Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Collector Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Collector Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन पर औचक निरीक्षण, 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सेंट्रलाइज किचन का किया औचक निरीक्षण, 6,540 विद्यार्थियों के मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी

सागर में कलेक्टर प्रतिभा पाल सेंट्रलाइज किचन का निरीक्षण करते हुए, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचती हुईं।


तीनबत्ती न्यूज : 6 अगस्त 2026

सागर। जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार सुबह नगर निगम क्षेत्र स्थित सेंट्रलाइज किचन (केंद्रीकृत किचन) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन निर्माण की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन में औचक निरीक्षण: 83 स्कूलों के 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

_______________________

तिलकगंज आकांक्षा समग्र विकास समिति द्वारा संचालित इस आधुनिक सेंट्रलाइज किचन से शहर के 83 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 6,540 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है। यहां सुबह 5 बजे से भोजन बनना शुरू होता है और लगभग 10:30 बजे तक सभी विद्यालयों के लिए गर्म एवं ताजा भोजन भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क


भोजन का सैंपल सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किचन परिसर, भोजन पकाने की व्यवस्था, बर्तनों की साफ-सफाई तथा उपयोग में लाई जा रही खाद्य सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में भोजन निर्माण में प्रयुक्त तेल एवं मसाले एगमार्क गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रतिदिन तैयार होने वाले भोजन का एक नमूना (सैंपल) अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।



सुभाष नगर स्कूल पहुंचकर देखी भोजन व्यवस्था

सेंट्रलाइज किचन के निरीक्षण के बाद कलेक्टर एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, सुभाष नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और उपस्थिति के अनुसार भोजन की उपलब्धता का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन वितरित होता पाया गया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विवेक के.वी. भी मौजूद रहे।



Share:

समय सीमा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, डी-ग्रेड विभागों को चेतावनी, सीमांकन मामलों में लगेगी पेनल्टी

समय सीमा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त रुख, डी-ग्रेड विभागों को चेतावनी, सीमांकन मामलों में लगेगी पेनल्टी


तीनबत्ती न्यूज:  13 जुलाई 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने विशेष रूप से भू-अर्जन से संबंधित लंबित शिकायतों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 50 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही चालू माह में प्राप्त शिकायतों पर भी तेजी से कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिन विभागों का प्रदर्शन कमजोर पाया गया और जो लगातार डी-ग्रेड में बने हुए हैं, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करें और लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : सागर: गांव में बिजली गिरने से मौत के बाद स्कूल में लगाया तड़ित चालक, बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल

राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सीमांकन प्रकरणों पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा से बाहर हो चुके सभी सीमांकन मामलों में नियमानुसार पेनल्टी (जुर्माना) लगाया जाए और लंबित प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive