14 अगस्त को बरमान के लिए रवाना होंगे कांवड़ यात्री, 17 अगस्त को सागर में होगा जलाभिषेक
•तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज
तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई, 2026
सागर। तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली नवम कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित मुहूर्त एवं शंखनाद बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मार्गदर्शक महंत श्री घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सरल एवं पवित्र माध्यम है। यह यात्रा श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थ यात्राओं का विशेष महत्व है और कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों से सेवा-भाव के साथ तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। 14 अगस्त को कांवड़ यात्री बरभान के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कांवड़ में नर्मदा जल लेकर लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा 17 अगस्त को सागर पहुंचेगी, जहां देव रामबाण मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाआरती की जाएगी।
यात्रा के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक में यात्रा को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी: गिरीश कांत तिवारी
सह प्रभारी: राजेश मिश्रा
पंजीयन प्रभारी: जुगल किशोर पचौरी
सह पंजीयन प्रभारी: प्रहलाद रैकवार
कोषाध्यक्ष: कैलाश चौरसिया
सह कोषाध्यक्ष: मुकेश साहू
तुलसी फाउंडेशन कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
सह संयोजक राम अवतार पांडेय ने कहा कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। शेष दायित्व भी शीघ्र निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में पंडित मनोज व्यास ने शुभ मुहूर्त निकालकर कांवड़ यात्रा का शंखनाद किया।
ये रहे शामिल
बैठक में नरेंद्र चौबे, सिंटू कटारे, शंभू खटीक, विजय तिवारी, प्रदीप तिवारी, ब्रजमोहन पाठक, जुगल किशोर पचौरी, अनिल दुबे सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संचालन अनिल दुबे ने किया तथा आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रहलाद रैकवार, नरेंद्र साहू, मनोज शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन साहू, अभय दुबे, नरेंद्र पाराशर, हेमराज पटेल, शैलेन्द्र चौरसिया, जगमोहन रैकवार, सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें