वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले को लेकर वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
तीनबत्ती न्यूज: 22 जून 2026
सागर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र अंतर्गत पटना मोहली गांव में 32 वर्षीय श्री सुदामा यादव पर 22 जून की सुबह लगभग 6 बजे उनके खेत में बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। श्री सुदामा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आवाजें लगाईं, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बीट गार्ड एवं अन्य वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल सुदामा को रहली शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हमले में श्री सुदामा के हाथ एवं कमर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार हेतु सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
वन विभाग ने किया अलर्ट जारी
वन विभाग द्वारा पटना मोहली गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें