Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Gyanesh Kumar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gyanesh Kumar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में कांग्रेस का पैदल मार्च, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सागर में कांग्रेस का पैदल मार्च, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

तीनबत्ती न्यूज:8 अक्टूबर 2026

सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से सदर मुहाल स्थित शास्त्री चौक तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला रस्सी से बांधकर अपने साथ ले गए। शास्त्री चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के छायाचित्र वाले पोस्टर जलाए गए। कांग्रेस ने इसे 'इतिहास का काला दिवस' बताते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की गाड़ियों के साथ वाटर कैनन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

'मोदी सरकार राहुल गांधी पर 45 मामले दर्ज करवा चुकी'

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार और अमित शाह तथा नितिन नवीन के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद जब चुनाव आयोग से जवाबदेही मांगने जा रहे थे, तब उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों पर कार्रवाई को संविधान पर हमला बताया।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बनाकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग को कभी निष्पक्षता का प्रतीक माना जाता था, उसकी भूमिका पर आज सवाल उठ रहे हैं।



'देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात'

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि देश के सांसद ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई'

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने सागर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम का संचालन सिंटू कटारे ने किया, जबकि आभार डॉ. किरण लता सोनी ने व्यक्त किया।प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, राकेश राय, सागर साहू, पप्पू गुप्ता, कमलेश तिवारी, शरद पुरोहित, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, पीयूष अवस्थी, जितेंद्र रोहण, माधवी चौधरी, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, अरविंद पंथी, आनंद हैला, आनंद तोमर, चक्रेश सिंघई, शिव शंकर, गुड्डू यादव, नीलोफर, चमन अंसारी, नीलेश अहिरवार, रोहित, जितेंद्र चौधरी, रेखा सोनी, गीता कुशवाहा, सुलेखा राय, हीरालाल, मयंक ठक्कर, टीकाराम दीवान, सुरेश पंजवानी, बाबू मछंदर, हरिश्चंद्र सोनवार, जतिन चौकसे, उत्तम तावड़े, ताहिर खान एडवोकेट, अखिल सिद्दीकी, अर्चना कनौजिया, जगदेव सिंह ठाकुर, मजहर अली चौधरी, मीना, पवन पटेल, विनीत जैन, कुंजी लाल लडिया, सुनील ठेकेदार, गंगाराम अहिरवार, बाबू प्रजापति, सुल्तान कुरैशी, नौशाद अब्बासी, फिरदौस कुरैशी, शहबाज खान, डॉ. दिनेश पटेरिया, लीलाधर सूर्यवंशी, जयराम खाती, वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, साजिद राइन, शेरू खान, संदीप अहिरवार, पवन जाटव, संजय जैन, अजय लहरिया, राजा पठान, कुंदन जाट, अतीक खान, अलीम, ताज्जु भाई जान, प्रशांत सोनी, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, गगन जैन, निखिल जैन, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, वीरेंद्र महावते, पवन मडिया, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार, संजय रैकवार, श्रीदास रैकवार, सुनील ठाकुर, प्रभात भंडारी, अरविंद ठाकुर, गगन साहू, अजय राजपूत, कल्लू पटेल, रोहित मांडले, आनंद अहिरवार, नरेश ट्रेलर, समीर मकरानी, शाहबाज कुरैशी, सना भाई जान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share:

ज्ञानेश हटाओ–लोकतंत्र बचाओ: सागर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, वाटर कैनन का इस्तेमाल

ज्ञानेश हटाओ–लोकतंत्र बचाओ : कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल 

• कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई कार्यकर्ता घायल होने का कांग्रेस का दावा

तीनबत्ती न्यूज:30 सितंबर 2026

सागर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें : MP: डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले 8 अभ्यर्थी सेवा से बर्खास्त: CBI ने दर्ज किया केस : एक आरोपी सागर का

दोपहर करीब 1 बजे सिविल लाइंस स्थित कैंट शॉपिंग मॉल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शुरू हुआ। जुलूस कलेक्ट्रेट कार्यालय के पूर्व स्थित चंद्रा पार्क के पास पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई तथा कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।



वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश हटाओ–लोकतंत्र बचाओ” और “सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है” जैसे नारे लगाए।



आठों विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेसजन

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि प्रदर्शन में जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर किया गया है चुनावी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उनके अनुसार शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।

यह भी पढ़ें: पूर्व निर्णयों पर कार्रवाई नहीं होने से निगमायुक्त की कार्यप्रणाली पर महापौर परिषद नाराज : शासन को भेजा जाएगा पत्र : मेयर संगीता तिवारी • महापौर परिषद के निर्णयों की लगातार हो रही अवहेलना, जनचौपाल में भी नहीं पहुंचे निगमायुक्त

ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाए

प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाए हुए भी नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के आसपास मौजूद रहे।



ये रहे शामिल

कांग्रेस के मुताबिक, कमलेश साहू (सुरखी), विक्रम ठाकुर और समीर खान सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। पैदल मार्च एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश जैन, गुड्डू भैया, जगदीश यादव, राजकुमार पचौरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, रामकुमार पचौरी, अखिलेश मोनी केशरवानी, अभिषेक गौर, बब्बू यादव, नीरज शर्मा, माधवी चौधरी, राजकुमार धनोरा, पप्पू गुप्ता, कमलेश तिवारी, मनोज पवार, जितेंद्र रोहण, पी.पी. नायक, राकेश राय सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों एवं संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रो नागेश दुबे बने डॉ गौर विवि सागर के प्रभारी कुलपति

इसके अलावा बी.डी. पटेल, सिंटू कटारे, रिचा सिंह, किरण सोनी, संदीप चौधरी, सागर साहू, पार्षद ताहिर खान, शिव शंकर यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्षों में नरेन्द्र मिश्रा, प्राण सिंह कुशवाह, पप्पू यादव, गजेंद्र लोधी, राजू पटेल, शिवराज सिंह ठाकुर, जानकी कुर्मी, यासीन खान, सोम तिवारी, रवि उमाहिया, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह राजपूत, शंकर सिंह लोधी, राजकिशोर दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। नगर कांग्रेस एवं अन्य संगठनों से निशांत रिछारिया, रईस कुरैशी, लक्ष्मी कोरी, डॉ. मनोहर आठिया, प्रमिला सिंह राजपूत, संजय मोंटी यादव, मुकुल पुरोहित, जतिन चौकसे, संतोष सराफ, आर.आर. पारासर, चन्दभान दीवान, आनंद तोमर, भावसिंग यादव, प्रशांत समैया, अशोक परिहार, वीर सिंह चढ़ार, सतीश तिवारी, मीणा पवन पटेल, रेखा सोनी, उमा चौरसिया, मीरा अहिरवार, मनीष तिवारी, मीना पटेल, निलेश अहिरवार, मयंक ठक्कर, देवेंद्र नायक, धन सिंह अहिरवार, नंदकिशोर भारती, ठाकुरदास कोरी, विजय साहू, हीरालाल चौधरी, चक्रेश सिंघई, जितेंद्र चौधरी, बृजेंद्र मिश्रा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, श्याम करवरिया, पीयूष अवस्थी, पाशु भाई, राजा सेन, बंटी कोरी, प्रियंका पांडे, संजना कुर्मी, लोक राम विश्वकर्मा, रघुवीर यादव, श्रीकांत सराफ, ब्रती चंद्र जैन, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रभान सिंह ठाकुर, डॉ. हेमंत लारिया, परम लोधी और महेंद्र ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा कांग्रेस से विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी, प्रणव राजपूत, रोहित कुर्मी, नितिन बाजपेई, इदरीश खान, वीर सिंह लोधी, बबलू लोधी, हरीश कुमार सेन, पुरसोत्तम शिल्पी, दिनेश रावत, देव प्रशांत सिंह ठाकुर, नीरज बेगी, राकेश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, नंदराम, गब्बर सिंह, हेम कुमारी कुर्मी, प्रेम नारायण अहिरवार, जय पाराशर, विजय पाराशर, चंदन सुहाने, मनोज राय, सुरेश रैकवार, विनोद रैकवार, संजय रोहिदास, जाहिद ठेकेदार, सीमा कमल चौधरी, अजय अहिरवार, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र हिंडोरिया, सहेंद्र सिंह, राशिद खान, मदन सेन, जयराम खटीक, प्राण सिंह लोधी, युवराज राजा, हरविंदर सिंह बुंदेला, बद्री यादव, संतोष नामदेव, विक्रम सिंह ठाकुर, फहीम कुरैशी, शादाब मंसूरी, अब्बू कुरैशी, रिशु भाटेले, दीपक मिश्रा, अनिल बाल्मीकि, शिवम स्वामी, अनिल सोनी, विक्रम बुंदेलखंडी, इसाक खान, धर्मेंद्र बघेल, महेंद्र यादव, नारायण कुर्मी, कमलेश लोधी, सुरेंद्र गुर्जर, नरेश यादव, मजीद खान, महेंद्र सगोनिया, मुबारक खान, यशपाल ठाकुर, पप्पू पाटस्कर, मोती कुशबाहा, महेंद्र बकडा, राजू ठाकुर, दिनेश पटेल, हरिद्वार पटेल, वीरेंद्र पटेल, कैलाश पटेल, नरेश अहिरवार, इसरार खान, रत्नेश पटेल, रविंद्र लोधी, बिहारी कुशवाहा, वीरसिंह दीवान, विनोद विश्वकर्मा, कुंजीलाल आदिवासी, लल्ला यादव, खाटू शुक्ला, मुकुल अग्निहोत्री, लीलाधर सूर्यवंशी और समीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive