एकता समिति द्वारा वयोवृद्ध योगगुरु विष्णु आर्य का सम्मान
तीनबत्ती न्यूज: 22 जून 2026
सागर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकता समिति द्वारा वयोवृद्ध योगगुरु विष्णु आर्य का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। 93 वर्षीय योगगुरु विष्णु आर्य 70
साल से देश भर में योग की अलख जगाएं हुए हैं।
श्री आर्य ने कहा कि हजारों साल पहले ऋषि मुनियों ने योग पर अनुसंधान किए और यह स्वस्थ जीवनशैली की एक कला है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मानव स्वस्थ लंबी आयु प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज परिवार में अच्छे संस्कारों का अभाव दिखाई दे रहा है। खराब जीवनशैली होने से लोग अनेक बीमारियों से परेशान हैं। इसलिए नियमित योगाभ्यास कर अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 1968 में योग निकेतन केन्द्र की स्थापना की गई, तब से निरंतर केंद्र संचालित है, हजारों व्यक्ति लाभ उठा रहे हैं।समिति ने योग के क्षेत्र में योगगुरु श्री आर्य के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित करने की मांग की।
इस अवसर पर अब्दुल रशीद भाई, सुधीर जैन, शरद गुप्ता, प्रदीप समैया, कमल जैन, राजेन्द्र सोनी, नीलेश समैया, संजय शास्त्री, नीरज सेठ , अजीत जैन , नरेंद्र जैन, प्रमोद आर्य उपस्थित थे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें