

 चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तदानी शिविर में पहुंचे। इनमें सभी वर्गों, समुदायों और प्रदेश के बाहर के रक्तदानी भी शामिल रहे। डा हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के क्रिमिनालाजी विभाग के छात्र ऋषिराज और बिलासपुर से आकर एमबीए कर रहे छात्र करण जायसवाल ने शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया। 


रजवांस के उन्नत कृषक अंकित जैन ने अपनी सात साल की बेटी अन्वेषा की जिज्ञासा का समाधान करने उसको साथ बैठा कर रक्तदान किया और रक्तदान की आसान प्रक्रिया से उसे रूबरू कराया। शिविर में रक्तदान के दृश्य ऐसे मील के पत्थर हैं। मानवता और जरूरतमंदों की सेवा में लगे एक जनप्रिय नेता का जन्मदिन केंट, पेस्ट्री, पटाखों, फ्लेक्स, होर्डिंग्स से मनाने के स्थान पर रक्तदानियों के जत्थे उमड़ते रहे। इनमें नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, महिलाएं और पुरुष, छात्र, व्यवसायी और किसान, आम और खास सभी रक्तदान के लिए उमड़ पड़ते हैं। इस रक्तदान शिविर से महत्वपूर्ण संदेश यह निकलता है कि रक्तदान करना आसान, सुविधाजनक, स्वयं व दूसरों के लिए लाभकारी और जीवनदायनी है। 


पहले दिन रक्तदान करने वालों में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने पुत्र सूर्यांश और भतीजे रिशांक के साथ रक्तदान किया। पार्षद राजकुमार पटेल ने अपने चार पुत्रों के साथ रक्तदान किया। पहले ही दिन 12 महिलाओं ने रक्तदान किया है। इनमें महापौर के अलावा ओल्गा सिंह परिहार,  श्रीमती सीमा गुप्ता ददरया, प्रियंका ठाकुर, दीक्षा पटेल, शिवानी घोषी, रुसाली तिवारी, शैलजा ताम्रकार, रीना रोहिताष, जसवंत चैबे, सोनल बरसैंया शामिल रहीं। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह , सत्यम सिंह बामोरा, प्रतीक चैकसे, शुभम घोसी, अंकित विश्वकर्मा, शरद जैन, खुरई से कांशीराम अहिरवार, मंडल अध्यक्षों राजपाल सिंह राजपूत, रविंद्र सिंह राजपूत, अरविंद सिंह लोधी रामछांयरी, मनीष जैन हुंडई शोरूम, पार्षद रामू ठेकेदार, योगेश खांडेकर, एडवोकेट राजेंद्र पटैरिया, अभिषेक सिंह गौर, पूर्व पार्षद बलराम घोषी, ओमप्रकाश सिंह बिलैया, रमन यादव, संतोष सिंह एडवोकेट, राकेश तिवारी, सुनील पटेल, रामेश्वर यादव, राजेश जैन जरुआखेड़ा, प्रतीक जैन खुरई, संजय विश्वकर्मा, पार्षद द्वारका गौड़, मयंक हजारी, केके सिंह गोरा, विनोद ठाकुर बीना, उमेश यादव, राजकुमार अहिरवार, सन्तोष तिवारी बम्होरी हुड्डा, संजीव श्रीवास्तव बंटी, चंद्रभान सिंह, प्रशांत राजपूत भैंसा, नूर मोहम्मद भेलैंयां, सुनील चैकसे, भागीरथ रैकवार, सोनू अहिरवार, केके गुर्जर, गैरेंद्र सिंह लोधी, अनिल शर्मा, आकाश वाल्मीकि , अरूण अहिरवार, कलू सेन, महेंद्र कुशवाहा, चुन्नी लाल कुशवाहा रक्तवीरों में शामिल रहे।


ये रहे उपस्थित

रक्तदान शिविर के प्रथम दिवस   डाॅ. सुशील तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर पार्षद, बलराम घोसी पूर्व पार्षद, रूबी पटेल पार्षद, कृष्ण कुमार पटेल, राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया ,अनुराग प्यासी, नवीन भट्ट, अरविंद तोमर, सूर्यांश तिवारी, शुभम घोसी, प्रतीक चौकसे, अज्जू तिवारी, रामकुमार बघेल, रमन यादव माहौलखास, देवेंद्र बुंदेला, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, चंदू बुधवानी, सुरेश हसरेजा, नीलेश राय, सत्येंद्र सिंह बामोरा, लखन सिंह बामोरा अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, उत्तम सिंह बामोरा, अरविंद सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष मालथौन, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, रामू ठेकेदार पार्षद, संतोष तिवारी बमोरी हुड्डा, सुखपाल लोधी भैलेंया सरपंच, गोविंद सिंह सहावन, रविंद्र सिंह राजपूत खुरई, सौभाग्य सिंह राजपूत खुरई, राजीव सोनी बड़ा बाजार, राकेश चैबे, शरद अग्रवाल, शरद जैन, उत्तम सिंह बामोरा, पी. एस ठाकुर डीन मेडिकल कॉलेज, आई.एस जयंत सिविल सर्जन, राजेश जैन अधीक्षक मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर ममता तिमोरी, डॉ महेश जैन ब्लड बैंक प्रभारी, लक्ष्मण सिंह, मनीष जैन हुंडई, उमेश यादव, बलराम सिंह बरोदिया, राजेश केसरवानी, नरेश यादव पार्षद, राजेंद्र पटेरिया एडवोकेट, संतोष सिंह एडवोकेट खुरई, विकास बेलापुरकर, अंकित जैन रजवांस, दयाराम चैरसिया बरोदिया, शत्रुघ्न सिंह गड़ोला जागीर, हर्षवर्धन चैबे सिविल लाइंस, चंद्रभान सिंह कुरवाई, राजू तिवारी, नरेंद्र सिंह बामोरा,जय सिंह सिदगुवां, पप्पू बहेरिया, चंद्रभान सिंह, डॉक्टर मनीष मिश्रा, राजकुमार सिंह ढाना, अंकित विश्वकर्मा, के के गुर्जर, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष बरोदिया, राजेश केशरवानी, नरेश यादव, शुभम तिवारी, रंजीत राजपूत, गोविंद सिंह, अरविंद सिंह उपस्थित रहे। 

चिकित्सकीय स्टाफ में डा प्रमेंद्र सिंह ठाकुर डीन बीएमसी सागर, सीएमएचओ सागर डाॅ जीपी आर्य, डाॅ अमर गंगवानी प्रो एंड हेड पेथालाजी, डाॅ. अतुल जैन पैथालाजिस्ट, डाॅ महेश जैन जिला ब्लडबैंक, डाॅ राम जी ठाकुर, डाॅ शेखर श्रीवास्तव ब्लड बैंक प्रभारी खुरई,डा देवेश पटैरिया जिला मलेरिया अधिकारी, डा आस्था पुरोहित, डाॅ शिवानी, डाॅ तुषार मिश्रा, प्रवीण दुबे, पंकज कोष्ठी, अखिलेश कुशवाहा, प्रीति जैन, प्रेरणा गोयल, सत्यम सोनी, सतीश पटेल, सुनीता यादव, सुखदेव सिंह, गोविंद रोहित, जालम सिंह, हेमलता अहिरवार, प्रियंका उपाध्याय, प्रमोद जैन, राजीव सिंह ,राजेश खटीक,अजय सिंह ठाकुर शामिल रहे।

----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive