Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar News Railway Indian Railways Dr Lata Wankhede Politics Development Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar News Railway Indian Railways Dr Lata Wankhede Politics Development Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रेल विकास कार्यों को लेकर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात, नई ट्रेनों व ओवरब्रिज सहित कई मुद्दे उठाए

रेल विकास कार्यों को लेकर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात, नई ट्रेनों व ओवरब्रिज सहित कई मुद्दे उठाए

सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार से मुलाकात की

तीनबत्ती न्यूज: 04 अगस्त, 2026

नई दिल्ली।सागर लोकसभा क्षेत्र के रेल विकास कार्यों को लेकर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेलवे विकास कार्यों एवं लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद डॉ. वानखेड़े ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को लोकसभा क्षेत्र में चल रहे रेलवे संबंधी कार्यों की जानकारी देते हुए नई ट्रेनों के संचालन, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्यों में तेजी लाने, मंडीबामोरा एवं बीना रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव तथा नई रेल लाइनों के सर्वे की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने कहा कि इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई गति मिलेगी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्री विनोद चौकसे एवं श्री अक्षत चौकसे भी उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive