Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Candle March लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Candle March लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में सागर में कांग्रेस की मानव श्रृंखला: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में सागर में कांग्रेस की मानव श्रृंखला: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि


तीनबत्ती न्यूज: 03 नवंबर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर की गई हत्या के विरोध में मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और माफिया के खिलाफ नारेबाजी की।

-----

लिस्ट देखने क्लिक करे

मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी/जिलाध्यक्ष निलंबित

_________

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में गौर मूर्ति, तीन बत्ती चौराहे पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की शराब माफिया द्वारा हत्या कर दिया जाना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जब गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसके बावजूद पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब, खनन और भू-माफिया बेलगाम हैं तथा शासन-प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है। कांग्रेस ने मांग की कि हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी माफियाओं और उनके संरक्षकों पर सख्त कार्रवाई हो।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश माफियाओं की शरणस्थली बन गया है। पुलिस का मनोबल टूट रहा है और ईमानदार अधिकारियों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला सरकार को जगाने के लिए बनाई गई है। कांग्रेस पार्टी दिवंगत थाना प्रभारी के परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

ये कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रमाकांत यादव, संगठन मंत्री रामकुमार पचौरी, शरद पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष कटारे, आनंद हेला, अक्षत कोठारी, सुरेंद्र सुहाने, लीलाधर सूर्यवंशी, हीरालाल चौधरी, गंगाराम अहिरवार, नीलश अहिरवार, नरेश संकनत, वीरू चौधरी, मयंक ठक्कर, कुंजीलाल लडिया, संजय सराफ, रजिया खान, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, मीना पटेल, पवन पटेल, दीनदयाल तिवारी, प्रभात भंडारी, बंटी कोरी, आफताब कुरैशी, फिरदौस कुरैशी, जयदीप तिवारी, श्रीदास रैकवार, कार्तिकेय रोहन, साजिद राईन, ताहिर खान, संजीव अहिरवार, अंकुर यादव, पप्पू यादव और लल्ला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive