Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP: रविवार का कोरोना कर्फ्यू खत्म, नाईट कर्फ्यू रहेगा जारी: सीएम शिवराज सिंह

MP: रविवार का कोरोना कर्फ्यू खत्म, नाईट कर्फ्यू रहेगा जारी: सीएम शिवराज सिंह 



भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की घटती संक्रमण दर को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया है। लेकिन नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा। 

सीएम शिवराज सिंह ने एक अपील में कहा कि  मध्यप्रदेश में #COVID19 नियंत्रण में है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं।
ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।
तीसरी लहर के लिये अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करे

वेबसाईट

आप सभी से अपील है, कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें। 


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

NSUI ने शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में पी.जी.कोर्स शुरूकरने दिया ज्ञापन

NSUI ने शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में पी.जी.कोर्स शुरूकरने दिया ज्ञापन 

★ उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों के बीच झूठी घोषणा करके भूल गये :- एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे

सागर ।  शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया के छात्रों और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री के नाम उच्च शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी एलएल कोरी को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन मे मुख्य मांग शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पी.जी.) कोर्स की शुरू करने की मांग रखी। एनएसयूआई सागर जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों सागर अल्प प्रवास पर शासकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम में मंच से घोषणा की थी कि बहुत जल्द मकरोनिया कॉलेज को पी.जी. कोर्स शुरू करेंगे जो कि एक कोरी घोषणा रह गई एनएसयूआई ने  ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के घोषणा वीर मंत्री को घोषणा याद दिलाने के लिए यह ज्ञापन सौंपा है अगर जल्द से जल्द पी.जी.कोर्स शुरू नहीं होते हैं तो एनएसयूआई क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करें


तकनीकी कारणों से
तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
का नया ट्वीटर अकाउंट बना  है ।
कृपया #फॉलो करें।



वेबसाईट




महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा की  छात्रों की  ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूर्ण हो चुकी है अब वह पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दूसरी कॉलेजों में भटक रहे है शासन द्वारा जल्द से जल्द पीजी कोर्स शुरू हो ।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शुभम बहेरिया, मनीष ठाकुर ,आदर्श वैद्य, गौरव दुबे, अर्पित ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, जयवंत पटेल, कृष्णा यादव, शिवांश अठिया, सनी बंसल आदि छात्र मौजूद थे ।


Share:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों का सम्मान


 सागर। 26 जून 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंद्रा ग़ांधी द्वारा  देश में आपातकाल लगाकर देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओ को जेल में बंद कर दिया था इस  तानाशाही फैसले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी इस दिन को कालादिवस के रूप में मानती है एवं इस फैसले  के  विरोध में आवाज बुलंद करने वाले लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करती है । इसी तारतम्ब में भारतीय जनता पार्टी  जिला सागर द्वारा कार्यालय में   लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन विशिष्ट अतिथि  जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव जी एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर रहे ।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए 
श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि
मीसा बंदी सम्मान समारोह
25 जून 1975 में लगे आपातकाल के दौरान  इंद्रा गांधी ने स्वयं को सर्वस्व साबित करने के लिए  देश को  आपातकाल नुमा काला धब्बा थोपा ऐसे समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे  हमारे अनेको  राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक सेनानी मीसा बंदियों का  सम्मान कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने तत्कालीन समय के संस्मरणों को सांझा करते हुए बताया कि मीसा बंदियों के बलिदानों से ही लोकतंत्र की रक्षा हो पाई है देश में आपातकाल जैसा बर्बरतापूर्ण व्यवहार हुआ था वैसा तानाशाही काल में भी नही हुआ होगा
पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण यादव जी ने कहा कि आज के युवाओं को बताना जरूरी है कि आपात काल के दौरान हमारे नेताओं को क्या क्या यातनाएं झेलनी पड़ी एवं लगभग 19 माह  तक जेलों में रहना पड़ा। 
मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुई अत्याचार की घटनाएं स्वतंत्रता संग्राम की लंबी लड़ाई में अंग्रेजो द्वारा किये गए अनुमाषिक व्यवहार की यांदे ताजा करती है इसलिए आपातकाल को समाप्त करने के लिए किया गया संघर्ष आजादी की दूसरी लड़ाई ही थी
कार्यक्रम में मीसा बंदी एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण यादव  मनोहरलाल गुप्ता पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण नामदेव विनोद तिवारी ज्ञानचंद जैन जुवैदा बेगम शबाना रही कुसुम बाई का शाल श्री फल अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया गया गया कार्यक्रम के दौरान सभी ने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार सेवा ही संगठन प्रभारी शैलेश केशरवानी ने व्यक्त किया ।  कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लक्मन सिंह कमलेश बघेल जगन्नाथ गुरैया व्रन्दावन अहिरवार मनीष चौबे अंशुल हर्षे नीरज जैन गोलू विकास वेलपुरकर सोनल सोनी उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी ।
Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा ★ दो दिन के भीतर उनका निराकरण करने हेतु निर्देशित किया

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा 

★ दो दिन के भीतर उनका निराकरण करने हेतु निर्देशित किया

सागर। सागर विधायक शैलेंद्र जैन लगातार विद्युत उपभोक्ताओं की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे और वहां पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों की उपस्थिति में उनका निराकरण करने हेतु अधिकारियों को 2 दिन का समय दिया तथा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल भरने हेतु 2 दिन की रियायत देने की बात कही। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि कुछ दिनों से दूरभाष पर लगातार लोगों की शिकायत प्राप्त हो रही थी कि उन्हें विगत 2 माह से औषत बिल दिया जा रहा है और इस बार का बिल एकदम से बढ़कर आ गया है उन्होंने कहा कि 2 माह से औषत बल दिया जा रहा था और तीसरे माह एक साथ रीडिंग की गणना के कारण बिजली का रीडिंग टैरिफ बढ़ गया है जिससे बिल में भी बढ़ोतरी हुई है उन्होंने 2 दिनों के अंदर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री एस के सिन्हा, सहायक यंत्री चंद्रशेखर पटेल, सोलंकी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
Share:

हड़ली ग्राम पंचायत के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी : मंत्री भूपेंद्र सिंह ★ शत-प्रतिशत वैक्सीने पर ग्राम पंचायत हड़ली को मिली अनेक सौगातें



हड़ली ग्राम पंचायत के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी : मंत्री भूपेंद्र सिंह 

★ शत-प्रतिशत वैक्सीने पर ग्राम पंचायत हड़ली को मिली अनेक सौगातें


सागर  । आपके इस प्रेरणादायक कार्य से संपूर्ण जिला गौरवान्वित हुआ है और आपसे समस्त 834 ग्राम पंचायत वालों को प्रेरणा लेकर ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत वैक्सीनेट करना है। हड़ली ग्राम पंचायत के विकास में कोई भी बाधा अड़चन नहीं बनेगी। उक्त विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने जिले के विकासखण्ड मालथौन की शत-प्रतिशत वैक्सीनेट ग्राम पंचायत हड़ली में आयोजित वैक्सीन प्रेरकों और पंचायत वासियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने शत-प्रतिषत कोविड वैक्सीनेषन पर ग्राम पंचायत हड़ली को अनेक सौगातें दी ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लीला बाई अहिरवार, उप सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई, श्री विनोद तिवारी, श्री राकेश चौबे, श्री तिलक लोधी, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डॉ. इच्छित गढ़पाले, आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी श्री हरीश दुबे एसडीएम श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीओपी श्री संदीप केरकट्टा, जनपद सीईओ श्री हेमेंन्द्र गोविल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने जिले की शत प्रतिशत वैक्सिनेट ग्राम पंचायत हड़ली में प्रेरकों, पंचायत वासियों, ग्रामीण अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रषंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और पौधे प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हड़ली ग्राम पंचायत के विकास में कोई भी बाधा अड़चन नहीं बनेगी और पंचायत के तीनों गांवों का शत-प्रतिशत विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह ग्राम जंगलों के बीच में अवश्य हैं, किंतु यहां के निवासी इतने जागरूक हैं कि उन्होंने वैक्सीनेशन महा अभियान की 3 दिनों में ही शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का कार्य कर सागर जिले के साथ मध्य प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा कि हड़ली ग्राम पंचायत के निवासियों से संपूर्ण जिले के निवासियों को प्रेरणा लेकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन  कराना चाहिए। आपके इस कार्य से जिले के साथ संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का सुनिश्चित इलाज एक मात्र वैक्सीनेशन ही है इसलिए सभी लोग मास्क अवश्य लगाएं और वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।  मंत्री श्री ने कहा कि कोरोना बीमारी में हमने एवं आप लोगों में से किसी ने किसी को खोया है जिसका दुख आज भी है अब हमें पूर्ण रूप से सावधान रहना होगा कि अब ऐसी लहर ना आ पाए।
 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल में 24 घंटे कार्य करके मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के लिए हर संभव प्रयास किए जिससे मध्यप्रदेश अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक संक्रमित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते हमारे अनेक गरीब परिवारों परिवारों को पालन पोषण के संकट को देख उन्होंने 3 माह का निशुल्क राशन वितरण करने की घोषणा की। केंद्र सरकार के द्वारा भी पात्र परिवारों को नवंबर माह तक निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए उत्पादन को खरीदने के साथ-साथ उन को बीच बाजार में दुकान है उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे अपनी आमदनी को दोगुना कर सकें।  साथी बेरोजगारों को रोजगार देने किसानों को सिंचाई हेतु तेज पानी उपलब्ध कराने के लिए भी शासन ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण मानव क्षति के चलते अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की है। जिसका मध्यप्रदेश के व्यक्तियों को लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है।
मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर  महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका ,आशा, उषा कार्यकर्ताओं राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य एवं शिक्षा विभाग के शिक्षकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

 इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह गांव शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन ग्राम पंचायत बन गई है। इस ग्राम पंचायत में ग्राम आते है जहां के सभी लोगों ने वैक्सीनेशन कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग के कारण ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में  सागर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का कार्य किया जा रहा है।

मंत्री श्री सिंह ने हडली ग्राम पंचायत में अनेक सौगातें देते हुए घोषणा की कि हडली ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। इसी क्रम में उन्होंने हड़ली, सागौनी में आंगनवाड़ी भवन, रजवांस से हडली होते हुए हड़ुआ तक नई डामरीकरण रोड, हड़ली में नदी पर पुल एवं घाट निर्माण, बोबई के सिद्धधाम राजावर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए नलजल की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
 मंत्री श्री सिंह ने देवी मंदिर हड़ली में फर्श निर्माण, बोबई, मड़ावनमार एवं हड़ली सहित सागौनी में खेल मैदान लिधौरा में सड़क निर्माण आदि कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो कार्य 50 वर्ष में नहीं हुए वह 5 वर्ष में किये हैं इसके पूर्व में मंत्री श्री सिंह ने शीशम का पौधा रोप कर पौधारोपण की शुरुआत की। साथ ही हडली में बनाई गई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गो कास्ट एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश दुबे ने किया जबकि आभार ग्राम के श्री अभिषेक तिवारी ने माना।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करें


तकनीकी कारणों से

 *तीनबत्ती न्यूज़.कॉम*

का नया ट्वीटर अकाउंट बना  है ।
*कृपया #फॉलो करें।*




वेबसाईट


Share:

शनिवार व रविवार को जमा होंगी आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज में बीकाम फाइनल व एमकॉम चौथे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं


शनिवार व रविवार को जमा होंगी आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज में बीकाम फाइनल व एमकॉम चौथे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं
 

सागर।महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर्गत गवर्नमेंट आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज के रेग्युलर छात्र छात्राओं की बीकॉम फाइनल व एमकॉम चौथे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार व रविवार 26- 27 जून को जमा होंगी। इसके साथ ही सभी संकायों के यूजी व पीजी अंतिम वर्ष के रेगुलर विद्यार्थियों की परीक्षा का दौर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तथा इनकी फिर कोई उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं हो सकेंगी। मंगलवार 29 जून से प्राइवेट परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं  निर्धारित टाइम टेबल अनुसार जमा करने का दौर शुरू होगा।                
गवर्नमेंट आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज (नोडल) के प्राचार्य डॉ जीएस रोहित ने बताया कि विवि द्वारा परीक्षा कॉपियां जमा करने के लिए जारी टाईम टेबल के अनुसार उक्त कक्षाओं के लिए शनिवार व रविवार को ही सिर्फ 2 दिन का मौका है।  जिसके बाद इन परीक्षार्थियों के लिए अपनी कॉपी जमा करने के लिए कोई अतिरिक्त मौका नहीं रहेगा। 


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करें


तकनीकी कारणों से

 *तीनबत्ती न्यूज़.कॉम*

का नया ट्वीटर अकाउंट बना  है ।
*कृपया #फॉलो करें।*




वेबसाईट


ओपन बुक सिस्टम से हो रही इन मुख्य परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जिसके तहत विद्यार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका घर से लिखकर लाना होंगी तथा उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने के लिए परीक्षार्थी की स्वयं की उपस्थिति एडमिशन फीस व परीक्षा फीस की पूरी रसीद मास्क व सोशल डिस्टेंस की अनिवार्यता का पालन करना जरूरी रहेगा। 
Share:

बुंदेलखंड का एक और गौरव,इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में सागर स्मार्ट सिटी को देश में दूसरा स्थान : मंत्री भूपेन्द्र सिंह


बुंदेलखंड का एक और गौरव,इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में सागर स्मार्ट सिटी को देश में दूसरा स्थान : मंत्री  भूपेन्द्र सिंह

 
सागर।  ज़िले वासियों के लिए एक और ख़ुशख़बरी है। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में सागर शहर को सिटी अवार्ड की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है। इस कामयाबी ने हमारे सागर को देश के उत्कृष्ट शहरों की श्रेणी में ला दिया है। बुंदेलखंड अंचल को इस गौरव की बधाई। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बधाई देते हुए उक्त विचार सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दिए।

उल्लेखनीय है कि, इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020  में मध्यप्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर  को अलग-अलग कैटेगिरी में कुल ग्यारह पुरस्कार मिले हैं। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि, वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आभारी हैं कि राज्य के विकास की उनकी लगातार कोशिशों के चलते ये शहर इस सफलता को हासिल कर सके। उन्होंने सागर सहित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी इस कामयाबी के लिए बधाई दी।

स्मार्ट सिटी के अधिकारी और ज़िले के सभी नागरिकों को कलेक्टर ने भी दी बधाई

सागर स्मार्ट सिटी की इस उपलब्धि पर कलेक्टर  दीपक सिंह ने स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने समस्त ज़िले वासियों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है कि, जल्द ही स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रचलित समस्त कार्य पूर्ण होंगे एवं सागर वासियों को स्मार्ट सिटी के तहत और अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।


स्मार्ट सिटीज मिशन एवं अन्य अंमृत व पीएमएवाय योजनाओं की सफल छठवी वर्षगांठ पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई अवार्डस विजेताओं की घोषणा

25 जून 2021 को, स्मार्ट सिटी मिशन एवं अन्य मिशनों- अमृत और पीएमएवाय योजनाओं के साथ लॉन्च के सफल 6 साल पूरे करने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत सरकार के मंत्री आवास एवं शहरी विकास विभाग(स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आवास एवं शहरी विकास विभाग मंत्रालय द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020, डेटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क और क्लाइमेटस्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क के तहत बहुप्रतीक्षित परिणामों की भी घोषणा कार्यक्रम के दौरान की गई। उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री दीपक सिंह, सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, कंपनी सचिव श्री रजत गुप्ता, सीए श्रीमति आकांछा जुनेजा आदि वीडियो कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।
पिछले वर्ष स्मार्ट सिटीज अवार्ड कांटेस्ट  2019  में सिटी अवार्ड केटेगरी के अंर्तगत राउंड 3 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विजेता रही सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत को जनवरी 2020 में विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में अवार्ड से सम्मानित किया गया था। और लगातार दूसरी बार सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020 की सिटी अवार्ड कैटेगरी में देश में दूसरा स्थान राउंड थ्री सिटीज मे प्राप्त किया है।
सिटी अवार्ड, समग्र शहर के प्रदर्शन के आकलन के आधार पर प्रत्येक राउंड की सिटीज में से विजेता को दिया जाता है। प्रोजेक्ट अवार्ड और इनोवेटिव आइडिया अवार्ड के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव, एसपीवी गवर्नेंस, स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट और प्रोजेक्ट परिणाम आदि इसमें शामिल है।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करें
तकनीकी कारणों से
तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
का नया ट्वीटर अकाउंट बना  है ।
कृपया #फॉलो करें।



वेबसाईट



सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार की अपनी यात्रा में एक लंबा सफर तय किया है जो निरंतर जारी है इस अभूतपूर्व समय में सागर स्मार्ट सिटी ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम प्रबंधन में और अन्य सभी चुनौतियों के बावजूद सागर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व मिशन के कार्यान्वयन में सतत प्रगति दिखाने में सक्षम रही है।

विचारणीय है कि स्मार्ट सिटीज अवार्ड कांटेस्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जहां अग्रणी शहर रणनीतियों, परियोजनाओं और विचारों को नवाचार, प्रभाव और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर मान्यता दी जाती है । इसके तहत उन शहरों, परियोजनाओं और अभिनव विचारों को पुरस्कृत किया जाता है जो भारत में शहरी क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही समावेशी, समान, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में शहर विकास हेतु हुई मीटिंगों एवं लोगों की सुविधा हेतु शहर निर्माण के आधार पर स्मार्ट सिटीज क्वालीफाई हुई थी। और प्रथम चरण में क्वालीफाई हुए शहरों ने दूसरे चरण में भाग लिया था। दूसरे चरण में निम्न केटेगरी में अवार्ड घोषित किये गए थे।
1 प्रोजेक्ट अवार्ड - इसके मापदण्ड अब तक कंपलीट किये गए प्रोजेक्ट, 9 अर्बन थीम्स पर किया गया कार्य, नवाचार एवं प्रमाणित प्रभाव संतुलन एवं प्रोजेक्टस के वीडियो है।
2 इनोवेटिव अवार्ड - इसके मापदण्ड 7 शहरी विषयों में असाधारण नवाचार, क्रॉस-कटिंग थीम (एक से अधिक श्रेणी को एकीकृत करना), शहरों के सफल ट्रांसफॉर्म में योगदान, बहु-हितधारक साझेदारी और नागरिक सहयोग मॉडल है।
3 सिटी अवार्ड - इसके मापदण्ड समग्र शहर के प्रदर्शन का आकलन, प्रोजेक्ट अवार्ड और इनोवेटिव आइडिया अवार्ड के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव, एसपीवी गवर्नेंस, स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट और प्रोजेक्ट परिणाम है।
नगरीय विकास के 9 विषय मापदण्डों के आधार पर 100-100 अंकों के दो चरणों को मिला कर कुल 200 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर शहरों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें प्रथम चरण के 100 अंक क्रमशः प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन-40 अंक, फंड यूटीलाइजेशन-30 अंक, एसपीवी गर्वनेंश -12 अंक, स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट-18 अंक में विभक्त किये गये थे। द्वितीय चरण के 100 अंकों को वॉटर एवं सीवरेज, स्वच्छता, यातायात गतिशीलता, शहरी पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, संस्कृति ,सामाजिक पहलुओं का समनवय, पर्यावरण संरक्षण हेतु किये गये कार्य, शासन व्यवस्था एवं इनोवेटिव आइडिया में बरावर 10-10 अंको में विभक्त किया गया था।
 
                       
---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
 
Share:

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न


सागर.। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये सागर में धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,  विधायक शैलेन्द्र जैन,  प्रदीप लारिया, प्रभुदयाल पटेल,  जाहर सिंह,   विनोद पंथी, डॉ. सुशील तिवारी, शशि कैथोरिया, शामिल हुए l
बैठक में आगंतुक अतिथियों का स्वागत बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया l बैठक कुल 4 सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी, पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी, श्री मुरलीधर राव जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, श्री पहलाद पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया l भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग के संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चार सत्रों में संपन्न हुई l भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया गया l
     बैठक में विभिन्न सत्रों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ l पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए  आयोजित कार्यक्रम के संबंध में  बिंदुवार समीक्षा कर पार्टी के आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई l बैठक में राजनीतिक एवं अन्य प्रस्ताव को  पारित किया गया l उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी l
 
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive