Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नीट परीक्षा पेपर लीक कांड: कांग्रेस निकाला मशाल जुलूस : अधिकतर कांग्रेसी काले कपड़े पहने नजर आए

नीट परीक्षा पेपर लीक कांड:  कांग्रेस निकाला मशाल जुलूस : अधिकतर कांग्रेसी काले कपड़े पहने नजर आए 



तीनबत्ती न्यूज|16 मई,2026

सागर: जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी के आह्वान पर कोतवाली थाने के समीप चकराघाट से कांग्रेस ने विशाल मसाल -जुलूस निकाला जो चकरा घाट तीन बत्ती होते हुए कटरा जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। कांग्रेस का यह मशाल जुलूस नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ को लेकर था।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण बहुत ही गंभीर मामला है इस घटना से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय  बनाने की साजिश की बू आ रही है इस घटना से लाखों विद्यार्थियों के सपने जहां टूटे वहीं उनके अभिभावकों की मेहनत पर पानी भर गया जिनके जिनके बच्चे रात-रात भर जाग कर सुनहरे भविष्य के लिए रात में पढ़ाई कर रहे थे । कांग्रेस इसकी निंदा करती है  हम दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हैं । 

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि बूढ़े मां-बाप कर्ज करके अपने बच्चों की सुनहरे भविष्य के लिए चौबीसों घंटे मेहनत कर अपने बच्चों को रात-रात भर जगा-जगा कर पढ़ाई करवा रहे थे लेकिन नीट पेपर लीक प्रकरण से उन अभिभावकों  की उम्मीद पर कुठाराघात हो गया भूपेंद्र सिंह मोहासा ने शिक्षा के दलालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता  पर प्रश्न चिन्ह है।


काले कपड़ों में प्रदर्शन

अधिकतर कांग्रेसी काले लिबास में नजर आए एवं पोस्टर फ्लेक्स में विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के खिलाफ अपने हाथों में फ्लेक्स लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।एकाएक शहर में बड़ी संख्या में हाथों में मशाल देखकर राहगीरों ने भी सराहा आखिर भाजपा इस मामले पर क्यों चुप्पी साधे बैठी है ।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन श्री मति रेखा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, , मुकुल पुरोहित, अमित राम जी दुबे , रामकुमार पचौरी, आशीष ज्योतिषी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे शैलेंद्र तोमर, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,संदीप सबलोक, अवधेश तोमर , कमलेश तिवारी ,हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा ,रमाकांत यादव ,विनीत जैन ,रवि सोनी, संदीप चौधरी, राकेश राय,विजय साहू,रिचा सिंह,दीपक दुबे ,भैयन पटेल महेश अहिरवार, लीलाधर सूर्यवंशी, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, रिचा सिंह , शिव शंकर गुड्डू यादव, शशि जाटव सुलेखा राकेश राय, देवेंद्र कुर्मी, जितेंद्र रोहण , नीलेश अहिरवार, जितेंद्र चौधरी, किरण लता सोनी, अर्चना कनौजिया ,मीना पटेल, पवन पटेल, श्री दास रैकवार, गोपाल प्रजापति, कल्लू पटेल, हेमंत लारिया ,पवन जाटव ,चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार ,बंटी कोरी ,समीर खान ,नौशाद अब्बासी, निलेश जैन, अरविंद ठाकुर, संजय श्रॉफ, ज्योति, दिनेश पटैरिया, नरेश सनकत, जाहिद ठेकेदार, फ़िरदौस कुरैशी, सुरेश पंजवानी, प्रशांत सोनी,दुली चंद्र सकवार,मलैया, वीरू चौधरी, कुंजीलाल लड़ियां, हरिश्चंद्र सोनवार,उमर खान मयंक ठक्कर शेर खान नोशाद अब्बासी,सोएब कुरैशी समीर खान,रेखा सोनी,अजय अहिरवार,सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive