Sagar News: इंदिरा ज्योति यात्रा' और 'चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा' का प्रथम चरण संपन्न; आधी आबादी को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाना मुख्य लक्ष्य
तीनबत्ती न्यूज: 23 जून,2026
सागर : देश में निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ, युवाओं को हक दिलाने और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब देने के लिए 'सम्यक अभियान' द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति यात्रा' एवं 'चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा' के प्रथम चरण का सागर में समारोह पूर्वक समापन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं शहर अध्यक्ष महेश जाटव की विशेष उपस्थिति और नेतृत्व में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र को रामराज्य की ओर ले जाने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।
भ्रष्ट आतताइयों के राज में रामराज्य की बात करना साहस का काम: गुरुदेव रोकड़े
मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्यक अभियान के प्रमुख गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि आज के भ्रष्ट आतताइयों के राज में 'रामराज्य' की बात करना ही बड़ा साहस है। महात्मा गांधी ने 1929 में जिस भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त रामराज्य का सपना देखा था, उसे इंदिरा जी ने ही 1969 में वैश्विक पटल पर उतारा। आज युवाओं को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए इसी व्यवस्था को पुनः स्थापित करना होगा।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने सम्यक अभियान के वैचारिक उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल का किसान और मजदूर इस शंखनाद के साथ खड़ा है। कांग्रेस ग्रामीण संगठन इस यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन देता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहरी क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग और युवा इस ऐतिहासिक यात्रा के संदेश से बेहद प्रभावित हैं। शहर कांग्रेस इस बदलाव की लड़ाई में पूरी ताकत से कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में यात्रा अभियान के जिला प्रभारी जगदीश यादव ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ की जा रही छेड़छाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रवृत्ति के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया।सम्यक अभियान के संयोजक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रीवा से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जनक्रांति बन चुका है। हमारा लक्ष्य निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाना, आउटसोर्सिंग बंद कराना और कृषि में 'कम्युनिटी फार्मिंग सिस्टम' लाना है।
अभियान के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा एआईसीसी के निर्देश पर यह अभियान तीन राज्यों में चल रहा है। प्रथम चरण की सफलता के बाद अगले तीन वर्षों में तीनों राज्यों के सभी जिलों में सघन 'जिलाव्यापी यात्राएं' शुरू होंगी।पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा बढ़ती बेरोजगारी और अंधाधुंध निजीकरण के इस दौर में यह यात्रा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत कवच साबित होगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि गांधी और इंदिरा जी के सपनों का 'रामराज्य' तब तक अधूरा है, जब तक आधी आबादी (महिलाओं) को समाज में पूर्ण सुरक्षा, भयमुक्त वातावरण और सम्मानजनक अधिकार नहीं मिल जाते। जबलपुर से आयी अनुभा शर्मा ने अभियान की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए समाज के हर वर्ग को इस न्यायसंगत आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। युवा व छात्र नेता यशवर्धन सिंह बैस मंच से युवाओं और छात्रों की बुलंद आवाज बनते हुए उन्होंने कहा, "मैं भी एक स्टूडेंट हूं और आज का छात्र आउटसोर्सिंग व निजीकरण की मार झेल रहा है।"
इस ऐतिहासिक मुख्य कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने किया। कार्यक्रम का भव्य समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसका संयोजन सेवादल अध्यक्ष बी डी पटेल एवं सिंटू कटारे और उनके सहयोगियों ने किया।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, सुनील जैन,माधवी चौधरी, राजकुमार घनोरा, अभिषेक गौर,रमाकांत यादव, आशु भाईजान, मनोज पवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू और नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिले सें पधारे ब्लॉक अध्यक्ष गण,नगर निगम पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता ग्रामीण सूर्या शुक्ला ने दी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें