Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मोदी सरकार के 12 वर्ष :भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने उद्योगपति डेंगरे परिवार से की भेंट, मोदी सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

मोदी सरकार के 12 वर्ष :भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सरोज पांडे ने उद्योगपति डेंगरे परिवार से की भेंट, मोदी सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी


तीनबत्ती न्यूज: 13 जून, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सरोज पांडे, सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल तथा अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" अभियान के अंतर्गत सागर के एस.आर. हेरिटेज पहुंचकर उद्योगपति राजकुमार डेंगरे, मनोज डेंगरे, सुनील डेंगरे, संजय डेंगरे एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़े साहित्य भेंट कर विस्तृत जानकारी दी।




यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें: सागर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर मंत्री गोविंद राजपूत का बड़ा एक्शन : सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया ,अन्य दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित साहित्य भेंट किया तथा डेंगरे परिवार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्योगपति सुनील डेंगरे एवं उनके परिवारजनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं विकास की सराहना की।





राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के सागर आगमन पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लेहदरा नाका पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, नीरज यादव, अमित बैसाखिया, रामेश्वर नेमा, गौरव गिरी, नितिन सोनी, आदर्श मिश्रा, अंशुल परिहार, हर्षित, सोनू उपाध्याय, बालकिशन सोनी, सतीश जैन, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive