Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : मेडिकल स्टोर, फार्मासिस्ट्स, ड्रगिस्ट एवं कैमिस्ट्स को कोरोना संक्रमण के लक्षणों से मिलते-जुलते उपचार, परीक्षण के लिए आने वालों की जानकारी रखना होगी

SAGAR : मेडिकल स्टोर, फार्मासिस्ट्स, ड्रगिस्ट एवं कैमिस्ट्स को  कोरोना संक्रमण के लक्षणों से मिलते-जुलते उपचार, परीक्षण के लिए आने वालों की जानकारी रखना होगी


सागर।  कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने एवं बचाव की दृष्टि से आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत , द. प्र.सं. 1973 की धारा 144 के अंतर्गत आदेश पारित किया गया है।
जारी आदेशानुसार सागर जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर संचालको, फार्मासिस्ट्स, ड्रगिस्ट एवं कैमिस्ट्स को आदेशित किया गया है कि उनके पास जो भी व्यक्ति सर्दी, खासी , जुखाम , तीन जवर, आईएलआई ( फेफडो में गंभीर संक्रमण ) जैसे कोरोना संक्रमण के लक्षणों से मिलते - जुलते उपचार की दवाईयां लेने के लिए निजी चिकित्सकों के प्रिस्क्रिप्शन लेकर या बिना किसी चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आते है , तो ऐसे समस्त व्यक्तियों के नाम , पिता, पति का नाम , पूर्ण पता तथा मो.नं. एक रजिस्टर में अंकित करें तथा प्रतिदिन उक्त जानकारी जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर सागर को व्हाटसएप नंबर 07582-242802 पर तथा अनुभाग अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी , विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायें ।
सागर जिले में संचालित समस्त निजी चिकित्सालयों एवं सी.टी. स्कैन, एक्सरे संचालकों को आदेशित किया गया है उनके पास जो भी व्यक्ति सदी , खांसी , जुखाम , ज्वर , आईएलआई ( फेफड़ों में गंभीर संक्रमण ) जैसे कोरोना संक्रमण के लक्षणों से मिलते - जुलते उपचार, परीक्षण हेतु आते है , तो ऐसे समस्त व्यक्तियों के नाम , पिता, पति का नाम , पूर्ण पता तथा फोन , एक रजिस्टर में अंकित करे तथा प्रतिदिन उक्त जानकारी जिला स्तरीय कोरोना कट्रोल रूम , स्मार्ट सिटी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर सागर को व्हाटसएप नंबर 07582-242802 पर तथा अनुभाग अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी , विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करावे ।
सागर जिले में उक्त्तानुसार सर्दी , खांसी , जुखाम , तीव्र ज्वर की दवाई लेने वाले व्यक्तियों के लिए अनिवार्य होगा कि वे अपना पूर्ण नाम , पता , मोबाइल नम्बर एवं अन्य जानकारी संबंधित मेडीकल स्टोर्स को अनिवार्यत उपलब्ध करावें।
अतः यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भा 0 द 0 स 0 की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


 
Share:

बीएमसी की व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने और कोरोना संक्रमण रोकने ठोस कदम उठाएँ : मंत्री गोपाल भार्गव

बीएमसी की व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने और कोरोना संक्रमण रोकने ठोस कदम उठाएँ : मंत्री गोपाल भार्गव

सागर । चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में सागर संभाग के प्रमुख बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के संबंध में लोक निर्माण विभाग एवं सागर के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने निर्देश दिए हैं कि यहाँ की व्यवस्थाएँ शीघ्र ही दुरुस्त की जाएँ। कोरोना संक्रमण तथा इसके फैलाव ंको रोकने हेतु हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान समय में आवश्यक है कि लगातार ऊर्जा के साथ सक्रिय रहते हुए सही दिशा में कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि कंटेंन्मेंट क्षेत्र में सख्ती बरतकर यह सुनिश्चित किया जाए कि संक्रमण और ना फैले। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे तत्काल अपना परीक्षण कराएँ साथ ही अपने संपर्क की चेन को तोड़ें।
कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में बने कोविड केयर सेंटर भी प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू का और सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन को तोड़ना है।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

इस अवसर पर सांसद  राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन,  हीरा सिंह राजपूत, शैलेश केशरवानी, कमिष्नर  मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श अतुल सिंह, डीआईजी  राम शंकर डेहरिया उपस्थित थे।                  

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

 
Share:

ग्वालियर: एसपी अमित सांघी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के परिजनों और होम आईसोलेट पुलिस अफसरों/कर्मियों के मिलने पहुचे घर ★ हालचाल जाना और ध्यान रखने को कहा # पहल


ग्वालियर: एसपी अमित सांघी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के परिजनों और होम आईसोलेट पुलिस अफसरों/कर्मियों के मिलने पहुचे घर
★ हालचाल जाना और ध्यान रखने को कहा

# पहल

ग्वालियर । कोरोना संक्रमण की चपेट में पुलिस महकमा भी बुरी तरह से है। इन  कोरोना वारियर्स  और उनके परिजनों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी भी विभाग के मुखिया की है। इस दिशा में एक तस्वीर ग्वालियर से सामने आई है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी आज कोरोना संक्रमित अधिकारियों और कर्मियों के घर गए । इसी के साथ होम आईसोलेट पुलिस वालों के यहां भी  गए। उनका हालचाल जाना। उनकी जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए। यही नही जहां भी ऐसे पुलिस कर्मी है वहा आधिकारियो को भेजा। ताकि मनोबल बना रहे। उनकी पहल को सोशल मीडिया पर सराहा ब्यहि जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी
ने एक पहल करते हुए ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों को कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों का हालचाल जानने के लिये उनके घर भेजा। पुलिस अधीक्षक  की इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेहत पर नजर रखना तथा पुलिस विभाग के जवानों व अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव करना है।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इस पहल के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने पुलिस लाइन में निवासरत कोरोना से संक्रमित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली साथ ही उनसे कहा कि पुलिस एक परिवार है और इस
संकट की घड़ी में पूरा पुलिस परियार आपके साथ है। हम सभी को मिलजुल कर ही इस महामारी से छुटकारा पाना होगा, इसके लिये पुलिस को सभी के सहयोग की नितांत आवश्यकता है।पुलिस
अधिकारियों ने उनको समझाइश देते हुए कहा कि आप स्वंय भी अपना ध्यान रखें. हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें बिना वजह घर से बाहर ना निकलें और अपने
आस-पास के लोगों को भी इस महामारी से बचाव के लिये । पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्वालियर में बने क्वारेंटाइन भवन की निरीक्षण भी किया। 


#पहल
ये है ग्वालियर के एसपी #अमित #सांघी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के परिजनों और होम आईसोलेट पुलिस अफसरों/कर्मियों के घर मिलने पहुचे। उनका हालचाल जाना और ध्यान रखने को कहा।

@ChouhanShivraj @DGP_MP @brajeshabpnews



एसपी ग्वालियर के साथ-साथ अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्रीमती हितिका वासल, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम  सत्येन्द्र सिंह तोमर, अति० पुलिस अधीक्षक शहर ,पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा  रवि भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक मुरार  आर०एन० पचौरी, नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर पुलिस अधीक्षक
विश्वविद्यालय  विजय भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर आत्माराम शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक इंदरगंज  उमेश द्विवेदी व रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन  रंजीत सिंह द्वारा भी  अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों के निवास पर पहुंचकर
उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे फल भेट कर उनकी समस्याओं को जाना। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी परिवारों को आर्युवेदिक महाविद्यालय द्वारा प्रदाय किया गया "काढा' प्रदान किया व उनको
प्रतिदिन इनका सेवन करने के लिये कहा।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

रेमडेसिविर बेचते पकड़ाए दो निजी डॉक्टरों को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी शर्त कि 15 दिन कोविड हॉस्पिटल में करेंगे सेवा


रेमडेसिविर बेचते पकड़ाए दो निजी डॉक्टरों को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी शर्त कि 15 दिन कोविड हॉस्पिटल में करेंगे सेवा
 


सूरत। गुजरात के सूरत शहर की एक अदालत ने दो निजी चिकित्सकों को इस शर्त पर जमानत दी है कि वे सूरत सिविल अस्पताल में 15 दिन तक कोविड-19 रोगियों की देखभाल करेंगे. दोनों चिकित्सकों को कथित तौर पर रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया था. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर. ए. अग्रवाल ने 
यह आदेश पारित किया.

अदालत ने डॉ. साहिल घोघारी और डॉ. हितेश डाभी से कहा कि शुक्रवार से 15 दिन के लिए सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस रोगियों की सेवा करें. दोनों चिकित्सक सूरत के निवासी हैं और निजी तौर पर मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं.

उन्हें जमानत देते हुए मजिस्ट्रेट ने कहा कि महामारी के कारण चिकित्सकों की कमी है और यह समाज के हित में है कि दोनों चिकित्सकों को ''कोविड-19 से पीड़ित लोगों का उपचार'' करने के लिए सिविल अस्पताल में तैनात किया जाए.


अदालत ने सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि दोनों चिकित्सकों की सेवा हासिल करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं और 15 दिन के बाद उनके काम को लेकर रिपोर्ट सौंपी जाए. इसने आरोपी चिकित्सकों को अदालत की अनुमति के बगैर गुजरात नहीं छोड़ने के आदेश दिए.

सूरत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पांच लोगों को 25 अप्रैल को पकड़ा था जिसमें डाभी और घोघारी भी थे. पुलिस ने उनसे इंजेक्शन की तीन शीशियां भी बरामद की थीं.

साभार । एबीपी न्यूज़
Share:

कोरोना काल में स्मार्ट बिजली एप बना मददगार, अपने मीटर की रीडिंग स्वयं भेज सकते है उपभोक्ता

कोरोना काल में स्मार्ट बिजली एप बना मददगार, अपने मीटर की रीडिंग स्वयं भेज सकते है उपभोक्ता

जबलपुर।कोरोना काल में स्मार्ट बिजली एप बिजली उपभोक्ताओं के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित हो रहा है। कोविड -19 महामारी के कारण, इस माह निम्नदाब श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग करवाने में कठिनाई हो रही है । मीटर रीडर को बिजली उपभोक्ता के परिसर के बाहर लगे मीटर की रीडिंग करने के निर्देश दिए गए है । परिसर के अंदर लगे मीटर वाले उपभोक्ताओं को पिछले माह की रीडिंग के आधार पर ही बिल जारी किए जाएंगे ।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी  क्षेत्र के बिजली उपभोक्तागण स्मार्ट बिजली एप के ''मीटर रीडिंग'' विकल्प का उपयोग करते हुए घर बैठे ही अपनी मीटर रीडिंग की फोटो अपलोड कर सकते हैं। 5 मई तक फोटो अपलोड करने पर अप्रेल माह की वास्तविक रीडिंग का बिल प्राप्त किया जा सकता है । स्मार्ट बिजली एप डाउनलोड करने के लिए कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से लिंक भेजी गई है। बिजली उपभोक्ता स्मार्ट बिजली एप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं तथा एप में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का उपयोग कर बिजली संबंधी किसी भी समस्या का निराकरण करवा सकते हैं ।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------


Share:

बेटी वैष्णवी के इलाज में करेंगे हर संभव प्रयास: विधायक शैलेन्द्र जैन

बेटी वैष्णवी के इलाज में करेंगे हर संभव प्रयास: विधायक शैलेन्द्र जैन 

सागर। सागर बाघराज वार्ड की निवासी बेटी वैष्णवी सोनी जो कि पायलोनेफ्राइटिस नामक किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक शैलेन्द्र जैन को लगी तो तुरंत विधायक शैलेन्द्र जैन ने तत्परता दिखाते हुये बेटी वैष्णवी सोनी के भाई से दूरभाष पर संपर्क कर बेटी वैष्णवी का स्वास्थ्य हाल जाना एवं सभी रिपोर्ट्स अपने पास मंगवाई। रिपोटर््स को शीघ्र अतिशीघ्र भोपाल एवं इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सांझा कर बेटी वैष्णवी के उचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर की बेटी शृष्टि चैरसिया के बोन मेरो एवं बेटी साक्षी राजौरिया के लीवर ट्रांसप्लांट के लिये मुख्यमंत्री जी से राशि स्वीकृत कराकर एवं व्यक्तिगत सहयोग प्रदान कर पूर्ण सुविधायें उपलब्ध कराई थी। विधायक शैलेन्द्र जैन नगर की जनता के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहते है। प्रत्येक रविवार को मिशन मुस्कान के तहत जन्म से लेकर 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान चलाया था, जिसे कोरोना वैश्विक महामारी के चलते रोक दिया गया था। सागर विधायक शैलेन्द्र जैन सागर नगर की जतना के लिये तत्पर रहकर आगे आकर सेवा भाव के साथ कार्य करते ह

---------------------------- 


 तीनबत्ती न्यूज़. कॉम 

★ 94244 37885

 -----------------------------     
Share:

SAGAR : एक ही परिवार में ड्राईवर सहित 15 सदस्य निकले कोरोना पाजिटिव

SAGAR : एक ही परिवार में ड्राईवर सहित 15 सदस्य निकले कोरोना पाजिटिव 

★ प्रशासन पहुचा घर,सतर्क रहने की दी सलाह, सभी आईसोलेट , परिवार में है 25 सदस्य है 



सागर। कोरोना का कहर पूरे परिवार को चपेट में ले रहा है। सागर जिले के एक गांव के एक परिवार में ड्राईवर सहित 15 लोगो के एक साथ संक्रमित हो गए। इसकी खबर लगते ही प्रशासन सकते में आ गया। तत्काल नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुचा। 

साग़र जिले की जरुवाखेड़ा चौकी अंतर्गत मूडरा ग्राम मैं एक राजपूत परिवार में
एक ड्राईवर समेत 15 सदस्यों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है । सभी को आईसोलेट कर दिया। परिवार में 25 सदस्य है। महिलाये ,बच्चे और बुजुर्ग सभी संक्रमित हुए है। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट


नायाब तहसीलद्वार  जैन ने  बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन से पता चला कि जरूवाखेड़ा मूडरा ग्राम में एक परिवार में 25 लोग हैं जहां 27 अप्रैल को ड्राइवर सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की कोरोंना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी लगते ही  नायाव तहसीलद्वार सहित स्वस्थ कर्मी उन के परिवार से मिले और सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया,वही स्वस्थ विभाग की टीम मे घर पर पर्चा चस्पा किया और दवाईया दी, और सभी को घर में ही रहने मार्क्स लगाने एवं बार-बार हाथों को साबुन से धोने की सलाह दी।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

रेमडेसिविर इंजेक्शन : 15 बाक्स आये सागर , मिले 720 इंजेक्शन

रेमडेसिविर इंजेक्शन : 15 बाक्स आये सागर , मिले 720 इंजेक्शन

सागर । कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु उपयोग में लाए जाने वाले 720 रेमडेसिविर इंजेक्शन को स्टेट प्लेन के माध्यम से सागर की ढाना हवाई पट्टी पहुंचे। यहाँ कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक प्रीत स्वरूप ने 15 बाक्सों में कुल 720 इंजेक्शन प्राप्त किये।
कोरोना मारामारी के इस दौर में राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अत्यावश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 15 बॉक्स ढाना हवाई पट्टी पहुंचे।औषधि निरीक्षक   प्रीत स्वरूप, डॉ अजेन्द्रनाथ प्रजापती  श अरुण प्रजापति द्वारा ढाना हवाई पट्टी से रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 15 बॉक्स   में 720 इंजेक्शन प्राप्त किये गये। 

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive