केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई 2026
सागर। केन्द्रीय जेल सागर में कार्यरत 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर जेल परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अधीक्षक श्री रमेशचन्द्र आर्य ने सभी चयनित कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
17 जुलाई 2026 को जेल के उद्योग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षक श्री आर्य ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने पदोन्नत मुख्य प्रहरियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक उप जेल अधीक्षक मनोज मिश्रा, श्रीमती गीता राठौड़, पंकज कुशवाह, सौरभ सिंह, अमित रघुवंशी सहित जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत कर्मचारी
मुख्य प्रहरी के पद पर श्री मुंशीलाल सैमिल, श्री हजारीलाल राय, श्री बनवारीलाल कुशवाह, श्री विनोद दवे, श्री इन्द्रपाल सिंह गौर, श्री संजय पाराशर, श्री अभयकांत, श्री महेंद्र पांडे, श्री उमेश कुर्मी, श्री आनंद द्विवेदी, श्री हरिकिशन अहिरवार, श्री रूप सिंह गौड़, श्री मगनलाल पटेल, श्री उमेश कुमार नामदेव, श्री उमेश मिश्रा, श्री सुरेश गौतम, श्री बालकृष्ण चढ़ार, श्री बृजेश कुमार दुबे, श्री प्रकाश पटेल एवं श्री चन्द्रपाल जाटव को पदोन्नति प्रदान की गई।
पदोन्नति समारोह के अंत में सभी पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें